संजय गांधी जैविक उद्यान | Sanjay Gandhi Biological Park Patna In Hindi.

आज इस पोस्ट से आपको पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान के बारे में जानने को मिलेगा। पटना में स्थित यह जैविक उद्यान 153 एकड़ यानी लगभग 62 हेक्टेयर में फैला हुआ है। इस जैविक उद्यान को पर्यटकों के लिए 1973 ई० में खोला गया था, जहां वर्तमान के समय में हर साल 50 लाख के करीब पर्यटक संजय गांधी जैविक उद्यान को विजिट करने आते हैं। आइए अब जानते हैं संजय गांधी जैविक उद्यान में मौजूद जानवर और टिकट वगैरह के बारे में-

संजय गांधी जैविक उद्यान कहां स्थित है?

संजय गांधी जैविक उद्यान बिहार की राजधानी पटना शहर में स्थित है, जिसे पटना जू के नाम से भी जाना जाता है।

संजय गांधी जैविक उद्यान में देखने लायक क्या-क्या है?

संजय गांधी जैविक उद्यान में 300 प्रजातियों के पेड़, मछली के 35 प्रजाति, एनिमल्स के 70 और सांप के 5 प्रजातियां मौजूद हैं। बाघ, तेंदुआ, हाथी, हिप्पोपोटेमस, राइनो, मगरमच्छ, घड़ियाल, स्पॉटेड डियर, ब्लैक बक्स, हिमालयन काला भालू, जिराफ, जेब्रा, सियार, हिल मयना मोर, सफेद मोर, चिम्पांजी, एमू और पायथन के साथ-साथ अन्य जीव-जंतु भी इस जैविक उद्यान में मौजूद हैं।

नोट:- ऊपर बताए गए सभी जानवरों, पक्षियों और सांपो के प्रजातियों को देखने के लिए आपको अलग से टिकट नहीं लेना पड़ेगा। इन्हीं सभी जानवरों, सांपो और पक्षियों को देखने के लिए टिकट एंट्री लेना पड़ता है, लेकिन अगर आप बोटिंग, एक्वेरियम या 3D सिनेमा को भी देखना और एंजॉय करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको अलग से टिकट लेना पड़ेगा।

वीकेंड या गर्मी की छुट्टियों में बोटिंग, एक्वेरियम या 3D सिनेमा इन तीनों के टिकट लेने के लिए आपको थोड़ा इंतजार भी करना पड़ सकता है, क्योंकि वीकेंड और गर्मी की छुट्टी में इस जैविक उद्यान को विजिट करने वाले पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ जाती है, जिसकी वजह से टिकट मिलना कभी-कभी मुश्किल भी हो जाता है।

संजय गांधी जैविक उद्यान के सिनेमा हॉल में 150 लोगों के बैठने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है और दिन भर में 6 बार इस सिनेमा हॉल में आयोजित किया जाता है। आप 6 बार में कभी भी टिकट लेकर इस 3D सिनेमा हॉल में जा सकते हैं। अगर आप बोटिंग, एक्वेरियम और 3D सिनेमा का टिकट लेना चाहते हैं, तो इस जैविक उद्यान के खुलने के तुरंत बाद ही आपको इस जैविक उद्यान में एंट्री कर लेनी चाहिए, क्योंकि पार्क के खुलते समय पर्यटकों की अधिक भीड़ नहीं रहती है और टिकट आसानी से मिल जाता है।

संजय गांधी जैविक उद्यान के खुलने और बंद होने का समय – Sanjay Gandhi Biological Park Timing In Hindi.

संजय गांधी जैविक उद्यान सोमवार के दिन बंद रहता है। सोमवार के अलावा यह जैविक प्रति दिन सुबह 6:00 बजे खुलता है और शाम 5:00 बजे बंद हो जाता है। अगर आप इस जैविक उद्यान को विजिट करने जाते हैं, तो आप 8:00 बजे या उसके बाद ही जाएं, क्योंकि इस पार्क के जानवरों को 8:00 बजे के बाद ही देखने को मिलता है।

संजय गांधी जैविक उद्यान का एंट्री फीस – Sanjay Gandhi Biological Park Ticket Price/Entry Fee In Hindi.

संजय गांधी जैविक उद्यान में व्यस्क (Adults) लोगों का एंट्री टिकट ₹ 40 होता है और वहीं छोटे बच्चों के लिए इस जैविक उद्यान में ₹ 20 का एंट्री टिकट होता है।

संजय गांधी जैविक उद्यान में पार्किंग की सुविधा और पार्किंग फीस – Sanjay Gandhi Biological Park Facilities And Parking Charges In Hindi.

संजय गांधी जैविक उद्यान में पार्किंग की सुविधा भी काफी अच्छी उपलब्ध कराई गई है। अगर आप अपनी बाइक या कार से संजय गांधी जैविक उद्यान को विजिट करने जा रहे हैं, तो पार्किंग एरिया को लेकर आपको कोई भी दिक्कत नहीं होगी। संजय गांधी जैविक उद्यान में बाइक पार्किंग का चार्ज ₹ 20 और कार पार्किंग का चार्ज ₹ 60 होता है।

बाइक और कार पार्किंग का यह चार्ज मात्र 3 घंटे के लिए ही होता है। अगर आप इस जैविक उद्यान में अपनी बाइक या कार को 3 घंटे से अधिक समय तक पार्क किए रहते हैं, तो इसके लिए आपको अधिक पैसे भी देने पड़ सकते हैं।

संजय गांधी जैविक उद्यान से जुड़े अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़ें:-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS