कर्नाटक के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल | Historical Places in Karnataka in Hindi

कर्नाटक भारत का एक ऐसा राज्य है जो कि पौराणिक समय से ही कई महान शासकों का पहला पसंद हुआ करता था। कर्नाटक में कई ऐसे स्थान हैं, जो कि पौराणिक समय के राजाओं द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता था। कई राजाओं ने कर्नाटक के अन्य कई स्थलों को अपना राजधानी भी घोषित किया था, तो वहीं कई राजाओं द्वारा कर्नाटक के पसंद किए गए स्थानों पर किला का निर्माण तो किसी राजा द्वारा मंदिर का निर्माण तो किसी राजा द्वारा एक शहर का ही निर्माण तो किसी राजा द्वारा कब्रों का निर्माण भी करवाया गया था।

इन सबके अलावा कर्नाटक में स्थित वर्तमान समय में ऐसे भी कई पौराणिक एवं ऐतिहासिक पर्यटन स्थल के साथ-साथ धार्मिक स्थल भी है, जो श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। तभी तो भारत के अन्य क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी कर्नाटक में स्थित धार्मिक एवं पर्यटन स्थल को विजिट करने लोग आया करते हैं।

अगर आप भी इंटरनेट पर कर्नाटक में स्थित पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी सर्च कर रहे हैं, तो अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज की इस आर्टिकल में हम इसी टॉपिक पर बात करने वाले हैं। आज के इस आर्टिकल में बताए गए कर्नाटक के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल के बारे में यह जानकारी आपको यकीनन पसंद आएगी। अगर आपको हमारे द्वारा लिखी गई यह जानकारी पसंद आती है, तो आप इस जानकारी को शेयर जरूर करना। तो चलिए शुरू करते हैं –

कर्नाटक के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल की सूची –

मैसूर पैलेस – Mysore Palace in Hindi

राज्य कर्नाटक के मैसूर शहर में स्थित इस मैसूर पैलेस को एक और नाम अंबा विलास पैलेस के नाम से भी जाना जाता है। मैसूर शहर में स्थित यह पैलेस हरे-भरे घास के मैदानों के बीच स्थित अपनी खूबसूरती से लोगों को अपनी और आकर्षित करता रहता है। यह पहले भूतकाल से ही शाही परिवार का पैलेस हुआ करता है। संगमरमर के गुंबद और 5 मंजिला मीनार वाला यह मैसूर पैलेस इतिहास प्रेमी एवं वास्तुकला प्रेमियों को काफी ज्यादा पसंद आता है। इस पैलेस की खूबसूरती यहां पर जाने के उपरांत ही अच्छी तरह से देखी जा सकती हैं।

ऐतिहासिक गोल गुम्बज – Gol Gumbaz In Hindi

मोहम्मद आदिल शाह की कहानी को बयां करती यह गोल गुम्बज कर्नाटक के प्रमुख ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थलों में से एक है। यह गोल गुम्बज मोहम्मद आदिल शाह की परिवार के समाधि स्थल के लिए भी विख्यात है। इस गुंबद को फ्रांसीसी वास्तुकार द्वारा बनवाया गया था। इस गुंबद को बनाने में तकरीबन 30 साल का समय लगा था।

हरे भरे घास के मैदानों एवं पेड़ों के बीच स्थित यह गोल गुम्बज कर्नाटक का एक प्रमुख पौराणिक स्थल है।इस गुम्बज को विजिट करने लोग भारत के अन्य क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी आया करते हैं।यह गोल गुम्बज इतिहास प्रेमियों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

बैंगलोर पैलेस – Bangalore Palace In Hindi

बोडेयार राजवंश द्वारा निर्मित यह बेंगलुरु पैलेस वर्तमान समय में कर्नाटक में स्थित अन्य पर्यटन स्थल की तुलना में काफी ज्यादा देखा जाने वाला एक पैलेस है। कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में स्थित यह बैंगलोर पैलेस का निर्माण 1944 ईसवीं के दौरान करवाया गया था। इस बैंगलोर पैलेस के अंदर कई बड़े-बड़े समारोह का आयोजन भी होता है। दक्षिण भारत की भव्य संस्कृति को प्रदर्शित करता इस बेंगलुरु पैलेस बाहरी एवं आंतरिक संरचना देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत दिखती है। इस पैलेस में कई शाही परिवारों द्वारा आयोजन समारोह को भी देखने का मौका मिलता रहता है।

ऐतिहासिक जगह बादामी गुफा – Badami Caves In Hindi

बदामी गुफा राज्य कर्नाटक के जिला बागलकोट में स्थित कर्नाटक का एक प्रमुख पौराणिक एवं ऐतिहासिक गुफा के रूप में जाना जाता है। यहां पर गुफा के अलावा भी कई हिंदू और जैन धर्म से जुड़ी पौराणिक नक्काशी वाला देवी-देवताओं की प्रतिमा भी देखने को मिल जाती है।

पल्लव वंश के शासकों द्वारा इस बदामी गुफा के निर्माण के बारे में बताया जाता है, कि इसका निर्माण छठी से आठवीं शताब्दी के दौरान किया गया था। कर्नाटक में स्थित यह बदामी गुफा पर्यटको, श्रद्धालुओं, वास्तुकला प्रेमी, नक्काशी प्रेमी आदि द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। यही कारण है कि कर्नाटक के इस बदामी गुफा को लोग भारत के अन्य क्षेत्रों के अलावा विदेशों से ही विजिट करने आते हैं।

बेलगाम किला – Belgaum Fort in Hindi

बेलगाम किला कर्नाटक राज्य के शहर बेलगाम में स्थित यह किला कर्नाटक का एक पौराणिक एवं ऐतिहासिक किला में से एक है। इस बेलगाम किला के निर्माण के बारे में बताया जाता है कि इसका निर्माण तेरहवीं शताब्दी के दौरान किया गया था।

इस किले के पास दो हिंदू देवी देवताओं की मंदिर भी बनी हुई हैं, जिनमें मां दुर्गा और भगवान गणपति को समर्पित दोनों मंदिर हैं। बेलगाम शहर में स्थित बेलगाम किले के बारे में इतिहासकारों का इतिहास के बारे में कहना है, कि इस किले के अंदर 100 से भी ज्यादा जैन मंदिर एवं हिंदू मंदिर स्थापित किए गए थे, जो वर्तमान समय में खंडार का रूप ले चुके हैं। बेलगाम किला इतिहास प्रेमी एवं वास्तुकला प्रेमियों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

ऐतिहासिक स्थल हम्पी – Hampi In Hindi

हंपी राज्य कर्नाटक के एक प्रमुख पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। हंपी राज्य कर्नाटक के तुगभद्रा नदी के तट पर स्थित एक पौराणिक स्मारक वाला शहर है। इतिहासकारों का मानना है कि यह शहर हंपी 14 से 15 वी शताब्दी के दौरान स्थापित एक कर्नाटक का प्रमुख एवं विकसित शहर हुआ करता था। खंडहरों के लिए जाना जाने वाला यह हंपी वर्तमान समय में यूनेस्को विश्व धरोहर की सूची में भी शामिल किया गया है। हंपी वर्तमान समय में भले ही खंडहर के रूप में तब्दील हो गया हो, लेकिन फिर भी यहां पर देखने के लिए बहुत कुछ है, पौराणिक एवं ऐतिहासिक नक्काशी के साथ-साथ और भी बहुत कुछ हैं।

पौराणिक एवं ऐतिहासिक बीदर किला – Bidar Fort in Hindi

अहमद शाह बहमनी द्वारा निर्मित यह पौराणिक ऐतिहासिक बीदर किला लाल पत्थरों से निर्मित कर्नाटक का एक प्रमुख एवं प्रसिद्ध किला के अंतर्गत आता है। इस किले के अंतर्गत पौराणिक समय में कई अन्य स्मारकों का निर्माण भी किया गया था, जिसका अवशेष वर्तमान समय में भी देखा जा सकता है। बीदर किला इतिहास प्रेमियों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाना जाने वाला कर्नाटक का एक ऐतिहासिक किला है।

पत्तदकल स्मारक परिसर – Group of Monuments in Pattadakal in Hindi

कर्नाटक में स्थित यह स्थल पत्तदकल पौराणिक स्मारकों का एक समूह है, जिसे यूनेस्को विश्व धरोहर की सूची में भी शामिल किया गया है। इतिहासकारों का मानना है कि इसकी स्थापना चालुक्य वंश के द्वारा किया गया था। यहां पर स्थित स्मारकों में नौ हिंदू मंदिर एवं जैन मंदिर प्रमुख है। इस पत्तदकल परिसर को इतिहास प्रेमी, वास्तु कला प्रेमी एवं श्रद्धालुओं द्वारा काफी दूर-दूर से आकर विजिट किया जाता है। पत्तदकल विश्व धरोहर सूची में शामिल पौराणिक स्मारक वाला परिसर कर्नाटक का ऐतिहासिक स्थल के रूप में जाना जाता है।

सोमेश्वर मंदिर – Someshwara Temple in Hindi

हिंदू धर्म से जुड़ी यह सोमेश्वर मंदिर मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित कर्नाटक का एक प्रमुख और पौराणिक मंदिर है। इस मंदिर के बारे में बताया जाता है, कि यह सोमेश्वर मंदिर आज से तकरीबन हजार साल पौराणिक है। सोमेश्वर मंदिर परिसर में भगवान शिव के प्रतिमा के अलावा भी कई अन्य प्रतिमाएं देखने को मिल जाती हैं। कर्नाटक का यह सोमेश्वर मंदिर धार्मिक स्थल होने के बावजूद इतिहास प्रेमी एवं वास्तु कला प्रेमियों द्वारा भी इसे पसंद किया जाता है।

गोमतेश्वर मंदिर – Gomateshwar Statue Shravanabelagola in Hindi

श्रवणबेलगोला जो कि राज्य कर्नाटक के हासन जिला के अंतर्गत आता है के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित यह गोमतेश्वर मंदिर कर्नाटक के प्राचीन एवं प्रसिद्ध स्थल है। यहां पर स्थापित गोमतेश्वर प्रतिमा जो, कि 57 फीट ऊंची प्रतिमा है विश्व के सबसे ऊंची प्रतिमा में से एक मानी जाती है। इस प्रतिमा का निर्माण 10 वीं शताब्दी के दौरान किया गया था। गोमतेश्वर मंदिर वर्तमान समय में एक जैन धर्म से जुड़ी स्थल है। यहां पर श्रद्धालुओं के अलावा इतिहास प्रेमी एवं वास्तु कला प्रेमी भी आया करते हैं। इन्हीं वजहों के कारण यह गोमतेश्वर मंदिर कर्नाटक का एक पौराणिक एवं प्रमुख स्थल के रूप में जाना जाता है।

नमस्कार साथियों आज का यह आर्टिकल जो कि कर्नाटक के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल के बारे में है, को समापन करते हुए आपसे एक अनुरोध करना चाहता हूं, कि आप हमारे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल को अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें ताकि उन्हें भी इसके बारे में जानकारी हो सके। अगर आपको हमारे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल से जुड़ी आप हमे कोई राय या सुझाव देना चाहते हैं, तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में आप अपना राय या सुझाव हमें शेयर कर सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS