कौसानी के प्रमुख पर्यटन स्थल | Best Tourist Places in Kausani In Uttrakhand

कौसानी बागेश्वर जिला का खूबसूरत हिल स्टेशन है। कौसानी हिल स्टेशन अपने अंदर कई खूबसूरत पर्यटन एवं धार्मिक स्थल को बसाया हुआ है। यहां पर कई ऐसे खूबसूरत जगह है, जहां जाने पर शांति का अहसास होता है। आज के इस पोस्ट में हम ऐसे ही कुछ पर्यटन एवं धार्मिक स्थल के बारे में जानेंगे जो कौसानी में स्थित होने के कारन पूरे बागेश्वर जिला में अपना नाम दर्ज किया हुआ है। तो चलिए हम इस पोस्ट के माध्यम से जानते हैं कौसानी में घूमने की खूबसूरत जगह कौन-कौन सी हैं ।

कौसानी के बारे में – About Kausani In Uttrakhand In Hindi

कौसानी उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जिला का बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। इस हिल स्टेशन के आसपास देवदार के वृक्षों से हरा भरा जंगल हिमालय की खूबसूरत पहाड़ियां इसकी खूबसूरती में और निखार ला देती है। कौसानी अल्मोड़ा से लगभग 50-55 किलोमीटर की दूरी पर खूबसूरत पहाड़ी वाला जगह है।

कौसानी में घूमने की अच्छी जगहें – Kausani me Ghumne ki Jagah

कौसानी जोकि उत्तराखंड राज्य का खूबसूरत हिल स्टेशन के लिए जाना जाता है। कौसानी पर्यटक दूर-दूर से कई कारणों से घूमने के लिए आया करते हैं। यहां पर कई धार्मिक एवं पर्यटन स्थल मौजूद हैं, यहां पर ट्रेकिंग वाला जगह भी देखने को मिलता है। और इन सभी के अलावा यह जगह कवि सुमित्रानंदन पंत के लिए भी प्रसिद्ध हैं। आज के पोस्ट में हम ऐसे ही धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के बारे में जानने वाले हैं, जो कौसानी पर्यटकों को खींच ले आती है।

रुद्रधारी जलप्रपात और गुफाएँ- Rudradhari Falls And Caves In Hindi

रुद्रधारी जलप्रपात कौसानी से लगभग 10-15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित देवदार के वृक्षों से हरा-भरा एक खूबसूरत जलप्रपात है। कुछ लोगों का कहना है कि इस जगह का संबंध भगवान विष्णु और शिव से हैं। यह जगह काफी शांत वातावरण के कारण यहां पर पर्यटक खींचे चले आते हैं।

अनासक्ति आश्रम – Anasakti Ashram Kausani In Uttrakhand In Hindi

इतिहास से जुड़ा कौसानी का अनासक्ति आश्रम शांति वाला आश्रम है। इस आश्रम को महात्मा गांधी से जोड़कर देखा जाता है। कहा जाता है कि इस आश्रम में महात्मा गांधी अपने जीवन का कुछ समय व्यतीत किए थे। यहां पर वर्तमान समय में लाइब्रेरी और संग्रहालय की भी व्यवस्था कर दिया गया है। यहां पर कई गांधीजी के चित्र एवं पुस्तक संग्रहित किया गया है।

कौसानी टी एस्टेट- Kausani Tea Estate In Uttrakhand In Hindi

कौसानी टी एस्टेट जाने पर वहां के प्राकृतिक वातावरण में काफी सुखद अहसास होता है। लगभग 208 हेक्टेयर के बडे क्षेत्र में फैला इस स्टेट की हरियाली देखते ही बनती हैं। यह कौसानी की टी एस्टेट कौसानी से लगभग 5-7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक खूबसूरत उतार-चढ़ाव वाली पहाड़ी का क्षेत्र है। यहां जाने के उपरांत चाय की खेती कैसे होती है आप करीब से देख पाएंगे।

बैजनाथ मंदिर – Baijnath Temple In Hindi

बैजनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित एक मंदिरों का समूह है। यह बैजनाथ मंदिर कौसानी और इसके आसपास के जगहों के लिए यह एक बेहतरीन धार्मिक स्थल हैं। इस बैजनाथ मंदिर के पास जाने पर जो की गोमती नदी के पास स्थित है, पौराणिक समय की कलाकृतियां देखने को मिलती हैं। इसके निर्माण को लेकर बताया जाता है, कि इसे 12 वीं शताब्दी के दौरान बनवाया गया था।

(इन्हें भी पढ़े : – बागेश्वर के प्रसिद्ध दर्शनीय एवं पर्यटन स्थल

> उधम सिंह (रुद्रपुर) का धार्मिक एवं पर्यटन स्थल)

कौसानी मे घुमने जगह ग्वालदम – Kausani me Ghumne Jagha Gwaldam In Hindi

ग्वालदम कौसानी में स्थित एक स्थान है, जहां पर पर्यटक ट्रैकिंग एवं पक्षियों के मधुर आवाजों को सुनने जाया करते हैं। यहां पर जाने के उपरांत आपको कई झील और देवदार के वृक्ष से घिरा जंगल देखने को मिलेगा। यहां पर जाने पर शांत वातावरण का एहसास होता है। यहां जाने के उपरांत दिखने वाला पहाड़ी और खूबसूरत ढलान पर स्थित जंगल काफी मनमोहक लगता है।

कौसानी घूमने जाने का अच्छा – Best Time To Visit Kausani In Hindi

कौसानी ट्रिप पर अगर आप घूमने जाने का सोच रहे हैं और आपके मन में एक सवाल है कि यहां पर कब जाना आपके लिए उचित रहेगा! तो आपको बता दें कि यहां पर आप वैसे तो पूरे साल में कभी भी जा सकते हैं, लेकिन आप यहां पर वर्षा ऋतु में जाने से बचे यही आपके लिए उचित रहेगा।

कौसानी घूमने कैसे जाएं ? – How to Reach Kausani In Hindi

उत्तराखंड के बागेश्वर जिला में स्थित कौसानी घूमने जाने का प्लान अगर आप भी बना रहे हैं और सोच रहे हैं कि यहां घूमने कैसे जाएं तो आपको बता दें कि आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी मार्ग (वायु, ट्रेन या सड़क) का चुनाव कर यहां पर घूमने जा सकते हैं।

हवाई जहाज से कौसानी कैसे पहुंचे ? – How to Reach Kausani In Uttrakhand By Flight In Hindi

बागेश्वर जिला में स्थित कौसानी अगर आप घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं और सोच रहे हैं कि यहां पर मैं अपने यहां के हवाई जहाज से जाना चाहूंगा। तो आपको बता दें कौसानी के नजदीकी हवाई अड्डा पंतनगर में स्थित है। आपको अपने यहां से हवाई जहाज पकड़कर पंतनगर हवाई अड्डा पहुंचना होगा, फिर वहां से आप बस या टैक्सी लेकर कौसानी जा सकते हैं।

कौसानी घूमने ट्रेन से कैसे पहुंचे ? – How to Reach Kausani In Uttrakhand By Train In Hindi

उत्तराखंड के कौसानी ट्रेन के माध्यम से घूमने जाने के बारे में बात करें, तो कौसानी के नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम में स्थित है। आपको काठगोदाम रेलवे स्टेशन अपने यहां के रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर पहुंचना होगा, फिर उसके बाद आपको काठगोदाम के रेलवे स्टेशन से बस या टैक्सी की सुविधा लेकर कौसानी जाना होगा।

सड़क मार्ग से कौसानी घूमने कैसे पहुंचे ? – How to Reach Kausani In Uttrakhand By Road In Hindi

कौसानी का ट्रिप अगर आप सड़क मार्ग से खूद की कार या बाइक से जाकर करना चाहते हैं, तो आपको बता दें कौसानी का बागेश्वर जिला भारत के अच्छे-अच्छे शहरों से नेशनल हाईवे से जुड़ा हुआ है। इस तरह आप यहां पर बाई रोड आसानी से खुद की कार या बाइक से पहुंच सकते हैं।

उत्तराखंड के बागेश्वर जिला में स्थित कौसानी में घूमने की जगह के बारे में हमारे द्वारा लिखा गया यह ब्लॉग पोस्ट आपको कैसा लगा ? अगर अच्छा लगा हो तो आप इसे शेयर जरूर करें।और अगर आपका इस पोस्ट से रिलेटेड कोई राय या सुझाव हो, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते है।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS