गुजरात में घूमने की जगह | Famous Tourist Places of Gujarat In Hindi.

गुजरात हमारे भारत देश के एक राज्य है जिसकी राजधानी गांधीनगर है। आज के इस आर्टिकल में हम गुजरात के प्रमुख आकर्षण स्थल के बारे में जानने वाले हैं। अगर आप भी गुजरात ट्रिप पर जा रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के उपरांत इस आर्टिकल में दी गई गुजरात के प्रमुख आकर्षण स्थलों के बारे में जानकारी पढ़ने के उपरांत उसे विजिट करना न भूले। वैसे मैं आपको बता दूं कि गुजरात इतिहास एवं संस्कृति रूप से काफी महत्वपूर्ण एवं प्रमुख राज्य हैं।

वैसे यहां पर कई ऐसे पर्यटन एवं धार्मिक स्थल स्थित है जैसे – मंदिर, मस्जिद, गुफा, वन्य जीव अभ्यारण, पार्क, समुद्र तट आदि जिसे विजिट करने लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। चलिए अब हम अपने इस जानकारी में आगे बढ़ते हुए गुजरात के फेमस आकर्षण स्थल के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेते हैं। जानकारी में आगे बढ़ने से पहले मैं आपसे अनुरोध करना चाहता हूं कि आप हमारे इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़े ताकि आपको इस आर्टिकल में दी गई पूरी जानकारी प्राप्त हो सके –

गुजरात में घूमने की जगह – Gujarat Me Ghumne ki Jagah

गुजरात के पर्यटन स्थल के बारे में बात करने से पहले मैं आपको बता देना चाहता हूं कि गुजरात राज पर्यटन स्थल की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। यहां पर कई सारे पर्यटन स्थल भरा पड़ा है जिसे विजिट करने लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी काफी अधिक संख्या में आया करते हैं।

यहां पर कई गुफा, मंदिर, वन्य जीव अभ्यारण, समुद्र तट, ऐतिहासिक स्मारक जैसे और भी कई आकर्षण देखे जा सकते हैं। लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम गुजरात में स्थित वैसे गुजरात के आकर्षण स्थल के बारे में बात करेंगे जिन्हें लोगों द्वारा काफी अधिक संख्या में पसंद एवं विजिट किया जाता है। चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हुए गुजरात के कुछ फेमस जगहों के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेते हैं –

रन ऑफ कच्छ – Rann Of Kutch In Hindi

रण ऑफ कच्छ गुजरात में घूमने के सबसे प्रमुख एवं अच्छी जगहों में से एक माना जाता है। इस रण ऑफ कच्छ को विजिट करने लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। इस रण ऑफ कच्छ को विश्व का सबसे बड़ा नमक वाला रेगिस्तान के रूप में जाना जाता है।

यह कच्छ का रण काफी बड़े एवं विशाल क्षेत्र में फैला हुआ गुजरात का प्रमुख आकर्षण स्थल है। यह राण का कच्छ का कुछ भाग हमारे भारत देश के गुजरात राज्य में फैला हुआ है वही कुछ भाग हमारे भारत देश के पड़ोसी पाकिस्तान में फैला हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप गुजरात ट्रिप के दौरान इस रण ऑफ कच्छ को विजिट नहीं किए तो आपकी गुजरात की यात्रा अधूरी ही रह गई।

सोमनाथ – Somnath In Hindi

सोमनाथ गुजरात के प्रमुख खूबसूरत घूमने की एवं धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। यह सोमनाथ हिंदू धर्म से जुड़ी भगवान शिव के प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। भगवान शिव को समर्पित इस सोमनाथ को शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है।

सोमनाथ को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर इस मंदिर के अलावा भी समुद्र तट, संग्रहालय आदि जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल को ही विजिट कर सकते हैं। अगर आप गुजरात ट्रिप के दौरान भगवान शिव के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक को विजिट करना चाहते हैं, तो आपको सोमनाथ में स्थिति सोमनाथ मंदिर को अवश्य विजिट करना चाहिए।

कंकरिया झील – Kankaria Lake In Hindi

गुजरात में घूमने के प्रमुख जगहों में से एक कांकरिया झील को गुजरात ट्रिप के दौरान आपको भी विजिट करना चाहिए। कांकरिया झील का निर्माण 1451 ईसवी के दौरान सुल्तान कुतुब-उद-दीन ने करवाया था। इस झील को गुजरात में सबसे अधिक विजिट किए जाने वाले झीलों में से एक माना जाता है। यहां पर इस झील को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर कई सारे आकर्षण स्थल को भी विजिट कर सकते हैं जैसे – चिड़ियाघर, संग्रहालय, पार्क बगीचा आदि।

खिजडिया पक्षी अभयारण्य – Khijadiya Bird Sanctuary In Hindi

गुजरात ट्रिप के दौरान एक प्रकृति प्रेमी एवं फोटोग्राफर के द्वारा विजिट किए जाने वाले प्रमुख जगहों में से एक इस खिजड़िया पक्षी अभ्यारण को माना जाता है। इस अभ्यारण को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर तकरीबन 300 से भी अलग-अलग प्रजाति वाले पक्षियों को काफी करीब से देख सकते हैं।

यह खिजड़िया पक्षी अभ्यारण तकरीबन 605 हेक्टेयर के बड़े क्षेत्र में फैला हुआ गुजरात का एक प्रमुख पक्षी अभ्यारण के रूप में जाना जाता है। अगर आप भी प्राकृतिक प्रेमी या पक्षी प्रेमी हैं तो आपको गुजरात ट्रिप के दौरान इस खिजडिया पक्षी अभ्यारण को अवश्य विजिट करना चाहिए।

गिर नेशनल पार्क – Gir National Park In Hindi

गिर नेशनल पार्क की अस्थापना का मुख्य उद्देश्य शेरों को सुरक्षा प्रदान करना था। गुजरात में स्थित इस गिर नेशनल पार्क को 1965 ईस्वी के दौरान स्थापित किया गया था। गिर नेशनल पार्क को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर कई अलग अलग प्रजाति के जीव-जंतु को काफी करीब से देख सकते हैं।

गुजरात के प्रमुख नेशनल पार्क में से एक गिर नेशनल पार्क को सासन गिर नेशनल पार्क के नाम से भी जाना जाता है। गुजरात ट्रिप के दौरान अगर आप कोई ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं, जहां पर हरे-भरे वातावरण में कुछ जीव-जंतुओं को काफी करीब से देख सके तो आपको गिर नेशनल पार्क को विजिट करना चाहिए।

लक्ष्मी विलास पैलेस – Laxmi Vilas Palace In Hindi

लक्ष्मी विलास पैलेस गुजरात में स्थित भारत के सबसे पौराणिक एवं आकर्षक संरचना वाला इमारत में से एक है। यह लक्ष्मी विलास पैलेस तकरीबन 700 एकड़ के बड़े क्षेत्रों में फैला हुआ वर्तमान समय में गायकवाड के शाही परिवार का निवास स्थान है। हरे-भरे एवं खूबसूरत वातावरण में स्थित इस लक्ष्मी विलास पैलेस के परिसर में कई जीव-जंतु जैसे – बंदर, मोर, अनेकों प्रकार के पक्षियों को काफी करीब से देख सकते हैं। गुजरात में स्थित इस लक्ष्मी विलास पैलेस का निर्माण 1890 ईसवी के दौरान में हुआ था।

सापुतारा हिल स्टेशन – Saputara Hill Station In Hindi

गुजरात के डांग जिला में स्थित एक छोटा सा एवं प्रमुख हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है सापुतारा को। सापुतारा में स्थित हरे-भरे पहाड़ी क्षेत्र, झरना, नदी, हरे-भरे जंगल लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए काफी है। गुजरात ट्रिप के दौरान अगर आप ट्रेकिंग वाले स्थान की तलाश कर रहे हैं, तो आप सापुतारा हिल स्टेशन को विजिट कर सकते हैं। यहां पर शांति भरी आप कुछ समय व्यतीत कर और खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।

पोरबंदर बीच – Jagah Porbandar Beach In Hindi

गुजरात ट्रिप के दौरान अगर आप भी खूबसूरत एवं आकर्षण से भरा हुआ बीच को विजिट करना चाहते हैं, तो आपको गुजरात के पोरबंदर जिला में स्थित पोरबंदर बीच को अवश्य विजिट करना चाहिए। इस बीच को चौपाटी बीच के नाम से भी जाना जाता है। इस बीच को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर खूब सारी मस्ती कर सकते हैं।

यहां पर बड़ों से लेकर छोटों को भी ध्यान में रखते हुए कई सारी एक्टिविटी करने के लिए सुविधा दी गई है। गुजरात ट्रिप के दौरान अगर आप अपने परिवार या दोस्त के साथ ऐसी जगह को विजिट करना चाहते हैं, जहां पर का वातावरण काफी खूबसूरत एवं शांतिपूर्ण हो तो आप इस पोरबंदर बीच को विजिट कर सकते हैं।

जूनागढ़ पर्यटन – Junagadh Tourism In Hindi

गुजरात राज्य के गिरनार हिल के तलहटी में बसा हुआ जूनागढ़ पर्यटकों के घूमने के लिए एक प्रमुख क्षेत्र हैं। यहां पर स्थित कई ऐसे पर्यटन एवं धार्मिक स्थल स्थित है जिसे विजिट करने लोग गुजरात के अलावा भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से काफी अधिक संख्या में आया करते हैं।

जूनागढ़ को इतिहास प्रेमी भी काफी अधिक संख्या में विजिट किया करते हैं। यहां पर स्थित कई ऐसे इमारत एवं यहां से जुड़ी इतिहास लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी है। जूनागढ़ को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर बाग-बगीचा, चिड़ियाघर, गिर राष्ट्रीय उद्यान, ऊपरकोट किला, संग्रहालय आदि जैसे आकर्षण स्थल को देख कर सकते हैं।

चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व उद्यान– Champaner Pavagadh In Hindi

चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क को यूनेस्को विश्व धरोहर की सूची में भी शामिल किया गया है। यह चंपानेर-पावागढ़ पार्क गुजरात राज्य के पंचमहल जिला में स्थित है। इस पार्क को 2004 के दौरान यूनेस्को विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया था।

गुजरात ट्रिप के दौरान चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व उद्यान को इतिहास प्रेमी विजिट करना कभी नहीं भूलते हैं। यहां पर जाने के उपरांत आप पौराणिक समय के कई इमारत और उस इमारत के खूबसूरत पौराणिक वास्तुकला और नक्काशी को काफी करीब से देख सकते हैं। इस चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व उद्यान को विजिट लोग काफी अधिक संख्या में किया करते हैं।

पाटन – Patan In Hindi

पाटन गुजरात के प्रसिद्ध एवं प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। पाटन को अधिक प्रमुखता यहां पर स्थित रानी की वाव के लिए दी जाती है। गुजरात में स्थित इस रानी के वाव को यूनेस्को को विश्व धरोहर की सूची में भी शामिल किया गया है। यहां पर पर्यटक भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। पाटन को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर कई सारे मंदिर, दरगाह, पर्यटन स्थल और पौराणिक समय की इमारत को देख सकते हैं।

गांधीनगर पर्यटन – Gandhinagar Paryatan In Hindi

गांधीनगर को गुजरात राज्य के राजधानी के साथ-साथ एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर कई ऐसे प्रमुख आकर्षण स्थल स्थित है, जिसे विजिट करने लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। गांधीनगर के प्रमुख धार्मिक स्थल की बात करें तो अक्षरधाम मंदिर हैं। इसके अलावा हनुमान मंदिर, ब्रह्माणी मंदिर आदि जैसे और भी यहां पर धार्मिक स्थल स्थित है। यहां पर पर्यटकों के घूमने के लिए भी कई खूबसूरत एवं सुंदर आकर्षक स्थल है।

श्री द्वारिकाधीश मंदिर – Shree Dwarkadhish Temple, Gujarat In Hindi.

यह द्वारिकाधीश मंदिर गुजरात राज्य के द्वारिका में स्थित है। यह मंदिर हिंदू धर्म के प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। इस मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण को द्वारिकाधीश या द्वारिका के नाम से पूजा की जाती है। यह पांच मंजिला खूबसूरत इमारत पर्यटकों द्वारा भी काफी अधिक संख्या में पसंद किया जाता है।

इस द्वारिकाधीश मंदिर का निर्माण 15 – 16 वीं शताब्दी के दौरान किया गया था। यहां पर श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटक भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। अगर आप भी गुजरात ट्रिप के दौरान कोई श्रीकष्ण को समर्पित मुख्य धार्मिक स्थल को विजिट करना चाहते हैं, तो आपको यह द्वारिकाधीश मंदिर अवश्य पसंद आएगा।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी – Statue Of Unity, Gujarat In Hindi

गुजरात राज्य में स्थित हमारे भारत देश के प्रथम गृह मंत्री और प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित एक बहुत ही बड़ी सी प्रतिमा को स्थापित किया गया है, जिसे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का नाम दिया गया है। स्टैचू ऑफ यूनिटी गुजरात राज्य में स्थित सरदार सरोवर बांध से तकरीबन 3.2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

इस स्टैचू ऑफ यूनिटी को पूरे भारत के साथ-साथ पूरे विश्व का सबसे ऊंचा मूर्ति के रूप में जाना जाता है। इस स्टैचू ऑफ यूनिटी को बनाने में कुल लागत तकरीबन 3000 करोड़ रुपए की आई थी। स्टैचू ऑफ यूनिटी का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सरदार पटेल के जन्म दिवस के मौके पर 2018 में किया गया था। यहां पर पर्यटक भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से साथ-साथ विश्व के अलग-अलग देशों से भी काफी अधिक संख्या में आया करते हैं।

गुजरात घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Gujarat Tourism In Hindi

गुजरात को विजिट करने का अच्छा एवं अनुकूल समय के बारे में बात करने से पहले मैं आपको बता देना चाहता हूं कि आप गुजरात को अपनी सुविधा के अनुसार पूरे साल में कभी भी विजिट कर सकते हैं। वैसे आप गुजरात ट्रिप पर गर्मी के मौसम में जाने से बचे क्योंकि इस समय यहां पर तापमान अधिक होने के कारण आपको गुजरात घूमने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

वैसे आपको बता दें कि गुजरात को विजिट करने का अच्छा एवं अनुकूल समय सर्दियों का समय होता है। इसी समय यहां पर पर्यटक भी अधिक संख्या में विजिट करना पसंद करते हैं। इसलिए आप भी गुजरात को सर्दियों के मौसम में विजिट कर सकते हैं।

गुजरात कैसे जाए – How To Reach Gujarat In Hindi

गुजरात कोई व्यक्ति अपने यहां से कैसे पहुंच सकता है इसके बारे में बात करने से पहले मैं आपको बता देना चाहता हूं कि आप यहां पर अपने यहां से अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी मार्ग यानी वायु मार्ग, रेल मार्ग या सड़क मार्ग के सहायता से काफी आसानी से पहुंच सकते हैं। गुजरात आप अपने यहां से किस माध्यम से सरलतापूर्वक एवं कैसे पहुंच सकते हैं इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए इस टॉपिक पर लिखे गए हमारे आर्टिकल का लिंक नीचे दिया गया है, जिस लिंक पर क्लिक कर आप यह जानकारी विस्तार से प्राप्त कर सकते हैं –

गुजरात के प्रमुख आकर्षण स्थलों के बारे में लिखा गया यह आर्टिकल यहीं पर समाप्त होता है। आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा आप इस आर्टिकल से जुड़ी अपना राय या सुझाव हमें बता सकते हैं। एक बात और इस आर्टिकल को पढ़ने के उपरांत आप को ऐसा लग रहा हो कि हमने गुजरात के कोई प्रमुख आकर्षण स्थल को इस आर्टिकल में सम्मिलित करना भूल गए हैं, तो आप उसे भी हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

धन्यवाद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS