मुंबई के आसपास घूमने की जगह | Top 10 Places To Visit Near Mumbai For A Weekend Trip In Hindi.

आज इस आर्टिकल में मैंने मुंबई के आसपास घूमने की जगह के बारे में जानकारी दिया है, जिसे आप वीकेंड पर विजिट कर सकते हैं। दोस्तों यहां पर मैंने उन पर्यटन स्थलों की जानकारी दिया है, जिसकी दूरी मुंबई शहर से मात्र 100-150 किलोमीटर है और आप इन सभी जगहों को वीकेंड पर विजिट कर सकते हैं। चलिए अब जानते हैं कि मुंबई के आसपास घूमने की जगह कौन कौन-सी है?

1. लोनावला हिल स्टेशन – Lonavla Hill Station Maharashtra In Hindi.

मुंबई से 85 किलोमीटर दूर स्थित लोनावला मुंबई ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। मॉनसून में लोनावला की खूबसूरती अन्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ जाती है, जिसका मुख्य कारण है मॉनसून के दौरान होने वाली बारिश। मॉनसून में होने वाली बारिश की वजह से लोनावला के आसपास के सभी पेड़-पौधे अपनी प्राकृतिक हरियाली का रूप धारण कर लेते हैं, जिसकी वजह से मॉनसून में लोनावला की खूबसूरती देखने लायक होती है। लोनावला में वाटरफॉल की संख्या बहुत ज्यादा है, जिसे मॉनसून के दौरान विजिट करना सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि मॉनसून के दौरान सभी वाटरफॉल में काफी ज्यादा पानी बढ़ जाता है।

2. मालशेज घाट हिल स्टेशन – Malshej Ghat Hill Station Maharashtra In Hindi.

मुंबई शहर से 125 किलोमीटर दूर स्थित मालशेज घाटएक माउंटेन पास है, जो बाइकर्स के लिए सबसे ज्यादा फेवरेट डेस्टिनेशन है। दोस्तों अगर आप मॉनसून के दौरान मालशेज घाटको विजिट करने जाते हैं, तो आपको वहां बहुत सारे मल्टी वाटरफॉल देखने को मिल जाएंगे। साथ ही मालशेज घाट से थोड़ी ही दूरी पर आपको एक डैम भी देखने को मिलेगा, जहां आप चाहें तो मालशेज घाटको विजिट करने के दौरान जा सकते हैं।

3. माथेरान हिल स्टेशन – Matheran Hill Station Maharashtra In Hindi.

माथेरान हिल स्टेशन महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित महाराष्ट्र का काफी पॉपुलर हिल स्टेशन है, जहां से दिखने वाले सहयाद्री माउंटेन रेंज का नजारा पर्यटकों को काफी चौका देने वाला होता है। मुंबई से करीब 85 किलोमीटर की दूरी पर स्थित माथेरान हिल स्टेशन पूरे एशिया का एकमात्र ऑटोमोबाइल फ्री डेस्टिनेशन है। माथेरान जाने का सबसे अच्छा समय मानसून का होता है, जब प्रकृति अपनी वास्तविक हरियाली का रूप धारण कर रही होती है।

4. इगतपुरी हिल स्टेशन – Igatpuri Hill Station Maharashtra In Hindi.

इगतपुरी महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित महाराष्ट्र का एक काफी फेमस हिल स्टेशन है, जहां से मुंबई शहर की दूरी करीब 120 किलोमीटर है। इगतपुरी हिल स्टेशन अपने इगतपुरी किले, झरने मंदिर और डैम की वजह से खासकर बाइकर्स का फेमस हिल स्टेशन है। मॉनसून और सर्दी का सीजन इगतपुरी हिल स्टेशन को विजिट करने का सबसे बेस्ट टाइम है।

5. तम्हिनी घाट हिल स्टेशन – Tamhini Ghat Hill Station Maharashtra In Hindi.

महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित तम्हिनी घाट एक मोटरेबल माउंटेन पास है। तम्हिनी घाट के निर्माण का मुख्य उद्देश्य पुणे जिले और रायगढ़ जिले को जोड़ना था। मुंबई से 160 किलोमीटर दूर स्थित तम्हिनी घाट जाने पर आपको काफी सारे वाटरफॉल देखने को मिल जाएंगे। साथ ही यहां आपको कुंडनिका वैली नामक एक पॉइंट देखने को मिलेगा, जहां तम्हिनी घाट को विजिट करने के दौरान आपको जरूर जाना चाहिए। मॉनसून का सीजन घाट जाने का सबसे सही समय माना जाता है।

6. जव्हार हिल स्टेशन – Jawhar Hill Station Maharashtra In Hindi.

मुंबई सिटी से करीब 140 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जव्हार महाराष्ट्र का एक हिल स्टेशन है। जव्हार हिल स्टेशन वाटरफॉल और किला के लिए मशहूर है। यहां पर आपको सनराइज प्वाइंट भी देखने को मिल जाएगा। वर्तमान समय में जव्हार हिल स्टेशन बहुत सारे टूरिस्ट से अनजान है, लेकिन इसकी खूबसूरती इस हिल स्टेशन को पर्यटकों के नजर से ज्यादा दिन तक दूर नहीं रख सकती है।

7. अलीबाग महाराष्ट्र – Alibag Maharashtra In Hindi.

मुंबई से करीब 95 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अलीबाग मुंबई का एक काफी खास टूरिस्ट डेस्टिनेशन है, जो अपने biches के लिए काफी फेमस है। यहां पर आप सीफूड खा सकते हैं और वॉटर एक्टिविटीज के साथ-साथ कैंपिंग के मजे ले सकते हैं। अलीबाग में आपको किले भी देखने को मिल जाएंगे।

8. नाशिक महाराष्ट्र – Nashik Maharashtra In Hindi.

नासिक महाराष्ट्र का एक जिला के साथ-साथ काफी फेमस होली प्लेस है, जहां से मुंबई शहर की दूरी करीब 165 किलोमीटर है। नासिक में सबसे ज्यादा मंदिर और पुराने किले आपको देखने को मिल जाएंगे। नासिक में काफी सारे वाटरफॉल एवं कई सारे ट्रेकिंग स्पॉट्स भी है। भगवान शिव का त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग भी आपको नासिक में देखने को मिल जाएगा। नासिक जाने का सबसे अच्छा समय मॉनसून और सर्दी का होता है।

9. कर्जत हिल स्टेशन – Karjat Hill Station Maharashtra In Hindi.

कर्जत हिल स्टेशन महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पड़ता है, जो ट्रेकर्स के लिए काफी अच्छा वीकेंड डेस्टिनेशन है। मुंबई से करीब 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह ट्रेकिंग प्वाइंट सहयाद्री माउंटेन रेंज से घिरा हुआ है, जहां जाने पर आपको वाटरफॉल भी देखने को मिल जाएंगे। कर्जत हिल स्टेशन को आप सर्दी और मॉनसून में विजिट कर सकते हैं।

10. शाहपुर हिल स्टेशन – Shahpur Hill Station Maharashtra In Hindi.

मुंबई सिटी से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शाहपुर बाकी जगहों की तुलना में काफी कम फेमस है, लेकिन इस जगह की खूबसूरती बेहद सराहनीय है। शाहपुर में कई सारे वाटरफॉल, ट्रेकिंग स्पॉट्स और वाइल्ड लाइफ सेंचुरी भी आपको देखने को मिल जाएंगे। शाहपुर जाने का सबसे अच्छा समय मॉनसून का होता है।

मुंबई के आसपास घूमने की जगह को विजिट करने का सबसे अच्छा समय –

दोस्तों ऊपर में मैंने आपको जितने भी मुंबई के आसपास घूमने की जगह के बारे में बताया है, उनमें से अधिक हिल स्टेशन ही है। अगर आपको नहीं पता है, तो आपको बता दें कि अगर आप ऊपर में बताए गए किसी भी हिल स्टेशन को मॉनसून में विजिट करते हैं, तो आप उस हिल स्टेशन के आसपास के प्राकृतिक हरियाली से रूबरू हो सकते हैं। साथ ही सर्दी में भी आपको इन सभी हिल स्टेशनों के आसपास प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिल जाएगी, जहां पर आप अपने जिंदगी के कुछ समय शांति से बिता सकते हैं।

अगर आप ऊपर बताए गए मुंबई के आसपास घूमने की जगह में से किसी भी जगह को विजिट करने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप मॉनसून या सर्दी में ही इन जगहों को विजिट करें, क्योंकि मॉनसून और सर्दी का समय मुंबई के आसपास घूमने की जगह को विजिट करने का सबसे अच्छा समय रहता है।

मुंबई के आसपास घूमने की जगह से संबंधित जानकारी के लिए आप नीचे कमेंट बॉक्स में अपना राय दे सकते हैं।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़ें:-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS