सिद्धिविनायक मंदिर | Siddhivinayak Temple Maharashtra In Hindi

नमस्कार साथियों आज के इस आर्टिकल में हम भारत के राज्य महाराष्ट्र के मुंबई शहर में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर के बारे में सभी जानकारियों को विस्तार से जानने वाले हैं। सिद्धिविनायक मंदिर वैसे तो हिंदू धर्म से जुड़े हुए हैं लेकिन यहां पर तकरीबन सभी धर्म के लोग विजिट करने आया करते हैं। यह सिद्धिविनायक मंदिर काफी ज्यादा फेमस है यहां पर लोग मुंबई के अलावा भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से भी लोग पूजा अर्चना करने आया करते हैं। मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर को मुंबई के सबसे धनी मंदिर के दर्जा प्राप्त है। महाराष्ट्र के इस सिद्धिविनायक मंदिर के बारे में पूरी जानकारी जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़िए। तो चलिए शुरू करते हैं –

विषय - सूची

सिद्धिविनायक मंदिर के बारे में – About Siddhivinayak Temple Maharashtra In Hindi

मुंबई के प्रभादेवी नामक स्थान पर स्थित भगवान सिद्धिविनायक यानि भगवान गणेश जी को समर्पित एक आकर्षक वास्तुकला वाला खूबसूरत मंदिर है। मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में हिंदू धर्म के अलावा तकरीबन सभी धर्म के लोग विजिट करने आया करते हैं। इस मंदिर में लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी काफी अधिक संख्या में लोग आया करते हैं।

सिद्धिविनायक मंदिर का इतिहास – History of Siddhivinayak Temple in Hindi

सिद्धिविनायक मंदिर भारत देश के राज्य महाराष्ट्र में स्थित है। सिद्धिविनायक मंदिर मुख्य रूप से भगवान गणेश को समर्पित हिंदू धर्म से जुड़ी एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। इस मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा की सूंड दाहिने तरफ़ देखी जा सकती हैं। इस मंदिर का इतिहास काफी पुरानी नहीं बताई जाती है। इसके इतिहास के बारे में बताया जाता है 1801 ईसवी के दौरान राज्य महाराष्ट्र के मुंबई शहर में इस मंदिर का निर्माण हुआ था। वैसे आपको बता दें मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर का कई बार पुनः निर्माण भी हो चुका है। इस मंदिर का निर्माण लक्ष्मण विथु और देउबाई पाटिल के द्वारा 19 वीं शताब्दी के आरंभ में करवाया गया था।

मुंबई के इस सिद्धिविनायक मंदिर से लोगों की पुरानी आस्था जुड़ी हुई है। बताया जाता है कि इस मंदिर में वो ऐसी महिलाएं जिनकी कोई संतान नहीं है पूजा अर्चना करने जाती हैं तो उन्हें संतान की प्राप्ति होती है। इस मंदिर में लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी विजिट करने आया करते हैं। सिद्धिविनायक मंदिर को मुंबई के सबसे महंगे मंदिर के रूप में जाना जाता है। इस मंदिर में अक्सर बड़े-बड़े उद्योगपति और फिल्मी सितारे भी गणपति महाराज का दर्शन करने आया करते हैं।

सिद्धिविनायक मंदिर की वास्तुकला – Architecture of Siddhivinayak Temple in Hindi

मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर की वास्तुकला देखने में काफी ज्यादा अलग और आकर्षक लगती है। इस मंदिर में भगवान सिद्धिविनायक यानि गणपति महाराज की एक छोटी सी एवं काफी ज्यादा खूबसूरत प्रतिमा स्थापित की गई है। इनकी प्रतिमा की सूंड दाहिने तरफ झुका हुआ देखी जा सकती हैं, जो कि इस मंदिर की विशेषता को प्रदर्शित करती है। मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणपति के चार हाथों को दर्शाया गया है, जिनमें एक हाथ में कुल्हाड़ी, एक हाथ में फूल, एक हाथ में लड्डू से भरा कटोरा और एक हाथ से आशीर्वाद देते हुए देते हुए उनकी प्रतिमा को दर्शन करने लोग केवल भारत के ही नहीं अन्य देशों से भी लोग आया करते हैं।

सिद्धिविनायक मंदिर को विजिट करने का टिप्स – Tips For Visiting Siddhivinayak Temple in Hindi

  • सिद्धिविनायक मंदिर को विजिट करते समय आप शॉर्ट कपड़े यानि कि छोटे कपड़े पहन कर ना जाए।
  • सिद्धिविनायक मंदिर में अगर आप भीड़भाड से बचना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन यहां पर जाने से बचे
  • मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर मैं जाने का अच्छा समय प्रत्येक मंगलवार या यहां पर मनाए जाने वाले उत्सव के दौरान माना जाता है।
  • मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर को विजिट करते समय आप अपने साथ एक कैमरा या अच्छा कैमरा वाला फोन जरूर ले जाए, ताकि आप यहां की तस्वीर यादगार के रूप में कैद कर सकें।

( इन्हें भी पढ़े : – नागेश्वर ज्योतिर्लिंग कैसे पहुंचे

> महाबलेश्वर मंदिर की पूरी जानकारी

सिद्धिविनायक मंदिर का खुलने एवं बंद होने का समय – Opening and Closing Time Of Siddhivinayak Temple in Hindi

महाराष्ट्र राज्य में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर का खुलने एवं बंद होने के समय के बारे में बात करें, तो यह मंदिर मंगलवार को छोड़कर सुबह 5:30 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक खुला रहता है। मंगलवार को यह सिद्धिविनायक मंदिर सुबह 3:30 बजे से लेकर 12:30 बजे रात तक खुला रहता है।

सिद्धिविनायक मंदिर के आसपास के मुख्य स्थल – Places to Visit Near Siddhivinayak Temple in Hindi

  • रवींद्र नाट्य मंदिर
  • सिद्धिविनायक मंदिर
  • पुर्तगाली चर्च
  • सेवरी किला
  • वर्ली किला, आदि

सिद्धिविनायक मंदिर जाने का अच्छा समय – Best Time To Visit Siddhivinayak Temple in Hindi

सिद्धिविनायक मंदिर जोकि महाराष्ट्र के प्रमुख शहर मुंबई में प्रभादेवी नामक स्थान पर स्थित है को विजिट करने के बारे में बात करें, तो यहां पर जाने का अच्छा समय अक्टूबर से लेकर मार्च के बीच के समय के दौरान माना जाता है क्योंकि यह समय यहां पर जाने का अनुकूल मौसम रहता है। इसके अलावा मुंबई के इस सिद्धिविनायक मंदिर को विजिट करने का अच्छा समय यहां पर आयोजित होने वाले समारोह या प्रत्येक मंगलवार को माना जाता है। वैसे आपको बता दें कि आप यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार पूरे साल में कभी भी घूमने जा सकते हैं। यहां पर आयोजित होने वाले समारोह के दौरान लोग महाराष्ट्र के अलावा भारत के अलग-अलग कोनों से भी आया करते हैं।

सिद्धिविनायक मंदिर कैसे पहुँचे ? – How To Reach Siddhivinayak Temple in Hindi

महाराष्ट्र में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर इसे विजिट करने के बारे में बात करें, तो आप यहां पर अपने यहां से अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी माध्यम यानि कि हवाई मार्ग सड़क मार्ग या रेल मार्ग द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं। इसके बारे में विस्तार से जानकारी नीचे बताई गई है –

ट्रेन से सिद्धिविनायक मंदिर कैसे पहुंचे ? – How To Reach Siddhivinayak Temple Maharashtra by Train In Hindi

ट्रेन से सिद्धिविनायक मंदिर जाने के बारे में बात करें, तो इसके नजदीकी रेलवे स्टेशन परेल या दादर हैं। महाराष्ट्र के इन रेलवे स्टेशन पर उतरने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन की मदद लेकर आप इस सिद्धिविनायक मंदिर को आसानी से विजिट कर सकते हैं।

हवाई जहाज से सिद्धिविनायक मंदिर कैसे पहुंचे ? – How To Reach Siddhivinayak Temple Maharashtra by Flight In Hindi

हवाई जहाज से सिद्धिविनायक मंदिर को विजिट करने के बारे में बात करें, तो इस मंदिर के नजदीक की मुख्य हवाई अड्डा छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। आप अपने यहां से इस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन की मदद से आप इस सिद्धिविनायक मंदिर को आसानी से विजिट कर सकते हैं।

सड़क मार्ग से सिद्धिविनायक मंदिर कैसे पहुंचे ? – How To Reach Siddhivinayak Temple Maharashtra by Road In Hindi

सड़क मार्ग से महाराष्ट्र के सिद्धिविनायक मंदिर जाने के बारे में बात करें, तो यह मंदिर कई राज्यों के नेशनल हाईवे द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप यहां पर सड़क मार्ग के माध्यम से खुद की कार, बाइक या बस के द्वारा भी आसानी से पहुंच सकते हैं। सिद्धिविनायक मंदिर जाने के लिए गोवा, पुणे, मुंबई जैसे बड़े शहरों से डायरेक्ट बस की सुविधा भी आपको देखने को मिल जाएँगी। इस तरह आप सिद्धिविनायक मंदिर को आसानी से विजिट कर सकते हैं।

महाराष्ट्र के मुंबई शहर में स्थित हिंदू धर्म के प्रमुख धार्मिक स्थल सिद्धिविनायक मंदिर जो, कि भगवान गणेश को समर्पित एक खूबसूरत मंदिर हैं के बारे में लिखा गया हमारे द्वारा यह आर्टिकल आपको अगर पसंद आया हो, तो आप इसे अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें। इस आर्टिकल से जुड़ी अगर आप हमें कोई सुझाव या अपडेट देना चाहते हैं, तो हमें कमेंट बॉक्स के माध्यम से बता सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS