पुणे के प्रमुख पर्यटन स्थल | Famous Tourist Places To Visit In Pune In Hindi.

आज के इस आर्टिकल में हम महाराष्ट्र राज्य का बड़े शहरों में से एक पुणे के प्रमुख पर्यटन स्थल यानी कि पुणे में घूमने की खूबसूरत जगहों के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले हैं। अगर आप भी पुणे को विजिट करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इस आर्टिकल में हम पुणे के कुछ खूबसूरत प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानेंगे जिन्हें आपको भी पुणे ट्रिप के दौरान विजिट करना चाहिए। चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं, लेकिन उससे पहले हम थोड़ा सा जानकारी पुणे के बारे में भी एकत्रित कर लेते हैं, तो चलिए शुरू करते हैं –

विषय - सूची

पुणे का इतिहास – History of Pune In Hindi.

महाराष्ट्र राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर पुणे पर कई अलग-अलग राजवंशों ने शासन किया है। महाराष्ट्र राज्य के इस पुणे शहर पर राष्ट्रकूट, यादववंश के बाद 17 वी शताब्दी के दौरान मुगल शासकों ने भी शासन किया है। पुणे पर सबसे प्रसिद्ध शासन शिवाजी के रूप मैं जाना जाता है। शिवाजी अपना बचपन पुणे में स्थित लाल महल में बिताया था।

पुणे को वर्तमान समय में बहुत ही बड़े औद्योगिक नगरी के रूप में भी जाना जाता है। पुणे को महाराष्ट्र राज्य की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। पुणे में वैसे कई सारे खूबसूरत पर्यटन एवं धार्मिक स्थल हैं, जिन्हें विजिट करने लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। चलिए अब हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हुए पुणे में स्थित पुणे के आकर्षण के बारे में जान लेते हैं

पुणे में घूमने की जगह – Pune me Ghumne ki jagah

महाराष्ट्र राज्य के औद्योगिक नगरी में से एक पुणे में स्थित वैसे तो कई सारी खूबसूरत पर्यटन एवं धार्मिक स्थल स्थित हैं, लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम पुणे के वैसे आकर्षण स्थलों के बारे में जानेंगे जिन्हें लोगों द्वारा काफी अधिक संख्या में विजिट एवं पसंद किया जाता है। चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी कि ओर आगे बढ़ते हैं और पुणे के खूबसूरत जगहों के बारे में जानने का प्रयास करते हैं –

शिवनेरी किला – Shivneri Fort Pune In Hindi

महाराष्ट्र राज्य के पुणे शहर में स्थित सबसे खूबसूरत जगहों में से एक शिवनेरी किला को आपको भी विजिट करना चाहिए, क्योंकि शिवनेरी किला ही वह किला है जहां पर छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म हुआ था, लेकिन शिवाजी महाराज के जन्म के कुछ समय के उपरांत यानी 1632 ईसवी में उनकी मां शिवाजी महाराज को लेकर इस शिवनेरी किला को छोड़ दिया।

1637 ईस्वी के दौरान यह किला मुगलों के अधीन हो गया। यह किला एक पहाड़ी पर स्थित है। इस किला में घूमने के लिए मंदिर, मस्जिद, मुकाबला, तालाब, झाड़ना और भी बहुत कुछ देखने को मिल जाती है जिसकी वजह से यहां पर लोग काफी अधिक संख्या में जाया करते हैं और यह पर्यटकों के बीच काफी अधिक प्रसिद्ध मानी जाती है।

राजगढ़ किला पुणे – Rajgad Fort Pune In Hindi

राजगढ़ किला महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिला में एक पहाड़ी पर स्थित है। यह राजगढ़ किला वैसे लोगों द्वारा काफी अधिक संख्या में पसंद किया जाता है, जिन्हें ट्रैकिंग करना काफी अधिक पसंद है क्योंकि यहां पर जाने के लिए लोगों को काफी अच्छी खासी दूरी का ट्रैकिंग भी करना पड़ता है। इस किला पर भी छत्रपति शिवाजी महाराज का आधिपत्य था।

यह किला वर्तमान समय में भी काफी सही सलामत देखा जा जा सकता है। इस राजगढ़ किला के परिसर में कई छोटे-बड़े महल और धार्मिक स्थल भी देखे जा सकते हैं। इस किला को भी पुणे ट्रिप के दौरान लोगों द्वारा काफी अधिक संख्या में विजिट एवं पसंद किया जाता है।

लाल महल – Lal Mahal Pune In Hindi

पुणे में स्थित यह लाल महाल पुणे के सबसे प्रसिद्ध स्मारकों में से एक माना जाता है। इस लाल महल की स्थापना शिवाजी के पिता शाहजी राजे भोसले ने अपने पत्नी और बेटे के लिए किया था। इस लाल महल की महत्व इस वजह से काफी अधिक बढ़ जाती है क्योंकि छत्रपति शिवाजी महाराज का इसी लाल महल में विवाह और उनका बचपन गुजरा है। 17 वी शताब्दी के दौरान इस लाल महल को कुछ लोगों द्वारा बर्बाद करने की भी कोशिश की गई।

सिंहगढ़ किला – Sinhagad Fort Pune In Hindi

पुणे शहर से तकरीबन 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह सिंहगढ़ किला पुणे का एक प्राचीन एवं मुख्य किला के रूप में जाना जाता है। यह किला समुद्र तल से 1312 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

यह किला काफी मजबूती से आज भी खड़ा है। बताया जाता है कि यह किला अपने समय का सबसे मजबूत किलो में से एक था। इस किला में प्रवेश करने के लिए दो प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। इस किला पर कभी काफी लंबे समय तक मराठाओं का भी शासन रहा है। इस किला का अधिकतर भाग वर्तमान समय में खंडहर के रूप में बदल रहा है, लेकिन फिर भी यह किला पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध हैं।

आगा खान पैलेस – Aga Khan Palace In Hindi

आगा खान पैलेस पुणे में घूमने के खूबसूरत जगहों में से एक हैं। इस आगा खां पैलेस को सुल्तान मुहम्मद शाह आगा खान के द्वारा बनवाया गया था। इससे 19वीं शताब्दी के दौरान यानी कि 1892 ईस्वी में निर्मित करवाया गया था। यह आगा खान पैलेस एक प्राकृतिक प्रेमी को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी हैं क्योंकि इसके आसपास का वातावरण में स्थित हरा-भरा पेड़-पौधा लोगों को काफी अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यहीं पर महात्मा गांधी और उनसे जुड़े सहयोगियों को कभी बंदी बनाकर भी रखा गया था और इसी स्थान पर कस्तूरबा गांधी का निधन भी हुआ था। यह पैलेस वैसे वर्तमान समय में एक संग्रहालय के रूप में बदल गया है।

पश्चिमी घाट पुणे – Western Ghats Pune In Hindi

महाराष्ट्र राज्य के पुणे के पास स्थित पश्चिमी घाट एक प्राकृतिक प्रेमी के घूमने के लिए खूबसूरत एवं सुखद जगहों में से एक हैं। इस पुणे के पश्चिमी घाट को यूनेस्को विश्व धरोहर की सूची में भी रखा गया है। इस पश्चिमी घाट को विजिट करने के उपरांत आप खूबसूरत पहाड़ हरे-भरे घने जंगल, फूलों की खूबसूरत अलग-अलग प्रजातियां, लुभावनी घाटी आपको काफी आकर्षित लगेंगे जो कि एक प्रकृति प्रेमी को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी हैं। अगर आप भी पूणे ट्रिप पर जा रहे हैं तो इस पश्चिमी घाट की सुंदरता का आनंद लेना एवं इसे विजिट करना न भूलें।

पार्वती हिल – Parvati Hill Pune In Hindi

पर्वती हिल पुणे का एक बहुत ही प्रसिद्ध एवं खूबसूरत स्थलों में से एक हैं। यह पार्वती हिल कई प्राचीन मंदिरों का घर के रूप में भी जाना जाता है। यहां के कुछ मुख्य मंदिरों की बात करें तो शिव मंदिर, विष्णु मंदिर, कार्तिकेय मंदिर और गणेश मंदिर हैं। इन मंदिरों को 17 वी शताब्दी के दौरान ही निर्मित करवाया गया था।

इस मंदिर के आसपास से दिखने वाला खूबसूरत पहाड़ी का दृश्य काफी आकर्षक लगता है। इस पहाड़ी पर एक पार्वती संग्रहालय बना हुआ है जहां पर आप पौराणिक समय के कई वस्तुओं के संग्रह को भी देख सकते हैं जो एक इतिहास प्रेमी को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी हैं।

शनिवारवाडा – Shaniwar Wada, Pune In Hindi

शनिवार वाड़ा पुणे के ऐतिहासिक स्थलों में अपना स्थान बनाया हुआ है, जहां पर हर साल पर्यटक काफी अधिक संख्या में विजिट करने आया करते हैं। इस शनिवार वाडा का निर्माण 18 वी शताब्दी के दौरान किया गया था। शनिवार वाडा को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर बाजीराव की प्रतिमा, विशाल किला के साथ-साथ लेजर शो का भी आनंद ले सकते हैं। यह जगह अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जाने के लिए पुणे में खूबसूरत जगहों के रूप में जाना जाता है।

पाषाण झील – Pashan Lake, Pune In Hindi

पाषाण झील पुणे की सबसे लोकप्रिय एवं प्रमुख झीलों में से एक हैं। यह पाषाण झील पुणे शहर से तकरीबन 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। यह पाषाण झील एक मानव निर्मित झील है, जिसे पर्यटक काफी अधिक संख्या में विजिट करना पसंद करते हैं। अगर आप पुणे ट्रिप के दौरान कोई शांत वातावरण वाला खूबसूरत जगह ढूंढ रहे हैं, जहां पर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सके, तो आप पुणे के पाषाण झील को विजिट कर सकते हैं।

ओशो आश्रम – Oosho Aashram, Pune In Hindi

ओशो आश्रम की स्थापना रजनीश ओशो के द्वारा किया गया था। यह आश्रम पुणे के एक खूबसूरत एवं बेहतरीन पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। यहां पर जाने के उपरांत आप प्रकृति के काफी करीब होने का एहसास कर सकते हैं। यहां पर जाने के उपरांत मन को बेहद शांति और सुकून जैसी एहसास होती हैं जिसकी वजह से यहां पर प्राकृतिक प्रेमी काफी अधिक संख्या में विजिट करना पसंद करते हैं।

वेताल टेकड़ी – Vetal Tekdi, Pune In Hindi

वेताल टेकडी पुणे ट्रिप के दौरान प्राकृतिक प्रेमियों द्वारा काफी अधिक संख्या में पसंद किया जाने वाला यह जगह ह। वेतल टेकड़ी को विजिट करने के उपरांत आप यहां से सूर्योदय एवं सूर्यास्त का दृश्य काफी खूबसूरत एवं आकर्षक देख सकते हैं। इस वेताल टेकडी को पाषाण टेकड़ी और हनुमान टेकड़ी के नाम से भी जाना जाता है।

श्रीमंत दगड़ूशेठ हलवाई गणपति मंदिर, पुणे – Dagdusheth Halwai Temple, Pune In Hindi

श्रीमंत दगड़ूशेठ हलवाई गणपति मंदिर पुणे के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। यहां पर काफी अधिक संख्या में भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से श्रद्धालु दर्शन के लिए आया करते हैं। यह मंदिर मुख्य रूप से भगवान गणेश जी को समर्पित हैं। यहां पर मनाए जाने वाले गणेशोत्सव के दौरान काफी अधिक संख्या में श्रद्धालु आया करते हैं। इस समय यहां पर बड़ी-बड़ी हस्तियां भी दर्शन के लिए आती है।

राजा दिनकर केलकर संग्रहालय पुणे – Raja Dinkar Kelkar Museum In Pune Hindi

पुणे में स्थित राजा दिनकर केलकर संग्रहालय पुणे का खूबसूरत एवं अधिक संख्या में पर्यटकों द्वारा विजिट किया जाने वाला एक संग्रहालय के रूप में जाना जाता है। इस संग्रहालय को विजिट करने के उपरांत आप भारत के विभिन्न क्षेत्रों से लाई गई कई कलाकृतियों का संग्रह को देख सकते हैं। इस संग्रहालय को राजा दिनकर केलकर की स्मृति में बनाया गया था।

इस संग्रहालय के बारे में बताया जाता है कि यह संग्रहालय भारत देश का दूसरा सबसे बड़ा संग्रहालय हैं, जहां पर कई अलग-अलग तरह की वस्तुएं, सिक्के, वस्त्र, हथियार, मूर्ति, पेंटिंग, लेखन सामग्री और भी बहुत कुछ का संग्रह देखा जा सकता है जो कि एक इतिहास प्रेमी को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी हैं। इसलिए आपको भी पुणे ट्रिप के दौरान इस दिनकर केलकर संग्रहालय को अवश्य विजिट करना चाहिए।

पेशवा उद्यान चिड़ियाघर पुणे- Peshwa Udyan Zoo In Hindi

पेशवा उद्यान चिड़ियाघर पुणे ट्रिप के दौरान हरी-भरी एवं खूबसूरत घूमने की जगह में से एक है। यह जगह अपने दोस्त या परिवार के साथ एक क्वालिटी टाइम एवं शांत वातावरण में समय बिताने के लिए खूबसूरत जगह के रूप में जानी जाती हैं। इस पेशवा उद्यान चिड़ियाघर को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर कई अलग-अलग जीव-जंतु पशु-पक्षी के प्रजाति को देख सकते हैं। यह पेशवा उद्यान चिड़ियाघर केवल चिड़ियाघर के लिए ही नहीं बल्कि यहां पर स्थित बच्चों के खेलने के खूबसूरत अलग-अलग एक्टिविटी करने के लिए भी जाना जाता है

द एम्प्रेस गार्डन पुणे- The Empress Garden In Hindi

द एम्प्रेस गार्डन पुणे में स्थित तकरीबन 39 एकड़ के बड़े क्षेत्र में फैला हुआ एक खूबसूरत एवं आकर्षक गार्डन है। यह गार्डन अंग्रेजों के शासन के बारे में काफी याद दिलाती हैं। इस गार्डन का नामकरण अंग्रेजों के महारानी विक्टोरिया के नाम पर रखा गया है। यह गार्डन वैसे लोगों द्वारा काफी अधिक संख्या में पसंद किया जाता है, जिन्हें शांत वातावरण में समय व्यतीत करना अच्छा लगता है। यह गार्डन पुणे में स्थित पर्यटकों द्वारा काफी अधिक संख्या में पसंद एवं विजिट किया जाता है।

पुणे में रुकने की जगह – Pune me Rukne ki Jagah

पुणे घूमने जाने के दौरान अक्सर लोग यहां पर रहने के लिए जगह के बारे में सर्च करने लगते हैं, मैं आपको इस आर्टिकल में यह बता देना चाहता हूं कि आपको पुणे ट्रिप के दौरान कहीं पर भी रुकने के लिए काफी आसानी से लग्जरी होटल से लेकर सस्ते से सस्ते होटल एवं रिसोर्ट आसानी से मिल जाएंगे। आप अपने बजट के अनुसार पुणे में स्थित इन होटल या रिसोर्ट को ऑनलाइन भी आसानी से बुक कर सकते हैं।

पुणे घूमने जाने सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Pune In Hindi

पुणे को विजिट करने का अच्छा एवं अनुकूल समय के बारे में बात करने से पहले मैं आपको यह जानकारी दे देना चाहता हूं कि आप पुणे को अपने सुविधा के अनुसार पूरे साल में आपको जब भी समय मिले आप विजिट कर सकते हैं।

चलिए अब हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं और यह जान लेते हैं कि पुणे जाने का अच्छा एवं अनुकूल समय कब होता है और अधिक संख्या में पुणे को लोग कब विजिट किया करते हैं, तो आपको बता दें कि पुणे को विजिट करने का अच्छा एवं अनुकूल समय सर्दी के मौसम होता है। इसी समय यहां पर अधिकतर लोग विजिट किया करते हैं। सर्दी के मौसम के दौरान यानी कि अक्टूबर से मार्च के बीच ही यहां पर कई समारोह एवं उत्सव का भी आयोजन किया जाता है, जिसकी वजह से इस समय लोग पुणे को अधिक संख्या में विजिट करना पसंद करते हैं।

वैसे अगर आप पुणे को विजिट करने का गर्मी का समय का चुनाव करने वाले हैं, तो मैं आपको बता दूं कि गर्मी के मौसम के दौरान पुणे में तापमान काफी अधिक देखी जाती है, जिसकी वजह से अगर आप पुणे का ट्रिप गर्मी के मौसम के दौरान करते हैं तो आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

पुणे कैसे पहुंचे ? – How To Reach Pune In Hindi

पुणे आप अपने यहां से कैसे जा सकते हैं इसके बारे में जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल में दिए गए नीचे लिंक पर क्लिक कर पूरे विस्तार से यह जान सकते हैं कि आप अपने यहां से पुणे किस माध्यम से और कैसे काफी सरलता पूर्वक पहुंच सकते हैं। – पुणे कैसे पहुंचे

पुणे में स्थित पुणे के आकर्षण स्थल यानी कि पुणे में घूमने की खूबसूरत जगह के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल यहीं पर समाप्त होता है। आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा आप अपना राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

आपसे मैं एक और बात साझा करना चाहता हूं कि अगर आपको हमारे इस आर्टिकल को पढ़ने के उपरांत ऐसा अनुभव हो रहा हो कि हमने इस आर्टिकल में पुणे के कोई आकर्षण स्थल को सम्मिलित करना भूल गए हैं, तो आप हमें नीचे सुझाव के रूप में बता सकते हैं ताकि हम अपने इस आर्टिकल को भविष्य में अपडेट करते समय आपके द्वारा दिए गए सुझाव को सम्मिलित कर सके।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS