नेपाल में घूमने लायक 10 खूबसूरत जगहें | Top 10 Tourist Places To Visit In Nepal In Hindi.

नेपाल एक छोटा सा संस्कृति एवं धार्मिक देश हैं जिसकी राजधानी काठमांडू हैं। यह देश पहाड़ों एवं पर्वतों के लिए जाना जाता है। आपको तो मालूम ही होगा कि दुनिया का सबसे ऊंचा पर्वत माउंट एवरेस्ट नेपाल में ही स्थित हैं। ऐसे ही दुनिया के 10 सबसे बड़े पर्वत में से आठ पर्वत नेपाल में ही स्थित है। नेपाल वैसे तो दुनिया के अलग-अलग कोने से पर्यटक यहां घूमने एवं ट्रेकिंग करने के लिए आते हैं, परंतु आपको हम बता दें कि नेपाल में केवल पहाड़ ही नहीं कई ऐसे धार्मिक स्थल भी हैं जिन्हें विजिट करने लोग अलग-अलग देशों से आते हैं। आज हम इस पोस्ट में इसी से रिलेटेड नेपाल में स्थित दस ऐसे पर्यटक स्थल के बारे में जानेंगे जिन्हें पर्यटन लोग काफी ज्यादा मात्रा में विजिट करना पसंद करते हैं। तो चलिए शुरू से शुरुआत करते हैं एवं जानते हैं, कि नेपाल में घूमने लायक 10 खूबसूरत जगहें कौन-कौन से हैं –

नेपाल के प्रमुख पर्यटन स्थल – Famous Tourist Places of Nepal In Hindi

काठमांडू – Kathmandu Nepal In Hindi

अगर आप पहाड़ों का देश नेपाल घूमने जा रहे हैं, तो नेपाल की राजधानी काठमांडू को विजिट करना न भूलें। क्योंकि यह शहर 1400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित होने के साथ-साथ अपने अंदर कई खूबसूरत मंदिर, मठ, शांत प्रवृत्ति वाला और अन्य कई पर्यटक स्थल को बसाया हुआ है। यहां पर कई ऐसे पर्यटक स्थल हैं जो यहां पर आए पर्यटकों को एक अलग ही अनुभव करवाता है।

पोखरा नेपाल का प्रमुख पर्यटन स्थल – Pokhara Tourism Nepal In Hindi

पोखरा नेपाल देश की एक महानगरी हैं। पोखरा नेपाल के पर्यटक राजधानी के साथ-साथ काठमांडू के बाद सबसे बड़ा दूसरा शहर है। यह शहर 900 मीटर से भी ज्यादा ऊंचाई पर स्थित होने के साथ-साथ अपने अंदर कई ऐसे पर्यटक स्थल को बसाये हुए हैं, जहां आए दिन पर्यटकों की अधिक संख्या में भीड़ होती हैं। पोखरा शहर के अंदर बसे हुए पर्यटन स्थल की सूची के बारे में बात की जाए तो फेवा झील, शांति स्तूप, ताल बाराही मंदिर, घोरपानी हिल्स, डेविस फॉल आदि का नाम शामिल है।

नगरकोट नेपाल – Nagarkot Tourism Nepal In Hindi

अगर आप नेपाल ट्रिप का प्लान कर रहे हैं और आप हिमालय के पर्वतों की खूबसूरती को देखना चाहते हैं, तो नेपाल के नगरकोट को विजिट करना न भूले। नगरकोट नेपाल के भक्तपुर जिले में स्थित एक छोटा सा एवं आकर्षण से भरा गांव हैं। यहां पर भी पर्यटकों की काफी ज्यादा आवागमन होता रहता है। अगर यहां पर जाकर नेचर की खूबसूरती को देखने की बात की जाए तो गणेश, जुगल, लैंगटांग, एवं एवरेस्ट आदि की खूबसूरती आसानी से देख पाएंगे। नगरकोट 2000 मीटर की ऊंचाई पर राजधानी काठमांडू के जस्ट पास में ही स्थित हैं, जिससे पर्यटकों को विजिट करने के दौरान काफी ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।

जनकपुर नेपाल – Janakpur Nepal In Hindi

जनकपुर नेपाल के एक बेहद ही खूबसूरत शहर हैं। यह शहर रामायण से जुड़ा हुआ है। जनकपुर भारतीय सीमा के जस्ट करीब में स्थित हैं। यह वही जनकपुर है जहां माता सीता का जन्म हुआ था। यह वही जनकपुर है जहां मर्यादा पुरुषोत्तम राम जी का विवाह हुआ था। यह शहर हिंदुओं के आस्था से बहुत करीब से जुड़ा हुआ है। यह शहर अपने अंदर कई भव्य मंदिर, आकर्षण से भरा वस्तु कला, सुखद मौसम को समेटे हुए हैं। जनकपुर वास्तव में घूमने लायक पर्यटन स्थल है।

(इन्हें भी पढ़े : – 1. नेपाल जाने का सबसे अच्छा समय

2. पोखरा नेपाल में घूमने लायक बेहतरीन जगहे)

लुम्बिनी पर्यटन- Lumbini Nepal In Hindi

अगर आप इतिहास के थोड़ा बहुत भी जानकार होंगे तो आपने कभी ना कभी लुंबिनी का नाम जरूर सुना होगा। नेपाल के हिमालय पर्वत के गोद में बसा हुआ खूबसूरत सा दिखने वाला लुंबिनी है, जहां गौतम बुध का जन्म हुआ था। आज के समय में भी यह नेपाल का बहुत ही शांत एवं बौद्ध धर्म का प्रमुख तीर्थ स्थल माना जाता है। इसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में भी शामिल किया गया है। लुंबिनी में ही आपको सम्राट अशोक के स्मारक एवं माता माया देवी का मंदिर देखने को मिल जाएँगे। आप भी अगर नेपाल ट्रिप पर जाने का प्लानिंग कर रहे हैं तो इसे अपने सूची में शामिल करना न भूले।

पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल – Pashupatinath Temple Kathmandu Nepal In Hindi

पशुपतिनाथ मंदिर बागमती नदी के किनारे राजधानी काठमांडू शहर से निकट ही पूर्व दिशा में स्थित है। पशुपतिनाथ मंदिर भगवान शिव के लिए जाना जाता है। यह काफी बड़े हिस्से में फैला हुआ एक धार्मिक स्थल है। इस मंदिर को भी 1979 में यूनेस्को विश्व धरोहर के रूप में शामिल किया गया था। यहां पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में तीर्थयात्री एवं पर्यटक घूमने आते हैं। इस मंदिर में चार द्वार हैं, जिसके मेन द्वार से केवल हिंदू लोग को ही जाने का अनुमति होती है गैर हिंदुओं का नहीं।

Pashupatinath Mandir Nepal
पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल

भक्तपुर नेपाल – Bhaktapur Nepal In Hindi

भक्तपुर नेपाल के काठमांडू घाटी में स्थित एक तीर्थस्थल है। इसके नाम से साफ साफ झलक रहा है, कि यह भक्तों का नगरी होगा। यानी कि यहां तीर्थस्थल ज्यादा होंगे। आपको बता दें कि यहां पर तीर्थ स्थल काफी ज्यादा मात्रा में है, यही वजह है कि इसे भक्तों का शहर कहा जाता है। इसलिए जो भी लोग भक्तपुर में आते हैं, वह धार्मिक स्थल को विजिट करने के मकसद से ही आते हैं। वैसे कुछ लोग यहाँ पर घुमावदार सड़कों का लूप उठाने भी आते हैं।

चांगुनारायण मंदिर- Changu Narayan Temple

चांगुनारायण मंदिर नेपाल के प्राचीन एवं प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। इस मंदिर में आपको भगवान विष्णु एवं शेषनाग की प्रतिमा देखने को मिल जाएगी। चांगुनारायण मंदिर नेपाल का सबसे प्राचीन मंदिर माना जाता है। इतिहासकारों द्वारा बताया जाता है, कि इस चांगुनारायण मंदिर का निर्माण चौथी शताब्दी में हुआ था। और इसकी मरम्मत एवं पुनः निर्माण 1702 ई. मे किया गया था। यहां पर अधिक मात्रा में श्रद्धालु लोग ही आते हैं।

स्वायंभुनाथ (मंकी मंदिर)- Swayambhunath (Monkey Temple) Nepal In Hindi

स्वायंभुनाथ मंदिर के कुछ हिस्सों में काफी ज्यादा मात्रा में बंदरों का निवास है इस वजह से इस स्वायंभुनाथ मंदिर को मंकी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर काठमांडू के जस्ट पास में ही पश्चिम दिशा में स्थित है। इस मंदिर को राजधानी काठमांडू का दूसरा महत्वपूर्ण मंदिर माना जाता है। यहां पर अगर आप भी घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो जब भी यहां पर जाएं तो बंदरों से थोड़ा संभल कर रहें।

चितवन नेशनल पार्क – Chitwan National Park Nepal In Hindi

अगर आप एनिमल लवर हैं और आप नेपाल ट्रिप पर जा रहे हैं, तो चितवन नेशनल पार्क जरूर जाएं। क्योंकि आपको यहां पर कई ऐसी जानवरों को देखने का भी मौका मिल जाएगा, जो दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों से लुप्त होने वाले हैं। इस पार्क में दिखने वाले जानवरों की बात की जाए तो बंगाल टाइगर, एक सींग वाला गैंडा, हाथी, तेंदुआ, भालू इसी तरह और भी जानवरों का नाम शामिल है। यहां पर घूमने के लिए आपको जीप, सफारी, जंगल ट्रेक, डोंगी सवारी, हाथी सवारी आदि की सुविधा दी जाएगी।

नेपाल में घूमने की 10 खूबसूरत जगहों के बारे में यह जानकारी आपको कैसी लगी आप अपना राय या सुझाव हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। और हमारे इस आर्टिकल को अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें, ताकि उन्हें भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS