सिकंदर लोदी का मकबरा | Sikandar Lodi Tomb In Hindi

हेलो दोस्तों आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम दिल्ली में स्थित सिकंदर लोदी का मकबर जिसे सिकंदर लोदी के कब्र के लिए जाना जाता है, के बारे में पूरे विस्तार से जानेंगे। तो चलिए शुरू करते, लेकिन शुरू करने से पहले आपसे एक निवेदन है, कि सिकंदर लोदी के बारे में संपूर्ण जानकारी को जानने के लिए आप हमारे इस ब्लॉग पोस्ट को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें।

सिकंदर लोदी के मकबरा के बारे में – About Sikandar Lodi Tomb In Hindi

लोदी वंश का दूसरा शासक सिकंदर लोदी को समर्पित यह मकबरा दिल्ली के खैरा पुर गांव में स्थित आज के समय में एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। यह पौराणिक स्मारक जिसे सिकंदर लोदी का मकबरा यानि कि इनके कब्र के लिए जाना जाता है, इसे सिकंदर लोदी के ही बेटे इब्राहिम लोदी ने सिकंदर लोदी के याद में इस मकाबरे का निर्माण करवाया था।

बता दे सिकंदर लोदी का यह सिकंदर लोधी मकबरा नामक स्मारक को बनाने में तकरीबन 1 साल का समय लगा था। सिकंदर लोदी का यह पौराणिक स्मारक आज के समय में दिल्ली का एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। यहां पर अक्सर पर्यटक भारत के अलावा अन्य देशों से भी घूमने के लिए आया करते हैं।

सिकंदर लोधी का मकबरा कहा स्थित है ?

सिकंदर लोदी का यह पौराणिक मकबरा दिल्ली के खैरा पुर गांव में हरे-भरे घास एवं पेड़-पौधों के मैदानों के बीच स्थित पर्यटकों के लिए एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।

सिकंदर लोधी का मकबरे का निर्माण किसने करवाया था ?

सिकंदर लोदी का मकबरे का निर्माण इब्राहिम लोदी ने अपने पिता के याद में इस मकाबरे का निर्माण करवाया था

सिकंदर लोधी के मकबरे के निर्माण में कितना समय लगा था ?

सिकंदर लोदी के मकबरे का निर्माण उसके बेटे इब्राहिम लोदी द्वारा तकरीबन 1 साल कार्य करने के उपरांत बना था।

सिकंदर लोदी के मकबरे के खुलने और बंद होने का समय – Sikandar Lodi Tomb Timing In Hindi

दिल्ली में स्थित सिकंदर लोदी मकबरा घूमने जाने वाले हैं, तो आपको सिकंदर लोदी मकाबरे जाने का टाइमिंग के बारे में भी जान लेना चाहिए। सिकंदर लोदी मकबरे में घूमने आप सुबह 6:00 बजे से लेकर रात 8:00 बजे के बीच कभी भी जा सकते हैं। दिल्ली में स्थित यह मकबरा पूरे सप्ताह में सभी दिन खुला रहता है। आप किसी भी दिन यहां पर घूमने जा सकते हैं।

सिकंदर लोदी के मकबरा का प्रवेश शुल्क – Entry Fee of Sikandar Lodhi Tomb in Hindi

सिकंदर लोदी के मकबरा जो कि दिल्ली में स्थित है मे जाने के लिए प्रवेश शुल्क के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि अगर आप एक भारतीय हैं, तो आपको प्रवेश शुल्क के रूप में ₹25 एवं अगर आप भारत के अलावा अन्य देशों से बिलॉन्ग करते हैं, तो आपको ₹200 प्रवेश शुल्क के रूप में देना होगा। यहां पर वीडियोग्राफी करने के लिए आपको अलग से भी चार्ज देना पड़ सकता है।

दिल्ली में सिकंदर लोदी मकबरा घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Sikandar Lodi Tomb In Hindi

दिल्ली में स्थित सिकंदर लोदी का मकबरा को घूमने जाने का अच्छा समय के बारे में बात करें तो अक्टूबर से लेकर मार्च के बीच के समय को माना जाता है। वैसे आप यहां पर पूरे साल में कभी भी घूमने जा सकते हैं, परंतु आप यहां पर गर्मी के मौसम के दौरान घूमने जाने का प्लान कभी ना करें। क्योंकि आपको भी मालूम होगा कि दिल्ली में गर्मी के मौसम के दौरान तापमान कितना ज्यादा बढ़ जाता है, इसलिए आप यहां पर गर्मी के दिनों में घूमने जाने से बचे।

सिकंदर लोदी का मकबरा दिल्ली कैसे पहुँचे – How To Reach Sikandar Lodi Tomb Delhi In Hindi

सिकंदर लोदी का मकबरा या दिल्ली घूमने जाने का प्लान अगर आप कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि आप यहां पर घूमने अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी माध्यम वायु, रेल या सड़क मार्ग से आसानी से जा सकते हैं। ऐसा इसलिए अगर आप यहां पर जाने के लिए वायु मार्ग का चुनाव करते हैं तो आपको दिल्ली में ही इंटरनेशनल हवाई अड्डा देखने को मिल जाएगा, जहां के लिए आपको भारत के अलग-अलग मुख्य शहरों से फ्लाइट की सुविधा आसानी से मिल जाएगी।

और अगर आप यहां पर ट्रेन से घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो भी आप यहां पर आसानी से पहुंच सकते हैं। क्योंकि दिल्ली में स्थित रेलवे जंक्शन भारत के अन्य मुख्य शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। जहां से आपको नियमित अंतराल पर ट्रेन की सुविधा देखने को मिल जाएंगे।

अगर आप यहां पर सड़क मार्ग के माध्यम से जाना चाहते हैं, तो भी आप यहां का आसानी से ट्रिप कर सकते हैं, क्योंकि दिल्ली भारत के मुख्य शहरों में से एक हैं और यह दिल्ली शहर भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से नेशनल हाईवे वाले सड़क मार्ग के माध्यम से आसानी से जुड़ा हुआ है। आप दिल्ली या सिकंदर लोदी का मकबरा का ट्रिप इस तरह आसानी से पूरा कर सकते हैं।

दिल्ली में स्थित सिकंदर लोदी के मकबरे के बारे में लिखा गया हमारा यह ब्लॉग पोस्ट आपको कैसा लगा, आप अपना राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बतायें। और अगर हो सके तो आप हमारे इस ब्लॉग पोस्ट को अपने रिश्तेदारों एवं दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करें ।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS