झज्जर के प्रमुख पर्यटन स्थल | Famous Tourist Places of Jhajjar in Hindi

झज्जर भारत के राजधानी दिल्ली के पास स्थित पर्यटन स्थल की दृष्टि से एक प्रमुख हरियाणा का जिला है। झज्जर में कई ऐसी पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थान, पौराणिक स्मारक आदि देखने लायक है, जिसे विजिट करने लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से भी आया करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम झज्जर के प्रमुख पर्यटन स्थल यानी कि झज्जर में घूमने की अच्छी जगहों के बारे में जानने वाले हैं। इसके लिए आप हमारे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें, तो चलिए शुरू करते हैं –

झज्जर में घूमने की अच्छी जगहें – Best Tourist Places In Jhajjar Hariyana in Hindi

झज्जर हरियाणा का एक जिला है, जिसे विजिट करने लोग दूर-दूर से आया करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम झज्जर में स्थित केवल वैसे पर्यटन एवं धार्मिक स्थान यानी कि झज्जर में घूमने की केवल वैसी जगहों के बारे में जानेंगे, जिसे लोगों द्वारा काफी संख्या में विजिट किया जाता है एवं जो झज्जर में घूमने की जगह में प्रमुख हो।

प्रतापगढ़ फार्म

झज्जर शहर के ट्रिप के दौरान आप इस प्रतापगढ़ फार्म को विजिट करना न भूलें। शहर के भीड़भाड़ से दूर खूबसूरत वातावरण वाला प्राकृतिक रूप से आकर्षित गांव के वातावरण जैसा माहौल यहां पर आपको महसूस करने को मिल जाते हैं। हरे-भरे घाट एवं पेड़-पौधे पालतू – पशु, मिट्टी वाला मकान, किसानों द्वारा की जाने वाली खेती आदि चीजें यहां पर आपको देखने को मिल जाएंगे।

भीमश्वरी देवी मंदिर

भीमश्वरी देवी मंदिर को महाभारत काल से जोड़कर देखा जाता है। इस मंदिर के बारे में बताया जाता है, कि महाभारत युद्ध स्टार्ट होने से पहले भीम और युधिष्ठिर कुलदेवी से आशीर्वाद लेने गए और उन्हें अपने साथ में आने के लिए भी अनुरोध किया।

इनके अनुरोध से देवी मान गई, पर उनका एक शर्त था, कि वह जब भी जाएंगी भीम के गोद में जाएंगी। अगर भीम मुझे कहीं पर रखेंगे उसके बाद वह आगे मुझे नहीं ले जा पाएंगे। वह दोनों वहां से कुलदेवी को लेकर चल दिये कुछ दूर जाने के उपरांत भीम को नितक्रिया के लिए जाने के लिए कुलदेवी को नीचे रखना पड़ा और कुलदेवी वहीं पर स्थापित हो गई। तभी से यही पर माता की पूजन होने लगा। यहां पर लोग काफी दूर-दूर से आया करते हैं।

बुआ वाला तालाब

झज्जर में स्थित यह बुआ वाला तालाब झज्जर का एक प्रमुख शांति वाला स्थान है। अक्सर लोग यहां पर अपने दोस्त या फैमिली के सदस्यों के साथ यहा घूमने आया करते हैं, लेकिन यह जगह एक प्रेमी जोड़ा के लिए जाना जाता है।

इस बुआ वाला तालाब से जुड़ी एक कहानी का जिक्र किया जाता है, जिसमें बताया जाता है कि एक राजा की लड़की जिसका नाम बुआ था को एक आम लड़के से प्यार हो गया और दोनों इसी जगह पर मिलते-जुलते थे। कुछ समय पाश्चात्य उस लड़के को मरवा दिया गया। लड़के के मरने के बाद उस राजा की लड़की की भी कुछ महीने के अंदर मृत्यु हो गयी। इन दोनों का कब्र यहीं इसी स्थान पर बनाया गया था। लोग अक्सर इस स्थान को विजिट किया करते हैं

भिंडवास पक्षी अभयारण्य

तकरीबन हजार एकड़ के बड़े क्षेत्रों में फैला यह भिंडवास पक्षी अभयारण्य एक प्रमुख स्थान है। यह एक प्राकृतिक प्रेमियों के लिए एक खूबसूरत जगह है। यहां पर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। यहां पर जाने के उपरांत आप हजारों की संख्या में अलग-अलग रंग के अलग-अलग प्रजातियों वाले प्रवासी पक्षियों को देख सकते है।

गुरूकुल पुरातात्त्विक संग्रहालय

1959 ईस्वी में निर्मित यह गुरूकुल पुरातात्त्विक संग्रहालय हरियाणा राज्य का एक प्रमुख संग्रहालय के रूप में जाना जाता है। यहां पर जाने के उपरांत आपको अलग-अलग किस्मों एवं अलग-अलग देशों के पौराणिक एवं प्रमुख मूर्ति और सिक्के देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा भी आपको यहां पर और भी बहुत कुछ देखने के लिए संग्रहित किया गया है।

झज्जर घूमने जाने का अच्छा समय – Best Time To Visit Jhajjar in Hariyana in Hindi

झज्जर घूमने जाने के बारे में बात करें, तो आप यहां पर गर्मी के दिनों में जाने से बचे हैं। वैसे आपको बता दें, कि आप झज्जर अपनी सुविधा के अनुसार पूरे साल में कभी भी जा सकते हैं, लेकिन यहां पर जाने का अनुकूल समय अक्टूबर से लेकर मार्च महीने के बीच के समय को माना जा जाता है।

झज्जर कैसे पहुंचे ? – How to Reach Jhajjar in Hindi

झज्जर कैसे पहुंचे अगर इसके बारे में बात करें तो आप झज्जर अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी माध्यम वायु मार्ग, रेल मार्ग या सड़क मार्ग का चुनाव कर आसानी से पहुंच सकते हैं। अगर आप यहां पर वायु मार्ग द्वारा जाना चाहते हैं, तो दिल्ली एवं हरियाणा में स्थित हवाई अड्डा के लिए आप अपने यहां से फ्लाइट लेकर इन हवाई अड्डे पर पहुंचने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन की मदद से झज्जर आप आसानी से पहुंच सकते हैं।

अगर हम झज्जर ट्रेन से जाने के बारे में बात करें, तो झज्जर में भी एक छोटा सा रेलवे स्टेशन है। इसके नजदीक की मुख्य रेलवे जंक्शन रोहतक है, जहां के लिए आपको ट्रेन की सुविधा आसानी से मिल जाएंगे।

अगर आप यहां पर सड़क मार्ग के माध्यम से भी आना चाहते हैं, तो भी आप आसानी से झज्जर पहुंच सकते हैं। क्योंकि यह सड़क मार्ग के माध्यम से भी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। झज्जर के लिए इसकी नजदीकी मुख्य शहरों से डायरेक्ट बस की सुविधा भी देखने को मिल जाती है। इस तरह आप अपना झज्जर का ट्रिप आसानी से पूरा कर सकते है।

झज्जर के प्रमुख पर्यटन स्थल यानी कि झज्जर में घूमने के विचारों के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो, तो आप इसे शेयर जरूर करें। इस आर्टिकल से जुड़ी अगर आप हमें कोई अपडेट या सुझाव देना चाहते हैं, तो कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS