मैसूर में घूमने की अच्छी जगहें | Top Tourist Places Mysore In Karnataka In Hindi

भारत देश के राज्य कर्नाटक के प्रमुख शहरों में से एक मैसूर पूरे कर्नाटक का तीसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। मैसूर में स्थित पौराणिक एवं पर्यटन स्थल मौजूद है, जो कि पर्यटकों के अलावा प्राकृतिक प्रेमी एवं इतिहास प्रेमी द्वारा भी काफी ज्यादा पसंद एवं विजिट किया जाता है।

आज के इस आर्टिकल में हम राज्य कर्नाटक के मुख्य शहरों में से एक मैसूर में स्थित पर्यटन स्थल यानी कि घूमने के जगह के बारे में जानने वाले हैं। अगर आप भी मैसूर को विजिट करने वाले हैं, तो इस पोस्ट में बताए गए मैसूर के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी को आप जान ले, यही आपके लिए उचित रहेगा। मैसूर के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में पूरी जानकारी जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें। चलिए शुरू करते हैं –

विषय - सूची

मैसूर के प्रमुख पर्यटन स्थल – Famous Tourist Places of Mysore In Hindi

राज्य कर्नाटक के मैसूर में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी शुरू करने से पहले आपको बता देना चाहता हूं, कि वैसे तो मैसूर में कई सारी पर्यटन स्थल देखने को मिल जाती है, लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम मैसूर में स्थित केवल प्रमुख एवं अधिक विजिट की जाने वाली पर्यटन स्थल यानी की घूमने वाली जगह के बारे में ही बात करने वाले हैं।

मैसूर पैलेस – Mysore Palace In Hindi

मैसूर पैलेस मैसूर का ही नहीं बल्कि पूरे कर्नाटक का एक प्रमुख आकर्षण है। मैसूर पैलेस मैसूर में स्थित एक बेहद खूबसूरत इमारत है। इस मैसूर पैलेस के बारे में एक रिपोर्ट बताया जाता है, जिसमें कहा जाता है कि देशी एवं विदेशी पर्यटक के द्वारा ताजमहल के बाद इस मैसूर पैलेस को ही विजिट किया जाता है, जो कि अपने आप में एक आश्चर्यजनक बात है।

1912 ईस्वी में निर्मित यह मैसूर पैलेस केवल सिंपल पैलेस के लिए ही नहीं बल्कि यहां पर आयोजित होने वाले कई गतिविधियों एवं समारोह के लिए भी जाना जाता है। जब भी आप मैसूर का प्लान बनाएं तो अपने प्लान में इस मैसूर पैलेस को जोड़ना न भूले।

चामुंडेश्वरी मंदिर – Chamundeshwari Temple Mysore In Hindi

मैसूर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक चामुंडी हिल्स पर स्थित चामुंडेश्वरी मंदिर हिंदू धर्म से जुड़ी माता चामुंडा को समर्पित है, जो कि एक दुर्गा मां का ही रूप है। चामुंडेश्वरी मंदिर परिसर में माता के प्रतिमा के अलावा भी यहां पर महिषासुर की प्रतिमा को भी स्थापित किया गया है। यहां पर श्रद्धालुओं की उतनी भीड़ नहीं रहती हैं, आप यहां पर शांति से अपना पूजा अर्चना एवं समय व्यतीत कर सकते हैं।

त्रिनेश्वरस्वामी मंदिर – Trinesvaraswamy Temple Mysore In Hindi

त्रिनेश्वरस्वामी मंदिर मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित एक हिंदू धर्म से जुड़ी मंदिर है।त्रिनेश्वरस्वामी मंदिर मैसूर किला के पास में ही स्थित है। द्रविड़ वास्तुकला कि सुंदर दृश्य आज भी इस त्रिनेश्वरस्वामी मंदिर में देखी जा सकती है। इस मंदिर का कुछ भाग 18 शताब्दी के दौरान नष्ट हो गया था, जिसकी वजह से इस मंदिर के खूबसूरती थोड़ी कम हो गई।

(इन्हें भी पढ़े : – बैंगलोर पैलेस के बारे में पूरी जानकारी

> बंदीपुर नेशनल पार्क का संपूर्ण जानकारी)

सोमनाथपुरा – Somanathapura Mysore In Hindi

सोमनाथपुर राज्य कर्नाटक के मैसूर शहर से तकरीबन 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक खूबसूरत एवं आकर्षक छोटा गांव है। यह सोमनाथपुरा धार्मिक स्थल के लिए जाना जाता है। कावेरी नदी के तट पर स्थित यह खूबसूरत गांव मुख्य रूप से चेन्नेकसावा मंदिर के लिए जाना जाता है। यह मंदिर होयसाल वास्तुकला का एक शानदार नमूना है।

वर्तमान समय में इस मंदिर में पूजा अर्चना नहीं की जाती हैं, यह मंदिर खण्डहर का रूप धारण कर रहा है। इस मंदिर को पुराने समय में नष्ट करने की कोशिश की गई थी। वैसे आप यहां पर जाकर इस मंदिर की खण्डहर को भी देख सकते हैं, जो पुराने समय के कलाकृतियों एवं नमूनों को पेश करता है।

सेंट फिलोमेना चर्च – St Philomena’s Church Mysore In Hindi

एशिया के सबसे लंबे चर्च सेंट फिलोमेना चर्च के ट्रिप पर घूमने जाने के लिए एक अच्छी जगह है। इस चर्च का मुख्य रूप से निर्माण शहीद संत फिलोमेना को श्रद्धांजलि देने के लिए किया गया था। मैसूर में स्थित इस सेंट फिलोमेना चर्च की स्ट्रक्चर भी देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगती है। इस चर्च के आसपास एवं चर्च का दृश्य शाम के समय देखने में और भी ज्यादा आकर्षक लगता है।

बृंदावन गार्डन – Brindavan Gardens Mysore In Hindi

तकरीबन 150 एकड़ के बड़े क्षेत्रों में फैला यह बृंदावन गार्डन मैसूर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। इस गार्डन को पूर्ण रुप से बन कर तैयार होने में तकरीबन 5 साल का समय लगा था। यह खूबसूरत गार्डन प्राकृतिक प्रेमियों को अपनी ओर दूर-दूर से खींच कर लाती हैं। इस गार्डन में जाने पर आपको गुलाब की कई सारी पौधे, हरे-भरे घास के मैदान के अलावा यहां पर कई सारे छोटे-बड़े पेड़-पौधे देखने को मिल जाते हैं।

इस गार्डन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम यहां पर बनाए गए पानी के फुहारे किया करते हैं। पानी का फुहारा का दृश्य सूर्यास्त के समय देखने में काफी ज्यादा आकर्षक लगता है। वृंदावन गार्डन मैसूर में अपने फैमिली एवं दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए एक अच्छा जगह साबित हो सकता है।

रेल संग्रहालय – Rail Museum Mysore In Hindi

मैसूर का इस रेल संग्रहालय को 1979 ईस्वी के दौरान का निर्माण समय बताया जाता है। दिल्ली के रेल म्यूजियम की तरह ही यहां पर भी आपको अलग-अलग वस्तुओं के संग्रह के अलावा पौराणिक समय के रेल से जुड़ी वस्तु एवं रेल से जुड़ी विकास को प्रदर्शित किया गया है।

मैसूर के इस रेल संग्रहालय में जाने के उपरांत आप अलग-अलग माध्यमों से चलने वाली यहां पर कई ट्रेनों को अच्छी तरह देख एवं यात्रा कर सकते हैं। यहां पर इस म्यूजियम में चलने वाली ट्रेनों के लिए आपको अलग से टिकट लेना पड़ सकता है। इस रेल संग्रहालय में रेल के अलावा भी यहां पर कई गतिविधियों को देखा एवं एंजॉय किया जा सकता है। यह मैसूर का रेल म्यूजियम वयस्क के साथ-साथ बच्चों को काफी ज्यादा पसंद आता है।

मैसूर चिड़ियाघर – Mysore Zoo In Hindi

मैसूर में स्थित प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान मैसूर चिड़ियाघर जिसे श्री चामाराजेंद्र जूलॉजिकल उद्यान के नाम से भी जाना जाता है। यह चिड़ियाघर पूरे कर्नाटक का एक प्रमुख चिड़ियाघर में से एक हैं। इस चिड़ियाघर की स्थापना तकरीबन 1892 में महाराजा चामराजा द्वारा किया गया था। तकरीबन 157 एकड़ क्षेत्र में फैले इस चिड़ियाघर में आपको कई जानवरों की प्रजातियां हरे-भरे घास के मैदान एवं छोटे बड़े पेड़-पौधे देखने को मिल जाएंगे। मैसूर में घूमने के लिए चिड़ियाघर एक अच्छी जगह आपके लिए साबित हो सकती हैं। इसलिए आप इसे एक बार विजिट जरूर करें।

(इन्हें भी पढ़े : –कृष्ण मंदिर उडुपी के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

> विरुपाक्ष मंदिर (हम्पी) की सम्पूर्ण जानकारी)

जगनमोहन पैलेस – Jaganmohan Palace Mysore In Hindi

जगमोहन पैलेस को कर्नाटक के एक प्रमुख पैलेस में से एक माना जाता है इसका निर्माण 1869 ईस्वी के दौरान किया गया था। इस पैलेस का उपयोग मैसूर के वोडेयर्स के द्वारा किया गया था। मैसूर के इस शानदार जगमोहन पैलेस को वर्तमान समय में एक आर्ट गैलरी के रूप में तब्दील कर दिया गया है। यहां पर जाने के उपरांत आप कई अन्य प्रकार के कलाकृतियों को देख सकते हैं। मैसूर के ट्रिप पर घूमने जाते समय अपने लिस्ट में इस जगमोहन पैलेस को भी शामिल करना ना भूलें।

करणजी झील – Karanji Lake Mysore In Hindi

करणजी झील मुख्य रूप से पिकनिक स्पॉट के लिए जाना जाता है। इस झील के किनारे अक्सर लोग अपने परिवार या दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने या पिकनिक मनाने जाया करते हैं। झील के तट हरे-भरे घास के मैदानों एवं छोटे बड़े पौधों से हरा-भरा दिखता है, जिसकी वजह से यह जगह प्रकृति प्रेमियों को भी काफी ज्यादा पसंद आता है। यहां पर जाने के उपरांत आप कई पक्षियों की प्रजातियों को भी देख सकते हैं।

मैसूर घूमने जाने का अच्छा समय – Best Time To Visit Mysore In Hindi

अगर आप भी मैसूर घूमने जाने के लिए ट्रिप का प्लान कर रहे हैं, तो आपको यहां जाने का सुखद एवं अच्छा समय कब है यह भी जान लेना चाहिए। मैसूर में घूमने जाने का अच्छा समय मॉनसून एवं सर्दी के मौसम के दौरान माना जाता है, यानी कि हम कह सकते हैं कि मैसूर घूमने जाने का अच्छा समय जुलाई से लेकर फरवरी माह के बीच का होता है। आप मैसूर घूमने गर्मी के मौसम के दौरान जाने से बचे, यही आपके लिए उचित रहेगा। वैसे आपको बता दें कि मैसूर घूमने आप पूरे साल में अपने सुविधा के अनुसार कभी भी जा सकते हैं।

मैसूर (कर्नाटक) कैसे पहुँचे ? – How To Reach Mysore Karnataka In Hindi

कर्नाटक के मुख्य शहरों में से एक मैसूर घूमने जाने का अगर आप प्लान बना रहे हैं, तो आपको बता दें कि आप अपनी सुविधा के अनुसार यहां पर किसी भी माध्यम जैसे हवाई मार्ग, सड़क मार्ग या रेलवे मार्ग द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं।

हवाई जहाज से मैसूर कैसे पहुँचे ? – How To Reach Mysore By Flight In Hindi

मैसूर घूमने अगर आप अपने यहां से हवाई जहाज के माध्यम से जाना चाहते हैं, तो आपको बता दें मैसूर के आसपस प्रमुख हवाई अड्डा बेंगलुरु में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जहां के लिए आपको भारत के अन्य मुख्य शहरों के अलावा विदेशों से भी फ्लाइट की सुविधा आसानी से मिल जाएगी। आप अपने यहां से बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचने के उपरांत वहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन की मदद से मैसूर पहुंचकर आप अपना मैसूर का ट्रिप आसानी से पूरा कर सकते हैं।

ट्रेन से मैसूर कैसे पहुँचे ? – How To Reach Mysore By Train In Hindi

मैसूर का ट्रिप अगर आप अपने यहां से ट्रेन के माध्यम से पहुंचकर पूरा करना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि मैसूर में स्थित रेलवे स्टेशन यहां के आसपास के मुख्य शहरों से अच्छी तरह से रेलवे द्वारा जुड़ा हुआ है। अगर आपके यहां से मैसूर के लिए डायरेक्ट ट्रेन की सेवा नहीं है, तो आप अपने यहां से बेंगलुरु के लिए ट्रेन लेकर बेंगलुरु से मैसूर आसानी से पहुंच सकते है और वहां का ट्रिप पूरा कर सकते हैं।

सड़क मार्ग से मैसूर कैसे पहुँचे ? – How To Reach Mysore By Road In Hindi

मैसूर का ट्रिप अगर आप सड़क मार्ग के द्वारा अपनी खुद की कार, बाइक या बस की माध्यम से जाकर पूरा करना चाहते हैं तो भी आप मैसूर का ट्रिप आसानी से पूरा कर लेंगे। क्योंकि मैसूर कर्नाटक के प्रमुख शहरों में से एक माना जाता है, यहां के लिए आपको आसपास के मुख्य शहरों से बस की सेवा आसानी से देखने को मिल जाती है। कर्नाटक के प्रमुख शहर बेंगलुरु से मैसूर तकरीबन 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

राज्य कर्नाटक के प्रमुख शहरों में से एक मैसूर में स्थित पर्यटन स्थल के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो, तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करें ताकि उन्हें भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। अगर इस पोस्ट से रिलेटेड आप हमें कोई राय या सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स आपके लिए ही बना हुआ है। वहां पर आप अपना राय यह सुझाव हमारे लिए छोड़ सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS