लाल किला का संपूर्ण जानकारी | Red Fort delhi In Hindi

lal kila जहां प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहरा कर अपना बात रखा करते हैं। दिल्ली में स्थित इस लाल किला को अगर आप विजिट करना चाहते हैं, तो इसके बारे में आपको यह सारी जानकारी मालूम होनी चाहिए। तो चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं इस लाल किला से जुड़ी लगभग सभी जानकारियों को। लेकिन शुरू करने से पहले आपको बता दें कि अगर आप लाल किले से जुड़ी संपूर्ण जानकारियों को जानना चाहते हैं, तो आप हमारे इस ब्लॉग पोस्ट को पूरा लास्ट तक जरूर पढ़ें ।

लाल किला का इतिहास – History of Red Fort Delhi In Hindi

दिल्ली में स्थित यह लाल किला जहां पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री अपने देश का झंडा फहरा कर अपनी बात जनता के सामने रखते हैं। यह आज के समय में भारत के अलावा अन्य देशों के लिए भी एक प्रमुख पर्यटन स्थल बना हुआ है।

दिल्ली में स्थित इस lal kila को शाहजहां के द्वारा 17 वी शताब्दी में अपनी महल के रूप में निर्माण करवाया गया था। इस महल का डिजाइन वास्तुकार उस्ताद अहमद लाहौरी के द्वारा तैयार किया गया था। लाल किला का नाम इसके निर्माण में लगे पत्थरों के रंग के आधार पर रखा गया था। इस किला को बनाने में तकरीबन 10 साल का समय लगा था।

जमुना नदी के तट पर स्थित इस लाल किला पर जब अंग्रेजों ने शासन किया तो इस लाल किला में स्थित महंगी-महंगी वस्तुओं को लूटकर उसे ब्रिटेन भेज दिए। आज के समय में यहां पर लगभग केवल इमारत ही बच गया है।

लाल किला कहां है ?

17 वीं शताब्दी के दौरान बना लाल किला राजधानी दिल्ली में स्थित है, जो कि आज के समय में पर्यटकों के लिए एक प्रमुख पर्यटन स्थल बन चुका है।

लाल किला कब बना था ?

दिल्ली का प्रमुख पर्यटन स्थल lal kila का निर्माण के रूप में 1638 ईस्वी के दौरान बादशाह शाहजहां के द्वारा शुरू करवाया गया था ।

लाल किले का निर्माण किसने करवाया था ?

दिल्ली में स्थित लाल किला का निर्माण 17 वी शताब्दी के दौरान अपनी महल के रूप में बादशाह शाहजहां के द्वारा करवाया गया था ।

इस किले को लाल किला क्यों कहते हैं –

17 वीं शताब्दी में इस लाल किला को शाहजहां के द्वारा अपनी महल के रूप में बनवाया गया था। यह लाल किला नामक इमारत लाल बलुआ पत्थर से बना होने के कारण इसे लाल किला का नाम दे दिया गया।

लाल किले का डिजाइन किसने बनाया था ?

दिल्ली में स्थित शाहजहां द्वारा निर्मित इस लाल किला का डिजाइन वास्तुकार उस्ताद अहमद लाहौरी द्वारा तैयार किया गया था।

(इन्हें भी पढ़े : – कुतुब मीनार की जानकारी

इंडिया गेट दिल्ली )

लाल किला बनने में कितना समय लगा था ?

वास्तुकार उस्ताद अहमद लाहौरी द्वारा डिजाइन तैयार किया गया इस लाल किला को बनने में तकरीबन 10 साल का समय लगा था।

Lal Kila कितने एकड़ में बना है ?

दिल्ली में स्थित शाहजहां द्वारा निर्मित लाल किला 254.67 एकड़ के बड़े क्षेत्र मैं फैला आज के समय में दिल्ली का एक प्रमुख पर्यटन स्थल बन चुका है।

लाल किला की संरचना – Architecture of Lal किला in Hindi

दिल्ली में स्थित यह लाल किला दिल्ली के सबसे बड़े किलो में से एक हैं। अष्टकोणीय आकार में बना इस किले में जाने के लिए तीन प्रमुख द्वारा भी बनी हुई है। इस किले के परिसर में आप मोती मस्जिद, नौबत खाना, मुमताज एवं रंग महल जैसे और भी बड़ी इमारतें देख सकते हैं। इस लाल किला में पुरानी कलाकृतियां देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत दिखती है। दिल्ली में स्थित इस लाल किला का पहले के समय में शान कोहिनूर हीरा हुआ करता था, लेकिन जब लाल किला पर अंग्रेजों का शासन हुआ तो वह कोहिनूर के अलावा भी और कीमती सामानों को लूट कर अपने देश भेज दिए।

लाल किला प्रवेश शुल्क – Entry Fee of Lal Kila Delhi In Hindi

17 वी शताब्दी के दौरान निर्मित इस लाल किला में जाने के लिए प्रवेश शुल्क के बारे में बात करें तो यहां जाने के लिए आपको प्रवेश शुल्क के रूप में जो चार्ज लगता है वह आप कहा से इस बात पर भी निर्भर करता है। यानी कि अगर आप विदेशी है, तो आपको अच्छा खासा चार्ज देना पड़ेगा। लेकिन वही अगर आप एक भारतीय है, तो आपको प्रवेश शुल्क विदेशी के अपेक्षा काफी कम लगता है। प्रवेश शुल्क के बारे में सही सही सटीक जानकारी और ऑनलाइन टिकट की बुकिंग आप नीचे दिए गए लिंक से देख और कर सकते हैं।

https://asi.payumoney.com

लाल किला जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Lal Kila in Hindi

दिल्ली में स्थित लाल किला घूमने जाने का अच्छा समय के बारे में बात करें तो आप वैसे तो यहां पर पूरे साल में कभी भी यहां घूमने जा सकते हैं, लेकिन आपको भी मालूम होगा कि दिल्ली में गर्मी का मौसम में कितना ज्यादा तापमान बढ़ जाता है, इसलिए आप यहां पर गर्मी के मौसम के दौरान जाने से बचें। दिल्ली में घूमने जाने का अच्छा समय अक्टूबर से लेकर मार्च के बीच के समय को बताया जाता है, यही आपके लिए भी अच्छा रहेगा।

लाल किला कैसे पहुंचे ? – How to Reach Red Fort Delhi in Hindi

दिल्ली में स्थित लाल किला जिसे शाहजहां के द्वारा बनवाया गया था, घूमने जाने का अगर आप प्लान बना रहे हैं, तो आपको बता दें कि आप यहां पर किसी भी माध्यम (वायु, ट्रेन या सड़क) से आसानी से पहुंच सकते हैं। क्योंकि दिल्ली भारत के एक प्रमुख एवं विकसित शहरों में से एक है।

यहां पर स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और चार रेलवे स्टेशन नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार एवं हजरत निजामुद्दीन इन सबके अलावा दिल्ली भारत के कई नेशनल हाईवे से भी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप अपने यहां से इन हवाई अड्डा या रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के उपरांत यहां से बस या टैक्सी लेकर आप लाल किला आसानी से पहुंच सकते हैं।

अगर आप यहां पर मेट्रो के द्वारा पहुंचना चाहते हैं, तो आपको बता दें की लाल किला के नजदीकी मेट्रो स्टेशन चांदनी चौक है, जहां से यह लाल किला काफी पास में ही पड़ता है।

दिल्ली में स्थित शाहजहां द्वारा निर्मित लाल किला के बारे में हमारे द्वारा लिखा गया यह ब्लॉग पोस्ट आपको किस हद तक मदद पहुंचाया, आप अपना राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर सुझाएं। हमारे इस ब्लॉग पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें ।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS