पैंगोंग झील | पैंगोंग त्सो | Pangong Lake Ladakh In Hindi.

इस पोस्ट के माध्यम से आज मैं आपको पैंगोंग झील, जिसे पैंगोंग त्सो के नाम से भी जाना जाता है, की जानकारी देने वाला हूं। लद्दाखी भाषा में पैंगोंग का अर्थ समीपता एवं तिब्बती भाषा में त्सो का अर्थ झील होता है।

यह एक विवादित क्षेत्र (Disputed territory) है, जिसे लेकर इंडिया और चीन में हमेशा छोटा-मोटा विवाद होता रहता है।

पैंगोंग झील कहाँ है?

पैंगोंग झील लद्दाख के लेह जिले में स्थित एक खारे पानी की झील है, जो लद्दाख और चीन दोनों देशों में फैला हुआ है।

समुद्र तल से पैंगोंग झील (pangong lake) की ऊंचाई कितनी है?

पैंगोंग झील समुद्र तल से 4350 मीटर (14,270 फीट) की ऊंचाई पर स्थित एक लंबी, संकरी, गहरी एवं चारों तरफ से हिमालय पर्वत से घिरी हुई है।

पैंगोंग झील का पश्चिमी छोर लद्दाख (भारत) में एवं पूर्वी छोर चीन में है, जिसकी कुल लंबाई 135 किमी. है। इस झील में भारत का हिस्सा 1/3 (45 km) और चीन का हिस्सा 2/3 (90 km) है। इसी झील के बीचोबीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC- Line of actual control) गुजरती है।

पैंगोंग झील की लंबाई 135 किमी. है, जो बूमरांग (boomrang) के आकार में फैली हुई है। इस झील का क्षेत्रफल 604 वर्ग किमी. एवं अधिकतम चौड़ाई 6 किमी. है।

पैंगोंग झील (pangong lake) में कुल कितने फिंगर्स (fingures) है?

पांगोंग झील में कुल 8 फिंगर्स है, जिसके 2-3 फिंगर्स के बीच में भारतीय सेना रहती है और फिंगर्स 8 के अंदर चीनी सेना रहती है।

पैंगोंग झील (pangong lake) का पानी खारा क्यों होता है?

इस झील में बर्फ का पानी माउंटेन ग्लेशियर (mountain glacier) से पिघल कर (melt) आता है, जो एकदम ताजा पानी (fresh water) होता है। इस झील के पानी को निकालने का कोई रास्ता नहीं है, जिसकी वजह से पहाड़ों का ताजा पानी भी खारा हो जाता है। यही कारण है कि इस झील को लोग खारे पानी (brackish water) की झील भी कहते हैं।

ब्रैकिश वाटर (brackish water) – इसका मतलब यह होता है कि जिस झील का पानी ताजा पानी (fresh water) से अधिक और समुद्र के पानी से कम खारा होता है, उसे ब्रैकिश वाटर कहते हैं।

इस झील का पानी खारा होने की वजह से इसमें सिर्फ क्रसटेशियन (crustacean) जीव को छोड़कर अन्य कोई भी मछली या समुंद्री जीव नहीं पाई जाती है, लेकिन इस झील के आसपास कई तरह के प्रवासी पक्षी देखने को मिल जाते हैं।

इन्हें भी जानें:- त्सो मोरीरी झील लद्दाख।

इस झील का पानी खारा होने के बावजूद भी यह झील सर्दियों में पूरी तरह से जम (Frozen) जाता है, जिसके ऊपर आप बाइक, कार और जीप भी चला सकते हैं। सर्दियों में इस झील के पानी के जम जाने के बाद यह झील आइस स्केटिंग (ice skating) और पोलो के लिए भी काफी अच्छा जगह हो जाता है।

पैंगोंग झील (pangong lake) के पानी का रंग क्यों बदलता रहता है?

सूर्य के किरणों की स्थिति बदलने की वजह से इस झील के पानी का रंग भी बदलता रहता है। इस झील के पानी का रंग एक दिन में ही कभी नीला, कभी हरा तो कभी-कभी लाल भी देखने को मिलता है और ऐसा होते हुए प्रतिदिन देखा जा सकता है।

पैंगोंग झील (pangong lake) जाने वाले पर्यटकों की संख्या कब से बढ़ने लगी?

पैंगोंग झील जाने वाले टूरिस्टों की संख्या 2009 में 3 ईडियट (3 idiot) फिल्म के शूटिंग के बाद से बहुत ज्यादा बढ़ने लगी। इस फिल्म के पहले भी कुछ फिल्म जैसे- दिल से (सतरंगी रे गाना), हीरोज फिल्म आदि की शूटिंग हो चुकी है, लेकिन 3 ईडियट फिल्म के बाद से लद्दाख जानेवाले टूरिस्टो का ध्यान पैंगोंग झील की तरफ आकर्षित होता गया और आज के समय में पैंगोंग झील लद्दाख जाने वाले अधिकतर पर्यटकों की सबसे पहली पसंद होती है।

क्या पैंगोंग झील (pangong lake) के आसपास रहने की व्यवस्था है ?

हां, इस झील के बगल में ही कुछ होटल्स, रेस्टोरेंट्स और होमस्टे वगैरह की सुविधा उपलब्ध है। आप जिस भी प्राइज में वहां पर रहना पसंद करेंगे, उस प्राइज में आपको होटल्स, रेस्टोरेंट्स और होमस्टे वगैरह मिल जाएगा।

क्या हम पैंगोंग झील (pangong lake) के बगल में अपना खुद का टेंट लगा सकते हैं ?

हां, बिल्कुल लगा सकते हैं। वहां पर टेंट लगाने के लिए बहुत ही खूबसूरत जगह है। अगर आप खुद से अपने टेंट में खाना बनाना चाहते हैं, तो आप ऐसा भी कर सकते हैं, वहां पर आपको कुछ रेस्टोरेंट्स और होटल्स वगैरह देखने को मिल जाएंगेे, जहां से आप रात में डिनर वगैरह कर सकते हैं।

क्या पैंगोंग झील (pangong lake) के आसपास एटीएम (ATM) की सुविधा उपलब्ध है ?

नहीं, पैंगोंग झील के आसपास एक भी एटीएम की सुविधा उपलब्ध नहीं है, इसलिए अगर आप इस झील के आसपास के क्षेत्रों में जा रहे हैं, तो आप अपने साथ कुछ अतिरिक्त पैसे लेकर जाएं, वरना आपको काफी ज्यादा तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि सिर्फ पैंगोंग झील ही नहीं, बल्कि लद्दाख में आपको बहुत सारे ऐसे जगह मिलेंगेे, जहां पर एटीएम मिलने की कोई गारंटी नहीं है और अगर मिलेगा भी, तो वह काम करेगा या नहीं यह कोई नहीं बता सकता है।

इसका समाधान यही है कि लेह पहुंचने के बाद आप वहां से ही अपने आगे की सफर कम्प्लीट करने के लिए अपने पास कुछ अतिरिक्त पैसे लेकर चलें।

क्या पैंगोंग झील (pangong lake) के आसपास कोई पेट्रोल पंप की सुविधा उपलब्ध है?

नहीं, इस झील से 100 किमी. के आसपास एक भी पेट्रोल पंप उपलब्ध नहीं है, लेकिन यहां पर आपको ब्लैक में पेट्रोल आसानी से मिल जाएगा, लेकिन वह आपको थोड़ा महंगा (₹ 150/लीटर के आसपास) मिलेगा, इसलिए अगर आप इस क्षेत्र में जा रहे हैं, तो आप अपने साथ पेट्रोल ड्रम में पेट्रोल भरकर लेे जाएं, वरना अगर आपको ब्लैक में पेट्रोल नहीं मिला, तो आपको काफी ज्यादा तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है।

मुझे उम्मीद है कि यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। अगर इस जानकारी से आपको पैंगोंग झील से संबंधित कुछ जानने या सीखने को मिला हो, तो आप इस जानकारी को अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों के साथ शेयर करें, जिससे कि वे लोग भी पैंगोंग झील के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें।

अगर इस पोस्ट से संबंधित आपका कोई सवाल हो, तो हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं और अगर आपको लद्दाख के किसी अन्य पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी चाहिए हो, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। मैं आपको जवाब देने की कोशिश जरूर करूंगा।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़े:-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS