पुष्कर में घूमने की जगह | Famous Tourist Places In Pushkar In Hindi.

आज मैं आपके लिए पुष्कर में घूमने की जगह से जुड़ी जानकारी लाया हूं। अगर आप पुष्कर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप मेरे द्वारा बताए गए पुष्कर में घूमने की जगह को विजिट जरूर करें। आइए विस्तार से जानते हैं पुष्कर में घूमने की जगह के बारे में-

1. पुष्कर झील – pushkar Lake In Hindi.

पुष्कर में स्थित यह झील काफी फेमस और आकर्षक है। इस झील के चारों ओर आपको छोटे-छोटे मंदिर देखने को मिल जाएंगे, जिनकी संख्या करीब 500 से भी ज्यादा है। इस झील में 52 घाट भी बनाए गए हैं, ताकि लोगों को इस झील में स्नान करने के दौरान किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो सके।

2. ब्रह्मा मंदिर पुष्कर – Brahma Temple Pushkar In Hindi.

राजस्थान के पुष्कर शहर में स्थित ब्रह्मा जी का यह मंदिर ब्रह्मांड का एकमात्र मंदिर है, जिसे करीब 2000 साल पुराना बताया जाता है। ब्रह्मा जी का यह मंदिर पुष्कर झील से कुछ ही दूरी पर स्थित है। ब्रह्मा जी के मंदिर के पास आपको पुष्कर का लोकल मार्केट भी देखने को मिल जाएगा, जहां पर आप चाहें तो शॉपिंग वगैरह कर सकते हैं। इस मंदिर के पास आपको पूजा की सामग्री जैसे प्रसाद और फूल वगैरह भी आसानी से मिल जाएगा। इस मंदिर में फोटो और विडियो शूट करने की अनुमति नहीं दी जाती है।

3. वराह मंदिर – Varaha Temple Pushkar In Hindi.

पुष्कर शहर में स्थित यह मंदिर पुष्कर का सबसे बड़ा मंदिर है, भगवान विष्णु के तीसरे अवतार वराह जी को समर्पित है। इस मंदिर को पुष्कर के सबसे प्राचीन मंदिर भी माना जाता है। अगर आप पुष्कर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप इस में जाकर भगवान विष्णु के तीसरे अवतार वराह जी का दर्शन जरूर करें।

4. रंगजी मंदिर – Rangji Temple Pushkar In Hindi.

पुष्कर शहर में स्थित इस मंदिर को दक्षिण भारतीय मंदिरों की तरह बनाया गया है। पुष्कर का यह मंदिर भी काफी प्राचीन और प्रसिद्ध है, जिसकी शैली देख कर आपको दक्षिण भारतीय मंदिरों की याद आ जाएगी। भगवान विष्णु को समर्पित इस मंदिर की वास्तुकला काफी शानदार और आकर्षित है।

5. सावित्री मंदिर पुष्कर – Sawitri Temple Pushkar In Hindi.

ब्रह्मा जी की पत्नी माता सावित्री जी का यह मंदिर पुष्कर के एक पहाड़ी पर स्थित है। अगर आप इस मंदिर में जाकर सावित्री माता का दर्शन करना चाहते हैं, तो आप पैदल चढ़ाई करके या रोपवे के माध्यम से भी इस मंदिर तक जा सकते हैं। माताजी के इस मंदिर तक जाने के लिए रोपवे की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। रोपवे के माध्यम से सावित्री माता जी के इस मंदिर तक जाने में दिखने वाला नजारा काफी शानदार और आकर्षक होता है।

6. पुष्कर मेला – Pushkar Mela In Hindi.

पुष्कर में लगने वाला यह मेला देश भर में काफी प्रसिद्ध है। इस मेले में कई तरह की प्रतियोगिताएं जैसे दुल्हन प्रतियोगिता, मटका फोड़, ऊंटों का दौड़ आदि का भी आयोजन होता है। पुष्कर के इस मेले का आयोजन नवंबर में होता है, जो लगातार 5 दिनों तक लगता है। इस मेले को देखने के लिए देश-विदेश से काफी संख्या में पर्यटक आते हैं।

पुष्कर जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Pushkar In Hindi.

दोस्तों मुझे यह बात को आपको बताने की जरूरत है कि राजस्थान में गर्मी के समय तापमान कितना रहता है, क्योंकि आपको भी यह बात अच्छे से मालूम होगा कि भारत का राजस्थान राज्य गर्मी के मामले में सबसे आगे है। ऐसे में आप समझ ही सकते हैं कि पुष्कर में गर्मी के समय घूमने में काफी मुश्किल होगा। अगर आप पुष्कर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आप सितंबर से मार्च के बीच पुष्कर ट्रिप पर जा सकते हैं और अच्छे से एंजॉय कर सकते हैं। इस समय आपको राजस्थान का तापमान काफी अच्छा देखने को मिलेगा।

अगर इस पोस्ट से संबंधित आपका कोई सवाल हो, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS