दिल्ली के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल | Historical Places of Delhi In Hindi

भारत की राजधानी दिल्ली पहले के समय से ही बड़े-बड़े राजाओं द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता था। हजारों साल पहले कई राजाओं द्वारा यहां अपनी राजधानी भी बसाई गई थी। उन्हीं राजाओं द्वारा दिल्ली में कई ऐसे किला एवं स्मारक बनाए गए जो उन सबको रहने का आवास था। पहले के समय में बनाए गए वहीं पौराणिक स्मारक वर्तमान समय में दिल्ली का एक पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थल के रूप में जाना जाता है। पौराणिक समय में बने कई स्मारक वर्तमान समय में दिल्ली का शान बन चुका है।

राजधानी दिल्ली में स्थित अगर आप भी पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थल के बारे में सर्च कर रहे हैं और इसके अलावा अगर आप भी इतिहास प्रेमी या पौराणिक समय के वास्तुकला प्रेमी हैं, तो दिल्ली में स्थित हमारी इस आर्टिकल में बताए गए ऐतिहासिक स्थल को विजिट कर सकते हैं। पूरे विश्वास के साथ कहते हैं यहां पर जाने पर आपको यह ऐतिहासिक स्थल काफी ज्यादा पसंद आएगा। दिल्ली में स्थित ऐतिहासिक स्थल के बारे में जानने के लिए आप हमारे इस ब्लॉग पोस्ट को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें। तो चलिए शुरू करते हैं –

दिल्ली में स्थित प्रमुख पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थल –

अग्रसेन की बावली – Agrasen ki Baoli in Hindi

दिल्ली के हैली रोड पर स्थित यह पौराणिक स्मारक अग्रसेन की बावली वर्तमान समय में पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अंतर्गत संरक्षित है। इस अग्रसेन की बावली के निर्माण के बारे में वर्तमान समय में कोई भी जानकारी नहीं है कि इसका निर्माण किसने करवाया, लेकिन आमतौर पर यह कहा जाता है कि इस बावड़ी का निर्माण महाभारत काल के समय से जुड़ा हुआ है। इसका निर्माण अग्रसेन राजा द्वारा करवाया गया था। वर्तमान समय में दिल्ली के इस ऐतिहासिक स्थल को स्थानीय लोग हांटेड के नजरिया से भी देखते हैं।

कुतुब मीनार – Qutub Minar In Hindi

दिल्ली के महरौली में स्थित कुतुब मीनार दिल्ली का एक प्रमुख ऐतिहासिक स्थल के रूप में जाना जाता है। 12 वीं शताब्दी के दौरान निर्मित ऐतिहासिक कुतुब मीनार आज के समय में यूनेस्को विश्व धरोहर की सूची में रखा गया है।

कुतुब मीनार जहां पर स्थित है इसके परिसर में इस कुतुब मीनार के अलावा कई और ऐतिहासिक स्मारक देखने को मिल जाते हैं। वर्तमान समय में यह दिल्ली का ऐतिहासिक कुतुब मीनार पर्यटकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इसे देखने लोग भारत के अलग-अलग कोनों से भी आया करते हैं।

दिल्ली की शान इंडिया गेट – India Gate In Hindi

42 मीटर लंबा दिल्ली का शान कहां जाने वाला इंडिया गेट हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड के मेजबानी के लिए प्रसिद्ध हैं। दिल्ली में स्थित ऐतिहासिक स्मारक को बनाने का उद्देश्य युद्ध में मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि देना था। दिल्ली के शान कहे जाने वाले इस इंडिया गेट पर वर्तमान समय में 13000 से भी अधिक युद्ध में मारे गए सैनिकों के नाम को अंकित किया गया है। दिल्ली घूमने जाने वाले लगभग सभी व्यक्ति इस इंडिया गेट को विजिट जरूर करते हैं।

दिल्ली का ऐतिहासिक किला पुराना किला – Purana Qila Delhi In Hindi

राजधानी दिल्ली में स्थित यह पुराना किला दिल्ली का एक ऐतिहासिक स्थल के रूप में जाना जाता है। इस पुराना किला में प्रवेश करने के लिए तीन मुख्य द्वार बने हुए हैं। इस पुराना किला का परिसर बड़े क्षेत्रों में फैला एवं अपने अंदर कई खूबसूरत नक्काशी वाला स्मारक और पार्क को समेटा हुआ दिल्ली का एक प्रमुख ऐतिहासिक स्थल है।

यह पुराना किला इतिहास प्रेमी और वास्तु कला प्रेमियों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। अगर आप भी दिल्ली में स्थित पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थल के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस किला को विजिट कर सकते हैं। यह किला आपके लिए बेहतर जगह साबित हो सकता है।

दिल्ली की शान लाल किला – Delhi Red Fort In Hindi

दिल्ली की शान कहे जाने वाला लाल किला जमुना नदी के किनारे स्थित दिल्ली का एक प्रमुख स्मारक माना जाता है। तकरीबन 1638 ईसवी के दौरान शाहजहां द्वारा लाल किला नामक स्मारक का निर्माण अपने महल के रूप में करवाया था। वर्तमान समय में यह ऐतिहासिक स्थान भारतीय पुरातत्व विभाग के अंतर्गत आता है।

इसी ऐतिहासिक लाल किला पर हर साल 15 अगस्त के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा इंडियन फ्लैग को फहरा कर सलामी दी जाती है। 15 अगस्त के दौरान यहां पर काफी ज्यादा लोग एकत्रित होते हैं। वैसे दिल्ली के शान कहे जाने वाले लाल किला को विजिट करने लोग भारत के अन्य क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी प्रतिदिन काफी ज्यादा संख्या में आया करते हैं।

तुगलकाबाद किला – Tughlaqabad fort in hindi

तुगलक वंश के संस्थापक घिस-उद दिन तुगलक के द्वारा निर्मित तुगलकाबाद किला वर्तमान समय में एक खंडहर के रूप में तब्दील हो रहा है। इस किले को बनाने में तकरीबन 4 साल का समय लगा था, फिर भी इस किला के बारे में बताया जाता है कि आबाद ना हो सका। यह तुगलकाबाद किला वर्तमान समय में दिल्ली का एक प्रमुख ऐतिहासिक स्थल के रूप में भी जाना जाता है। यह किला इतिहास प्रेमियों को अपनी ओर दूर-दूर से आकर्षित कर खींच लाता है। यहां पर की गई पौराणिक नक्काशी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है।

हुमायूँ का मकबरा – Humayun Tomb In Hindi

16 वीं शताब्दी के दौरान दिल्ली में स्थित हुमायूं का मकबरा नामक ऐतिहासिक स्मारक का निर्माण हुमायूं की पत्नी हाजी बेगम द्वारा करवाया गया था। इस पौराणिक स्मारक हुमायूं के मकबरा को वर्तमान समय में यूनेस्को विश्व धरोहर की सूची में रखा गया है। अगर आप दिल्ली में स्थित ऐतिहासिक स्थल के बारे में सर्च कर रहे हैं, तो यहां विजिट जरूर करें यह जगह आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। वर्तमान समय में इस हुमायूँ का मकबरा को लोग विजिट करने भारत के अन्य क्षेत्रों से भी आया करते हैं।

सफदरजंग का मकबरा – Safdarjung Tomb In Hindi

18 वीं शताब्दी के दौरान बलुआ पत्थर एवं संगमरमर से निर्मित दिल्ली में स्थित मिर्जा मुकीम अब्दुल मंसूर खान के कब्र यानी की सफदरजंग के मकबरा के नाम से भी जाना जाता है।आकर्षण से भरी दिखने वाली यहां पर स्थित बावली, गार्डन और यहां पर की गई पौराणिक नक्काशी यहां पर आने वाले लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। यह ऐतिहासिक स्थल सफदरजंग का मकबरा दिल्ली का एक घूमने के लिए प्रमुख स्थान बना हुआ है।

दिल्ली के प्रमुख जामा मस्जिद – Jama Masjid Delhi In Hindi

राजधानी दिल्ली में स्थित शाहजहां के द्वारा निर्मित जामा मस्जिद भारत का सबसे बड़ा मस्जिद के रूप में जाना जाता है। इस जामा मस्जिद को बनाने में तकरीबन 6 साल का कारीगरों को समय लगा था। बलुआ एवं सफेद संगमरमर से निर्मित इस जामा मस्जिद में एक साथ सही ढंग से तकरीबन 2500 व्यक्ति नमाज पढ सकते हैं।

दिल्ली का यह ऐतिहासिक स्मारक जामा मस्जिद मुस्लिम धर्म से जुड़ी एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। इस जामा मस्जिद की पौराणिक नक्काशी एवं वास्तुकला कुछ ऐसे की गई है कि देखने में काफी ज्यादा आकर्षक लगते हैं। इस ऐतिहासिक जगह को देखने मुस्लिम धर्म के अलावा अन्य धर्म के लोग भी दूर-दूर से आया करते हैं।

भवन राष्ट्रपति भवन – Rashtrapati Bhavan In Hindi

दिल्ली में स्थित इस राष्ट्रपति भवन को वायसराय और गवर्नर जनरल के आवास स्थान के रूप में बनाया गया था और उस समय इस भवन को वायसराय हाउस के नाम से जाना जाता था। वर्तमान समय में दिल्ली का यह पौराणिक एवं ऐतिहासिक भवन लोगों को द्वारा काफी पसंद किया जाता है। यहां पर स्थित पार्क को विजिट करने लोग स्थानीय दिल्ली के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी आया करते हैं।

जंतर मंतर – Jantar Mantar Delhi In Hindi

महाराजा जय सिंह द्वारा निर्मित दिल्ली का ऐतिहासिक स्मारक जंतर मंतर वर्तमान समय में दिल्ली का यह प्रमुख पर्यटन स्थल के लिए भी जाना जाता है। 1724 ईसवी के दौरान निर्मित जंतर मंतर ग्रहों से जुड़ी जानकारियों के बारे में जानने के लिए किया गया था। इस जंतर मंतर के पौराणिक संरचना देखने में काफी ज्यादा विचित्र एवं आकर्षक दिखती है। दिल्ली के इस पौराणिक स्थल को विजिट करने लोग दिल्ली के अलावा भी आया करते हैं।

हौज खास विलेज – Hauz Khas Village In Hindi

दिल्ली में स्थित इस ऐतिहासिक क्षेत्र हौज खास विलेज का निर्माण तेरहवीं शताब्दी के दौरान अलाउद्दीन खिलजी के द्वारा करवाया गया था। क्षेत्र का नामकरण यहां पर स्थित पानी को स्टोर करने के लिए बनाए गए एक टैक के आधार पर रखा गया है। इस टैक को आसपास के इलाके में पानी को पूर्ति करने के लिए बनाया गया था।

दिल्ली में स्थित ऐतिहासिक क्षेत्र अपनी खूबसूरती एवं नक्काशी के लिए काफी ज्यादा फेमस है। इस हौज खास विलेज को विजिट करने पर आपको कई पौराणिक नक्काशी एवं कलाकृतियां देखने को मिल जाती है, जो इसकी खासियत को दर्शाती है।

दिल्ली के प्रमुख समाधि स्थल राजघाट – Rajghat Delhi In Hindi

राजघाट दिल्ली का एक ऐसा ऐतिहासिक स्थल है, जहां पर भारत देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का समाधि स्थल बना हुआ है। 1948 ईसवीं के समय जब इनका निधन हुआ इस समाधि स्थल को जमुना नदी के किनारे बनाया गया था।

यहां पर स्थित हरे-भरे घास के मैदान वाला पार्क एवं यहां पर स्थित संग्रहालय, जो कि महात्मा गांधी की पौराणिक वस्तु को संग्रहित कर के रखा है देखने में काफी ज्यादा आकर्षक लगता है। समाधि स्थल जिसे राजघाट के नाम से जाना जाता है को विजिट करने लोग या इतिहास में रुचि रखने वाले भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से भी आया करते हैं।

आज के इस आर्टिकल में दिल्ली में स्थित ऐतिहासिक स्थल के बारे में हमारे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल को आप अपने दोस्तों एवं फैमिली के साथ शेयर जरूर करें।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS