सुरकंडा देवी मंदिर धनौल्टी | Surkanda Devi temple dhanaulti Uttrakhand In Hindi.

सुरकंडा देवी मंदिर कहां स्थित है ?

सुरकंडा देवी मंदिर उत्तराखण्ड राज्य का एक प्रसिद्ध मंदिर है, जो उत्तराखण्ड राज्य के टिहरी गढ़वाल जनपद में जौनपुर प्रखंड के सुरकुट पर्वत पर स्थित है।

यह मंदिर चंबा-मसूरी सड़क पर स्थित कद्दूखाल कस्बे से लगभग 2.5 किमी की ऊंचाई पर स्थित है, जो देहरादून से 66 किमी., मसूरी से 40 किमी. और धनौल्टी से करीब 8 किमी. की दूरी पर स्थित है।

सुरकंडा देवी मंदिर का इतिहास – History Of Surkanda Devi Temple In Hindi

पौराणिक कथा के अनुसार एक बार माता सती के पिता राजा दक्ष ने भव्य यज्ञ का आयोजन किया, जिसमें राजा दक्ष ने भगवान शिव और माता सती के अलावा अन्य सभी देवी-देवताओं और ऋषि-मुनियों को आमंत्रित किया। देवी सती अपने पिता द्वारा बिना आमंत्रण भेजे ही उस यज्ञ में आ पहुंची। यज्ञ में आमंत्रित होने के बाद अपने पिता से यज्ञ में भगवान शिव का स्थान न होने का कारण पूछा, तो उन्होंने भगवान शिव के बारे में कुछ अपशब्द कह डालें, जिसपर देवी सती गुस्से में यज्ञ कुंड में कूद गईं।

जब इस बात की पता भगवान शिव को लगी, तो भगवान शिव इस यज्ञ में आए और राजा दक्ष के सिर काटकर देवी सती के शरीर को अपने कंधे पर रखकर तांडव करने लगे। उस प्रलय से बचने के लिए सभी देवता गण भगवान विष्णु से प्रार्थना करने लगे। इसके बाद भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से देवी सती के शरीर को 51 भागों में विभाजित कर दिए। इसलिए जहां-जहां माता सती के शरीर के छोटे-छोटे अंग गिरे वे स्थान शक्तिपीठ कहलाए। इस स्थान पर माता सती का सिर गिरा इसलिए यह स्थान सुरकंडा कहलाया और मंदिर का नाम “सुरकंडा देवी मंदिर” रखा गया।

सुरकंडा देवी मंदिर में जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Surkanda Devi temple dhanaulti Uttrakhand In Hindi.

यह मंदिर पूरे साल भक्तों के लिए खुला रहता है। आप जब चाहे इस मंदिर में जा सकते हैं। लेकिन अगर देखा जाए तो सुरकंडा देवी मंदिर में जाने का सबसे अच्छा समय मई-जून का महीना है, क्योंकि हर साल मई-जून के बीच गंगा दशहरा का त्योहार आता है, जिसे इस मंदिर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

सुरकंडा देवी मंदिर कैसे जाएं ? – How to Reach Surkanda Devi temple dhanaulti Uttrakhand In Hindi.

सुरकंडा देवी मंदिर जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन, बस, टैक्सी, कार या बाइक की सुविधा ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि अगर आप फ्लाइट, ट्रेन और बस से सुरकंडा देवी मंदिर जाते हैं, तो आप कहां पहुंच सकते हैं और उसके बाद आपको सुरकडा देवी मंदिर कैसे जाना होगा। क्योंकि अगर आप बाइक, टैक्सी और कार वगैरह से जाते हैं, तो आप सीधा इस मंदिर तक पहुंच सकते हैं, जहां तक गाड़ी आने की सुविधा है।

हवाई जहाज से सुरकंडा देवी मंदिर कैसे जाएं ? – How to Reach Surkanda Devi temple dhanaulti Uttrakhand By Flight In Hindi.

मंदिर का नजदीकी हवाई अड्डा जौलीग्रांट हवाई अड्डा है, जो मंदिर से करीब 85 किमी. की दूरी पर देहरादून में स्थित है। जौलीग्रांट हवाई अड्डे से सुरकंडा देवी मंदिर जाने के लिए बस, टैक्सी और मसूरी से बोलेरो वगैरह की सुविधा मिल जाती है।

ट्रेन से सुरकंडा देवी मंदिर कैसे जाएं ? – How to Reach Surkanda Devi temple dhanaulti Uttrakhand By Train In Hindi.

मंदिर का नजदीकी रेलवे स्टेशन देहरादून में है, जो मंदिर से करीब 60-65 किमी. की दूरी पर स्थित है। देहरादून रेलवे स्टेशन से सुरकंडा देवी मंदिर जाने के लिए बस और टैक्सी वगैरह की सुविधा उपलब्ध होती है।

बस से सुरकंडा देवी मंदिर कैसे जाएं ? – How to Reach Surkanda Devi temple dhanaulti Uttrakhand By Bus In Hindi.

बस से सुरकंडा देवी मंदिर जाने के लिए सबसे पहले आपको देहरादून जाना पड़ेगा और वहां से आप दूसरी बस या टैक्सी वगैरह पकड़कर सुरकंडा देवी मंदिर जा सकते हैं।

सुरकंडा देवी मंदिर की चढ़ाई कितनी है और उसे कैसे पूरा करें ?

कद्दूखाल से सुरकंडा देवी मंदिर की चढ़ाई करीब 2.5 किमी. है। इस मंदिर की 90% चढ़ाई खड़ी है, जिसकी वजह से पैदल इस चढ़ाई को पूरा करने में एक-डेढ़ घंटे का समय लग सकता है और यह समय आपके उम्र पर निर्भर करता है। इस चढ़ाई को पूरा करने के लिए यहां पर खच्चर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसकी मदद से चढ़ाई को आसानी से पूरा किया जा सकता है।

क्या सुरकंडा देवी मंदिर की चढ़ाई करने के लिए रोपवे की सुविधा उपलब्ध है ?

नहीं, फिलहाल सुरकंडा देवी मंदिर की चढ़ाई करने के लिए खच्चर की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन रोपवे का निर्माण किया जा रहा है, जो कुछ ही दिनों में पूरा हो जाएगा।

आशा करता हूं कि “सुरकंडा देवी मंदिर” के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर इस पोस्ट से संबंधित आपका कोई सवाल हो, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं और अगर आपको उत्तराखंड के किसी दूसरे पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी चाहिए, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं, मैं आपकी मदद जरूर करूंगा।

धन्यवाद !

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS