पांडिचेरी के प्रमुख पर्यटन स्थल | Famous Tourist Places of Puducherry in Hindi.

पांडुचेरी दक्षिण भारत के प्रमुख लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। पांडुचेरी भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश के रूप में भी जाना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार पांडुचेरी को वेद पूरी के नाम से भी जाना जाता था। इस स्थान को पुजारी श्री संत अगस्त्य का निवास स्थान के रूप में भी जाना जाता है।

पांडुचेरी पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है यहां पर पर्यटक भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से काफी अधिक संख्या में घूमने के लिए आया करते हैं। अगर आप भी पांडुचेरी की यात्रा की योजना बना रहे हैं तो आपको हमारा यह आर्टिकल पूरा जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि हमने इस आर्टिकल में पांडुचेरी के योजना बनाने वाले लोगों के लिए वहां पर घूमने के कुछ आकर्षक स्थलों के बारे में बात किए हैं – चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं –

पांडिचेरी में घूमने की जगहें – Puducherry me Ghumne ki Jagah

पांडिचेरी में घूमने के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में बात करने से पहले आपको बता दें कि पांडिचेरी में वैसे तो कई सारी पर्यटन स्थल स्थित है जिनमें मंदिर, गार्डन, आश्रम, बीच जैसे कई पर्यटन स्थल शामिल है लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम पांडुचेरी में स्थित केवल वैसे पर्यटन स्थलों के बारे में जाएंगे जिन्हें लोगों द्वारा काफी अधिक संख्या में विजिट किया जाता है। चलिए हम अपनी इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं और पांडुचेरी के कुछ फेमस लोगों द्वारा विजिट किए जाने वाले स्थलों के बारे में जानने का प्रयास करते हैं –

प्रोमेनेड बीच – Promenade Beach, Puducherry In Hindi

प्रोमेनेड बीच पांडुचेरी में स्थित तकरीबन 1.2 किलोमीटर तक फैला हुआ पांडुचेरी का एक प्रसिद्ध एवं प्रमुख स्थल के रूप में जाना जाता है। प्रोमेनेड बीच के आसपास कई प्रमुख आकर्षण स्थल भी देखे जा सकते हैं जैसे – वार मेमोरियल, हेरिटेज टाउन हॉल, लाइट हाउस और भी इसी तरह के कई आकर्षक स्थल स्थित है।

प्रोमेनेड बीच पर कई रेस्टोरेंट भी स्थित है, जहां पर आप कई अलग अलग तरह के परंपरिक भोजन की भी सुविधा देख सकते हैं। इस समुद्र तट को अधिकतर लोग शाम के समय टहलने, स्केटिंग योग और तैराकी जैसे कार्यों के लिए उपयोग करते हैं।

बॉटनिकल गार्डन – Botanical, Puducherry In Hindi

पांडुचेरी में स्थित यह बॉटनिकल गार्डन को पांडुचेरी के प्रमुख एवं लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। इस बॉटनिकल गार्डन को 1826 ईस्वी के दौरान स्थापित किया गया था। पांडुचेरी के इस लोकप्रिय बॉटनिकल गार्डन को सी. एस. पेरोटेट द्वारा स्थापित किया गया था।

पांडिचेरी के बड़े क्षेत्र में फैला हुआ इस बॉटनिकल गार्डन में कई अलग-अलग तरह के विदेशी पेड़ पौधों को देखा जा सकता है। इसके अलावा यहां पर मछली घर भी इस बॉटनिकल गार्डन के प्रमुख आकर्षण में से एक हैं। बॉटनिकल गार्डन हरा भरा क्षेत्र वाला लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध स्थल के रूप में जाना जाता है। यहां पर जाने के उपरांत लोग फोटोग्राफी और नेचर का लुफ्त उठाना नहीं भूलते हैं। अगर आप भी पांडुचेरी जा रहे हैं तो पांडुचेरी में स्थित इस बॉटनिकल गार्डन को आपको भी विजिट करना चाहिए।

श्री मनाकुला विनयगर मंदिर – Sri Manakula Vinayagar Temple, Puducherry In Hindi

श्री माणकुला विनयागर मंदिर पांडुचेरी के प्रमुख एवं प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। पांडुचेरी का यह प्राचीन मंदिर मुख्य रूप से भगवान गणेश को समर्पित एक हिंदू धार्मिक स्थल है।

इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इसे तकरीबन पांचवी शताब्दी से भी पहले स्थापित किया गया था। यहां पर विनायक चतुर्थी के दौरान प्रमुख त्योहार के रूप में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस श्री माणकुला विनयागर मंदिर से जुड़ी कई चमत्कार भी जुड़े हुए हैं। आपको भी पांडुचेरी ट्रिप के दौरान इस श्री माणकुला विनयागर मंदिर को अवश्य से विजिट करना चाहिए।

पैराडाइज बीच – Paradise Beach, Puducherry In Hindi

पैराडाइज बीच पांडुचेरी का एक खूबसूरत एवं शानदार पर्यटकों द्वारा पसंद किया जाने वाला प्रमुख आकर्षण है। यह पैराडाइज बीच पांडुचेरी में पर्यटकों द्वारा अधिक संख्या में देखी जाने वाली जगहों में से एक है। यहां पर पर्यटक जाने के उपरांत समुद्र के किनारे शांत वातावरण में समुद्र तट पर टहलने के साथ-साथ यहां पर फोटोग्राफी और कई वाटर एक्टिविटी भी कर सकते हैं। पांडुचेरी में स्थित इस बीच पर पर्यटक अधिक संख्या में फोटोग्राफी और सूर्योदय का दृश्य जो कि काफी खूबसूरत दिखता है को देखने के लिए जाया करते हैं।

अरबिंदो आश्रम – Aurobindo Ashram, Puducherry In Hindi

अरबिंदो आश्रम पांडुचेरी के व्हाइट टाउन में स्थित एक प्रसिद्ध एवं प्रमुख स्थल हैं। इस अरबिंदो आश्रम का निर्माण श्री अरबिंदो घोष के द्वारा करवाया गया था। इस आश्रम का नीव 1926 ईसवी के दौरान रखी गई थी। इस अरबिंदो आश्रम का नाम इसके निर्माता अरबिंदो घोष के नाम पर ही रखा गया है। इस अरबिंदो आश्रम को विजिट करने के उपरांत लोगों को आंतरिक शांति महसूस होती है। यहां पर पर्यटक भी काफी अधिक संख्या में घूमने आया करते हैं।

राज निवास – Raj Niwas, Puducherry In Hindi

राज निवास 18 वीं शताब्दी के दौरान निर्मित एक इमारत के रूप में जाने जाते हैं। यह राज निवास पांडुचेरी के एक प्रमुख एवं प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के रूप में भी जाना जाता है। यह राज निवास वर्तमान समय में पांडिचेरी के उपराज्यपाल के निवास स्थान के रूप में जाने जाते हैं। इस राज निवास का प्रमुख आकर्षण में से एक यहां पर स्थित अखंड स्तंभ है, जिसे वर्ष 1751 ईस्वी के दौरान गिंगी किला से यहां पर लाया गया था।

बेसिलिका ऑफ़ द सेक्रेड हार्ट ऑफ़ जीसस – Basilica Of The Sacred Heart Of Jesus, Puducherry In Hindi

बेसिलिका ऑफ़ द सेक्रेड हार्ट ऑफ़ जीसस पांडुचेरी के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। इस पांडुचेरी बेसिलिका ऑफ़ द सेक्रेड हार्ट ऑफ़ जीसस जिसे फ्रांसीसी मिशनरियों के द्वारा स्थापित किया गया था। यहां पर क्रिसमस और नए साल जैसे शुभ अवसरों पर बहुत ही भव्य और आकर्षक तरीके से उत्सव मनाया जाते हैं इसलिए हो सके तो आपको भी पांडुचेरी की यात्रा के दौरान इसे विजिट अवश्य करना चाहिए।

ऑरोविले – Auroville, PuducherryIn Hindi

ऑरोविले पांडुचेरी के यूनिवर्सल टाउन के रूप में जाना जाता है। इसे 1968 ईस्वी के दौरान और मीरा रिचर्ड के द्वारा स्थापित करवाया गया था। यह एक ऐसा स्थान है जहां पर अलग-अलग देशों के घर और संस्कृति देखने को मिलती हैं। ऑरोविले शहर में कई अलग-अलग क्षेत्र स्थित है जैसे – शांति क्षेत्र, औद्योगिक क्षेत्र, सांस्कृतिक क्षेत्र, आवासीय क्षेत्र, इंटरनेशनल ज़ोन और ग्रीन बेल्ट आदि। आपके जानकारी के लिए बता दें कि यहां पर वर्तमान समय में डेढ़ सौ से भी अधिक देशों के लोग अधिकारिक निवासी के रूप में रहते हैं।

एरीकेमेडु – Arikamedu, Puducherry In Hindi

एरीकेमेडु पांडुचेरी के सबसे आकर्षक स्थल की सूची में शामिल हैं। यहां पर पर्यटक काफी अधिक संख्या में घूमने के लिए आते हैं। यहां जाने के उपरांत पर्यटक रोमन संस्कृति की झलक को देख सकते हैं। यहां पर स्थित खंडहर पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध हैं। अगर आप भी पांडुचेरी की यात्रा पर निकलने वाले हैं तो आपको इस पर ग्रामीणों को अपने यात्रा लिस्ट में अवश्य शामिल करना चाहिए।

पांडिचेरी लाइटहाउस – Pondicherry Lighthouse, Puducherry In Hindi

पांडुचेरी में स्थित दो लाइट हाउस है जिनमें से एक जो काफी पुराना हो गया था उसे सार्वजनिक रूप से बंद कर दिया गया है। पांडुचेरी में स्थित इस पुराने लाइटहाउस को तकरीबन 1979 ईस्वी के दौरान बंद कर दिया गया था। इसके बाद ही अन्य लाइट हाउस का निर्माण किया गया। पांडुचेरी में स्थित यह लाइट हाउस पांडुचेरी के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। पांडुचेरी के इस लाइट हाउस की ऊंचाई तकरीबन 157 फीट है।

पांडिचेरी घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Pondicherry In Hindi

पांडुचेरी घूमने जाने का अच्छा एवं अनुकूल समय के बारे में जानने से पहले आपको बता दें कि आप यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार पूरे साल में कभी भी जा सकते हैं। पांडुचेरी को विजिट करने का अच्छा एवं अनुकूल समय अलग अलग व्यक्ति के लिए अलग अलग हो सकता है।

कुछ लोग पांडुचेरी यहां पर आयोजित होने वाले अलग-अलग त्योहारों में शामिल होना चाहते हैं तो उनके लिए यहां पर जाने का अनुकूल समय कुछ और हो सकता है। वैसे आपको बता दें पांडुचेरी जाने का अच्छा एवं अनुकूल समय जिस समय अधिक संख्या में पर्यटक पांडुचेरी को विजिट किया करते हैं वह समय अक्टूबर से मार्च के महीना होता है। इसी समय यहां पर पर्यटकों का आना जाना काफी अधिक संख्या में देखा जाता है।

पांडिचेरी कैसे पहुँचे ? – How To Reach Pondicherry In Hindi

पांडुचेरी को विजिट करने के बारे में बात करने से पहले आपको बता दें कि आप यहां पर अपने यहां से किसी भी माध्यम से काफी आसानी से पहुंच सकते हैं। वैसे पांडुचेरी कोई व्यक्ति कैसे पहुंच सकता है इसके ऊपर हमारा एक पूरा विस्तार से आर्टिकल लिखा हुआ है जिसे आप नीचे लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं – पांडिचेरी कैसे जाएं ?

पांडुचेरी के प्रमुख पर्यटन स्थल यानी कि पांडुचेरी में घूमने के खूबसूरत जगहों के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल यहीं पर समाप्त होता है। आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा, आप अपना राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। एक बात और अगर आपको लग रहा है कि हमारे इस आर्टिकल में कोई ऐसा प्रमुख पर्यटन स्थल छूट गया है जिससे इस आर्टिकल में सम्मिलित होना चाहिए था, तो उसे भी आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS