मनाली के प्रमुख आकर्षण स्थल | Famous Tourist Places in Manali.

आज के इस आर्टिकल में हम उत्तर भारत के प्रमुख राज्य हिमाचल प्रदेश में स्थित मनाली के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थल के बारे में जानने वाले हैं। अगर आप भी मनाली ट्रिप का प्लान बना रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही हैं। इस आर्टिकल को आप शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़े ताकि आपको इस आर्टिकल में दी गई पूरी जानकारी प्राप्त हो सके। चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हुए मनाली में घूमने के प्रमुख आकर्षण स्थलों के बारे में जान लेते हैं –

मनाली में घूमने की जगह – Manali me Ghumne ki jagah

मनाली में कई ऐसे आकर्षण स्थल स्थित है जो कि एक प्राकृतिक प्रेमी के लिए स्वर्ग के समान माना जाता है। पर्वतीय क्षेत्र मनाली में कई ऐसे ऊंचे ऊंचे पहाड़, नदी, घाटी, खूबसूरत वातावरण लोगों को काफी खूबसूरत लगने के साथ-साथ शांति प्रदान करती है।

अगर आप भी मनाली के कुछ रोमांचक भरा आकर्षण स्थल को विजिट करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में अंत तक बने रहे। आज के इस आर्टिकल में हम इसी टॉपिक पर बात करने वाले हैं और मनाली के वैसे आकर्षण स्थल के बारे में जानेंगे जिन्हें लोगों द्वारा काफी अधिक संख्या में विजिट एवं पसंद किया जाता है –

रोहतांग पास – Rohtang La in Hindi.

रोहतांग पास समुद्र तल से तकरीबन 3978 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पर्यटकों के घूमने के लिए खूबसूरत जगह है। इस रोहतांग पास को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर कई खूबसूरत पहाड़, पेड़-पौधे एवं यहां का वातावरण का सुंदर दृश्य काफी करीब से देख सकते हैं जो कि लोगों को काफी पसंद आती हैं। यहां का दृश्य इतना आकर्षक होता है कि लोग यहां पर कई फिल्मों के शूटिंग भी कर चुके हैं। इसलिए आपको मनाली ट्रिप के दौरान इस रोहतांग पास को विजिट करना नहीं भूलना चाहिए।

मनाली वाइल्ड लाइफ सेंचुरी – Manali wild life sanctuary in Hindi.

मनाली वाइल्ड लाइफ सेंचुरी तकरीबन 32 किलोमीटर के बड़े क्षेत्रों में फैला हुआ मनाली का एक प्रमुख आकर्षण स्थल के रूप में जाना जाता है। इस मनाली में स्थित अभ्यारण का उद्घाटन 1954 ईस्वी के दौरान किया गया था।

इस अभ्यारण को विजिट करने के उपरांत आप कई अलग-अलग प्रजाति के जानवर, चिड़िया को देख सकते हैं। इस अभ्यारण में जानवर और पक्षी के अलावा भी स्तनधारी जीव को भी काफी करीब से देखा जाता जा सकता है। यह जगह प्रकृति प्रेमी के द्वारा काफी अधिक संख्या में पसंद एवं विजिट किया जाता है।

सोलंग घाटी – Solang Valley in Hindi.

सोलंग घाटी मनाली ट्रिप के दौरान पर्यटकों द्वारा सबसे अधिक पसंद एवं विजिट की जाने वाली जगह है। सोलंग घाटी को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर कई अलग-अलग प्रकार के एक्टिविटी कर सकते हैं जैसे – पैराशूटिंग, पैराग्लाइडिंग, घुड़सवारी, जीप सवारी आदि जैसे और भी एक्टिविटी कर सकते हैं। सर्दी के मौसम में बर्फ से ढंकी यहां की पहाड़ी और पेड़ पौधे देखने में काफी ज्यादा आकर्षक लगते हैं जिसकी वजह से यहां पर पर्यटक काफी अधिक संख्या में खींचे चले आते हैं।

चंद्रतल बारालाछा ट्रैक –

चंद्रताल बारालाछा ट्रैक एक प्राकृतिक प्रेमी के द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाता है। सूर्योदय के समय जब सूरज की किरण इस झील की सतह पर पड़ती है तब खूबसूरत दृश्य देखने को मिलता है जो कि एक प्रकृति प्रेमी को काफी पसंद आती है। यहां पर जाने के उपरांत आप रंग बिरंग के कई अलग-अलग प्रजाति के विलुप्त वन जीव को देख सकते हैं। यहां से दिखने वाला वातावरण का नजारा काफी आकर्षक दिखता है जिसकी वजह से यहां पर लोग काफी अधिक संख्या में जाया करते हैं।

कुल्लू – Kullu in Hindi.

मनाली ट्रिप के दौरान अधिक संख्या में लोग कुल्लू को विजिट किया करते हैं। कुल्लू वैसे लोग अधिक संख्या में जाया करते हैं जो एक प्राकृतिक प्रेमी होते हैं जिन्हें वातावरण में स्थित खूबसूरत दृश्य देखना काफी अच्छा लगता है। कुल्लू को विजिट करने के उपरांत यहां पर आप बड़े क्षेत्रों में फैला हुआ खूबसूरत घाटी, खूबसूरत पहाड़, ऊंचे-ऊंचे पेड़ और आकर्षक वातावरण देख सकते हैं। कुल्लू को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग आदि जैसे और भी आकर्षक गतिविधियां कर सकते हैं।

नग्गर – Naggar in Hindi.

नग्गर हिमाचल प्रदेश का कुल्लू घाटी में स्थित एक प्रमुख आकर्षण स्थान के रूप में जाना जाता है। नग्गर को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर कई मुख्य आकर्षण स्थल और धार्मिक स्थल को विजिट कर सकते हैं। नग्गर को विजिट करने के उपरांत यहां पर आप कई एक्टिविटी भी कर सकते हैं जैसे – ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग आदि।

नग्गर में कई ऐसे धार्मिक स्थल यानी कि मंदिर भी स्थित है जिसे विजिट करने लोग हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। नग्गर एक प्राकृतिक प्रेमी से लेकर पर्यटक और श्रद्धालुओं द्वारा काफी अधिक संख्या में पसंद एवं विजिट किया जाता है।

मणिकरण गुरुद्वारा – Gurudwara Sahib Manikaran in Hindi.

मणिकरण साहिब मनाली से तकरीबन 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह सिख धर्म का एक पवित्र तीर्थ स्थल है। यह मणिकरण साहिब पार्वती नदी के तट पर स्थित है। सिख धर्म के लोगों का मानना है कि यहां पर गुरु नानक जी के द्वारा कई चमत्कार किए गए हैं।

यह जगह हिंदू धर्म की एक प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में भी जानी जाती है। हिंदू धर्म के लोगों का मानना है कि यहां पर भगवान शिव और पार्वती रहा करते थे जिसकी वजह से यहां पर तीर्थयात्री काफी अधिक संख्या में जाया करते हैं। यहां का शांत वातावरण एवं खूबसूरत दृश्य पर्यटकों को भी अपनी ओर काफी अधिक संख्या में आकर्षित करता है।

मनु मंदिर – Manu Temple in Hindi.

मनु मंदिर शिमला के व्यास नदी के तट पर स्थित ऋषि मनु को समर्पित एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। मनु को मनुस्मृति के लेखक के रूप में भी जाना जाता है। यह मंदिर मनु को समर्पित एकमात्र मंदिर हैं। यह मनु मंदिर मनाली के मुख्य बाजार से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बताया जाता है कि मनु ने अपना जीवन का सात चक्र को इसी क्षेत्र में बिताया था।

जोगिनी वॉटर फॉल – Jogni Water fall in Hindi.

जोगिनी वॉटरफॉल मनाली के खूबसूरत घाटी में स्थित है। जोगिनी वॉटरफॉल पर्यटकों के लिए काफी प्रसिद्ध जगह हैं। यहां पर 160 फीट की ऊंचाई से गिरता हुआ पानी देखने में काफी ज्यादा आकर्षक लगता है। जोगिनी वॉटरफॉल को विजिट करने के लिए ट्रैकिंग करना पड़ता है। इस झरने के ट्रैकिंग के दौरान कई खूबसूरत एवं आकर्षक दृश्य को आप देखते हुए इस झरने तक पहुंचते हैं जिसकी वजह से इस झरना का पूरा ट्रिप काफी रोमांचक बन जाता है।

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क – The Great Himalayan National Park in Hindi.

ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान तीन तरफ से हिमालय पर्वत से घिरा हुआ एक आकर्षक उद्यान है। इस राष्ट्रीय उद्यान को विजिट करने के उपरांत कई अलग अलग वन्य जीव को काफी करीब से देख सकते हैं। बताया जाता है कि यहां पर तकरीबन 300 से भी अधिक प्रजातियों के पशु और तकरीबन 200 प्रजाति के पक्षियों को देखा जा सकता है।

इस उधान के परिसर में और इसके आसपास स्थित हरे-भरे खूबसूरत देवदार व चीड़ के पेड़ लोगों को काफी शांति भरी माहौल प्रदान करती है जिसकी वजह से लोग यहां पर काफी अधिक संख्या में शांति का कुछ पल बिताने जाया करते हैं।

हिडिंबा देवी मंदिर – Hadimba Devi Temple in Hindi.

हिडिंबा देवी मंदिर मनाली के एक प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं जो कि एक पहाड़ी पर स्थित है। यह हिडिंबा मंदिर महाभारत काल से जुड़ी हुई हैं। बताया जाता है कि यह मंदिर पांडव पुत्र भीम की पत्नी हिडिंबा को समर्पित है। चारों तरफ से लंबे-लंबे देवदार के पौधे एवं शांत वातावरण से घिरा हुआ प्राकृतिक प्रेमी के लिए भी एक खूबसूरत जगह है। यहां पर जाने के उपरांत आप सुकून भरी कुछ पल बिता सकते हैं।

भृगु झील – Bhrigu Lake in Hindi.

मनाली में स्थित भृगु झील को हिंदू धर्म में काफी महत्व दिया जाता है। कुछ लोगों के द्वारा बताया जाता है कि यहीं पर ऋषि भृगु ने अपना ध्यान लगाया था। बताया जाता है कि ऋषि भृगु ने भृगु समिता इसी जगह पर लिखी थी। इस समिता में भूत, भविष्य और वर्तमान की जानकारी के बारे में बताया गया है। इस भृगु झील के आसपास और भी आकर्षक स्थल स्थित हैं जिसे पर्यटकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

मनाली जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time to Visit Manali in Hindi

मनाली को विजिट करने का अच्छा एवं अनुकूल समय के बारे में बात करने से पहले मैं आपको बता देना चाहता हूं कि आप मनाली घूमने अपने सुविधा के अनुसार आपको जब भी समय मिले पूरे साल में कभी भी जा सकते हैं लेकिन आप यहां पर वर्षा ऋतु के दौरान घूमने जाने से बचे। मनाली जाने का अच्छा एवं अनुकूल समय के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमने इस टॉपिक पर एक विस्तार से आर्टिकल लिखा हुआ है जिसका लिंक नीचे दिया गया है – मनाली जाने का सही समय

मनाली कैसे पहुंचे ? – How To Reach Manali in Hindi.

हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित मनाली को कोई व्यक्ति अपने यहां से किस माध्यम से और कैसे आकर विजिट कर सकता है इस टॉपिक पर बात करने से पहले मैं आपको बता देना चाहता हूं कि आप यहां पर अपने सुविधा के अनुसार किसी भी माध्यम यानी वायु मार्ग, रेल मार्ग या सड़क मार्ग की सहायता से काफी आसानी से पहुंच सकते हैं। अगर आप इस टॉपिक टॉपिक पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस पर हमने एक पूरा विवरण के साथ आर्टिकल लिखा हुआ है जिसका लिंक नीचे दिया गया है – मनाली कैसे पहुंचे

आज का हमारा यह आर्टिकल जोकि मनाली का प्रमुख आकर्षण स्थल के बारे में है यहीं पर समाप्त होता है। आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा आप इस आर्टिकल से जुड़ी अपना राय या सुझाव हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के उपरांत आपको ऐसा प्रतीत हो रहा हो कि हमने मनाली के कोई प्रमुख आकर्षण स्थल को इस आर्टिकल में सम्मिलित करना भूल गए हैं तो आप उसे भी हमें नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम उसे भी अपने इस आर्टिकल में स्थान देख सकें।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS