नंदी हिल्स (बैंगलोर) की सम्पूर्ण जानकारी | Nandi Hill Bangalore In Hindi

नमस्कार साथियों आज के इस आर्टिकल में हम कर्नाटक के जिला चिक्काबल्लापुर में स्थित नंदी हिल्स के बारे में तकरीबन सभी जानकारियों को विस्तार से जानने वाले हैं। नंदी हिल्स में ही टीपू सुल्तान द्वारा निर्मित एक किला है, जिसे नंदी दुर्गा के नाम से जाना जाता है। नंदी हिल टीपू सुल्तान द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता था। वर्तमान समय में यह कर्नाटक का एक प्रमुख हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है, जो कि पर्यटकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद भी किया जाता है। इस नंदीहिल्स के बारे में पूरी जानकारी जानने के लिए आप हमारे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढ़े। तो चलिए शुरू करते हैं –

नंदी हिल्स के बारे में – About Nandi Hill Bangalore In Hindi

नंदी हिल्स का इतिहास – History of Nandi Hill Bangalore In Hindi

नंदी हिल्स कर्नाटक राज्य के जिला चिक्काबल्लापुर में स्थित है। यहां पर स्थित एक किला है, जिसे नंदी दुर्ग के नाम से जाना जाता है, इसे टीपू सुल्तान द्वारा निर्मित करवाया गया था। नंदी हिल्स कर्नाटक का एक प्रमुख हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है।

नंदी हिल्स पहाड़ियों के चोटियों के बीच 48000 फीट ऊंचाई पर स्थित है। यहां पर जाने के उपरांत आप कई सारी गतिविधियों का आनंद भी उठा सकते हैं। चोल शासन के दौरान इस नंदी हिल्स को आनंद गिरी के नाम से जाना जाता था। नंदी हिल्स के नाम को लेकर बताया जाता है कि इसकी आकृति एक सोते हुए बैल की तरह हैं। इसीलिए इसका नाम नंदी हिल्स रखा गया है।

नंदी हिल्स के बारे में रोचक तथ्य – Interesting Fact Nandi Hill Bangalore In Hindi

  • इस नंदीहिल्स के बारे में ऐसा कहा जाता है कि इसका नाम एक बैल के नाम पर रखा गया है।
  • नंदी हिल्स में आप जाने के बाद कई सारी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।
  • नंदी हिल्स मे आपको कई सारी पर्यटन एवं धार्मिक स्थल देखने को मिल जाएंगे।
  • नंदी हिल्स को एक समय आनंद गिरी के नाम से भी जाना जाता था।
  • नंदी हिल्स टीपू सुल्तान को काफी ज्यादा पसंद था।
  • नंदी हिल्स वर्तमान समय में अपने दोस्तों एवं फैमिली के साथ घूमने एवं क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए एक बेहतर जगह है।

नंदी हिल्स खुलने और बंद होने का समय – Opening and closing Time Of Nandi Hill Bangalore In Hindi

नंदी हिल्स में पर्यटकों को घूमने जाने की अनुमति सुबह 6:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे के बीच दी जाती हैं। यह नंदी हिल्स प्रति दिन खुला रहता है। यहां पर पर्यटक अधिकतर शाम 6:00 बजे के बाद ही हिल्स घूमने जाया करते हैं। लोगों का कहना है कि यह समय यहां घूमने जाने का एक सुखदायक समय होता है।

(इन्हें भी पढ़े : – गोकर्ण में घूमने की पर्यटन एवं धार्मिक स्थल

> हम्पी में घूमने की पर्यटन एवं धार्मिक स्थल

नंदी हिल्स का प्रवेश शुल्क – Entry Fee of Nandi Hill Bangalore In Hindi

नंदी हिल्स घूमने जाने के लिए पर्यटकों को प्रवेश शुल्क के रूप में कुछ चार्ज देने पड़ते हैं। नंदी हिल्स में घूमने जाने के लिए पर्यटक को प्रवेश शुल्क के रूप में ₹20 का चार्ज देना पड़ता है। इसके अलावा अगर आप यहां पर अपनी खुद की कार या बाइक लेकर जाते हैं, तो आपके वीइकल के अनुसार पार्किंग का भी चार्ज देना होग।

नंदी हिल्स के आसपास घूमने की पर्यटन और दर्शनीय स्थल – Best Places To Visit In Nandi Hill Bangalore In Hindi

अगर आप नंदी हिल्स को विजिट करने का प्लान बना रहे हैं तो इस हिल्स के नजदीकी पर्यटन एवं धार्मिक स्थान को भी विजिट करें, यकीनन आपको ये स्थान पसंद आएंगे। नंदी हिल्स के नजदीकी पर्यटन एवं धार्मिक स्थल की सूची निम्न है –

  • योग नन्दीश्वर मंदिर
  • ब्रह्म आश्रम गुफा
  • अमृत सरोवर
  • टीपू सुल्तान का किला
  • चन्नापुरा फाल्स
  • भोगा नन्दीश्वर मंदिर आदि।

नंदी हिल्स घूमने जाने का अच्छा समय – Best Time To Visit Nandi Hills Bangalore In Hindi

नन्दी हिल्स को विजिट करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि आप यहां पर वैसे तो पूरे साल में कभी भी जा सकते हैं, लेकिन यहां पर जाने का अच्छा समय सितंबर से लेकर मार्च के बीच के समय को बताया जाता है। यहां पर आप गर्मी के मौसम के दौरान कभी ना जाए अगर आप यहां पर गर्मी के मौसम के दौरान जाना चाहते हैं, तो सुबह के समय का चुनाव यहां जाने के लिए करे यही उचित रहेगा।

नंदी हिल्स बैंगलोर कैसे पहुंचे ? – How To Reach Nandi Hill Bangalore In Hindi

बेंगलुरु में स्थित नंदी हिल्स को विजिट करने के बारे में अगर आप सोच रहे हैं, और अगर आप नन्दी हिल्स के नजदीक प्रमुख शहरों से बिलॉन्ग करते हैं, तो आप यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन के मदद से भी आसानी से पहुंच सकते हैं।

अगर आप नंदी हिल्स से काफी दूर भारत के किसी अन्य क्षेत्रों से यहां पर आना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि इस नंदी हिल्स के नजदीकी एयरपोर्ट केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा एवं रेलवे स्टेशन चिक्काबल्लापुर रेलवे स्टेशन है। आप अपने यहां से इन एयरपोर्ट एवं रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन लेकर यहां पर पहुंचने के उपरांत नंदी हिल्स के लिए यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन की मदद लेकर नंदी हिल्स को आसानी से विजिट कर पाएंगे।

नंदी हिल्स घूमने जाने के लिए नंदी हिल्स के बारे में लिखी गई हमारे द्वारा यह आर्टिकल आपको अच्छी लगी हो, तो आप इसे शेयर जरूर करें। अगर इस आर्टिकल से जुड़ी आप हमें कोई राय या सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स आपके लिए ही बना हुआ है। आप वहां पर अपना राय या सुझाव हमें आसानी से दे सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS