क्रेजी वर्ल्ड वाटर पार्क बोधगया | Crazy World Water Park Bodhgaya In Hindi.

बिहार के गया जिले में स्थित क्रेजी वर्ल्ड वाटर पार्क बोधगया शहर के सबसे फेमस वाटर पार्क में से एक है, जो बोधगया शहर से मात्र 8.5 की दूरी पर स्थित है। गर्मी के मौसम में क्रेजी वर्ल्ड वाटर पार्क बोधगया के सबसे ज्यादा विजिट किए जाने वाले पर्यटन स्थल, मंदिर और वाटर पार्क सूची शामिल हो जाता है। वीकेंड पर क्रेजी वर्ल्ड वाटर पार्क बोधगया के साथ-साथ गया जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग विजिट करने जाते हैं। आइए अब क्रेजी वर्ल्ड वाटर पार्क के एडवेंचर एक्टिविटीज, एंट्री टिकट, पार्किंग और खाने-पीने सभी चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्रेजी वर्ल्ड वाटर पार्क में किन-किन चीजों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है?

क्रेजी वर्ल्ड वाटर पार्क में वेव पूल, स्लाइड्स और रेन डांस के साथ-साथ कुछ अन्य एडवेंचर एक्टिविटीज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जहां बच्चे और बड़े सभी लोग एंजॉय कर सकते हैं। यहां पर कॉस्ट्युम और लॉकर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही यहां पर खाने-पीने और पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। यानी कि अगर आप क्रेजी वर्ल्ड वाटर पार्क को विजिट करने जाते हैं, तो आपको किसी भी चीज को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी।

क्रेजी वर्ल्ड वाटर पार्क के खुलने और बंद होने का समय – Crazy World Water Park Opening And Closing Time In Hindi.

क्रेजी वर्ल्ड वाटर पार्क सप्ताह के सातों दिनों तक लगातार खुला रहता है। इस वाटर पार्क के खुलने और बंद होने का समय आप नीचे सारणी में देख सकते हैं-

क्रम सं. दिनखुलने का समय-बंद होने का समय-
1.सोमवारसुबह 9 बजेशाम 5 बजे
2.मंगलवारसुबह 10 बजेशाम 6 बजे
3.बुधवारसुबह 10 बजेशाम 6 बजे
4.वृहस्पतिवारसुबह 10 बजेशाम 6 बजे
5.शुक्रवारसुबह 10 बजेशाम 6 बजे
6.शनिवारसुबह 10 बजेशाम 6 बजे
7.रविवारसुबह 10 बजेशाम 6 बजे
क्रेजी वर्ल्ड वाटर पार्क के खुलने और बंद होने का समय सारणी-

क्रेजी वर्ल्ड वाटर पार्क एंट्री टिकट – Crazy World Water Park Bodhgaya Ticket Price In Hindi.

क्रेजी वर्ल्ड वाटर पार्क बोधगया का एंट्री टिकट ₹ 400 है और अगर आप कॉस्ट्युम और लॉकर लेना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको अलग से पैसा देना पड़ेगा। क्रेजी वर्ल्ड वाटर पार्क में कॉस्ट्युम के लिए ₹ 50 और लॉकर के लिए ₹ 30 लिया जाता है।

क्रेजी वर्ल्ड वाटर पार्क में पार्किंग की सुविधा – Parking Facilities In Crazy World Water Park Bodhgaya In Hindi.

क्रेजी वर्ल्ड वाटर पार्क में बाइक और कार के लिए पार्किंग की काफी अच्छी और बड़ी जगह की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही इस वाटर पार्क गाड़ी पार्क करने के लिए कोई भी पार्किंग शुल्क नहीं देना पड़ता है। इस वाटर पार्क का पार्किंग बिल्कुल मुफ्त है।

क्रेजी वर्ल्ड वाटर पार्क में किस समय जाना चाहिए?

क्रेजी वर्ल्ड वाटर पार्क बोधगया के पर्यटकों को अपनी तरफ काफी आकर्षित करता है। अगर आप इस वाटर पार्क को विजिट करने जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आप यहां वीकेंड के अलावा सप्ताह के अन्य किसी भी दिन जाने का प्लान करें, क्योंकि वीकेंड पर यहां कुछ भीड़ भी इकट्ठी हो जाती है।

इसके अलावा आप यहां पर दोपहर 12 बजे के बाद ही जाने की कोशिश करें, क्योंकि 12 बजे के पहले आपको यहां पर थोड़ी भीड़ देखने को मिल जाएगी, इसलिए अगर आप कम भीड़ रहने पर क्रेजी वर्ल्ड वाटर पार्क को विजिट करने का प्लान कर रहे हैं, तो आप इस वाटर पार्क में दोपहर 12 बजे के बाद ही जाएं।

क्रेजी वर्ल्ड वाटर पार्क कैसे पहुचें – How To Reach Crazy World Water Park In Hindi.

क्रेजी वर्ल्ड वाटर पार्क जाने के लिए सबसे पहले आपको बोधगया जाना पड़ेगा, जहां से क्रेजी वर्ल्ड वाटर पार्क की दूरी करीब 8.5 किलोमीटर है। बोधगया से क्रेजी वर्ल्ड वाटर पार्क से मात्र 2 किमी. पहले तक बस और टैक्सी की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। बस तो नहीं, लेकिन ऑटो वाले से बात करके आप क्रेजी वर्ल्ड वाटर पार्क के मेन गेट तक जा सकते हैं। यहां पर आप अपनी बाइक और कार के माध्यम से भी काफी आसानी से पहुंच सकते हैं।

“क्रेजी वर्ल्ड वाटर पार्क बोधगया” के बारे में प्राप्त हुई इस जानकारी से संबंधित आप अपनी राय नीचे कमेंट में जरूर दें।

धन्यवाद।

इन्हें भी जानें:-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS