मुन्नार जाने का सबसे अच्छा समय | Best Time To Visit Munnar In Hindi.

आज मैं आपको मुन्नार जाने का सबसे अच्छा समय के बारे में जानकारी देने वाला हूं। आपको भी मालूम होगा कि मुन्नार दक्षिण भारतीय राज्य केरल का एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है, जहां आपको साल के प्रत्येक महीने में पर्यटक देखने को मिल जाएंगे। मुन्नार जाने का सबसे अच्छा समय की जानकारी प्राप्त करना आपके लिए इसलिए आवश्यक है कि आप मुन्नार को विजिट करने क्यों जाना चाहते हैं। अगर यह बात आपको समझ में नहीं आई है, तो आगे पढ़ने के बाद आपको यह बात अच्छे से समझ में आ जाएगी, वरना आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

मुन्नार जाने का सही समय –

मुन्नार हिल स्टेशन को आप साल के किसी भी समय में विजिट कर सकते हैं, लेकिन हर समय सभी लोगों के घूमने के लिए नहीं होता है। हनीमून, फैमिली और दोस्तों के साथ मुन्नार जाने का समय अलग-अलग होता है, जिसके बारे में नीचे मैंने विस्तार से जानकारी दिया है।

मार्च से जून (गर्मी का मौसम) –

आप भी काफी अच्छे से जानते होंगे कि मार्च से जून का समय पूरे देश में गर्मी का होता है। एक तरफ भारत के विभिन्न क्षेत्रों में काफी गर्मी पड़ती है, तो दूसरी तरफ मुन्नार और इसके जैसे अनेकों हिल स्टेशनों का मौसम काफी सुहावना बना रहता है। मार्च से जून मुन्नार का तापमान भी 25 डिग्री और कभी-कभी 30 डिग्री तक भी चला जाता है, लेकिन फिर भी मुन्नार हिल स्टेशन का मौसम काफी सुहावना बना रहता है। अगर आप अपने शहर की गर्मी और उमस से काफी परेशान हो चुके हैं, तो आप मुन्नार को विजिट करने का प्लान बना सकते हैं।

मार्च से जून का समय हनीमून कपल्स के लिए नहीं, फैमिली, बच्चों और दोस्तों के साथ मुन्नार जाने का सबसे अच्छा समय माना जाता है, क्योंकि आपको यह बताने की जरूरत नहीं है कि हनीमून कपल्स के लिए शांत और कम भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र की तरफ आकर्षित होनी चाहिए और मार्च से जून के बीच गर्मी की छुट्टियां मनाने अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ मुन्नार को विजिट करने वाले लोगों की संख्या ज्यादा हो जाती है कि इस समय अगर हनीमून कपल्स मुन्नार को विजिट करने चले भी जाएंगे, तो वे लोग मुन्नार में रोमांस नहीं कर पाएंगे।

जुलाई और अगस्त (मॉनसून का समय) –

जिस तरह से देश के विभिन्न छोटे गाँव से लेकर बड़े शहरों में जुलाई और अगस्त का समय मॉनसून का होता है, उसी तरह मुन्नार में भी बारिश होती है, लेकिन इसके बावजूद भी जुलाई और अगस्त के समय मुन्नार हिल स्टेशन को विजिट करने कुछ पर्यटक जाते हैं। जुलाई और अगस्त के बीच मुन्नार हिल स्टेशन के नजारे देखने लायक होती है। इस समय नदियों और झीलों के साथ-साथ आसपास की हरियाली और प्राकृतिक नजारे भी लोगों को काफी आकर्षित करते हैं।

अगर आप चाहें तो अपने दोस्तों के साथ जुलाई और अगस्त के बीच मुन्नार को विजिट करने जा सकते हैं, लेकिन अगर आप इस समय मुन्नार हिल स्टेशन को विजिट करने जाते हैं, तो आपको बारिश का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपने फैमिली के साथ या फिर हनीमून मनाने के लिए मुन्नार जाने का प्लान बना रहे हैं, तो जुलाई और अगस्त के बीच आप हनीमून मनाने या फिर फैमिली के साथ मुन्नार को विजिट करने जाने से बचें, वरना बारिश के दौरान मुन्नार हिल स्टेशन को विजिट करने में आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सितंबर से अक्टूबर (सुहावना मौसम) –

अगस्त के बाद जब मॉनसून पूरी तरह से खत्म हो जाता है, तो मुन्नार हिल स्टेशन का मौसम सुहावना और थोड़ी बहुत सर्दीनुमा हो जाता है, जो किसी भी हिल स्टेशन को विजिट करने का सबसे पीक सीजन होता है। हनीमून कपल्स के लिए सितंबर से अक्टूबर का समय मुन्नार जाने का सबसे अच्छा समय होता है। सितंबर से अक्टूबर के बीच जब चारों ओर प्राकृतिक और शांत वातावरण होता है, तो इस समय हनीमून कपल्स खुलकर एंजॉय कर पाते हैं।

सितंबर से अक्टूबर के बीच भी मुन्नार में आपको काफी हरियाली और प्राकृतिक खूबसूरती देखने को मिल जाएगी। मौसम के अनुसार यह समय फैमिली के साथ भी मुन्नार जाने का सबसे अच्छा समय माना जाता है, लेकिन मैं फैमिली ट्रिप पर जाने वाले लोगों को एक सुझाव देना चाहता हूं कि अगर साल के प्रत्येक महीने में आप अपने फैमिली को लेकर मुन्नार हिल स्टेशन जाते रहेंगे, तो हनीमून कपल्स का क्या होगा?

फिर भी आप इस समय अपने फैमिली के साथ मुन्नार जाने का प्लान बना सकते हैं और एंजॉय कर सकते हैं। भले ही सितंबर से अक्टूबर का समय मुन्नार हिल स्टेशन को विजिट करने का पीक सीजन होता है, लेकिन मुन्नार में इतनी भी ज्यादा भीड़ नहीं होती है कि हनीमून कपल्स को एंजॉय करने में ज्यादा परेशानी हो सके। अगर आपके पास समय है, तो सितंबर से अक्टूबर के बीच भी आप अपने दोस्तों और फैमिली के साथ मुन्नार हिल स्टेशन जा सकते हैं और एंजॉय कर सकते हैं।

नवम्बर से फरवरी (सर्दी का मौसम) –

नवम्बर से फरवरी का समय भी सितंबर से अक्टूबर की तरह मुन्नार जाने का सबसे अच्छा समय यानी पीक सीजन होता है, लेकिन नवम्बर से फरवरी के बीच मुन्नार हिल स्टेशन का मौसम सितंबर से अक्टूबर की तरह सुहावना नहीं बल्कि, सर्दी का मौसम होता है। यहां तक कि कभी-कभी मुन्नार हिल स्टेशन का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक भी गिर जाता है।

अगर आप नवम्बर से फरवरी के बीच मुन्नार हिल स्टेशन को विजिट करने जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आप अपने साथ ठंड से बचने के लिए सभी तरह के गर्म कपड़े जरूर रखें, ताकि मुन्नार हिल स्टेशन को विजिट करने में आपको ज्यादा तकलीफ ना हो सके। नवम्बर से फरवरी का समय हनीमून कपल्स और फैमिली ट्रिप के लिए मुन्नार जाने का सबसे अच्छा समय होता है। आप चाहें तो अपने दोस्तों के साथ भी नवम्बर से फरवरी के बीच मुन्नार हिल स्टेशन को विजिट करने का प्लान कर सकते हैं।

मुन्नार कब जाना चाहिए?

अगर आप मुन्नार के सुहावने मौसम की वजह से मुन्नार हिल स्टेशन को विजिट करना चाहते हैं, तो मुन्नार जाने का प्लान आप मार्च से जून और सितंबर से अक्टूबर के बीच बना सकते हैं। इन दोनों समय समय में आप अपनी फैमिली के साथ मुन्नार जाने का प्लान बना सकते हैं। अगर आप हनीमून मनाने के लिए मुन्नार जाना चाहते हैं, तो आपके लिए मुन्नार जाने का सबसे अच्छा समय सितंबर से फरवरी यानी सितंबर से अक्टूबर और नवम्बर से फरवरी के बीच रहेगा, क्योंकि इस समय मुन्नार हिल स्टेशन का माहौल भी काफी अच्छा रहता है।

मुन्नार जाने का सबसे अच्छा समय के बारे में जानकर आपको अच्छी लगी हो, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़ें:-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS