कालाटॉप वन्यजीव अभयारण्य | कालाटॉप खजियार अभयारण्य | Kalatop Khajjiar Sanctuary in Himachal Pradesh In Hindi

नमस्कार साथियों आज के इस पोस्ट में हमलोग हिमाचल के कालाटॉप खजियार अभयारण्य के बारे में जानने वाले है। इसे लोग कालाटॉप वन्यजीव अभयारण्य के नाम से भी जानते है। इस पोस्ट में हम इस अभयारण्य के बारे में पूरी जानकारी को अच्छी तरह से जानने वाले है। तो चलिए शुरु से शुरुआत करते है –

विषय - सूची

कालाटॉप वन्यजीव अभयारण्य के बारे में – About Kalatop Khajjiar Sanctuary in Himachal Pradesh In Hindi

कालाटॉप खजियार अभयारण्य जो, कि हिमाचल प्रदेश राज्य के चंबल जिले में स्थित एक आकर्षक एवं प्रमुख पर्यटक स्थल हैं। यह कालाटॉप खजियार अभयारण्य आकर्षण का केंद्र बन गया है। यहां आए दिन पर्यटकों की भीड़ अच्छी खासी देखने को मिलती है।

इस अभ्यारण में विभिन्न तरह के जीव एवं वनस्पतियों की अलग-अलग प्रजाति देखने को मिलती हैं। इस कालाटॉप खजियार अभयारण्य में पाए जाने वाले जानवरों के बात की जाए तो तेंदुए, जंगली बिल्लियाँ, सीरो, हिमालयन ब्लैक मार्टन, भालू और हिरन आदि जैसे जानवरों का नाम शामिल है। जानवरों के अलावा अगर यहां पाए जाने वाले पक्षियों की बात की जाए तो यहां पर अलग-अलग प्रजाति की पक्षी भी पाई जाती है, जैसे ब्लैकबर्ड, चेस्टनट बिल्ड थ्रश, यूरेशियन और तीतर आदि।

कालाटॉप का अर्थ : –

कालाटॉप का अर्थ “काली टोपी होता है।

कालाटॉप खजियार अभयारण्य में देखने और घूमने लायक –

इस कालाटॉप खजियार अभयारण्य में एक छोटा सा पार्क है, जो छोटे बच्चे को खेलने कूदने के लिए एक अच्छा जगह है। इस अभयारण्य में सूर्यास्त का सीन कुछ अलग ही दिखता है जो सच में देखने लायक होता है।

इनके अलावा इस अभ्यारण में कैंटीन की सुविधा भी देखने को मिल जाएगी जहां पर चाय, मैगी, पकोड़े आदि की सुविधा आसानी से उपलब्ध हैं। आपको बता दें कि अगर आप इस अभ्यारण में रुकना भी चाहते हैं, तो यहां इस अभ्यारण में एक छोटा सा गेस्ट हाउस भी है जहां आप रुक सकते हैं।

कालाटॉप खजियार अभयारण्य घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Kalatop Khajjiar Sanctuary In Hindi

अगर आप इस कालाटॉप खजियार अभयारण्य में घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको बता दें कि यहां इस अभ्यारण में घूमने जाने का अच्छा समय मार्च से मई महीने तक को निर्धारित किया गया है।

कालाटॉप खजियार अभयारण्य जाते समय ध्यान देने योग्य बातें –

यहां यात्रा करते समय अपना ध्यान रखें खासकर भालू से सावधान रहें।अगर आप यहां रात में घूमने जा रहे हैं, तो अपने साथ दूरबीन अवश्य ले जाए।यहां घूमने जाते समय अपने साथ कोई अच्छा सा कैमरा या अच्छा कैमरा वाला मोबाइल ले जाए ताकि यहां की खूबसूरती को यादगार के रूप में कैद कर सकें।

कालाटॉप खजियार अभयारण्य कैसे जाएं – How To Reach Kalatop Khajjiar Sanctuary In Hindi

कालाटॉप खजियार अभयारण्य आप अगर जाना चाहते है, तो आपको हम बता दे कि आप यहा पर हवाई जहाज, ट्रेन और सड़क मार्ग यानी कि तीनों माध्यम से आसानी से जा सकते हैं।

कालाटॉप खजियार अभयारण्य हवाई जहाज से कैसे जाएं – How To Reach Kalatop Khajjiar Sanctuary By Air In Hindi

कालाटॉप खजियार अभयारण्य हवाई जहाज से जाना चाहते है, तो आपको बता देना चाहता कि इस कालाटॉप खजियार अभयारण्य के सबसे नजदीकी हवाई अड्डा कांगड़ा है। कांगड़ा से कालाटॉप खजियार अभयारण्य जाने के लिए बस और टैक्सी की सुविधा आसानी से मिल जाएगी।

कालाटॉप खजियार अभयारण्य ट्रेन से कैसे जाएं – How To Reach Kalatop Khajjiar Sanctuary By train In Hindi

कालाटॉप खजियार अभयारण्य अगर आप ट्रेन से जाना चाहते है, तो इसके नजदीकी रेल्वे स्टेशन पठानकोट में है। पठानकोट के लिए दिल्ली जैसे बड़े शहरों से ट्रेने आसानी से मिल जाएगी। पठानकोट आने के बाद कालाटॉप खजियार अभयारण्य के लिए बस या टैक्सी की सुविधा भी आसानी से मिल जाएगी।

कालाटॉप खजियार अभयारण्य सड़क मार्ग से कैसे जाएं – How To Reach Kalatop Khajjiar Sanctuary By road In Hindi

कालाटॉप खजियार अभयारण्य अच्छी – अच्छी सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। ऐसे पर्यटक स्थल पर जाने के लिए himachal राज्य सरकर की बसे नियमित रूप से चलती है। यहां जाने के लिए प्राइवेट टैक्सी या वाहन की सुविधा भी आसानी से मिल जाएगी।

कालाटॉप खजियार अभयारण्य के आसपास के पर्यटक स्थल – ( Places To Visit Near Kalatop Khajjiar Sanctuary In Hindi)

कालाटॉप खजियार अभयारण्य के आस-पास के घूमने लायक पर्यटक स्थल की सूची निम्न है –

सच पास (Sach Pass)
सुभाष बावली (Subhash Baoli)
गंजी पहाड़ी (Ganji Pahari)
रॉक गार्डन (Rock Garden)
चामुंडा देवी मंदिर (Chamunda Devi Temple)
खजियार (Khajjiar)
डैनकुंड पीक ( Dainkund Peak)
पंचपुला (Panchpula)आदि..
कालाटॉप खजियार अभयारण्य के आस-पास के घूमने लायक पर्यटक स्थल

आपको हमारे द्वारा “कालाटॉप खजियार अभयारण्य” के बारे में दी गई यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

धन्यवाद !

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS