महाबलेश्वर कैसे जाएं | How To Reach Mahabaleshwar In Hindi.

आज के इस पोस्ट के जरिए मैं आपको “महाबलेश्वर कैसे जाएं” के बारे में बताने वाला हूं। महाबलेश्वर महाराष्ट्र राज्य का एक बेहद खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन है, जहां पर झील, ऊंचे पहाड़, पार्क, मंदिर, गुफा और किला के साथ-साथ कई सारे सनसेट पॉइंट्स भी है। महाबलेश्वर जैसा हिल स्टेशन आपके देश में बहुत कम ही देखने को मिलेगा, जहां इतने सारे टूरिस्ट स्पॉट्स मौजूद हैं। आइए अब महाराष्ट्र के इस खूबसूरत हिल स्टेशन जाने के बारे में विस्तार से जानते हैं।

महाबलेश्वर कहां स्थित है?

महाबलेश्वर महाराष्ट्र राज्य के सतारा (Satara) जिले में स्थित एक बेहद शानदार हिल स्टेशन के साथ-साथ महाराष्ट्र का एक बड़ा शहर भी है, जो देश के विभिन्न शहरों के घूमने वाले पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

महाबलेश्वर कैसे पहुंचे – How To Reach Mahabaleshwar.

महाबलेश्वर शहर में बस स्टैंड के अलावा एक भी रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डा नहीं है, इसलिए ट्रेन और फ्लाइट से महाबलेश्वर डायरेक्ट नहीं पहुंचा जा सकता है। आइए समय को बचाते हुए विस्तारपूर्वक जानते हैं कि महाबलेश्वर कैसे जाएं?

फ्लाइट से महाबलेश्वर कैसे जाएं – How To Reach Mahabaleshwar By Flight In Hindi.

महाबलेश्वर हिल स्टेशन का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जो महाबलेश्वर शहर से करीब 130 किमी. की दूरी पर स्थित है। फ्लाइट के माध्यम से पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचना देश के किसी भी शहर से काफी आसान है, क्योंकि पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के अनेकों छोटे-बड़े हवाई अड्डों से जुड़ा हुआ है। पुणे एयरपोर्ट से महाबलेश्वर जाने के लिए आपको महाराष्ट्र राज्य सरकार की बस, प्राइवेट बस और प्राइवेट टैक्सी भी आसानी से मिल जाएगी।

ट्रेन से महाबलेश्वर कैसे जाएं – How To Reach Mahabaleshwar By Train In Hindi.

महाबलेश्वर का सबसे करीबी रेलवे स्टेशन विन्हेरे (vinhere) और वाठार (wathar) रेलवे स्टेशन है, जो महाबलेश्वर हिल स्टेशन से करीब 60 और 65 किमी. की दूरी पर स्थित है। महाबलेश्वर के करीबी ये दोनों रेलवे स्टेशन महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे जैसे ही कुछ शहरों से जुड़े हुए हैं। इन दोनों शहरों से महाबलेश्वर के लिए महाराष्ट्र राज्य सरकार की बस के साथ-साथ प्राइवेट बस की सुविधा भी उपलब्ध है।

अगर आप महाराष्ट्र के साथ-साथ देश के अन्य शहरों से महाबलेश्वर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ट्रेन के द्वारा महाबलेश्वर जाने के लिए आपको पुणे जंक्शन के लिए ट्रेन पकड़नी चाहिए, जो कि महाबलेश्वर शहर से करीब 123 किमी. की दूरी पर स्थित है। पुणे शहर से महाबलेश्वर के बीच प्राइवेट और महाराष्ट्र राज्य सरकार की बस चलाई जाती है। आप चाहें तो महाबलेश्वर जाने के लिए पुणे शहर से प्राईवेट टैक्सी भी बुक कर सकते हैं।

बस से महाबलेश्वर कैसे जाएं – How To Reach Mahabaleshwar By Bus In Hindi.

डायरेक्ट महाबलेश्वर शहर के लिए भी आपको महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों से बस की सुविधा देखने को मिलती है। अगर आप महाराष्ट्र राज्य से संबंध रखते हैं, तो आप अपने शहर के बस स्टैंड से पता करके महाबलेश्वर शहर के लिए बस पकड़ सकते हैं, लेकिन अगर आपका संबंध महाराष्ट्र के अलावा किसी दूसरे राज्य से है, तो महाबलेश्वर के लिए बस की सुविधा ना मिलने पर आप अपने शहर से पुणे के लिए बस पकड़ सकते हैं। पुणे शहर के लिए आपको देश के कई राज्यों से बस की सुविधा मिल जाएगी।

पुणे शहर से महाबलेश्वर हिल स्टेशन की दूरी करीब 120 किमी. है। जैसा कि मैंने ऊपर में भी इस बात का जिक्र किया है कि पुणे से महाबलेश्वर जाने के लिए प्राइवेट और सरकारी बस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

बाइक और कार से महाबलेश्वर कैसे जाएं – How To Reach Mahabaleshwar By Bike And Car In Hindi.

दोस्तों आपको बता दें कि भले ही महाबलेश्वर हिल स्टेशन जाने के लिए आपको पहाड़ी रास्तों से गुजरना पड़ेगा, लेकिन पहाड़ी रास्तों की स्थिति भी महाबलेश्वर जाने पर आपको काफी अच्छा देखने को मिलेगा। अपनी बाइक और कार से महाबलेश्वर जाने पर आपको काफी अच्छा एक्सपीरियंस मिलेगा, क्योंकि महाबलेश्वर पहुंचने से पहले पहाड़ी रास्तों पर बाइक और कार ड्राइव करने का मजा भी काफी नेक्स्ट लेवल का होता है।

टैक्सी से महाबलेश्वर कैसे जाएं – How To Reach Mahabaleshwar By Taxi In Hindi.

जैसा कि मैंने कई बार जिक्र किया है कि पुणे से महाबलेश्वर जाने के लिए बस (प्राइवेट और सरकारी) के साथ-साथ प्राइवेट टैक्सी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। फ्लाइट या ट्रेन से पुणे पहुंचने के बाद पुणे से महाबलेश्वर जाने के लिए आप प्राइवेट टैक्सी की सुविधा ले सकते हैं।

“महाबलेश्वर कैसे जाएं” से रिलेटेड कोई जानकारी प्राप्त करने के लिए कमेंट बॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। आपका कमेंट आने के बाद हमारी टीम आपको रिप्लाई जरूर करेगी।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़ें:-

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS