राजगढ़ किला (पुणे) के बारे में | Rajgad Fort Pune in Hindi.

हेलो दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिला में स्थित राजगढ़ किला के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले हैं। इस किला को विजिट करने लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से अधिक संख्या में आया करते हैं। इस किला को वजिट करने के लिए ट्रेकिंग करनी पड़ती है। इस राजगढ़ किला के ऊपरी सतह से दिखने वाला सूर्योदय एवं सूर्यास्त का दृश्य लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है। अधिकतर लोग इसे ही देखने इस किला पर पहुंचते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम इस राजगढ़ किला से जुड़ी कई सारी प्रश्नों के बारे में बात करने वाले हैं। अगर आप भी इस किला से जुड़ी पूरी जानकारी जानना चाहते हैं, तो आप हमारे इस आर्टिकल में बने रहिए –

राजगढ़ किला के बारे में – About Rajgad Fort Pune in Hindi.

राजगढ़ किला भारत के महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिला में स्थित पौराणिक किला है। इस किला को वैसे लोगों द्वारा अधिक पसंद किया जाता है, जिन्हें ट्रैकिंग करना अच्छा लगता है। यानी कि हम यह कह सकते हैं कि यह ट्रैकर्स के लिए ही किला बना हुआ है।

इस किला को विजिट करने लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से आया करते हैं। इस किला पर कभी छत्रपति शिवाजी महाराज ने भी अपना आधिपत्य जमाया था। इस किला के बारे में पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप नीचे दी गई है कृपया आप हमारे इस आर्टिकल में अंत तक बने रहिए। चलिए हम जानकारी में अब आगे की ओर बढ़ते हैं –

राजगढ़ किला का इतिहास | History of Rajgad Fort Pune in Hindi.

राजगढ़ किला महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिला में एक पहाड़ी पर स्थित पुरानी किला है। इस किला का पौराणिक नाम मुरूमदेव भी हुआ करता था। यह पहाड़ी किला काफी प्राचीन एवं पौराणिक है। इसका निर्माण काल तकरीबन मध्ययुगीन बताया जाता है। इस किला पर छत्रपति शिवाजी महाराज ने भी अपना शासन जमाया था। उन्होंने इस किला में पुनःनिर्माण करने के लिए अपना योगदान भी दिया है जिसके बाद इस किला का नाम राजगढ़ रखा गया।

इस किला पर अधिकतर मराठा राजाओं का साम्राज्य स्थापित रहा। यह किला प्राचीन समय में तकरीबन 2 दशकों से भी अधिक समय तक मराठा शासकों की राजधानी के रूप में भी कार्यरत रहा था, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा अधिक समय तक इसे अपना राजधानी बनाने का बारे में भी बताया जाता है। छत्रपति शिवाजी के बाद यह किला ब्रिटिश शासन के अधीन 19वीं शताब्दी के दौरान आ गया।

राजगढ़ किला की वास्तुकला | Architecture of Rajgad Fort Pune in Hindi.

महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिला में स्थित यह राजगढ़ किला एक पहाड़ी किला के रूप में जाना जाता है। यह किला समुद्र तल से तकरीबन 4600 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस राजगढ़ किला का निर्माण पहाड़ी की ऊंची चोटी पर इस तरह मजबूती से की गई है कि मध्यकालीन युग में निर्मित यह किला वर्तमान समय में भी काफी हद तक सही सलामत खड़ा है।

इस किला में जाने के उपरांत आप कई टावर जैसे बने इमारत देख सकते हैं। इस किला परिसर में आपको मीठे पानी की तालाब भी देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा इस राजगढ़ किला परिसर में आपको कई मंदिर और छोटे बड़े महल भी देखने को मिल जाएंगे।

इस किला में अधिकतर लोग जिस दरवाजा से प्रवेश करते हैं, उसे पाली दरवाजा के नाम से जाना जाता है। यहां पर आपको चोर दरवाजा नाम से भी दरवाजे देखने को मिल जाएंगे। इस किला में मुख प्रवेश करने के लिए तीन दरवाजे देखने को मिल जाते हैं, जिनमें सबसे ज्यादा प्रमुख चोर दरवाजा और पाली दरवाजा को माना जाता है।

राजगढ़ किला का ट्रेक – Trek of Rajgad Fort Pune in Hindi.

महाराष्ट्र राज्य में स्थित इस राजगढ़ किला को विजिट करने के लिए आपको ट्रैकिंग करने पड़ती है। इस राजगढ़ किला को वैसे लोग विजिट करना अधिक पसंद करते हैं, जिन्हें ट्रैकिंग करना अच्छा लगता है। इस किला तक जाने के लिए पाली और गुंजावन का मार्ग सबसे लोकप्रिय ट्रैक मार्ग में माना जाता है। इस किला के ट्रैकिंग के दौरान आपको कई खूबसूरत बहती नदिया, घाटि, पठार और पहाड़ी क्षेत्र से होकर गुजरना पड़ता है।

इन्हें भी पढ़े : –
हरिहर किला की पूरी जानकारी

बीबी का मकबरा की पूरी जानकारी

जंजीरा किला की जानकारी

एलीफेंटा गुफा की जानकारी

महाराष्ट्र के इस राजगढ़ किला का ट्रैक लोग पाली गांव से करना अधिक पसंद करते हैं। पाली गांव से इस राजगढ़ किला में प्रवेश करने के लिए पाली दरवाजा से होकर गुजरना पड़ता है। इस दरवाजा का नाम इस पाली गांव के नाम पर ही रखा गया है। इस राजगढ़ किला में प्रवेश करने के लिए मुख्य तीन दरवाजे हाय जिनका नाम चोर दरवाजा, गुंजावन दरवाजा और पाली दरवाजा है।

राजगढ़ किला का खुलने और बंद होने का समय – Opening and Closeing Time of Rajgad Fort Pune in Hindi.

महाराष्ट्र राज्य में स्थित राजगढ़ किला को विजिट करने वाले लोगों को इसकी खुलने एवं बंद होने का समय के बारे में जानकारी प्राप्त होने चाहिए। यह किला सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहता है। आप इस किला में इसी समय के बीच कभी भी आ जा सकते हैं।

राजगढ़ किला में जाने का प्रवेश शुल्क – Entry Fee of Rajgad Fort Pune in Hindi.

राजगढ़ किला में जाने के लिए प्रवेश शुल्क के रूप में लोगों को 10 रू का चार्ज लिया जाता है। वहीं अगर आप अपने साथ कार ले गए हैं तो उसके पार्किंग के लिए आपको अलग से चार्ज देने पढ़ सकते हैं।

राजगढ़ किला के आसपास के प्रमुख पर्यटन स्थल – Famous Tourist places near Rajgad Fort Pune in Hindi.

महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिला में स्थित राजगढ़ किला को विजिट करने जा रहे हैं, तो आपको इसके नजदीकी मुख्य पर्यटन स्थलों को भी विजिट करना चाहिए ताकि आपकी पुणे की ट्रिप काफी आनंदित एवं आकर्षक हो सके। राजगढ़ किला के नजदीकी मुख्य पर्यटन स्थल की सूची निम्न है –

  • दर्शन संग्रहालय
  • भुलेश्वर मंदिर
  • रंजनगांव गणपति मंदिर
  • आगा खान पैलेस
  • राजीव गांधी जुलोजिकल पार्क
  • विसापुर किला
  • शनिवार वाडा, आदि।

राजगढ़ किला घूमने जाने का अच्छा समय – Best Time to Visit Rajgad Fort Pune in Hindi.

राजगढ़ किला को आप अपनी सुविधा के अनुसार पूरे साल में जब चाहे तब घूमने जा सकते हैं, लेकिन इस किल को अधिकतर लोग सर्दी और मानसून के समय घूमने जाया करते हैं। क्योंकि इसी समय यहां पर जाने का अनुकूल समय भी माना जाता है। आप भी अगर इस राजगढ़ किला को घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं इसी मौसमों के दौरान जाने के बारे में सोच सकते हैं।

राजगढ़ किला कैसे जाएं ? | How to Reach Rajgad Fort Pune in Hindi.

अगर आप इस राजगढ़ किला को भारत के किसी भी क्षेत्र से आकर विजिट करना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि यह राजगढ़ कि किलोमीटर पुणे से तकरीबन 60 किलोमीटर तथा मुंबई से तकरीबन 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस राजगढ़ किला को विजिट करने के लिए इसके नजदीकी मुख्य रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा की बात करें तो वह पुणे में ही देखा जा सकता है। पुणे पहुंचने के उपरांत पुणे से राजगढ़ किला के लिए आप बस लेकर आसानी से राजगढ़ किला की ट्रैकिंग शुरू कर सकते हैं।

नमस्कार साथियों, महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिला में स्थित राजगढ़ किला के बारे में हमारा यह खूबसूरत आर्टिकल यहीं पर समाप्त होता है। राजगढ़ किला से जुड़ी हमारी यह आर्टिकल आपको कैसी लगी, आप अपना राय हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूले। एक बात और अगर इस आर्टिकल से जुड़ी आप हमारे साथ कोई अपडेट या सुझाव शेयर करना चाहते हैं, तो आप हमें बेशक कमेंट बॉक्स में नीचे बता सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS