उत्तराखंड का मिनी स्वीटजरलैंड चोपता | Chopta Trip Uttrakhand In Hindi.

उत्तराखंड का मिनी स्वीटजरलैंड चोपता भारतीय राज्य उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। यह जगह अपने शांत और प्राकृतिक सुंदरता, हरे-भरे बुग्यालों और सालों भर यानी गर्मी के दिनों में भी ठंड का आनंद लेने के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है, जहां पर आपको सालों भर पर्यटक देखने को मिल जाएंगे, खासकर गर्मियों के दिन में।

चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) कहां स्थित है ?

यह भारत के उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है, जो केदारनाथ मंदिर और बद्रीनाथ मंदिर के करीब-करीब मध्य में स्थित है।

सबसे जरूरी बात

उत्तराखंड में चोपता नाम के दो जगह है, जिसकी आपस में दूरी लगभग 73 किमी. है। अगर आप गूगल मैप पर सिर्फ चोपता सर्च करके उस रूट को फॉलो करेंगे, तो आप चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) की जगह उत्तराखंड के दूसरे चोपता पहुंच जाएंगे। इसलिए अगर आपको चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) का रूट पता ना हो, तो आपको गूगल मैप पर चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) सर्च करना पड़ेगा, तभी आप चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) के सही रूट को फॉलो करके वहां पहुंच सकेंगे।

चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) को मिनी स्वीटजरलैंड क्यों कहा जाता है ?

चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) में पहाड़ों पर आपको हरे-भरे घास के मैदान देखने को मिल जाएंगे, जिसे वहां के स्थानीय लोग बुग्याल कहते हैं। चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) में इन बुग्यालों की मौजूदगी को देखते हुए ही इसे मिनी स्वीटजरलैंड की उपाधि दी गई है, जहां पर कैंपिंग करने के लिए हर साल देश विदेश से लाखों की संख्या में पर्यटक आते रहते हैं।

चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time to Visit Chopta Uttrakhand In Hindi.

उत्तराखंड के इस जगह पर आप साल में कभी भी जा सकते हैं, लेकिन वहां जाने का सबसे अच्छा समय गर्मी का महीना (अप्रैल-जून) है, क्योंकि गर्मी के दिनों में भी इस जगह पर ठंड लगती है, जिसकी वजह से अधिकतर लोग अपने बच्चों के स्कूल से गर्मी के छूटी मिलने पर और कुछ लोग अपने शहरों के गर्मी से बचने के लिए इस जगह पर जाना बेहद पसंद करते हैं। अगर आप भी चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए गर्मी का महीना बिल्कुल सही होगा।

अगर आप चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) जा रहे हैं, तो आपको तुंगनाथ महादेव मंदिर की यात्रा जरूर करनी चाहिए, जो यहां से मात्र 3.5 किमी. की दूरी पर तुंगनाथ पर्वत पर स्थित है।

चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) में खाने-पीने और रहने की सुविधा –

यहां पर खाने के लिए अच्छे रेस्टोरेंट्स और रात को ठहरने के लिए होटल्स और टेंट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। अगर आप यहां पर अपना खुद का टेंट लगाना चाहते हैं और खुद से खाना बनाकर खाने का आनंद लेना चाहते हैं, तो आप इसे भी कर सकते हैं।

पहले यहां पर खुद का टेंट लगाने के लिए कुछ पैसा देना पड़ता था, लेकिन कुछ ही साल पहले इस नियम को हटा दिया गया था। आज के समय में यहां पर टेंट लगाने का कोई शुल्क नहीं लगता है।

दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश और कोटद्वार से चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) की दूरी –

यह दिल्ली आनन्द विहार से करीब 392 किमी., देहरादून से 200 किमी., हरिद्वार से 187 किमी. ऋषिकेश से 164 किमी. और कोटद्वार से 188 किमी. की दूरी पर स्थित है।

चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) कैसे पहुंचे ? – How to Reach Chopta Uttrakhand In Hindi.

यहां जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन, बस, बाइक, कार, टैक्सी और शेयर जीप वगैरह की सुविधा ले सकते हैं।

हवाई जहाज से चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) कैसे जाएं ? – How to Reach Chopta Uttrakhand By Flight In Hindi

निकटतम हवाई अड्डा जौली ग्रांट है, जो यहां से करीब 224 किमी. की दूरी पर स्थित है। एयरपोर्ट से चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) जाने के लिए आपको बस, टैक्सी और शेयर जीप वगैरह की सुविधा मिल जाएगी।

ट्रेन से चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) कैसे जाएं ? – How to Reach Chopta Uttrakhand By Train In Hindi.

निकटतम रेलवे स्टेशन ऋषिकेश (207 किमी.), हरिद्वार (232 किमी.) और कोटद्वार (276 किमी.) है, जहां से आपको चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) जाने के लिए बस, टैक्सी और शेयर जीप वगैरह की सुविधा मिल जाएगी।

बस से चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) कैसे जाएं ? – How to Reach Chopta Uttrakhand By Bus In Hindi.

चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) बस से जाने के लिए ऋषिकेश और हरिद्वार जैसे नजदीकी शहरों से बस, टैक्सी और शेयर जीप वगैरह की सुविधा उपलब्ध होती है। उत्तराखंड के इन दोनों शहरों में आप दिल्ली, जयपुर, कानपुर और हरियाणा वगैरह से बस पकड़कर आसानी से पहुंच सकते हैं।

अगर इस पोस्ट से संबंधित आपका कोई सवाल हो, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। मैं आपको जवाब देने की कोशिश जरूर करूंगा।

धन्यवाद !

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS