अल्बर्ट हॉल संग्रहालय से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी | Albert Hall Museum In Hindi.

हेलो दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम राजस्थान राज्य के जयपुर शहर के हवा महल के तकरीबन पास में ही स्थित अल्बर्ट हॉल संग्रहालय से जुड़ी जानकारी के बारे में बात करने वाले हैं। अगर आप भी इस अल्बर्ट हॉल संग्रहालय को विजिट करना चाहते हैं तो इससे जुड़ी जानकारी आपको अवश्य पूरी पढ़नी चाहिए, इसके लिए आपको हमारी इस आर्टिकल में अंत तक बने रहना होगा। अब चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं और जयपुर में स्थित इस अल्बर्ट हॉल म्यूजियम से जुड़ी जानकारी को जानने का प्रयास करते हैं –

विषय - सूची

अल्बर्ट हॉल संग्रहालय के बारे में – About Albert Hall Museum In Hindi.

भारत देश के राजस्थान राज्य की राजधानी जयपुर में स्थित अल्बर्ट हॉल संग्रहालय को राजस्थान का सबसे पुराना संग्रहालय के रूप में जाना जाता है। यह संग्रहालय तकरीबन डेढ़ सौ साल से भी अधिक पौराणिक माना जाता है। इस संग्रहालय को निर्मित के समय संग्रहालय बनाने के उद्देश्य से निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ था। यहां पर जाने के उपरांत आप भी विश्व के कई अलग अलग देशों से लाए हुए कई चीजों का संग्रह देख सकते हैं। इस अल्बर्ट हॉल संग्रहालय से जुड़ी पूरी जानकारी आप हमारे आर्टिकल में आगे अंत तक बने रहने के उपरांत पढ़ सकते हैं –

अल्बर्ट हॉल म्यूजियम का इतिहास – History of Albert Hall Museum, Jaipur In Hindi.

अल्बर्ट हॉल संग्रहालय का इतिहास तकरीबन 100 साल से भी अधिक पौराणिक माना जाता है। इस संग्रहालय का नीव 19वीं शताब्दी के दौरान यानी कि 1876 ईसवीं में रखा गया था। इस संग्रहालय का नीव प्रिंस ऑफ वेल्स अल्बर्ट एडवर्ड की जयपुर यात्रा के दौरान रखी गई थी।

19वीं शताब्दी के अंत में महाराजा सवाई माधव सिंह द्वितीय के कहने पर इसे अस्थाई संग्रहालय का रूप में निर्माण करवाया गया। इस अल्बर्ट हॉल संग्रहालय को प्रिंस ऑफ वेल्स अल्बर्ट एडवर्ड के नाम से भी जाना जाता है।

राजस्थान के जयपुर शहर में स्थित यह अल्बर्ट हॉल संग्रहालय राजस्थान का सबसे पुराना संग्रहालय का रूप में जाना जाता है। इसे सरकारी संग्रहालय के नाम से भी जाना जाता है। इस अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विश्व के अन्य क्षेत्रों से लाए हुए कलाकृतियों का संग्रह देखा जा सकता है।

अल्बर्ट हॉल संग्रहालय की वास्तुकला – Architecture Of Albert Hall Museum In Hindi.

राजस्थान के जयपुर शहर में स्थित यह संग्रहालय इंडो-सरैसेनिक वास्तुशैली का आदर्श प्रतीक के रूप में जाना जाता है। इस संग्रहालय के गलियारों को अलग-अलग प्रकार के सेलिब्रिटी चित्रों के साथ सुशोभित किया गया है। इस संग्रहालय में जाने के उपरांत आप यहां पर यूरोपीय, चीन, बेबीलोनियन, ग्रीक और मिश्र सभ्यताओं को चित्रित किया हुआ देख सकते हैं।

इस अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में जाने के उपरांत आप यहां पर प्राचीन समय के मिट्टी वाले बर्तन, सिक्का, संगमरमर से बनी कलाकृति के साथ-साथ मिश्र की ममी को भी देखा जा सकता है।

अल्बर्ट हॉल संग्रहालयय के अन्दर देखने लायक गैलरी संग्रह –

अल्बर्ट हॉल संग्रहालय को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर 19वीं शताब्दी के दौरान उपयोग में लाई जाने वाली वस्तुएं और खजाना का प्रदर्शन देख सकते हैं। यहां पर लोगों द्वारा पसंद किए जाने वाले मुख्य गैलरी इस प्रकार है –

कालीन गैलरी –

कालीन गैलरी को चार हिस्सों में विभाजित किया गया है, इसके बाद भी इससे कई वर्गों में पुनः विभाजित किया गया है। यहां पर अलग-अलग रंग प्रत्यक्ष भाग कालीन को आकर्षक और सुंदर बनाता है। इस कालीन गैलरी में आप कई अन्य प्रकार के जीव जंतु खासकर चीनी पशु-पक्षी को देख सकते हैं। कालीन गैलरी में और भी बहुत कुछ देखने लायक है जो लोगों द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाता है।

क्ले आर्ट गैलरी –

क्ले आर्ट गैलरी को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर 19 वीं शताब्दी में उपयोग में लाए जाने वाले कई मुद्राओं को देख सकते हैं। इसके अलावा भी आप यहां पर कई अन्य महत्वपूर्ण चीजें देख सकते हैं।

शिखा गैलरी –

अल्बर्ट हॉल म्यूजियम के सीखा गैलरी में आप जाने के उपरांत पौराणिक समय यानी कि मुगल और अंग्रेज के समय इस्तेमाल में किए जाने वाले सिखों का एक विस्तृत श्रृंखला देख सकते हैं। आप यहां पर अकबर, जहांगीर, औरंगजेब जैसे शासक के शासनकाल में उपयोग किए जाने वाले सिक्के देख सकते हैं, जिसे राजस्थान के कई क्षेत्रों से भी लाया गया है।

ज्वेलरी गैलरी –

अल्बर्ट हॉल म्यूजियम को विजिट करने के उपरांत आप ज्वेलरी गैलरी में 19वीं शताब्दी के समय उपयोग में आने वाले आभूषण यानी की ज्वेलरी को देख सकते हैं। इन आभूषणों में सस्ती से लेकर महंगी आभूषण आदि शामिल हैं।

म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट गैलरी –

अल्बर्ट हॉल संग्रहालय की म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट गैलरी को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर कई भारतीय यंत्र जैसे – पुंगी, शहनाई वाद्य यंत्र को देख सकते हैं, इसके अलावा पर्यटकों द्वारा पसंद किया जाने वाला मिट्टी के बर्तन, प्रतिमाएं, धातुकला, कवच जैसी कई चीजें भी है।

इन्हें भी पढ़े : –
माउंट आबू के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल

जोधपुर में घूमने की जगह

अजमेर में घूमने पर्यटन एवं धार्मिक स्थल

राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल

अल्बर्ट हॉल म्यूजियम के बारे में कुछ रोचक तथ्य – Interesting Facts About Albert Hall Museum In Hindi

  • अल्बर्ट हॉल संग्रहालय को राजस्थान का सबसे पुराना संग्रहालय के रूप में जाना जाता है।
  • अल्बर्ट हॉल संग्रहालय को सरकारी केंद्रीय संग्रहालय के रूप में भी जाना जाता है।
  • इस प्राचीन संग्रहालय को किंग अल्बर्ट एडवर्ड चतुर्थ के नाम पर रखा गया है।
  • एक संग्रहालय को निर्माण के समय इसे एक संग्रहालय का रूप देने का नहीं सोचा गया था।

अल्बर्ट हॉल म्यूजियम खुलने और बंद होने का समय – Opening and Closing Time Of Albert Hall Museum, Jaipur In Hindi

अल्बर्ट हॉल म्यूजियम का खुलने एवं बंद होने का समय के बारे में बात करें, तो यह म्यूजियम प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे खुलता एवं रात 8:00 बजे बंद होता है। अगर आप भी इस अल्बर्ट हॉल म्यूजियम को विजिट करना चाहते हैं, तो इसी समय के बीच आप यहां पर जा सकते हैं। बताया जाता है कि इस अल्बर्ट हॉल म्यूजियम को विजिट करने का अच्छा समय शाम के वक्त होता है।

अल्बर्ट हॉल संग्रहालय की प्रवेश शुल्क – Entry Fee of Albert Hall Museum, Jaipur In Hindi.

अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में जाने के लिए प्रवेश शुल्क के रूप में लिए जाने वाले चार्ज के बारे में बात करें, तो यहां पर एक भारतीय पर्यटक को जाने के लिए प्रवेश शुल्क के रूप में ₹50 देने होते हैं वही एक विदेशी पर्यटक को इस म्यूजियम को प्रवेश करने के लिए ₹300 देने होते हैं।

अल्बर्ट हॉल संग्रहालयय, जयपुर घूमने जाने का अच्छा समय – Best Time To Visit Albert Hall Museum Jaipur In Hindi

जयपुर में स्थित इस अल्बर्ट हॉल संग्रहालय को विजिट करने के बारे में बात करें, तो यहां पर आप अपनी सुविधा के अनुसार पूरे साल में कभी भी जा सकते हैं। लेकिन यहां पर जाने का अनुकूल एवं अच्छा समय के बारे में बात करें, तो सर्दियों का समय यहां पर जाने का सबसे अच्छा एवं अनुकूल समय माना जाता है।

आप अगर जयपुर में स्थित इस अल्बर्ट हॉल संग्रहालय को विजिट करना चाहते हैं, तो यहां पर अक्टूबर से फरवरी माह के बीच मे जाएं हैं। आपको इस अल्बर्ट हॉल संग्रहालय को मार्च से शुरू होने वाले ग्रीष्म काल के दौरान कभी भी विजिट नहीं करना चाहिए क्योंकि इस समय यहां पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच जाता है, जिसकी वजह से आपको यहां की यात्रा करना में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, जयपुर कैसे पहुंचे ? – How To Reach Albert Hall Museum Jaipur In Hindi.

अल्बर्ट हॉल म्यूजियम भारत के राजस्थान राज्य के राजधानी जयपुर में स्थित है। यहां पर आप अपने यहां से अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी माध्यम का चुनाव कर काफी आसानी से पहुंच सकते हैं क्योंकि इस अल्बर्ट हॉल म्यूजियम के काफी नजदीक में ही हवा महल भी स्थित है। चलिए हम विस्तार से जानने का प्रयास करते हैं कि कोई व्यक्ति है इस अल्बर्ट हॉल म्यूजियम को अलग-अलग माध्यम के द्वारा अखिर कैसे विजिट कर सकता है।

फ्लाइट से अल्बर्ट हॉल म्यूजियम, जयपुर कैसे पहुंचे – How To Reach Albert Hall Museum Jaipur By Flight In Hindi.

अगर हम इस अल्बर्ट हॉल म्यूजियम को हवाई मार्ग की सहायता से यानी कि फ्लाइट के द्वारा आकर विजिट करने के बारे में बात करें, तो इस अल्बर्ट हॉल म्यूजियम के नजदीकी एयरपोर्ट जयपुर एयरपोर्ट है जो कि भारत के प्रमुख एयरपोर्ट में से एक माना जाता है। यहां के लिए भारत के तकरीबन हर बड़े-छोटे शहरों के अलावा विदेशों से भी फ्लाइट उड़ान भर्ती है।

जयपुर एयरपोर्ट से अल्बर्ट हॉल म्यूजियम मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप अपने यहां से फ्लाइट के द्वारा इस जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन जैसे – ऑटो, कैब, टैक्सी की मदद से आप इस अल्बर्ट हॉल म्यूजियम को काफी सरलता पूर्वक विजिट कर सकते हैं।

ट्रेन से अल्बर्ट हॉल म्यूजियम, जयपुर कैसे पहुंचे – How To Reach Albert Hall Museum Jaipur By Train In Hindi.

रेलवे मार्ग यानी कि ट्रेन से जा कर इस अल्बर्ट हॉल संग्रहालय को विजिट करने के बारे में बात करें, तो भी आप काफी आसानी से अपने यहां से आकर इस अल्बर्ट हॉल म्यूजियम को विजिट कर सकते हैं। इस अल्बर्ट हॉल म्यूजियम के नजदीकी मुख्य रेलवे स्टेशन जयपुर जंक्शन है।

जयपुर जंक्शन भारत के प्रमुख रेलवे जंक्शन में से एक मानी जाती है। यहां के लिए तकरीबन भारत के हर छोटे-बड़े शहरों से ट्रेन आसानी से मिल जाती है। इस जयपुर जंक्शन से अल्बर्ट हॉल म्यूजियम की दूरी तकरीबन 4 किलोमीटर हैं। आप अपने यहां से ट्रेन पकड़ कर जयपुर जंक्शन पहुंचने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन जैस – ऑटो, कैब, टैक्सी की मदद से आप इस अल्बर्ट हॉल म्यूजियम को काफी सरलता पूर्वक विजिट कर सकते हैं।

सड़क मार्ग से अल्बर्ट हॉल म्यूजियम, जयपुर कैसे पहुंचे – How To Reach Albert Hall Museum Jaipur By Road In Hindi.

सड़क मार्ग से जयपुर में स्थित इस अल्बर्ट हॉल संग्रहालय को विजिट करने के बारे में बात करें, तो कोई भी यहां पर काफी आसानी से पहुंच सकता है क्योंकि जयपुर शहर भारत के सभी क्षेत्रों से सड़क मार्ग से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

जयपुर के लिए इसके नजदीकी कुछ मुख्य शहर जैसे – राजस्थान, गुजरात दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों से डायरेक्ट बस की सेवा भी देखी जा सकती है, जिसकी मदद से आप इन प्रमुख शहरों से बस पकड़ कर डायरेक्ट जयपुर पहुंच सकते हैं। जयपुर पहुंचने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन जैसे – टैक्सी, ऑटो, रिक्शा आदि की मदद से आप इस अल्बर्ट हॉल संग्रहालय को आसानी से विजिट कर सकते हैं।

राजस्थान राज्य के राजधानी जयपुर में स्थित अल्बर्ट हॉल संग्रहालय से जुड़े जानकारी के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल यहीं पर समाप्त होता है। हमारी इस आर्टिकल से जुड़ी आप हमें कोई अपडेट या सुझाव देना चाहते हैं, तो आप हमें बेशक कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको हमारी यह आर्टिकल पसंद आई हो, तो आप इसे अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना न भूलें।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS