दिल्ली के प्रमुख एवं प्रसिद्ध मंदिर | Famous temples in Delhi in Hindi

भारत की राजधानी दिल्ली भारत के एक प्रमुख शहर के अलावा विकसित शहर भी है, यहां पर कई ऐसे पौराणिक स्मारक है, जो दिल्ली को एक खास शहर बनाती है। ठीक इसी तरह यहां पर कई ऐसे धार्मिक स्थल है, जो पूरे देश में अपने नाम के साथ-साथ दिल्ली का भी नाम को चर्चित किया है। आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम दिल्ली में स्थित ऐसे ही धार्मिक स्थल के बारे में जानने वाले है, जो दिल्ली का शान है। तो चलिए शुरू करते है, लेकिन शुरू करने से पहले आपको बता दें, कि दिल्ली के धार्मिक स्थल के बारे में जानने के लिए आप हमारे इस ब्लॉग पोस्ट को पूरा जरूर पढ़े –

दिल्ली के प्रमुख धार्मिक स्थल की सूची – List of Najor Religious Places in Delhi

कमल मंदिर | Lotus Temple in Hindi

दिल्ली में स्थित कमल मंदिर या लोटस टेंपल दिल्ली का एक प्रमुख एवं बहाई उपासना मंदिर है। इस बहाई उपासना मंदिर में किसी भी धर्म के कोई भी देवी-देवता की प्रतिमा को स्थापित नहीं किया गया है। इस मंदिर का नाम इसके संरचना एवं आकार के आधार पर किया गया है क्योंकि यह मंदिर बिल्कुल एक कमल के फूल जैसा डिजाइन कर बनाया गया है। यहां अक्सर लोग मन की शांति के लिए आया करते हैं। यह मंदिर इतना चर्चित है कि यहां पर दिल्ली के अलावा भारत के अन्य क्षेत्रों से लोग तो आते ही हैं, विदेशों से भी यहां पर आया करते हैं।

जगन्नाथ मंदिर | Jagannath Mandir In Hindi

राजधानी दिल्ली में स्थित जगन्नाथ मंदिर ओड़िया समुदाय के बीच काफी पूजनीय हैं। यह जगन्नाथ मंदिर भगवान जगन्नाथ को समर्पित दिल्ली के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। इस मंदिर परिसर में भगवान जगन्नाथ के प्रतिमा के अलावा भी कई अन्य प्रतिमा देखने को मिलती हैं। इस मंदिर में रथ यात्रा भी निकाला जाता है, इसी समय यहां पर भक्तों की काफी ज्यादा भीड़ देखी जाती हैं।

स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर – Swaminarayan Akshardham Temple in Hindi

राजधानी दिल्ली में जमुना नदी के किनारे स्थित दिल्ली का ही नहीं बल्कि पूरे भारत का हिंदू धर्म से जुड़ी एक प्रमुख मंदिर माना जाता है। यह मंदिर एवं इसका परिसर तकरीबन 100 एकड़ के बड़े क्षेत्र में फैला बेहतरीन पौराणिक नक्काशी वाला खूबसूरत मंदिर है। इस मंदिर का नाम गिनीज बुक में भी विश्व का सबसे बड़ा व्यापक हिंदू मंदिर के रूप में नाम को दर्ज किया गया है।

इस अक्षरधाम पूरे मंदिर परिसर में कहीं ना कहीं तकरीबन 20 हजार प्रतिमा स्थापित की गई हैं, जिनमे देवी-देवता साधु-संत एवं महान महापुरुषों की प्रतिमाएं हैं। इस पूरे मंदिर परिसर का प्रमुख प्रतिमा स्वामीनारायण की प्रतिमा है। अक्षरधाम मंदिर संगमरमर एवं बलुआ पत्थर से बना पौराणिक समय का एक सुंदर नक्काशी वाला मंदिर है। दिल्ली में स्थित इस मंदिर को विजिट करने लोग दिल्ली के अलावा भारत के अन्य क्षेत्रों से भी यहां आया करते हैं।

बिरला मंदिर | Birla mandir or Lakshmi Narayan Temple

बिरला मंदिर जिसे लक्ष्मी नारायण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, दिल्ली में स्थित यह एक हिंदू मंदिर है। यह मंदिर माता लक्ष्मी एवं भगवान नारायण को समर्पित दिल्ली का प्रमुख मंदिरों में से एक है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है, कि इसे बनने के उपरांत इसका उद्घाटन महात्मा गांधी द्वारा किया गया था। यह मंदिर धार्मिक स्थल के लिए तो जाना ही जाता है, साथ ही साथ सुंदर नक्काशी एवं वास्तुकला के लिए भी जाना जाता है। यही कारण है कि यहां श्रद्धालुओं के अलावा पर्यटकों को भी देखा जाता है।

छत्तरपुर मंदिर – Chhattarpur Temple in Hindi

राजधानी दिल्ली में स्थित छतरपुर मंदिर 60 एकड़ के बड़े क्षेत्रों में फैला दिल्ली का एक प्रमुख एवं प्रसिद्ध मंदिर माना जाता है। यह छतरपुर मंदिर मुख्य रूप से देवी कात्यानी को समर्पित एक मंदिर है। छतरपुर मंदिर को एक और नाम श्री आध्य कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। छतरपुर मंदिर परिसर ने मां कात्यानी के मुख्य मंदिर के अलावा भी अन्य कई मंदिरों को बनाया गया है। दिल्ली में स्थित छतरपुर मंदिर के दर्शन के लिए लोग दिल्ली के अलावा भी काफी दूर-दूर से यहां पर आया करते हैं।

प्राचीन हनुमान मंदिर | Pracheen Hanuman Mandir

राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित यह भगवान हनुमान को समर्पित प्राचीन हनुमान मंदिर दिल्ली का एक प्रमुख मंदिरों में से एक हैं। इस मंदिर को हनुमान एवं भगवान राम के संबंध को देखते हुए कलाकृतियां दर्शाई गई हैं। आपको बता दें यह मंदिर पूरे सप्ताह में सभी दिन खुला रहता है, आप यहां पर कभी भी जा कर पूजा अर्चना कर सकते हैं। लेकिन यह मंदिर मंगलवार एवं शनिवार को काफी भीड़-भाड़ से भरा हुआ दिखता है। अगर आप इस मंदिर में स्थित हनुमान जी की प्रतिमा का भीड़-भाड़ से दूर दर्शन करना चाहते हैं, तो आप मंगलवार एवं शनिवार के अलावा किसी और दिन यहां पर जाएं।

इस्कॉन मंदिर | Iskcon Temple

दिल्ली में स्थित इस्कॉन मंदिर एक हिंदू मंदिर है, जो कि भगवान कृष्ण को समर्पित है। इस्कॉन मंदिर को ‘हरे राम हरे कृष्णा मंदिर’ के नाम से भी लोग जाना करते हैं। दिल्ली में स्थित इस्कॉन मंदिर अपने अलग एवं सुंदर नक्काशी के लिए भी जाना जाता है। इस मंदिर को दिल्ली में स्थित बड़े मंदिर परिसर वाले के सूची में भी रखा जाता है।

इस्कॉन मंदिर में एक संग्रहालय भी देखने को मिलता है, जहां पर रामायण एवं महाभारत जैसे ग्रंथों से जुड़ी दर्शक महाकाव्य का दर्शन कर सकते हैं। इस मंदिर के पास जन्माष्टमी के समय श्रद्धालुओं के काफी ज्यादा भीड़ देखी जाती है।

कालकाजी मंदिर दिल्ली | Kalkaji Temple Delhi in Hindi

दिल्ली में स्थित कालका मंदिर जिसे कालकाजी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है एक हिंदू धार्मिक स्थल है, जो कि देवी काली को समर्पित दिल्ली का एक प्रमुख मंदिर है। इस मंदिर को एक और नाम जयंती पीठ मनोकामना सिद्ध पीठ के नाम से भी जाना जाता है। दिल्ली में स्थित मंदिरों में से यह भी एक प्रमुख मंदिर की सूची में आता है।

दिल्ली के प्रमुख एवं प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के बारे में लिखा गया हमारा यह ब्लॉग पोस्ट आपको कैसे लगा, आप अपना राय हमे कमेन्ट के माध्यम से जरूर बताएं। हमारे इस ब्लॉग पोस्ट को शेयर भी जरूर करें।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS