अमरनाथ जाने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे कराएं | Amarnath Yatra Registration in Hindi.

अमरनाथ की यात्रा करने से पहले यात्रा पर्ची बनवानी पड़ती है, जिसके बारे में मैं आपको इस ब्लॉग में बताने वाला हूं कि आप कहां से और कैसे यात्रा पर्ची बनवा सकते हैं, क्योंकि यात्रा पर्ची के बिना अमरनाथ की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाती है। तो चलिए जानते हैं कि अमरनाथ की यात्रा करने के लिए यात्रा पर्ची कैसे बनवाएं।

अमरनाथ की यात्रा करने के लिए यात्रा पर्ची कैसे बनवाएं?

अमरनाथ की यात्रा करने से पहले यात्रा पर्ची बनवाने के लिए दो फॉर्म भरना पड़ता है, जिसके बारे में मैं आपको बताने वाला हूं।

1 . सीएससी सर्टिफिकेट (CSC Certificate) (CSC – compulsory health certificate) – इस सर्टिफिकेट को अमरनाथ गुफा की यात्रा करने से पहले आपको पड़ता है। सीएससी सर्टिफिकेट (CSC Certificate) को ऑथराइज्ड डॉक्टर (authorised doctor) या इंस्टीट्यूशन (institution) से बनवाना पड़ता है। ये ऑथराइज्ड डॉक्टर और इंस्टीट्यूशन अमरनाथ जी के श्राइन बोर्ड द्वारा लिस्टेड किए गए हैं। अमरनाथ श्राइन बोर्ड के वेबसाइट पर जाकर आप अपने आसपास के ऑथराइज्ड डॉक्टर और इंस्टीट्यूशन को देख सकते हैं।

अगर आप अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा लिस्टेड किए गए ऑथराइज्ड डॉक्टर और इंस्टीट्यूशन के अलावा किसी अन्य डॉक्टर या इंस्टीट्यूशन से सीएससी सर्टिफिकेट बनवाते हैं, तो आपको अमरनाथ की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए आप अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा लिस्टेड किए गए ऑथराइज्ड डॉक्टर या इंस्टीट्यूशन से ही सीएससी सर्टिफिकेट बनवाएं।

अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा लिस्टेड किए गए ऑथराइज्ड डॉक्टर या इंस्टीट्यूशन से सीएससी सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आप सीएससी सर्टिफिकेट के फॉर्म को अमरनाथ श्राइन बोर्ड के वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

2 . Registration form – रजिस्ट्रेशन फॉर्म को आप अमरनाथ श्राइन बोर्ड के वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरने के बाद आपको अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा चयन किए गए लिस्टेड बैंक में रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ-साथ सीएससी सर्टिफिकेट और चार पासपोर्ट साइज फोटो को डिपॉजिट करना होगा।

ये लिस्टेड बैंक अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा लिस्टेड जाते हैं, जिनकी वर्तमान में कुल संख्या 442 है और ये सभी लिस्टेड बैंक भारत के सभी क्षेत्रों में फैले हुए हैं। आप इनमें से किसी भी एक बैंक में जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म, चार पासपोर्ट साइज फोटो और सीएससी सर्टिफिकेट (CSC Certificate) को डिपॉजिट कर सकते हैं। इन दोनों फॉर्म को डिपॉजिट करने के बाद आपको ₹ 50 बैंक में जमा करना पड़ेगा और उसके बाद आपको अमरनाथ की यात्रा करने के लिए यात्रा पर्ची दे दी जाएगी।

क्या सभी लोग अमरनाथ की यात्रा कर सकते हैं ?

नहीं, सभी लोग अमरनाथ की यात्रा नहीं कर सकते हैं। आइए इसके बारे में भी विस्तार से जान लेते हैं कि कौन-से लोग अमरनाथ की यात्रा नहीं कर सकते हैं।

1 . 13 साल से कम उम्र के बच्चे अमरनाथ की यात्रा नहीं कर सकते हैं।

2 . 75 साल से ऊपर के लोग अमरनाथ यात्रा नहीं कर सकते हैं। और

3 . प्रेगनेंट औरत अमरनाथ की यात्रा नहीं कर सकतीं हैं।

दोस्तों आपके मन में यह ख्याल जरूर आया होगा कि क्यों ये लोग अमरनाथ की यात्रा पर नहीं जा सकते हैं। दोस्तों मैं आपको बता दूं कि अमरनाथ गुफा की यात्रा करने के लिए बहुत ज्यादा पैदल चढ़ाई करनी पड़ती है। साथ ही अमरनाथ गुफा जाने के लिए काफी संकरा रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है, जो की सभी के लिए अमरनाथ गुफा की यात्रा करना काफी मुश्किल होता है। यही कारण है कि ऊपर बताए गए लोगों को अमरनाथ गुफा की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाती है।

दोस्तों अगर आप अमरनाथ गुफा की यात्रा पर जाएंगे, तो आपको खुद मालूम चल जाएगा कि ऊपर बताए गए लोगों को अमरनाथ गुफा की यात्रा करने की अनुमति दी जानी चाहिए या नहीं।

मैं आपको यही सुझाव दूंगा कि अमरनाथ की यात्रा करने के लिए आप अपने दोस्तों के साथ प्लान करें, क्योंकि लोगों के साथ यात्रा करने पर कब समय बीत जाता है, इसका पता ही नहीं चलता है और साथ ही अगर आपके साथ कोई घटना हो जाती है, तो आपके दोस्त लोग आपकी मदद कर सकते हैं।

अगर आप अपने फैमिली के साथ अमरनाथ गुफा की यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो मेरा यह मानना है कि आप अकेले या अपने दोस्तों के साथ एक बार अमरनाथ गुफा की यात्रा को कंप्लीट कर लें। ऐसा करने से आपको अमरनाथ गुफा की यात्रा को कंप्लीट करने के लिए थोड़ा बहुत एक्सपीरियंस हो जाएगा।

मुझे आशा है कि यह जानकारी आपके फायदेमंद रही होगी। इस पोस्ट से संबंधित आप अपने सवाल को कमेंट बॉक्स के जरिए हमें शेयर कर सकते हैं।

धन्यवाद।

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

  1. Suggest how to reach amarnath cave from jammu , how to get Dr certificate signed, inform list of doctors. Please

    • Sir maine isi post me amarnath jane ka link diya hai, jisme apko jammu se amarnath jane ke bare me maloom chal jayega. Doctor’s list ke bare me janne ke liye aap ‘shri amarnath ji shrine’ website ko checkout kr skte hai.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS