राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल | Famous Tourist Places of Rajasthan in Hindi.

राजस्थान भारत देश का एक ऐसा राज्य है जिसके बारे में बताया जाता है कि क्षेत्रफल की दृष्टि से यह राजस्थान सबसे बड़ा राज्य हैं। यह राजस्थान भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ अपनी सीमा साझा करता है। राजस्थान को राजा महाराजा और वीरों की भूमि के लिए भी जाना जाता है। राजस्थान में ही कई वीर और महान प्रतापी राजा हुए जिसकी वजह से राजस्थान को वीरों की भूमि कहा जाता है।

राजस्थान की प्रमुखता का कारण यहां पर स्थित कई बड़ी-बड़ी किला, हवेली, झील, नदी, झरना, मरु स्थल, राष्ट्रीय उद्यान आदि जैसे कई आकर्षण है। राजस्थान को भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल वाले राज्य के रूप में भी जाना जाता है। राजस्थान को भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में एक अलग संस्कृति के लिए पहचान मिली है, जिसकी वजह से यहां पर हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी आया करते हैं।

नमस्कार साथियों, आज के इस आर्टिकल में हम राजस्थान में स्थित राजस्थान के प्रमुख आकर्षण जैसे हवेली, किला, झील, नदी, झरना, पहाड़ी, राष्ट्रीय उद्यान, थार से जुड़ी जानकारी के बारे में जानने वाले हैं। आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे राजस्थान के कुछ प्रमुख आकर्षण स्थलों के बारे में, तो चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की आगे बढ़ते हैं और जानते हैं राजस्थान के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में –

राजस्थान में घूमने की जगह – Rajasthan me Ghumne ki Jagah

राजस्थान पौराणिक समय से ही राजा महाराजा और वीरों की भूमि के रूप में काफी प्रचलित है। यहां पर स्थित कई ऐसे पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थल, राजस्थान के प्रमुख आकर्षण स्थित है जिसकी वजह से यहां पर भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी काफी अधिक संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है।

आज के इस आर्टिकल में हम राजस्थान के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में ही जानेंगे। वैसे तो राजस्थान में बहुत सारे पर्यटन स्थल स्थित है लेकिन आज का हमारा यह आर्टिकल राजस्थान के कुछ खास पर्यटन स्थल यानी कि राजस्थान के आकर्षण के बारे में है। तो चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं –

जोधपुर – Jodhpur, Rajsthan in Hindi.

जोधपुर राजस्थान का एक मशहूर एवं खूबसूरत शहर है। राजस्थान के जोधपुर शहर को ‘गेटवे टू थार’ के नाम से भी जाना जाता है। यह शहर देखने में इतना ज्यादा खूबसूरत एवं आकर्षक दिखता है कि यहां पर दिखने वाले नीले आसमान और नीले नीले दीवारों से बने घरों के कारण इस शहर को ब्लू सिटी के नाम से भी जाना जाता है।

यहां की सबसे प्रमुख मशहूर स्थल जोधपुर में स्थित मेहरगढ़ किला है। इस किला का इतिहास और इसकी वास्तुकला काफी रोमांच से भरा हुआ है। इस किले को इस तरह से नक्काशा गया है कि इसे देखने वाले देखते ही रह जाते हैं।

जोधपुर में स्थित कुछ प्रमुख आकर्षण की बात करें तो नेहरू पार्क, मंडोला गार्डन, उम्मेद पैलेस, मेहर गढ़ का किला आदि जैसे और भी आकर्षण का नाम शामिल है। जोधपुर में कई सारी राजाओं ने अपनी खूबसूरत किला का निर्माण करवाया है जिसे वर्तमान समय में होटल का रूप दे दिया गया है। जोधपुर राजस्थान का एक खूबसूरत एवं घूमने लायक जगह है। आपको भी अपनी राजस्थान ट्रिप में जोधपुर को विजिट अवश्य करना चाहिए।

उदयपुर – Udaipur, Rajsthan in Hindi.

उदयपुर राजस्थान में स्थित राजस्थान का एक प्रमुख एवं ऐसा शहर है जिसे झीलों वाला शहर के नाम से भी जाना जाता है। अरावली की पहाड़ियों से घिरा हुआ प्रकृति की गोद में बसा हुआ यह सुंदर शहर अपनी खूबसूरती और यहां पर स्थित आकर्षक स्थल के कारण पूरे भारत में काफी प्रसिद्ध है।

राजस्थान के उदयपुर शहर को विजिट करने के उपरांत लोग प्राकृतिक रूप से सुशोभित यहां पर बहुत सारी मस्ती और एंजॉय कर पाते हैं। उदयपुर को राजस्थान का प्रमुख आकर्षण स्थल के रूप में जाना जाता है। अगर हम राजस्थान के इस उदयपुर शहर के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल यानी कि यहां की कुछ आकर्षण की बात करें, तो विंटेज कार म्यूजियम, एकलिंगी मंदिर, जैसामंद झील, सज्जनगढ़ किला, फतहसागर झील, पिचोला झील आदि जैसे और भी आकर्षण का नाम शामिल है, जिसे विजिट करने हर साल राजस्थान काफी अधिक संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है।

जयपुर – Jaipur, Rajsthan in Hindi.

जयपुर को गुलाबी शहर यानी कि पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है। जयपुर राजस्थान की एक प्राचीन एवं आधुनिक मिश्रण का खूबसूरत शहर है। इस जयपुर शहर को राजस्थान के राजधानी भी घोषित किया गया है। यहां पर स्थित कई ऐसे इमारत पर्यटन स्थल और धार्मिक स्थल स्थित है जिसे विजिट करने के लिए लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। जयपुर राजस्थान में स्थित एक ऐसा शहर है जिसका नाम केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व स्तर पर लिया जाता है।

जयपुर में स्थित कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में बात करें तो जंतर मंतर, हवामहल, बिरला मंदिर, अजमेर किला, नाहरगढ़ किला, सिटी पैलेस, अल्बर्ट हॉल म्यूजियम आदि का नाम शामिल है। राजस्थान के ट्रिप के दौरान आपको भी गुलाबी शहर का नाम से जाने जाने वाले इस जयपुर को और यहां पर स्थित तीन प्रमुख फेमस पर्यटन स्थल को जरूर विजिट करना चाहिए।

माउंट आबू – Mount Abu, Rajsthan in Hindi.

माउंट आबू राजस्थान की एक पहाड़ी क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। यहां पर स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक इमारत राजस्थान के अलावा पूरे भारत में भी काफी मशहूर है। हरे-भरे पहाड़ियों के बीच स्थित यह माउंट आबू पर्यटकों को अपनी ओर काफी अधिक संख्या में आकर्षित करता है।

माउंट आबू के सबसे प्रमुख अधिक संख्या में लोगों द्वारा विजिट किया जाने वाला यहां पर स्थित दिलवाड़ा मंदिर है। इस मंदिर की वास्तुकला एवं खूबसूरती देखने में काफी ज्यादा आकर्षक लगती है। यहां पर और भी कई ऐसे खूबसूरत लोगों द्वारा पसंद किया जाने वाला पर्यटन स्थल है जैसे नक्की झील, करना, गुरु शिखर, अचलगढ़ का किला, सनसेट पॉइंट से सूर्यास्त का दृश्य देखना जो कि काफी ज्यादा आकर्षक लगता है। साथ ही साथ यहां पर कई सारी रोमांटिक डेस्टिनेशन भी देखा जा सकता है जो लोगों द्वारा काफी अधिक पसंद किया।

जैसलमेर – Jaisalmer, Rajsthan in Hindi.

जैसलमेर को राजस्थान की गोल्डन सिटी के नाम से भी जाना जाता है। राजस्थान के जैसलमेर शहर को यह नाम यहां पर स्थित थार मरुस्थल के कारण पड़ा है। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के सीमा के करीब बसा यह राजस्थान का प्रमुख शहर यहां पर स्थित पर्यटक स्थल के लिए काफी प्रसिद्ध है।

राजस्थान को विजिट करने अधिकतर लोग यहां की थार मरुस्थल में ऊंट की सवारी करने और रात के समय कैंपिंग करने अधिक संख्या में जाया करते हैं। राजस्थान की इस गोल्डन सिटी यानी कि अजमेर के कुछ प्रमुख आकर्षण की बात करें तो गड़ीसर झील, बड़ा बाग, जैसलमेर किला, जैन मंदिर और यहां पर स्थित राष्ट्रीय उद्यान जैसे और भी कई खूबसूरत पर्यटन स्थल देखे जा सकते हैं। राजस्थान का ट्रिप अगर आप भी करने जाने वाले हैं तो राजस्थान का ट्रिप में विजिट करने वाले अपने लिस्ट वाले स्थानों में इस जैसलमेर को शामिल करना न भूलें।

इन्हें भी पढ़े : –

जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल

जयपुर घूमने कब जाना चाहिए

हवामहल से जुड़ी संपूर्ण जानकारी

चोखी ढाणी, जयपुर से जुड़ी संपूर्ण जानकारी

बीकानेर – Bikaner, Rajsthan in Hindi.

बीकानेर राजस्थान में स्थित अपनी खूबसूरती और अपने यहां पर स्थित खूबसूरत आकर्षण की वजह से काफी प्रसिद्ध हैं। बीकानेर की स्थापना के बारे में बताया जाता है कि इसकी स्थापना महाराजा बीकाजी के द्वारा करवाया गया था।

बीकानेर के कुछ प्रमुख आकर्षण की बात करें तो यहां पर स्थित जूनागढ़ किला, लालगढ़ पैलेस, रामपुरिया हवेली, गजनेर पैलेस, कर्णी माता मंदिर, भंडासर जैन मंदिर, देवी कुंड सागर जैसी कई आकर्षण की वजह से काफी राजस्थान में बीकानेर प्रसिद्ध है। बीकानेर में लोग इन सब आकर्षणों को विजिट करने एवं यहां पर ऊंट की सवारी के साथ-साथ फोटोग्राफी करने भी अधिक संख्या में जाया करते हैं।

बीकानेर को विजिट करने हर साल काफी अधिक संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है। इसलिए आप भी अगर राजस्थान का ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो आपको अपने प्लान में इस बीकानेर को जरूर शामिल करना चाहिए।

रणथंभोर – Ranthambhor, Rajsthan in Hindi.

रणथंबोर राजस्थान में स्थित भारत के प्रमुख टाइगर रिजर्व के रूप में जाना जाता है। विंध्य और अरावली की तलहटी में बसा यह राष्ट्रीय उद्यान रणथंबोर किले के लिए भी प्रचलित है। यह जगह प्राकृतिक प्रेमी एवं फोटोग्राफी करने वाले लोगों द्वारा अधिक संख्या में विजिट किया जाता है। यहां का वातावरण एवं हरा भरा दृश्य लोगों को काफी पसंद आता है जिसकी वजह से लोग यहां पर काफी अधिक संख्या में विजिट करना पसंद करते हैं।

यह जगह राजस्थान के उन जगहों में शामिल है जहां पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने जा सकते हैं। बड़े क्षेत्रों में फैला हुआ यह राष्ट्रीय उद्यान कई जीव-जंतु जैसे – जानवर, पशु- पक्षी और स्तनधारी के संरक्षण के लिए कार्यरत है।

अजमेर – Ajmer, Rajsthan in Hindi.

अजमेर राजस्थान में स्थित यह शहर अरावली पर्वत से घिरा हुआ एक बेहद शांतिपूर्ण एवं खूबसूरत शहर हैं। आज अजमेर अरावली की पर्वत और मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह शरीफ के लिए काफी मशहूर है। राजस्थान का यह अजमेर शहर हिंदू और मुस्लिम धर्म के लोगों का एक प्रसिद्ध शहर है यानी के धार्मिक स्थल के लिए जाना जाता है।

अजमेर में ब्रह जी का मंदिर और पुष्कर झील भी काफी पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण के रूप में काम करती हैं। यहां पर हर साल काफी अधिक संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है। आपको भी अपनी राजस्थान ट्रिप के दौरान राजस्थान के इस अजमेर शहर को एवं यहां पर स्थित खूबसूरत आकर्षण को विजिट अवश्य करना चाहिए।

चित्तौड़गढ़ – Chittorgarh, Rajsthan in Hindi.

चित्तौड़गढ़ राजस्थान का एक ऐसा जगह जिसे वीरों की भूमि के नाम से जाना जाता है। चित्तौड़गढ़ से जुड़ी कई वीरता और त्याग की अमर कथा सुनाई जाती है। चित्तौड़गढ़ में स्थित चित्तौड़गढ़ का किला की वजह से चित्तौड़गढ़ और भी अधिक प्रसिद्ध है।

यह चित्तौड़गढ़ किला एक पहाड़ी पर बना हुआ है और यहां पर हिंदू धर्म से जुड़ी एक मां काली को समर्पित धार्मिक स्थल भी है। इस चित्तौड़गढ़ किले के अंदर कई महल, मंदिर और अन्य इमारत देखी जा सकती है। चित्तौड़गढ़ राजस्थान में घूमने की एक खूबसूरत जगह के रूप में जानी जाती है।

पुष्कर – Pushkar, Rajsthan in Hindi.

पुष्कर राजस्थान के प्राचीन शहरों में से एक माना जाता है। पुष्कर राजस्थान में स्थित एक ऐसा शहर है, जहां पर ब्रह्मा को समर्पित एक मंदिर देखी जा सकती है। पुष्कर को खासकर इस ब्राह्म मंदिर के लिए ही प्रसिद्ध माना जाता है। पुष्कर का फेमस होने का एक और रीजन यहां पर लगने वाला ऊंटों का सबसे बड़ा मेला के रूप में भी हैं। यह प्राचीन शहर भी अपनी खूबसूरती और अपने यहां पर बसाएं हुए खूबसूरत पर्यटन स्थल की वजह से लोगों को अपनी और आकर्षित करता है।

कुंभलगढ़ – Kumbhalgarh, Rajsthan in Hindi.

कुंभलगढ़ राजस्थान में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में ही अपने यहां के कुंभलगढ़ का किला के लिए काफी प्रमुख एवं प्रसिद्ध मानी जाती है। यह कुंभलगढ़ का किला पहाड़ों के ऊपर पहाड़ियों से घिरा हुआ काफी प्राकृतिक रूप से आकर्षक एवं सुंदर दिखता है। इस किला की वास्तुकला एवं नक्काशी देखने में काफी आकर्षक दिखती हैं। इस किला की वजह से ही कुंभलगढ़ काफी फेमस है। बताया जाता है कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी दीवार इसी किला का है।

इस कुंभलगढ़ किला का अंदर का महल और मंदिर भी देखे जा सकते हैं जैसे बादल महल, कुंभ महाल, वेदी मंदिर, शिव मंदिर जैसे प्रमुख स्थान इस कुंभलगढ़ का किला में देखे जा सकते हैं। बताया जाता है कि इस कुंभलगढ़ किला का निर्माण राणा कुंभ के द्वारा करवाया गया था। यह किला पर्यटकों के द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाता है, जिसकी वजह से लोग कुंभलगढ़ को विजिट करने जाया करते हैं।

भरतपुर – Bharatpur, Rajsthan in Hindi.

भरतपुर राजस्थान में स्थित प्राकृतिक रूप से एक खूबसूरत शहर है। इस भरतपुर को राजस्थान में पक्षियों के स्वर्ग के नाम से भी जाना जाता है। भरतपुर अपने यहां पर स्थित केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के लिए भी काफी मशहूर माना जाता है। आपको बता दें कि यहां पर 200 से भी अधिक प्रजाति के पशु-पक्षी, मछली के साथ-साथ कई स्तनधारियों के अनेकों प्रजाति के लिए जाना जाता है।

यह जगह एक प्राकृतिक प्रेमी के द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाता है। यहां पर फोटोग्राफी करने के लिए भी भरतपुर शहर एक खूबसूरत जगह आपके लिए साबित हो सकता है। भरतपुर शहर प्राकृतिक रूप से हरा-भरा देखने में यहां पर स्थित पर्यटन स्थल लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

राजस्थान घूमने जाने का अच्छा समय – Best Time To Visit Rajsthan in Hindi.

राजस्थान में घूमने जाने के बारे में बात करें तो जैसे भारत के हर क्षेत्र में गर्मी पड़ती है वैसे राजस्थान में आम जगह की तुलना में काफी अधिक गर्मी देखी जाए जाती है, जिसकी वजह से यहां पर लोग गर्मी के मौसम में जाना पसंद नहीं करते हैं। यहां पर जाने का अनुकूल एवं अच्छा समय सर्दी के मौसम में यानी कि अक्टूबर से मार्च के बीच के समय को माना जाता है। इसी समय यहां पर पर्यटकों का भी अधिक आना जाना होता है। इसलिए आपको भी अगर राजस्थान ट्रिप करना है तो इस सर्दी के समय में यहां जाने का प्लान बना सकते हैं।

राजस्थान कैसे पहुंचे ? – How To Reach Rajsthan in Hindi.

राजस्थान जाने के बारे में बात करें तो राजस्थान भारत की एक प्रमुख राज्य के रूप में जानी जाती है। यहां पर आप कहीं से भी किसी भी माध्यम जैसे – रेल मार्ग, सड़क मार्ग या वायु मार्ग की सहायता से काफी आसानी से पहुंच सकते हैं। राजस्थान के कुछ प्रमुख हवाई अड्डा की बात करें, तो उदयपुर, जोधपुर, जयपुर के प्रमुख हवाई अड्डा के लिए भारत के मुख्य शहर जैसे-दिल्ली, मुंबई, चेन्नई जैसे शहरों से रेगुलर फ्लाइट उड़ान भर्ती है जिसकी मदद से आप राजस्थान काफी आसानी से पहुंच सकते हैं।

इसके अलावा यहां पर रेलवे मार्ग से भारत के किसी भी क्षेत्र से आने के बारे में बात करें, तो कोई भी व्यक्ति काफी आसानी से रेलवे मार्ग द्वारा आ सकता है क्योंकि यहां पर कई ऐसे स्टेशन स्थित है, जहां के लिए भारत के प्रमुख शहरों से डायरेक्ट ट्रेन आसानी से मिल जाती है।

एक बात और राजस्थान सड़क मार्ग से भी भारत के तकरीबन सभी क्षेत्रों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, जिसकी मदद से कोई भी व्यक्ति सड़क मार्ग के सहायता से खुद की कार, बाइक या बस के द्वारा भी काफी आसानी से पहुंच सकता है। इस तरह आप राजस्थान अपने यहां से काफी सरलता पूर्वक से पहुंच सकते हैं।

राजस्थान में घूमने की जगह, राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल, राजस्थान के प्रमुख आकर्षण, राजस्थान राज्य के प्रमुख घूमने की जगह, राजस्थान राज्य के फेमस पर्यटन स्थल, राजस्थान राज्य के फेमस आकर्षण के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल यहीं पर समाप्त होता है। आपको हमारी यह आर्टिकल कैसी लगी आप अपना राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

एक बात और आपको हमारी इस आर्टिकल से जुड़ी हमें कोई अपडेट या सुझाव देनी हो तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम अपने आर्टिकल को भविष्य में अपडेट करते समय आपके द्वारा दिए गए सुझाव या अपडेट पर अमल करते हुए उसे अपने आर्टिकल में स्थान दे सके।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS