कमला नेहरू प्राणी उद्यान | कांकरिया जू | Kankaria Zoo Ahmedabad In Hindi.

मैं आपको कमला नेहरू प्राणी उद्यान, जिसे कांकरिया जू के नाम से भी जाना जाता है, के बारे में बताने वाला हूं। अहमदाबाद शहर में स्थित यह कांकरिया जू कांकरिया झील के तट पर स्थित है, जहां जाने के लिए कांकरिया झील के ही गेट से होकर जाना पड़ता है। कांकरिया झील और कांकरिया जू अहमदाबाद शहर के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां आप फैमिली और फ्रेंड्स के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। आइए अब जानते हैं कांकरिया जू यानी कमला नेहरू प्राणी उद्यान के बारे में –

कांकरिया जू (कमला नेहरू प्राणी उद्यान) कहां स्थित है?

कांकरिया जू गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर के कांकरिया नामक छोटे-से शहर में कांकरिया झील के परिसर में स्थित है।

कांकरिया जू (कमला नेहरू प्राणी उद्यान) के खुलने और बंद होने का समय – Kankaria Zoo Timing In Hindi.

कांकरिया जू सप्ताह के सिर्फ 6 दिनों तक ही खुला रहता है और सोमवार को बंद रहता है। कांकरिया जू के खुलने का समय सुबह 9:00 बजे का है, जो शाम के 6:15 बजे बंद हो जाता है।

कांकरिया जू (कमला नेहरू प्राणी उद्यान) का एंट्री टिकट – Kankaria Zoo Entry Fee In Hindi.

कुछ समय पहले ही इस प्राणी उद्यान का एंट्री टिकट ₹ 20 था, लेकिन हाल ही में कांकरिया जू को विजिट करने वाले पर्यटकों के लिए एंट्री टिकट की कीमत को ₹ 20 से बढ़ाकर ₹ 50 कर दिया गया है। यानी कि वर्तमान समय में कांकरिया जू का एंट्री टिकट ₹ 50 हो गया है।

कांकरिया जू (कमला नेहरू प्राणी उद्यान) में देखने लायक क्या-क्या है?

कांकरिया जू में 2000 पक्षी, 450 स्तनधारी और 140 प्रकार के अलग-अलग प्रजातियों के सरीसृप मौजूद हैं। कांकरिया जू में बंदर, रॉयल बंगाल टाइगर, व्हाइट टाइगर, एशियाई शेर, शेरनी, चीतल, काला हिरण, मगरमच्छ, हाथी, हिप्पोपोटेमस, राइनो, चिता, सियार, साही, कछुआ और भेड़िया के साथ-साथ अन्य भी कई सारे जानवर और पक्षी कांकरिया जू में मौजूद हैं, जिन्हें अलग-अलग पिंजरे में कैद करके रखा गया है।

इस प्राणी उद्यान में आप दुनिया के सबसे बड़े सांप की प्रजाति ग्रीन एनाकोंडा को भी देख सकते हैं। साथ ही इस प्राणी उद्यान में आपको इंडियन रॉक पायथन, रसल वाइपर, करैत, नाग और धामन के साथ-साथ अन्य भी प्रजातियों के सांप देखने को मिल जाएंगे।

कांकरिया जू (कमला नेहरू प्राणी उद्यान) को विजिट करने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Kankaria Zoo In Hindi.

अगर आप सोंच रहे हैं कि कांकरिया जू को विजिट करने कब जाएं, तो आपको बता दें कि कांकरिया जू को आप सुबह या शाम में ही विजिट करें, क्योंकि सुबह और शाम के समय कांकरिया जू के अभी जानवर और पक्षी जगे हुए रहते हैं और खासकर सुबह के समय उनमें एक अलग ही फुर्ती देखने को मिलती है। अगर आप दोपहर के समय कांकरिया जू को विजिट करने का प्लान करते हैं, तो दोपहर के समय कांकरिया जू को विजिट करने में आपको मजा नहीं आएगा, क्योंकि दोपहर के समय कांकरिया जू में मौजूद लगभग सभी जानवर और पक्षी सोए हुए होते हैं।

अगर आपके पास सुबह में कांकरिया जू को विजिट करने का समय है, तो कांकरिया जू को विजिट करने के लिए आप सुबह के समय में ही इस प्राणी उद्यान को विजिट करने जाएं, लेकिन अगर आपके पास सुबह में समय नहीं है, तो कांकरिया जू को दोपहर में विजिट ना करके शाम में विजिट करें, क्योंकि आपको भी अच्छे से मालूम है कि आप कांकरिया जू में ऑफिस का काम करने नहीं जा रहे हैं कि आपको अपना 8 घंटा कैसे भी व्यतीत करके ऑफिस का काम खत्म करना है। कांकरिया जू में आप एंजॉय करने जा रहे हैं, इसलिए आपको इस जू को सुबह या फिर शाम में ही विजिट करनी चाहिए।

कांकरिया जू यानी कमला नेहरू प्राणी उद्यान से जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त करने हेतु आप कमेंट बॉक्स का सहारा ले सकते हैं।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़ें:-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS