धनौल्टी के प्रमुख पर्यटन स्थल | Famous Tourist Places of Dhanaulti In Hindi.

हेलो दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम धनोल्टी के प्रमुख पर्यटन स्थल यानी कि धनोल्टी में घूमने के कुछ आकर्षक जगहों के बारे में बात करने वाले हैं। अगर आप भी धनोल्टी को विजिट करने वाले हैं तो हमारे इस आर्टिकल में बताए गए इन स्थलों को भी जरूर विजिट करें यकीनन आपको इस आर्टिकल में बताए गए धनोल्टी का प्रमुख पर्यटन स्थल अवश्य पसंद आएंगे।

वैसे आपको बता दें धनोल्टी वर्तमान समय में हिल स्टेशन के रूप में ढलता चला जा रहा है। यहां पर लोग काफी अधिक संख्या में घूमने जाया करते हैं। यहां पर जाने के उपरांत एक अलग सा ही शांति का अनुभव होता है। जहां पूरे भारत में गर्म रहती है वहीं इस हिल स्टेशन को विजिट करने के उपरांत एक सुकून भरा ठंडक महसूस होता है, जिसकी वजह से लोग धनोल्टी की ओर खींचे चले आते हैं। चलिए हम अपनी इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं –

धनौल्टी के बारे में – About Dhanaulti In Hindi

धनोल्टी उत्तराखंड राज्य के टिहरी गढ़वाल जिला में मसूरी से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक शांत एवं खूबसूरत जगह है। धनोल्टी वर्तमान समय में धीरे-धीरे एक हिल स्टेशन का रूप में अपना पहचान बना रहा है। यहां पर स्थित हरे-भरे देवदार के वृक्ष एवं खूबसूरत वातावरण लोगों को काफी अधिक संख्या में अपनी और आकर्षित करते हैं।

यहां के शांत वातावरण, जंगली ढलान, ठंडी हवाएं, मनमोहक मौसम, बर्फ से ढके पहाड़ लोगों को सुकून भरी जिंदगी का एहसास दिलाती है जिसकी वजह से यहां पर लोग काफी अधिक संख्या में खींचे चले आते हैं।

धनौल्टी में घूमने की जगह – Dhanaulti Me Ghumne Ki Jagah

धनोल्टी प्राकृतिक रूप से खूबसूरत वर्तमान समय में एक हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है। आपको बता दें पहाड़ी क्षेत्र वाला यह हिल स्टेशन अपने अंदर कई आकर्षक पर्यटन स्थल को बसाया हुआ है, लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम धनोल्टी के केवल वैसे पर्यटन स्थल के बारे में विशेष चर्चा करेंगे, जिन्हें लोगों द्वारा काफी अधिक संख्या में पसंद एवं विजिट किया जाता है। तो चलिए हम अपनी इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हुए धनोल्टी के कुछ आकर्षक स्थलों के बारे में जानते हैं –

सुरखंडा देवी मंदिर- Surkanda Devi Temple In Hindi.

धनोल्टी से तकरीबन 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह सुरखंडा देवी मंदिर धनोल्टी के प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। अगर आप भी धनोल्टी की यात्रा के दौरान किसी धार्मिक स्थल को विजिट करना चाहते हैं, तो आपको इस धनोल्टी में स्थित सुरकंडा देवी मंदिर को विजिट अवश्य करना चाहिए।

सुरखंडा देवी मंदिर वैसे लोगों के लिए बेहतर है जिन्हें ट्रैकिंग करना अच्छा लगता है क्योंकि यहां पर जाने के लिए ट्रैकिंग करनी पड़ती है। इस मंदिर की चढ़ाई काफी कठिन है। यह सुरकंडा देवी मंदिर भारत में स्थित शक्तिपीठ में से भी एक मानी जाती हुई।

धनोल्टी एडवेंचर पार्क – Dhanaulti Adventure Park In Hindi.

धनोल्टी एडवेंचर पार्क एक ऐसा जगह है, जहां पर आप पहाड़ी के पीछे स्थित बरकट्ठा की आसपास का क्षेत्र का मनोरम एवं शानदार दृश्य देख सकते हैं। यहां पर जाने को उपरांत आप कई अलग अलग साहसी खेलों का शानदार अनुभव भी कर सकते हैं। जैसे अगर आप धनोल्टी एडवेंचर पार्क को विजिट करते हैं, तो आप यह पर स्काई वॉक, स्काई ब्रिज, जिप लाइन, वैली क्रॉसिंग, जिप स्विंग, ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग और रैपलिंग आदि एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं।

इको पार्क- Eco Park, Dhanaulti In Hindi

इको पार्क तकरीबन 13 हेक्टेयर के बड़े क्षेत्र में फैला हुआ धनोल्टी का एक प्रमुख आकर्षण में से एक है। इको पार्क में जाने के उपरांत आप यहां पर देवदार और ओक के पेड़ों से हरा-भरा क्षेत्र देख सकते हैं। यहां पर आज भी पौधारोपण देखा जा सकता है, जिन्हें अलग-अलग प्रियजनों की याद में लगाया जाता है। इको पार्क के मौसम हमेशा सुखद रहता है जिसकी वजह से यहां पर बच्चे के साथ-साथ फैमिली भी काफी अधिक संख्या में घूमने के लिए आया करती है।

एप्पल ऑर्चर्ड रिसोर्ट – Apple Orchard Resort, Dhanaulti In Hindi

एप्पल ऑर्चर्ड रिजॉर्ट धनोल्टी में स्थित ताजे फलों के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां पर अलग-अलग प्रकार के सेव देखे जा सकते हैं। इस एप्पल ऑर्चर्ड रिसोर्ट में अलग-अलग सेव की प्रकार की खेती और बिक्री दोनों की जाती है। यहां पर जाने के उपरांत आप सेवो के कई अलग-अलग प्रजातिया को देखने के साथ-साथ उनका स्वाद भी ले सकते हैं। इसलिए अगर आप धनोल्टी जा रहे हैं तो इस एप्पल ऑर्चर्ड रिसोर्ट को विजिट करना न भूले।

कोडिया वन – Kodiya Van, Dhanaulti In Hindi

अगर आप एक प्राकृतिक प्रेमी है और आपको जीव जंतु, वनस्पति जंगल को देखना अच्छा लगता है, तो आप इस कोडिया वन को विजिट कर सकते हैं। कोडिया वन एक शांत एवं हरा भरा वातावरण वाला जगह है। यहां पर जाने के उपरांत आप प्राकृतिक के काफी पास होने का एहसास कर सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए आप जीप सफारी भी ले सकते हैं। यह कोडिया वन एक प्राकृतिक प्रेमी के द्वारा काफी अधिक संख्या में विजिट किया जाता है।

देवगढ़ किला – Devgarh Fort, Dhanaulti In Hindi

पहाड़ी क्षेत्र में स्थित चारों तरफ से पहाड़ से गिरा हुआ देवगढ़ किला धनोल्टी के नजदीक में घूमने के प्रमुख आकर्षण जगह है। मसूरी से तकरीबन 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस किला की वास्तुकला एवं यहां से दिखने वाला आसपास का दृश्य काफी खूबसूरत दिखता है।

इस देवगढ़ किला के नजदीक में कई धार्मिक स्थल भी मौजूद है, जहां पर आप जा सकते हैं। यह देवगढ़ किला 16 वीं शताब्दी के दौरान निर्मित इतिहास प्रेमियों के बीच काफी प्रसिद्ध है। इतिहास प्रेमी धनोल्टी यात्रा के दौरान इस किला को विजिट करना नहीं भूलते हैं।

दशावतार मंदिर – Dashavatar Temple, Dhanaulti In Hindi

धनोल्टी ट्रिप के दौरान अगर आप कोई दर्शनीय स्थल को विजिट करना चाहते हैं, तो आप दशावतार मंदिर को विजिट कर सकते हैं।यह दशावतार मंदिर मुख्य रूप से भगवान विष्णु को समर्पित हिंदू धर्म की एक प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में धनोल्टी में जाना जाता है। यह मंदिर काफी प्राचीन और ऐतिहासिक होने के साथ-साथ इसकी वास्तुकला देखने में काफी आकर्षक लगती है।

शिविर थंगधर – Camp Thangdhar, Dhanaulti In Hindi

शिविर थंगधर धनोल्टी के प्रमुख आकर्षण में से एक हैं। यह शिविर थंगधर समुद्र तल से तकरीबन 83 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह शिविर थानेदार देवदार के हरे-भरे पेड़-पौधों से घिरा हुआ एवं आसपास का सुखद वातावरण के कारण धनोल्टी में काफी प्रसिद्ध है। यहां पर जाने के उपरांत आप रॉक क्लाइम्बिंग, स्नो कैंपिंग, ट्रेकिंग या माउंटेन बाइकिंग आदि जैसे गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।

धनोल्टी की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Dhanaulti In Hindi.

धनोल्टी की यात्रा करने का अच्छा एवं अनुकूल समय के बारे में बात करने से पहले मैं आपको बता दू कि वैसे तो आप यहां पर पूरे साल में अपनी सुविधा के अनुसार आपको जब भी समय मिले जा सकते हैं, लेकिन जैसे कि आपको मालूम होगा कि वर्षा ऋतु के दौरान पहाड़ी इलाका में लैंडस्लाइड होने की संभावना बढ़ जाती है इसलिए यहां पर वर्षा ऋतु के दौरान जाने से बचना चाहिए।

अगर आप यहां पर ठंड के मौसम के दौरान जाना चाहते हैं तो भी आप उस समय जा सकते हैं, लेकिन हिल स्टेशन होने के कारण यहां पर अन्य जगह की तुलना में ठंड काफी तेज लगती है जिसकी वजह से आपको यहां पर ठंड से बचने के लिए सभी समाधान वाली वस्तुएं ले जानी होगी। अब आपको बता दें कि धनोल्टी की यात्रा करने का अच्छा एवं अनुकूल समय गर्मी के सीजन को माना जाता है। क्योंकि इस समय यहां पर अन्य जगह की तुलना में काफी गर्म कम पड़ती है, जिससे यहां पर लोग काफी अधिक संख्या में विजिट करना पसंद करते हैं।

धनोल्टी कैसे पहुंचे ? – How To Reach Dhanaulti In Hindi

धनोल्टी वैसे तो कोई भी व्यक्ति अपने यहां से काफी आसानी से पहुंच सकता है, लेकिन यहां पर कोई व्यक्ति कैसे पहुंचे इसके बारे में हमारा एक पूरा विवरण के साथ आर्टिकल लिखा हुआ है जिसका लिंक आप नीचे देख सकते हैं – धनौल्टी कैसे पहुंचे

धनोल्टी में घूमने की जगह यानी कि धनोल्टी के प्रमुख आकर्षक स्थल के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल यही पर समाप्त होता है। आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा आप अपना राय हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूले। एक बात और हमारे इस आर्टिकल में धनोल्टी के प्रमुख आकर्षणों स्थलों के बारे में लिखने के उपरांत अगर आपको लग रहा है कि कोई धनोल्टी के प्रमुख आकर्षण स्थल छूट गया है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में सजेशन के रूप में बता सकते हैं ताकि हम अपने आर्टिकल को भविष्य में अपडेट करते समय उसे अपने इस आर्टिकल में सम्मिलित कर सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS