मेघालय के प्रमुख पर्यटन स्थल | Famous Tourist Places of Meghalaya In Hindi.

मेघालय भारत के एक राज्य के रूप में जानी जाती है जिसकी राजधानी शिलांग हैं। मेघालय लोग अधिक दूर-दूर से घूमने यहां पर स्थित खूबसूरत पर्यटन स्थल जैसे – पर्वत माला, ऊंचा पठार, खूबसूरत झरना, नदियां, हरी-भरी घास के मैदान एवं भारी बारिश के कारण जाया करते हैं। मेघालय में अधिकतर भाग पर उष्णकटिबंधीय वन पाया जाता है।

मेघालय में घूमने की जगह के बारे में बात करें, तो यहां पर बहुत सारी पर्यटन स्थल हैं जिसकी वजह से यहां पर हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक काफी दूर-दूर से घूमने आया करते हैं। अगर आप भी मेघालय घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं तो इस आर्टिकल में अंत तक बने रहिए, ताकि आपको मेघालय के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके –

मेघालय में घूमने की जगहें | Meghalaya me Ghumne ki jagah.

मेघालय भारत के एक राज्य के रूप में जानी जाती है, जहां पर घूमने के बहुत सारे जगह हैं जिसे विजिट करने लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी आया करते हैं। मेघालय में ही मौसिनराम जैसे जगह है जिसका नाम पूरे विश्व में बारिश के लिए लिया जाता है। मेघालय एक प्राकृतिक प्रेमी के लिए घूमने का खूबसूरत जगह है।

आज के इस आर्टिकल में हम मेघालय के कुछ प्रमुख एवं खूबसूरत घूमने की जगह यानी कि पर्यटन स्थल के बारे में जानेंगे, जिसे लोग विजिट करने भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। चलिए हम अपनी इस आर्टिकल में आगे जानकारी की ओर बढ़ते हैं और जानते हैं मेघालय के कुछ आकर्षण और खूबसूरत पर्यटन स्थल के बारे में –

मौसिनराम – Mawsynram, Meghalaya In Hindi.

मौसिनराम मेघालय में स्थित प्रकृति प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग से कम नहीं है। अगर आप मेघालय में बारिश का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो आप मौसिनराम को विजिट जरूर करें क्योंकि मौसिनराम में ही भारत का नहीं बल्कि पूरे विश्व का सबसे अधिक मात्रा में बारिश होने वाले स्थान के रूप में जाना जाता है।

मौसिनराम में स्थित प्राकृतिक इतनी हरी-भरी एवं खूबसूरत लगती है कि देखने वाले देखते ही रह जाते हैं। मौसिनराम को प्राकृतिक प्रेमियों द्वारा काफी अधिक विजिट किया जाता है और विजिट किया भी जाएं क्यों न क्योंकि यहां पर की खूबसूरती ही इतनी अद्भुत एवं शानदार हैं कि लोगों को भावुक कर देती है।

शिलांग – Shillong, Meghalaya In Hindi.

शिलांग, मेघालय में स्थित यह शहर मेघालय की राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। शिलांग एक हिल स्टेशन के रूप में भी जाना जाता है। शिलांग को बादलों का निवास स्थान के रूप में भी जाना जाता है। यहां की पहाड़ियां और खूबसूरत प्रकृतिक वाला वातावरण के कारण इससे पूर्व का स्कॉटलैंड के नाम से भी जाना जाता है।

शिलांग की खूबसूरती इस कदर हरी-भरी एवं आकर्षक हैं कि लोग यहां जाते हैं तो वापस आने का उनका मन ही नहीं करता हैं। इसलिए अगर आप मेघालय घूमने जा रहे हैं तो अपने घूमने के जगहों के लिस्ट में शिलांग का नाम शामिल करना न भूले।

चेरापूंजी – Cherrapunji, Meghalaya In Hindi.

चेरापूंजी मेघालय में घूमने की एक खूबसूरत एवं अद्भुत पर्यटन स्थल है। यहां पर कई ऐसे खूबसूरत एवं शानदार जगह देखने को मिल जाते हैं, जिसे देख मन मदमस्त एवं झूमने लगता है। यहां की जलवायु और सुंदरता एक प्रकृतिक प्रेमी को काफी अधिक पसंद आती हैं। यहां पर ऐसे ऐसे कई पर्यटन स्थल है, जिसे विजिट करने के पश्चात वापस जाने का मन ही नहीं करता है, जिसकी वजह से चेरापूंजी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय एवं काफी प्रमुख हैं।

स्टेट म्यूजियम – State Museum, Meghalaya In Hindi

स्टेट म्यूजियम मेघालय राज्य में स्थित सैलानियों द्वारा विजिट किया जाने वाला एक आकर्षक पर्यटन स्थल है। इस संग्रहालय को आदिवासी के समय की कलाकृति और पौराणिक शास्त्रों के संग्रह को संरक्षित करने के लिए बनाया गया है। इस संग्रहालय की रखरखाव मेघालय राज्य सरकार द्वारा किया जाता है।

तुरा शहर – Tura City, Meghalaya In Hindi

तुरा मेघालय में स्थित एक खूबसूरत पर्यटन स्थल वाला शहर के रूप में जाना जाता है। यहां पर स्थित कई खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं, जिन्हें लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है जिनमें से सबसे प्रमुख यहां पर स्थित नोकेरेक नेशनल पार्क है। यह पार्क मेघालय में स्थित तुरा शहर से तकरीबन 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मेघालय ट्रिप के दौरान आप इस तुरा शहर को भी विजिट कर सकते हैं।

हाथी झरना – Elephant Falls, Meghalaya In Hindi.

हाथी झरना मेघालय में ही स्थित एक प्रमुख झरना के रूप में जाना जाता है। इस झरना को इसकी आकार के कारण ही इसे हाथी झरना या एलीफेंट फॉल्स के नाम से जाना जाता था। हालांकि 1897 के दौरान आए भूकंप में इसकी आकृति क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन फिर भी वर्तमान समय में इस झरन को पर्यटकों के बीच काफी प्रमुखता दी जाती है।

नोहकलिकाई जलप्रपात – Nohkalikai Waterfalls Cherrapunjee, Meghalaya In Hindi.

नोहकलिकाई जलप्रपात की ऊंचाई तकरीबन 335 मीटर है। यह मेघालय में स्थित दुनिया का चौथा सबसे ऊंचा झरना के रूप में जाना जाता है। यह झरना एवं इसके आसपास का वातावरण इतना ज्यादा खूबसूरत एवं आकर्षक है कि यहां पर जाने के उपरांत आनंद ही आ जाती है। यहां की खूबसूरती देखने पर्यटक दूर-दूर से इसके ओर खीचे चले आते हैं। मेघालय में घूमने की सूची में आप इस नोहकलिकाई जलप्रपात को शामिल कर सकते हैं।

दावकी झील – Dawki Lake Cherrapunji in Hindi.

दावकी झील मेघालय के एक प्रसिद्ध झील के रूप में जाने जाते हैं। यह दावकी झील बांग्लादेश और भारत के बीच व्यापार के एक प्रमुख केंद्र के रूप में भी जानी जाती है। इस झील में नाव की सवारी पर्यटकों द्वारा काफी प्रसिद्ध है। ठंडे पानी के बीचो-बीच नाव पर बैठे एवं इस झील के आसपास देखने वाले हरे भरे नजारे पर्यटकों द्वारा इसकी काफी अच्छी तरह से लुफ्त उठाया जाता है।

उमियम झील – Umiam Lake In Hindi.

उमियम झील मेघालय के शिलांग में स्थित एक मानव निर्मित झील है। यह झील एवं इसके आसपास का स्थल एक पिकनिक स्पॉट के रूप में काफी प्रसिद्ध है। यह झील एवं इसके आसपास की खूबसूरती एक प्राकृतिक प्रेमियों के द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाता है।

डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज – Double Decker Living Root Bridge In Hindi.

डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज प्राकृतिक रूप से निर्मित तकरीबन 200 साल पुराना पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। यह लिविंग रूट ब्रिज पर्यटकों द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाता है। यहां पर पर्यटक दूर-दूर से खींचे चले आते हैं। यह ब्रिज हरे-भरे वातावरण में स्थित देखने में काफी ज्यादा भयावह एवं खूबसूरत भी दिखता है।

लेडी हैदरी पार्क – Lady Hydari Park In Hindi.

लेडी हैदरी पार्क मेघालय में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में इस लेडी हैदरी पार्क को जाना जाता है। इस लेडी हैदरी पार्क को एक मिनी चिड़ियाघर के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर कई अनेकों पक्षियों और सरीसृपो की प्रजातियां देखी जा सकती हैं, जो कि एक प्राकृतिक प्रेमी को काफी पसंद आती है। हरे भरे वातावरण में स्थित यह लेडी हैदरी पार्क देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत एवं पर्यटकों का पसंदीदा पार्क है।

बाघमारा – Baghmara in Hindi.

बाघमारा मेघालय में स्थित प्राकृतिक रूप से परिपूर्ण एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहां पर जाने के उपरांत आप नदी, झील, पहाड़ एवं हरे-भरे वातावरण वाला वनस्पति जीवो से समृद्ध कई स्थान देख सकते हैं।

इन सबके अलावा यहां पर एक फॉरेस्ट रिजर्व भी देखा जा सकता है, जहां पर कई अन्य प्रकार के जीव जंतुओं को काफी नजदीक से देखा जा सकता है। यह बाघमारा काफी शांत एवं खूबसूरत वातावरण पसंद किया जाने वाला पर्यटकों के द्वारा अधिक मात्रा में विजिट किया जाता है। यानी कि हम कह सकते कि यह खूबसूरत पर्यटन स्थल प्राकृतिक प्रेमियों द्वारा अवश्य पसंद किया जाएगा।

मावसई गुफा –

मावसई गुफा मेघालय में स्थित पर्यटकों के लिए एक फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में जाना जाता है। यहां पर पर्यटक काफी अधिक संख्या में घूमने आया करते हैं। यह मावसई गुफा भूल-भुलैया की तरह खूबसूरत रोशनी से चमकती हुई अनेकों तरह के पत्थरों से निर्मित हैं। इस भूलभुलैया तरह के मावसई गुफा की लंबाई तकरीबन 150 किलोमीटर है। अगर आप भी मेघालय घूमने जा रहे हैं, तो इस मावसई की गुफा को जरूर विजिट करें।

मेघालय में कहां रुके | Stay In Meghalaya In Hindi

मेघालय ट्रिप पर जाते समय लोगों की अक्सर मन में प्रश्न रहता है कि वहां पर जाने के उपरांत कहां रुके, तो आपको बता दें कि मेघालय पहुंचने के उपरांत आपको मेघालय में आपके बजट के अनुसार यानी कि कम बजट से लेकर हाई बजट के बीच कई होटल और रेस्टोरेंट उपलब्ध है, जहां पर आप आराम से बिना असुविधा के रह सकते हैं।

मेघालय घूमने जाने का अच्छा समय – Best Time To Visit Meghalaya In Hindi

मेघालय को विजिट करने के बारे में बात करें तो आपको बता दे कि आप मेघालय अपनी सुविधा के अनुसार जब चाहे तब जा सकते हैं, लेकिन यहां पर जाने का अनुकूल एवं अच्छा समय के जानकारी के बारे में बात करें तो अक्टूबर से लेकर फरवरी के बीच के समय को यहां पर जाने का अनुकूल एवं अच्छा समय माना जाता है। इसलिए हो सके तो आप भी मेघालय घूमने जाने के लिए ट्रिप का प्लान इसी समय के बीच बनाएं।

मेघालय कैसे पहुँचे ? – How To Reach Meghalaya In Hindi.

मेघालय पहुंचने के बारे में बात करें तो आप यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी माध्यम से काफी आसानी से पहुंच सकते हैं। मेघालय के नजदीक की प्रमुख हवाई अड्डा गुवाहाटी हवाई अड्डा है। इसके अलावा मेघालय के नजदीकी मुख्य रेलवे स्टेशन गुवाहाटी रेलवे स्टेशन ही हैं।

आप अपने यहां से वायु मार्ग या रेलवे मार्ग के सहायता से गुवाहाटी पहुंचने के उपरांत गुवाहाटी में चलने वाले स्थानीय परिवहन की सहायता से आप मेघालय आसानी से घूम सकते हैं। मेघालय सड़क मार्ग से भी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है इसलिए आपको मेघालय सड़क मार्ग से भी जाने में किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस तरह आप मेघालय का ट्रिप अपना आसानी से पूरा कर सकते हैं।

मेघालय के प्रमुख पर्यटन स्थल, मेघालय में घूमने की जगह, मेघालय के प्रमुख आकर्षण, मेघालय में स्थित फेमस टूरिस्ट प्लेस के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल यहीं पर समाप्त होता है। अगर आप हमारे इस आर्टिकल से जुड़ी कोई हमें अपडेट या सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स में बेशक हमें बता सकते हैं ताकि जब हम अपने आर्टिकल को अपडेट करें तो आपके द्वारा दिए गए सुझाव या अपडेट को अपने आर्टिकल में स्थान दे सके।

एक बात और अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो आप इसे अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ भी शेयर जरूर करें ताकि उन्हें भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS