बादामी गुफा मंदिर की सम्पूर्ण जानकारी | Badami Caves Temple Karnataka In Hindi

नमस्कार साथियों आज के इस आर्टिकल में हम कर्नाटक में स्थित बादामी गुफा मंदिर के बारे में तकरीबन सभी जानकारियों को विस्तार से जानने वाले हैं। इस गुफा मंदिर में आपको अलग-अलग मुख्य चार गुफा देखने को मिल जाएंगे। जिनमे से तीन गुफाएं हिंदू धर्म से जुड़ी हुई और बाकी अन्य एक गुफा जैन धर्म से जुड़ी हुई है। तो चलिए हम इस आर्टिकल की मदद से इस बदाम गुफा मंदिर के बारे में पूरी जानकारी को जानने का प्रयास करते हैं। इसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें, तो चलिए शुरू करते हैं-

विषय - सूची

बादामी गुफा मंदिर के बारे में – Badami Cave Temples Information In Hindi

कर्नाटक के बदामी गुफा के अंतर्गत कुल चार गुफाएं देखने को मिलती है, जिनमें प्रत्येक गुफाओं में अलग-अलग देवी-देवताओं की प्रतिमा को नक्काशा गया है। इन चारों गुफा में तीन गुफा हिंदू धर्म से जुड़ी हुई है, जबकि एक गुफा जैन धर्म से जुड़ी हुई है।

पहली गुफा – पहली गुफा हिंदू धर्म के भगवान शिव को समर्पित एक गुफा है। इस गुफा के अंदर भगवान शिव के 18 भुजा वाला नटराजन की प्रतिमा देखने को मिलती है।

दूसरी गुफा – बदामी गुफा के अंतर्गत आने वाले दूसरी गुफा भगवान विष्णु को समर्पित एक गुफा मंदिर है। इनके अलावा भी यहां पर कई चित्रों को सुशोभित किया गया है।

तीसरी गुफा – तीसरी बदामी गुफा में छठी शताब्दी के कई अभिलेख देखने को मिलते हैं। इस गुफा में कई देवी-देवताओं की चित्रकारी के रूप में चित्र को भी दर्शाया गया है। इस तीसरी गुफा को इन सभी गुफाओं से बड़ी गुफा के रूप में जाना जाता है।

चौथी गुफा – यहां पर स्थित जो चौथी गुफा मंदिर है, यह जैन धर्म से जुड़ी हुई है। इस गुफा मंदिर में महावीर की प्रतिमा की चित्रकारी को दर्शाया गया है।

बादामी गुफा मंदिर का इतिहास – History of Badami Cave Temple Karnataka In Hindi

बदामी गुफा मंदिर कर्नाटक राज्य के बागलकोट जिला में स्थित एक पौराणिक गुफा मंदिर है।इस बदामी गुफा मंदिर में चार गुफाएं देखने को मिलती है, जिनमें तीन गुफाएं हिंदू धर्म से जुड़ी हुई और अन्य एक बचा गुफा जैन धर्म से जुड़ा हुआ है। लाल पत्थरों वाला इस बदामी गुफा के बारे में बताया जाता है कि इसकी वास्तु कला छठी शताब्दी की है।

बादामी गुफा मंदिर की संरचना – Badami Caves Architecture In Hindi

अगस्त झील के किनारे स्थित लाल पत्थरों वाला यह बादामी गुफा मंदिर छठी शताब्दी की पौराणिक एवं आकर्षक वास्तुकल वाला गुफा मंदिर है। यह बदामी गुफा मंदिर भारत की सबसे पुरानी गुफा मंदिरों में से एक है। इस गुफा मंदिर में चार मंदिर देखने को मिलते हैं, जिसमें तीन हिंदू और एक जैन धर्म को समर्पित है। इन गुफाओं के पास जाने के लिए तकरीबन 2000 सीढ़ियां चढ़कर जाना पड़ता है। इस गुफा मंदिर में जाने पर रॉक कट वास्तुकला देखने को मिलती है। यहां के गुफाओं एवं मंदिरों में बने स्तंभों पर कई अलग-अलग तरह के पौराणिक नक्काशी की गई है, जिसे देखने पर कुछ अलग ही तरह का एहसास होता है।

(इन्हें भी पढ़े : – कृष्ण मंदिर उडुपी के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

> विरुपाक्ष मंदिर (हम्पी) की सम्पूर्ण जानकारी)

बादामी गुफा के बारे में रोचक तथ्य – Interesting Facts About Badami Temple Caves In Hindi

  • यह बदामी गुफा मंदिर कर्नाटक के बागलकोट जिले में अगस्त्य झील के पास स्थित है।
  • इस बदामी गुफा में चार मुख्य गुफा बने हुए है, जिनमे एक जैन धर्म से और अन्य तीन हिन्दू धर्म से संबंधित है
  • इस बदामी गुफा मंदिर में भगवान शिव के अर्द्धनारीश्वर और हरिहर अवतार के बने प्रतिमा को देखा जा सकता है।
  • 2015 में इस बदामी गुफा के कुछ दूरी पर एक और गुफा की खोज की गई हैं, जहां पर कई सारी हिंदू धर्म से जुड़ी देवी-देवताओं की प्रतिमाएं देखने को मिली।

बादामी गुफा में कुल कितनी गुफाएं हैं ?

बदामी गुफा में कुल 4 गुफाएं देखने को मिलती हैं, जिनमें अलग-अलग देवी-देवताओं की प्रतिमा की नक्काशी की गई है।

बादामी गुफा कहाँ स्थित है ?

बदामी गुफा मंदिर राज्य कर्नाटक के बालकोट जिले के अगस्त झील के पास स्थित है।

बदामी गुफा मंदिर किस धर्म से संबंधित है ?

कर्नाटक के बदामी शहर में स्थित यह बदामी गुफा मंदिर हिंदू और जैन गुफा मंदिर के परिसर के लिए जाना जाता है। वैसे यहां पर अन्य धर्म के लोग भी यहां के नक्काशी और कलाकृति देखने आया करते हैं।

बादामी गुफा मंदिर के खुलने और बंद होने का समय – Badami Caves Temple Opening and closing Time In Hindi

बदामी गुफा मंदिर को पर्यटकों के लिए खुलने एवं बंद होने का समय भी निर्धारित किया गया है। यह बदामी गुफा सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है। इसी बीच आप कभी भी जा सकते है।

बादामी गुफा का प्रवेश शुल्क – Entry Fee of Badami Caves In Hindi

बदामी गुफा में घूमने जाने के लिए आपको प्रवेश शुल्क के रूप में कुछ चार्ज देने पड़ते हैं। अगर आप एक भारतीय हैं, तो आपको प्रवेश शुल्क के रूप में ₹25 एवं अगर आप विदेशी पर्यटक हैं, तो आपको प्रवेश शुल्क के रूप में ₹100 देने होंगे। बदामी गुफा में 15 साल से कम उम्र के बच्चों के जाने के लिए निशुल्क प्रवेश है।

बादामी गुफा मंदिर के आसपास स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल – Best Places To Visit In Badami Cave temple Karnataka In Hindi

अगर आप बदामी गुफा मंदिर घूमने जा रहे हैं, तो आपको बता दें कि आप इस गुफा मंदिर के आसपास स्थित पर्यटन स्थल को भी विजिट करें, यकीनन आपको बताएं गए निम्न पर्यटन स्थल जरूर पसंद आएंगे। इस बदामी गुफा के आसपास स्थित पर्यटन स्थल की सूची –

  • ऐहोल बादामी
  • बादामी पुरातत्व संग्रहालय
  • बनशंकरी मंदिर
  • अगस्त्य झील
  • पत्तदकल मंदिर
  • भूतनाथ मंदिर
  • महाकूटा मंदिर आदि ।

(इन्हें भी पढ़े : – मुरुदेश्वर मंदिर (कर्नाटक) का सम्पूर्ण जानकारी

> होयसलेश्वर मंदिर (कर्नाटक) का सम्पूर्ण जानकारी)

बादामी गुफा मंदिर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Badami Cave Temple In Hindi

बदामी गुफा मंदिर को विजिट करने का अच्छा समय अक्टूबर से लेकर मार्च के बीच के समय को माना जाता है। वैसे आप यहां पूरे साल में कभी भी जा सकते हैं, लेकिन गर्मी के मौसम के दौरान तापमान में काफी ज्यादा बढ़ोतरी होने के कारण यहां जाना आपके लिए उचित समय नहीं होगा। वर्षा ऋतु के दौरान भी यहां जाना सही समय नहीं माना जाता है।

बादामी गुफा मंदिर बादामी कैसे पहुँचे ? – How To Reach Badami Cave temple In Hindi

कर्नाटक राज्य के बालकोट जिला का बदामी शहर में स्थित बदामी गुफा मंदिर को विजिट करने के बारे में बात करें तो आप यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार ट्रेन, हवाई जहाज या सड़क मार्ग के माध्यम से बस के द्वारा भी आसानी से पहुंच सकते हैं।

बादामी गुफा मंदिर ट्रेन से कैसे पहुँचे ? – How to Reach Badami Cave temple Karnataka By Train In Hindi

कर्नाटक के बालकोट जिला में स्थित बदामी गुफा मंदिर घूमने जाने के लिए अगर आप ट्रेन मार्ग का चुनाव किये है, तो आपको बता दें कि बदामी गुफा मंदिर के नजदीकी रेलवे स्टेशन बदामी शहर में स्थित है। इस स्टेशन पर पहुंचने के उपरांत आप यहां के स्थानीय परिवहन के मदद से बदामी गुफा मंदिर का ट्रिप आसानी से पूरा कर सकते है। अगर आपके यहां से बादामी शहर के लिए डायरेक्ट ट्रेन की सुविधा नहीं है, तो आप अपने यहां से बेंगलुरु के लिए ट्रेन ले सकते है। बेंगलुरु पहुंचने के उपरांत आप यहां के स्थानीय परिवहन की मदद से गुफा को विजिट कर सकते हैं।

बादामी गुफा मंदिर हवाई जहाज से कैसे पहुँचे ? – How to Reach Badami Cave temple Karnataka By Flight In Hindi

बदामी गुफा मंदिर को विजिट करने के लिए अगर आप हवाई जहाज का चुनाव किए हैं, तो आपको बता दें कि बादामी गुफा मंदिर के नजदीकी हवाई अड्डा बेलगाम में है। बेलगाम पहुंचने के उपरांत आप यहां स्थानीय परिवहन के मदद से इस बदामी गुफा मंदिर को विजिट कर सकते हैं। अगर आपके यहां से बेलगाम के लिए डायरेक्ट फ्लाइट की सुविधा नहीं है, तो आप बेंगलुरु में स्थित एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट लेकर आप यहां पर आसानी से पहुंच सकते हैं।

बादामी गुफा मंदिर सड़क मार्ग से कैसे पहुँचे ? – How to Reach Badami Cave temple Karnataka By Road In Hindi

बदामी गुफा मंदिर अगर आप सड़क मार्ग के माध्यम से बस के द्वारा पहुंचना चाहते हैं, तो आपको बता दें बदामी गुफा मंदिर के लिए इसके नजदीक की प्रमुख शहर जैसे हुबली, बेलगाम, बेंगलुरु, हंपी एवं बगलकोट आदि जैसे शहरों से यहां के लिए डायरेक्ट बस की सुविधा आपको मिल जाएंगे, जिसकी मदद से आप बदामी गुफा मंदिर को विजिट आसानी से कर पाएंगे।

कर्नाटका में स्थित बदामी गुफा के बारे में लिखे गए हमारे द्वारा यह आर्टिकल आपको कैसा लगा, आप अपना राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हमारे इस आर्टिकल को आप अपने दोस्तों एवं फैमिली के साथ भी शेयर जरूर करें।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

  1. अच्छी व उत्साह वर्धक जानकारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS