सूरत में घूमने की जगह |Top 10 Tourist Places In Surat In Hindi.

इस पोस्ट में मैं गुजरात के सबसे प्रसिद्ध शहर surat me ghumne ki jagah के बारे में बताने वाला हूं, जो टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए पूरे देश में काफी मशहूर है। सूरत को फ्लाईओवर्स और सिल्क सिटी के साथ-साथ डायमंड सिटी के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं सूरत में घूमने की जगह के बारे में-

1. जगदीश चंद्र बोस एक्वेरियम – Jagdish Chandra Bose Aquarium Surat In Hindi.

जगदीश चंद्र बोस एक्वेरियम सूरत मध्य शहर से करीब 7 किमी. की दूरी पर स्थित है। इस एक्वेरियम के खुलने का समय सुबह 10:00 बजे और बंद होने का समय शाम 6:00 बजे का है। इस एक्वेरियम में आपको 100 से भी अधिक मछलियों की प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी। इस एक्वेरियम में समुद्री जल का घर, जेली फिश पुल, डॉल्फिन सुरंग और दो मंजिला शार्क टैंक भी है, जो इस एक्वेरियम को देश का पहला एक्वेरियम बनाता है।

2. सरथाणा नेचर पार्क और चिड़ियाघर – Sarthana Nature Park And Zoo Surat In Hindi.

तापी नदी के तट पर स्थित यह नेचर पार्क 81 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है, जो सूरत के कामरेज रोड पर स्थित है। सूरत शहर से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह चिड़ियाघर बहुत सारे पशु-पक्षियों का निवास स्थान है। इस चिड़ियाघर में आपको बहुत सारे विलुप्त प्रजाति के पशु-पक्षी भी देखने को मिल जाएंगे। यह चिड़ियाघर सोमवार को बंद रहता है और सप्ताह के अन्य 6 दिनों तक सुबह 10:00 बजे खुलता है और शाम 5:00 बजे बंद हो जाता है।

3. डुमस बीच – Dumas Beach Surat In Hindi.

सूरत मध्य शहर से करीब 18 किमी. की दूरी पर स्थित यह बीच सूरत का काफी प्रसिद्ध एवं आकर्षक बीच है। वीकेंड पर आपको इस बीच पर काफी सारे पर्यटक देखने को मिल जाएंगे, जिनमें से बहुत सारे अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ भी आए हुए होते हैं। इस बीच की रेत काली है, जो अन्य बीच की तुलना में इसे अलग बनाता है।

4. साइंस सेंटर – Science Centre Surat In Hindi.

सूरत मध्य शहर से करीब 6 किमी. की दूरी पर स्थित यह साइंस सेंटर आधुनिक विज्ञान और आधुनिक सूरत को दर्शाता है। इस साइंस सेंटर में सूरत से संबंधित कई सारी चीजों जैसे टेक्सटाइल, स्पेस वर्ल्ड और डायमंड सिटी आदि का संग्रह आपको एकसाथ देखने को मिल जाएंगे। साइंस सेंटर के आकर्षण का मुख्य केंद्र सरदार पटेल म्यूजियम, प्लेनेटोरियम और फन साइज गैलरी आदि हैं।

(इन्हें भी पढ़े : – अहमदाबाद में घूमने के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

> कच्छ में घूमने की जगह)

5. गोपी झील – Gopi Lake Surat In Hindi.

सूरत के सबसे प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट्स की सूची में गोपी झील का नाम भी शामिल है। इस झील का निर्माण सन् 1510 ई ० में मलिक गोपी ने करवाया था, जो कि उस समय के गवर्नर थे। इस झील में बोटिंग, बंपर राइडिंग और जिपलाइन जैसी एक्टिविटीज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही यहां पर बच्चों के लिए भी कई तरह की किड्स एक्टिविटीज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आप यहां पर अपने फ्रेंड्स या फैमिली के साथ भी जा सकते हैं, लेकिन याद रहे यह झील सोमवार के दिन बंद रहता है। सोमवार के अलावा इस झील के खुलने का समय सुबह 10:00 बजे और बंद होने का समय रात 10:00 बजे का है।

6. स्वामी नारायण मंदिर – BAPS Shri Swaminarayan Temple Surat In Hindi.

सूरत मध्य शहर से मात्र 5 किमी. की दूरी पर स्थित स्वामीनारायण जी का यह मंदिर सूरत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है, जो तापी नदी के किनारे स्थित है। इस मंदिर की वास्तुकला और नक्काशी देखते ही बनती है। स्वामी नारायण जी का यह मंदिर सुबह 6:00 बजे खुलता है और रात 8:00 बजे बंद हो जाता है। इस मंदिर में 5 बार आरती की जाती है। अगर आप स्वामी नारायण जी के मंदिर में दर्शन करने जाना चाहते हैं, तो आप शाम के समय इस मंदिर में दर्शन करने जाएं, क्योंकि इस मंदिर में लाइटिंग के बहुत अच्छी सुविधा होने की वजह से सूर्यास्त के बाद इस मंदिर का नजारा काफी अच्छा हो जाता है।

7. डच गार्डन – Dutch Garden Surat In Hindi.

अगर आप सूरत में किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां का माहौल बिल्कुल शांत हो, तो आप सूरत के डच गार्डन को विजिट कर सकते हैं, जहां पर आपको चारों तरफ हरियाली, पेड़-पौधे और काफी शांत माहौल देखने को मिलेगा। यह उद्यान सप्ताह के सातों दिनों तक खुला रहता है, जिसके खुलने और बंद होने का समय के समय के बारे में मैंने नीचे विस्तार से बता दिया है।

सुबह 8:00 से दोपहर 12:00 बजे और दोपहर 3:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक।

8. स्नेह रश्मि वनस्पति उद्यान – Sneh Rashmi Botanical Garden Surat In Hindi.

सूरत शहर में स्थित यह उद्यान पहले सिर्फ औषधीय उद्यान के लिए प्रसिद्ध था, लेकिन कुछ ही समय पहले इस औषधीय उद्यान को एक वनस्पति उद्यान का भी रूप दे दिया गया, जिसमें बहुत सारे विलुप्त प्रजातियों के वनस्पति भी मौजूद हैं। यहां पर आपको चारों ओर हरियाली और शांत वातावरण के साथ-साथ बहुत सारी वनस्पतियां देखने को मिलेगी। इस उद्यान में बच्चों के एंजॉय करने के लिए कुछ किड्स एक्टिविटीज की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस उद्यान में आप अपने फैमिली के साथ भी जा सकते हैं।

9. सरदार पटेल म्यूजियम सूरत – Sardar Patel Museum Surat In Hindi.

सरदार पटेल म्यूजियम का निर्माण सन् 1890 ई० में किया गया था, जो सूरत मध्य शहर से मात्र 7 किमी. की दूरी पर सूरत के साइंस सेंटर में स्थित है। सूरत में स्थित इस म्यूजियम का पुराना नाम विनचेस्टर म्यूजियम था, लेकिन कुछ समय पहले इस म्यूजियम का नाम भारत के लौह पुरुष और भारत के बिस्मार्क कहे जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर सरदार पटेल रखा गया है। यह म्यूजियम सोमवार के दिन बंद रहता है।

10. सूरत किला – Surat Fort In Hindi.

सूरत के सबसे प्रसिद्ध विरासत स्थानों में से एक इस किले को सूरत का पुराना किला भी कहा जाता है, जो सूरत शहर से करीब किमी. की दूरी पर तापी नदी के तट पर स्थित है। वर्तमान समय में इस किले को सरकारी कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वर्तमान में आपको इस किले में कई सारे सरकारी दफ्तर देखने को मिल जाएंगे।

“surat me ghumne ki jagah” के बारे में लिखी गई इस आर्टिकल से संबंधित अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़ें:-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS