अंडमान निकोबार कैसे जाएं | How To Reach Andman And Nikobar In Hindi.

समुद्र के बीचोबीच स्थित अंडमान निकोबार द्वीप समूह अपने आप में एक बेहद खूबसूरत और काफी मशहूर पर्यटन स्थल है, जहां प्रत्येक भारतीय जाना चाहता है और वहां के लोगों व उनके रहन-सहन के बारे में जानना चाहता है। इस पोस्ट को लोगों तक पहुंचाने का मेरा मुख्य उद्देश्य यही है कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह समुद्र में स्थित होने की वजह से बहुत सारे पर्यटकों को यहां पहुंचने के बारे में पता नहीं होगा और इस तरह की पोस्ट तैयार करने के लिए मेरी टीम हमेशा से ही कोशिश करते आ रही है, ताकि सभी भारतीय को पूरी दुनिया या एशिया तो नहीं, लेकिन कम-से-कम पूरे भारत के सभी जगहों पर जाने और कम बजट में ट्रैवल करने के बारे में जानकारी दी जा सके।

अंडमान निकोबार कैसे पहुंचे | How To Reach Andman And Nikobar.

आज आपको समुद्र के बीचोबीच स्थित अंडमान निकोबार आइलैंड जाने के बारे में जानने को मिलेगा, ताकि आप आसानी से यहां पहुंच सकें और ट्रैवल कर सकें। बस, फ्लाइट और ट्रेन इन तीनों साधनों के साथ-साथ जहाज (ship) से भी अंडमान निकोबार जाने के बारे में आज आपको जानने को मिलेगा। आइए विस्तार से जानते हैं अंडमान निकोबार जाने के बारे में-

फ्लाइट से अंडमान निकोबार कैसे जाएं | How To Reach Andman And Nikobar By Flight In Hindi.

पोर्टब्लेयर, जो अंडमान निकोबार द्वीप पर की राजधानी है, में एक एयरपोर्ट मौजूद है, जहां पर दिल्ली, मुंबई और बैंगलोर जैसे देश के विभिन्न बड़े शहरों से फ्लाइट अपनी उड़ानें भरती हैं, लेकिन अगर आपके पास बजट कम है, तो आप कोलकाता, विशाखापट्टनम या चेन्नई, जो पोर्टब्लेयर के एयरपोर्ट से काफी नजदीकी में है, से फ्लाइट पकड़ कर पोर्टब्लेयर एयरपोर्ट यानी अंडमान निकोबार जा सकते हैं।

ट्रेन से अंडमान निकोबार कैसे जाएं | How To Reach Andman And Nikobar By Train In Hindi.

चूंकि आप भी जानते हैं कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह समुद्र के बीचोबीच स्थित है, इसलिए अगर आप ट्रेन से अंडमान निकोबार का ट्रिप कंप्लीट करना चाहते हैं, तो पहले आपको अपने शहर से ट्रेन पकड़ कर कोलकाता या चेन्नई जाना होगा, क्योंकि इन दोनों शहरों से अंडमान निकोबार जाने के लिए जहाज (ship) की सुविधा उपलब्ध है। कोलकाता और चेन्नई से आप फ्लाइट द्वारा भी 2-3 घंटे में पोर्टब्लेयर पहुंच सकते हैं, लेकिन अगर आप इन दोनों शहरों से जहाज (ship) के द्वारा अंडमान निकोबार जाना चाहते हैं, तो आपको इन दोनों शहरों से अंडमान निकोबार पहुंचने में 2-3 दिन का समय लग जाएगा।

अगर आपके पास समय थोड़ा ज्यादा है और आप अधिक एंजॉय करना चाहते हैं, तो आप जहाज (ship) से अंडमान निकोबार जा सकते हैं, लेकिन अगर आपके पास समय कम है, तो आपके लिए फ्लाइट से ही अंडमान निकोबार जाना सही होगा। कोलकाता और चेन्नई से अंडमान निकोबार जाने का खर्च फ्लाइट और जहाज दोनों से लगभग-लगभग एकसमान ही रहता है। जहाज का किराया फ्लाइट से सिर्फ थोड़ा-सा कम रहता है, लेकिन ज्यादा का अंतर नहीं रहता है।

बस से अंडमान निकोबार कैसे जाएं | How To Reach Andman And Nikobar By Bus In Hindi.

बस से अंडमान निकोबार जाने के लिए आप सबसे पहले कोलकाता या चेन्नई जा सकते हैं, क्योंकि इन्हीं दोनों शहरों से अंडमान निकोबार जाने के लिए जहाज (ship) की सुविधा उपलब्ध होती है। कोलकाता और चेन्नई पहुंचने के लिए इसके आसपास के शहरों से कई सारी बसें चलती हैं। कोलकाता और चेन्नई से अंडमान निकोबार जाने के बारे में ऊपर बताया गया है।

बाइक और कार से अंडमान निकोबार कैसे जाएं | How To Reach Andman And Nikobar By Bike And Car In Hindi.

अगर आप अपनी बाइक या कार से अंडमान निकोबार ट्रिप पर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो सबसे पहले आपको अपने शहर से बाइक या कार के द्वारा कोलकाता या चेन्नई जाना होगा, क्योंकि वहीं से आप जहाज या फिर आप चाहें तो फ्लाइट से अंडमान निकोबार जा सकते हैं। कोलकाता और चेन्नई से अंडमान निकोबार जाने के बारे में पहले ही ऊपर में बता दिया गया है।

नोट:- कोलकाता से आप अपनी बाइक या कार जहाज (ship) के माध्यम से अंडमान निकोबार लेकर जा सकते हैं या नहीं, इसके बारे में मुझे कोई आइडिया नहीं है।

आशा है कि अंडमान निकोबार जाने के बारे में आपको मिली जानकारी पसंद आई होगी। पोस्ट को पूरा पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS