बीबी का मकबरा की पूरी जानकारी | Bibi Ka Maqbara in Hindi

नमस्कार साथियों आज के इस आर्टिकल में हम भारत में स्थित दूसरा ताजमहल या गरीबों के ताजमहल के बारे में जानने वाले हैं। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित बीवी का मकबरा को लोग अलग-अलग नामों से भी जानते हैं। गरीबों के ताजमहल को लोग महाराष्ट्र के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा भारत के अलग-अलग कोनों से भी विजिट करने जाया करते हैं, क्योंकि इसे बिलकुल ताजमहल की तरह बनाने की कोशिश की गई है। इस बीबी का मकबरा नामक स्मारक के बारे में पूरी जानकारी जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढ़िए, तो चलिए शुरू करते हैं –

बीबी का मकबरा के बारे में – About Bibi Ka Maqbara in Hindi

17 वी शताब्दी के अंत में निर्मित बीवी का मकबरा नामक स्मारक महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद में स्थित है। इस बीबी का मकबरा नामक स्मारक को बनाने के लिए हूबहू ताजमहल की कॉपी बनाने के उद्देश्य से कार्य शुरू हुआ था, लेकिन कुछ कारणों से यह बिल्कुल ताजमहल की तरह निर्मित नहीं हो पाया। जिसके कारण लोग इस बीवी का मकबरा नामक स्मारक को गरीबों का ताजमहल या दूसरा ताजमहल के नाम से भी जानने लगे। इस बीवी का मकबरा नामक स्मारक के बारे में पूर्ण जानकारी नीचे स्टेप बाई स्टेप विस्तार से दी गई है –

बीबी का मकबरा का इतिहास – History of Bibi Ka Maqbara in Hindi

बीबी का मकबरा जिसे गरीबों का ताजमहल या दूसरा ताजमहल के रूप में भी जाना जाता है, महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद में स्थित पौराणिक एवं काफी बारीक नक्काशी और सुन्दर वास्तुकला वाला एक स्मारक है। 17 वीं (1651-1661 ईसवीं) शताब्दी के दौरान निर्मित इतिहासकारों का मानना है, कि यह बीवी का मकबरा नामक स्मारक को औरंगजेब की पत्नि दिलरास बानो बेगम जो कि इनकी पहली पत्नि थी को यही पर दफनाया गया है।

औरंगजेब के पुत्र आजम शाह के द्वारा अपनी मां के लिए अपने दादा शाहजहां द्वारा निर्मित ताजमहल की हूबहू कॉपी कर मकबरा बनवाने के लिए कार्य शुरू करवाया, जिसकी वास्तुकार ताजमहल बनाने वाले कलाकार उस्ताद अहमद लाहौरी का बेटा अत-उल्लाह था, लेकिन कम बजट के कारण इससे हूबहू ताजमहल की तरह नहीं बना पाए।

बताया जाता है कि ताजमहल को बनाने में उस समय के दौरान तकरीबन 3.2 करोड़ों का खर्च आया था। तो वहीं यह बीबी का मकबरा नामक स्मारक को बनाने में जो ताजमहल के बाद में बना था तकरीबन 7 लाख रुपये का बजट तैयार किया गया था। यही कारण था कि या बीबी का मकबरा नामक स्मारक पूर्ण रूप से ताजमहल की तरह नहीं बन पाया।

कुछ इतिहासकारों का कहना है कि कुशल मजदूर ना होने के कारण इसकी आकृति ताजमहल की तरह नहीं बन पाई, तो वही कुछ इतिहासकारों का यह भी कहना है, कि इसे बनाने में औरंगजेब की इतनी रुचि नहीं थी इस वजह से यह पूर्ण रूप से ताजमहल की तरह नहीं बन पाया। इस बीबी का मकबरा नामक स्मारक को बनाने को लेकर अलग-अलग लोग अलग-अलग तर्क देते हैं। इन्हीं वजहों के कारण इसे ताजमहल की फुहर आकृति, गरीबों का ताजमहल या दूसरा ताजमहल आदि के नामों से जाना जाता है।

बीबी की मकबरा की वास्तुकला – Architecture of Bibi Ka Maqbara in Hindi

महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद में स्थित बीबी का मकबरा को दूसरा ताजमहल के रूप में जाना जाता है। औरंगाबाद में स्थित यह पौराणिक स्मारक औरंगजेब की पहली पत्नि दिलरास बानो बेगम का कब्र के लिए विख्यात है। यह बीबी का मकबरा नामक स्मारक को बनाने में काफी हद तक ताजमहल नामक स्मारक की कॉपी की गई थी। इस मकबरा के चारों कोनों पर भी चार मीनार बनाए गए हैं।

इस मकाबरे की खूबसूरती एवं नक्काशी इतनी बारीक तरीके से की गई है, कि यह देखने में काफी ज्यादा आकर्षक लगता है। यहां पर भी ताजमहल की तरह पानी के फव्वारे, खूबसूरत प्रांगण, गुंबद के नीचे बने कब्र और भी कई हूबहू डिजाईन देखा जा सकता है। दूसरा ताजमहल के रूप में जाना जाने वाला स्मारक को संगमरमर और प्लास्तर की सहायता से काफी कम कीमतों में बनाया गया था।

( इन्हें भी पढ़े : – हरिहर किला की पूरी जानकारी

> मालशेज घाट महाराष्ट्र)

बीबी के मकबरा खुलने और बंद होने का समय – Opening and Closing Time Of Bibi Ka Maqbara in Hindi

महाराष्ट्र राज्य में स्थित बीबी का मकबरा नामक स्मारक में पर्यटकों को जाने के लिए समय निर्धारित किया गया है। यहां पर्यटक सुबह 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक आ जा सकते हैं, क्योंकि यही समय इसे खोलने एवं बंद करने का समय निर्धारित किया गया है। इन बताए गए समय में ठंड के मौसम के दौरान कभी – कभी बदलाव भी किए जाते हैं।

बीबी के मकबरा की प्रवेश शुल्क – Entry Fee of Bibi Ka Maqbara in Hindi

बीबी का मकबरा पुराने समय में निर्मित एक खूबसूरत वास्तुकला वाला इमारत है। इस बीबी का मकबरा में जाने के लिए प्रवेश शुल्क के बारे में बात करें, तो यहां पर एक भारतीयों को जाने के लिए प्रवेश शुल्क के रूप में ₹25 तो वही विदेशियों को इस बीबी का मकबरा नामक स्मारक में जाने के लिए प्रवेश शुल्क के रूप में ₹250 देना पड़ता है।

बीबी के मकबरा के आसपास घूमने की जगहें – Places to visit around Bibi Ka Maqbara in Hindi

  • एलोरा गुफा 
  • औरंगजेब का मकबरा
  • घृष्णेश्वर मन्दिर
  • कैलाशनाथ मंदिर
  • अजंता की गुफा
  • औरंगाबाद गुफाएं
  • सिद्धार्थ गार्डन

बीबी का मकबरा घूमने जाने का अच्छा समय – Best time to visit Bibi Ka Maqbara in Hindi

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित इस बीवी के मकबरा को आप अपनी सुविधा के अनुसार पूरे साल में जब भी आपको समय मिले आप यहां पर जा सकते हैं। लेकिन इस बीबी का मकबरा को विजिट करने का अच्छा समय के बारे में बात करें, तो वह समय अक्टूबर माह से लेकर फरवरी माह के बीच के समय को माना जाता है। क्योंकि इस समय तापमान नहीं अधिक और ना ही कम यानि कि यहां जाने का एकदम अनुकूल मौसम पाया जाता है। यही कारण है कि साल के अधिकतर पर्यटक बीबी का मकबरा को इसी समय विजिट करना पसंद करते हैं।

बीबी का मकबरा कैसे पहुँचे ? – How To Reach Bibi Ka Maqbara (Aurangabad) in Hindi

महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद शहर में स्थित बीबी का मकबरा को विजिट करने के बारे में बात करें, तो आप अपने यहां से किसी भी माध्यम जैसे – हवाई मार्ग, रेल मार्ग या सड़क मार्ग के माध्यम से सरलता पूर्वक यहां पहुंच सकते हैं। क्योंकि महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद शहर में ही आपको हवाई अड्डा और रेलवे जंक्शन देखने को मिल जाते हैं। आप अपने यहां से औरंगाबाद में स्थित हवाई अड्डा या रेलवे जंक्शन के लिए ट्रेन लेकर औरंगाबाद आसानी से पहुंच सकते हैं। औरंगाबाद शहर के लिए आपको मुंबई, पुणे, गोवा जैसे बड़े शहरों से डायरेक्ट बस की सुविधा भी आसानी से मिल जाती हैं। इस तरह आप बीबी का मकबरा आसानी से पहुंच सकते हैं।

भारत देश के राज्य महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में स्थित बीबी का मकबरा के बारे में लिखा गया हमारा यह खूबसूरत आर्टिकल अगर आपको पसंद आया हो, तो इसे शेयर जरूर करें, ताकि इस बीबी का मकबरा के बारे में अन्य लोगों को भी जानकारी प्राप्त हो सके। बीबी का मकबरा से जुड़ी अगर आप हमें कोई अपडेट या सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS