बीजापुर के प्रमुख पर्यटन स्थल | Famous Tourist Places in Bijapur in Hindi

बीजापुर भारत देश के राज्य कर्नाटक का एक प्रमुख एवं ऐतिहासिक शहरों में से एक है। बीजापुर वर्तमान समय में जैसे पर्यटकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है, वैसे ही पौराणिक समय में कई शासकों द्वारा इस शहर को पसंद किया जाता था। तभी तो कितने राजाओं ने बीजापुर शहर पर अपना हुक्म जमाने के लिए कई राजाओं से युद्ध भी किए थे। बीजापुर में कई ऐसे पौराणिक स्मारक है, जिसे पर्यटक देखने दूर-दूर से आया करते हैं।

हेलो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम बीजापुर के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में जानने वाले हैं, जिसे पर्यटकों द्वारा काफी ज्यादा मात्रा में विजिट किया जाता है। बीजापुर के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में पूरी जानकारी जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें और अच्छा लगे तो आप हमारे इस आर्टिकल को शेयर भी जरूर करें। तो चलिए शुरू करते हैं –

विषय - सूची

बीजापुर के बारे में – About Bijapur in Hindi

बीजापुर में घूमने की अच्छी जगहें – Best Tourist Places In Bijapur in Hindi

राज्य कर्नाटक का बीजापुर एक ऐसा शहर है, जिसे पौराणिक समय से लेकर वर्तमान समय तक लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। यहां पर वैसे तो बहुत सारे पौराणिक एवं वर्तमान समय में निर्मित पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे, लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम बीजापुर में स्थित केवल वैसे ही पर्यटन स्थल के बारे में जानने वाले हैं जो कि प्रसिद्ध हो।

गोल गुम्बज, बीजापुर – Gol Gumbaz Bijapur in Hindi

बीजापुर में स्थित यह गोल गुम्बज एक ऐतिहासिक स्मारक है। यह पौराणिक ऐतिहासिक स्मारक मोहम्मद शाह आदिल के प्रेमिका और परिवार के समाधि स्थल के लिए जाना जाता है। इस गोल गुम्बज को फ्रांसीसी वास्तुकार द्वारा तैयार किया गया था। बीजापुर में स्थित इस गोल गुम्बज को पूर्ण रुप से बन कर तैयार होने में तकरीबन 30 साल का समय लगा था।

वर्तमान समय में बीजापुर का गोल गुम्बज पर्यटकों द्वारा लाखों संख्या में विजिट किया जाता है। बीजापुर में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल की तलाश में हैं, तो यह मकबरा आपके लिए घूमने का एक बेहतरीन जगह साबित हो सकता है।

बीजापुर का किला – Bijapur Fort in Hindi

बीजापुर किला बीजापुर का एक प्रमुख एवं पौराणिक स्मारक है। इसे बीजापुर में तकरीबन पर्यटकों द्वारा काफी ज्यादा मात्रा में विजिट किया जाता है। इस ऐतिहासिक स्मारक को आदिल साह राजवंश के शासन में बनवाया गया था। यहां पर जाने के उपरांत आप यहां पर बने अलग-अलग संरचनाओं को देख सकते हैं, जिन्हें अलग-अलग राजाओं द्वारा बनवाया गया है।

मलिक-ए-मैदान, बीजापुर – Malik-e-Maidan Bijapur in Hindi

मलिक-ए-मैदान बीजापुर का एक प्रमुख स्थल है। इस मैदान का निर्माण तकरीबन 1549 ईसवी के दौरान करवाया गया था। इसका निर्माण मोहम्मद अदिल शाह द्वारा करवाया गया था। यहां पर पौराणिक समय के युद्ध में उपयोग होने वाले तोप जैसे वास्तुयो को देखा जा सकता है। यहां पर स्थित वस्तुए यह दर्शाती है, कि पौराणिक समय में युद्ध में उपयोग में आने वाली सामग्री कैसी हुआ करती थी।

गगन महल बीजापुर – Gagan Mahal Bijapur in Hindi

यह गगन महल एक पुरानी संरचना है, जिसे तकरीबन 1561 ईसवी के दौरान बनवाया गया था। इस गगन महल का निर्माण आदिलशाह द्वारा अपनी महल के रूप में करवाया गया था। यह पौराणिक स्मारक देखने में काफी ज्यादा आकर्षक लगता है। हरा-भरा घास का मैदान एवं बड़े छोटे पेड़-पौधों के बीच स्थित देखने में काफी ज्यादा सुंदर लगता है। प्रकृतिक प्रेमियों के लिए यह एक बेहतर स्थल साबित हो सकता है।

बारा कमान बीजापुर – Bara Kaman Bijapur in Hindi

बारा कमान बीजापुर का एक प्रसिद्ध एवं पौराणिक स्थल है। इस बाराकमान का निर्माण आदिल शाह द्वितीय द्वारा करवाया गया था। इस पौराणिक स्मारक का निर्माण तकरीबन 1672 ईसवी के दौरान करवाया गया था। यह बाराकमान एक अधूरी संरचना है, इस संरचना के निर्माण जब हो रहा था तभी आदिल शाह द्वितीय की हत्या कर दी गई और यह अधूरी रह गई। वैसे यह अधूरी संरचना भी देखने में काफी ज्यादा आकर्षक लगती है।

(इन्हें भी पढ़े : – कर्नाटक के धार्मिक एवं पर्यटन स्थल

> दक्षिण भारत में घूमने के प्रमुख हिल स्टेशन)

इब्राहिम रौजा बीजापुर – Ibrahim Rauja Bijapur in Hindi

इब्राहिम रौजा एक पौराणिक स्मारक है, जिसे इब्राहिम आदिल शाह और उनकी पत्नी ताज सुल्ताना के अवशेष स्थल के लिए जाना जाता है। इस स्मारक का निर्माण इब्राहिम आदिलशाह द्वारा एक फारसी वास्तुकार से करवाया गया था। इस समारोह को विजिट करने के उपरांत आप पौराणिक समय का वास्तुकला एवं नक्काशी को देख सकते हैं।

इस स्मारक के पास में आपको हरे-भरे गार्डन, गार्डन से गुजरता हुआ संकीर्ण रास्ता देखने में काफी ज्यादा आकर्षक लगता है। यह पौराणिक स्मारक वर्तमान समय में इतिहास प्रेमी, पर्यटक और प्रेमी जोड़ा द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। यहां पर पर्यटक लाखों की संख्या में आया करते हैं।

उपली बुर्ज, बीजापुर – Upali Burj Bijapur in Hindi

उपली बुर्ज बीजापुर का एक प्रमुख स्थल माना जाता है। यहां से बीजापुर का दृश्य काफी खूबसूरत एवं आकर्षक दिखता है। यहां जाने के उपरांत आप यहां पर स्थित बड़े-बड़े दो तोपों को भी देखा सकते हैं। इस उपली बुर्ज का निर्माण तकरीबन 16 वी शताब्दी के दौरान किया गया था। इस आकर्षक जगह को आप जरूर विजिट करें यकीनन आपको यह जगह पसंद आएगा।

असर महल बीजापुर – Asar Mahal Bijapur in Hindi

असर महल पौराणिक समय में निर्मित एक खूबसूरत स्मारक है। इसे पहले के समय में न्याय वाले स्मारक के रूप में देखा जाता था, लेकिन वर्तमान समय में यह स्मारक मुस्लिम धर्म से जुड़ी एक प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है।

इस असर महल के निर्माण मोहम्मद आदिल शाह द्वारा करवाया गया था। यह मुस्लिम धर्म से जुड़ी वर्तमान समय में एक ऐसा स्थान है, जहां पर महिलाओं को जाने से वंचित किया गया है। अगर आप अपने फैमिली के साथ जा रहे हैं, तो यहां पर महिलाएं नहीं जा सकती इस बात का आप ध्यान जरूर रखें

बीजापुर घूमने जाने के लिए अच्छा समय – Best time to visit Bijapur in Hindi

राज्य कर्नाटक में स्थित बीजापुर घूमने जाने का अच्छा समय के बारे में बताया जाता है, कि यहाँ जाने का अनुकूल एवं अच्छा समय सर्दियों के मौसम यानी कि अक्टूबर से लेकर मार्च के बीच के समय को माना जाता है। वैसे आप अपनी सुविधा के अनुसार बीजापुर घूमने पूरे साल में कभी भी जा सकते हैं। लेकिन अधिक बारिश एवं गर्मी के कारण आपको काफी सारे दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आप बीजापुर घूमने जाने का अनुकूल समय का ही चुनाव करें, यही आपके लिए उचित रहेगा।

बीजापुर कैसे पहुँचे ? – How to Reach Bijapur in Hindi

बीजापुर कैसे पहुंचे के बारे में बात करें तो आप यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी माध्यम यानी कि वायु मार्ग रेल मार्ग या सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं। इसके बारे में विस्तार से नीचे बताया गया है।

बीजापुर फ्लाइट से कैसे पहुँचे ? – How to Reach Bijapur by Flight in Hindi

बीजापुर जाने के लिए अगर आप हवाई जहाज का चुनाव किए है, तो आपको बता दें कि हवाई जहाज के माध्यम से भी बीजापुर आसानी से पहुंच सकते हैं। क्योंकि बीजापुर शहर में ही आपको एयरपोर्ट की सुविधा देखने को मिल जाती हैं। जहां के लिए भारत के कुछ मुख्य शहरों से डायरेक्ट फ्लाइट आसानी से मिल जाती है।

बीजापुर ट्रेन से कैसे पहुँचे ? – How to Reach Bijapur by Train in Hindi

बीजापुर घूमने जाने के लिए अगर आप रेल्वे मार्ग का चुनाव किए हैं, तो आपको बता दें कि आप ट्रेन के माध्यम से बीजापुर आसानी से पहुंचकर अपना ट्रिप पूरा कर सकते हैं। क्योंकि बीजापुर शहर में रेलवे स्टेशन की सुविधा मिल जाएगी, जहां के लिए मुख्य शहरों से ट्रेन की सुविधा आसानी से मिल जाती हैं। इस तरह आप अपने यहां से बीजापुर ट्रेन के माध्यम से आसानी से पहुंच सकते हैं।

बीजापुर सड़क मार्ग से कैसे पहुँचे ? – How to Reach Bijapur by Road in Hindi

बीजापुर एक अच्छा खासा एवं विकसित शहर हैं। यह शहर राज्य के अलग-अलग मुख्य शहरों से सड़क मार्ग के माध्यम से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। कुछ मुख्य शहरों से यहां के लिए डायरेक्ट बस की सुविधा भी देखने को मिल जाती है। वैसे आप यहां पर अपनी खुद की कार या बाइक के माध्यम से भी आसानी से पहुंच सकते हैं।

इस तरह आप बीजापुर सड़क मार्ग, रेल मार्ग या वायु मार्ग के माध्यम से पहुंचकर बीजापुर का अपना ट्रिप आसानी से पूरा कर सकते हैं।

नमस्कार साथियों बीजापुर के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें। अगर इस पोस्ट से रिलेटेड आप हमें कोई राय या सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स आपके लिए ही बना हुआ है। आप वहां पर अपना राय या सुझाव हमारे सामने रख सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS