अयोध्या की प्रमुख पर्यटन स्थल | Famous Tourist Attractions In Ayodhya In Hindi.

आज का हमारा यह आर्टिकल अयोध्या के प्रमुख पर्यटन स्थल यानी कि अयोध्या में विजिट किए जाने वाले आकर्षण जगह के बारे में है। अगर आप भी अयोध्या ट्रिप पर जा रहे हैं तो आपको हमारे इस आर्टिकल में बताए गए अयोध्या के प्रमुख आकर्षण स्थलों को विजिट अवश्य करना चाहिए यकीनन आपको यह सभी जगह अवश्य पसंद आएंगे। वैसे आपको बता दें अयोध्या को अधिकतर लोग राम जन्म भूमि के रूप में ही जानते हैं।

अयोध्या वर्तमान समय में सुर्खियों में बने रहने का कारण यहां पर निर्माण हो रहे श्री राम की भव्य मंदिर हैं, जिसकी वजह से यहां पर लोग वर्तमान समय में काफी अधिक संख्या में विजिट करना पसंद कर रहे हैं। चलिए हम अपनी इस आर्टिकल में जानकारी को आगे बढ़ते हैं और अयोध्या के कुछ फेमस जगहों के बारे में जानते हैं, जिन्हें आपको भी विजिट करना चाहिए –

अयोध्या के बारे में – About Ayodhya In Hindi.

अयोध्या भारत देश का एक खूबसूरत एवं प्राचीन शहर के रूप में जाना जाता है। अयोध्या उत्तर प्रदेश राज्य का एक खूबसूरत शहर है। इस अयोध्या को रामायण महाकाव्य से जुड़ा हुआ बताया जाता है। अयोध्या का नाम अधिकतर लोग खासकर भगवान श्री राम के जन्म भूमि के रूप में जानते हैं।

अयोध्या उत्तर प्रदेश के सरयू नदी के तट पर स्थित एक प्रमुख हिंदू धर्म स्थल हैं। अयोध्या का इतिहास के बारे में बात करें तो माना जाता है कि इसका इतिहास तकरीबन 9000 साल पुराना है। जैसा कि मैंने बताया अयोध्या श्री राम की जन्म भूमि के रूप में काफी प्रचलित हैं यहां पर वर्तमान समय में श्रीराम की एक भव्य मंदिर का भी निर्माण हो रहा है, जिसकी वजह से अयोध्या वर्तमान समय में सुर्खियों में बना हुआ है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बताया जाता है कि अयोध्या को मनू ने बसाया था। अयोध्या में पौराणिक समय में सूर्यवंशी और रघुवंशी राजाओं का राज हुआ करता था। चलिए अब हम जान लेते हैं अयोध्या के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में जिन्हें लोगों द्वारा काफी अधिक संख्या में विजिट किया जाता है –

अयोध्या में घूमने की जगह – Ayodhya me Ghumne ki jagah

अयोध्या भारत देश के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित एक प्राचीन शहर के रूप में जाना जाता है। वैसे तो यह रामायण महाकाव्य से जुड़ा हुआ है। यहां पर पर्यटन स्थल से अधिकतर धार्मिक स्थल देखे जा सकते हैं। आपको बता दें वैसे तो यहां पर कई सारी पर्यटन एवं धार्मिक स्थान मौजूद हैं, लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम अयोध्या में स्थित वैसे पर्यटन या धार्मिक स्थल के बारे में जानेंगे जिन्हें लोगों द्वारा अधिक संख्या में पसंद एवं विजिट किया जाता है। तो चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं –

कनक भवन – Kanak Bhawan, Ayodhya In Hindi.

कनक भवन अयोध्या का एक प्रमुख धार्मिक महत्व रखने वाला दर्शनीय स्थल है। इस दर्शनीय स्थल के बारे में बताया जाता है कि यह यहां पर एक अन्य मंदिर हुआ करता था जिसे रामायण काल से जोड़ कर बताया जाता है की माता कैकेयी ने राम के विवाह के पश्चात सीता को दिया था। इस मंदिर को कई सालों के पश्चात पुनः निर्मित भी करवाया गया था। इसकी वास्तुकला लोगों को काफी अद्भुत लगती है जिसकी वजह से इसकी ओर लोग काफी अधिक संख्या में खींचे चले आते हैं।

मोती महल – Moti Mahal, Ayodhya In Hindi.

मोती महल अयोध्या से कुछ दूरी पर स्थित पर्यटकों द्वारा काफी अधिक संख्या में विजिट किया जाने वाला एक बेहद आकर्षक संरचना हैं। मोतीमहल को स्वर्ण पैलेस के रूप में भी जाना जाता है। इस मोती महल का निर्माण 18 वीं शताब्दी के दौरान किया गया था। इस मोती महल की संरचना एवं इसके आसपास के खूबसूरत वातावरण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी हैं। यह जगह एक प्राकृतिक प्रेमी को अवश्य पसंद आना चाहिए।

दशरथ भवन – Dashrath Bhavan Ayodhya, In Hindi

दशरथ भवन अयोध्या में स्थित अयोध्या का एक प्रमुख स्थल है। बताया जाता है कि यही राजा दशरथ का मूल निवास स्थान है। इसी जगह पर श्री राम और उनके सभी भाइयों का बचपन बीता है। इस दशरथ भवन का प्रवेश द्वार काफी बड़ा एवं रंगीन हैं। इस दशरथ भवन में भगवान श्री राम, लक्ष्मण और सीता की प्रतिमा को भी स्थापित किया गया है।

बड़ी देवकाली देवी मंदिर – Badi Devkali Devi Temple, Ayodhya In Hindi

राम नगरी अयोध्या में देवकाली देवी मंदिर का भव्य स्थान है। इस मंदिर के बारे में बताया जाता है कि यह श्रीरम की कुलदेवी का मंदिर है। देवकाली देवी मंदिर लोगों के बीच काफी प्रमुख हैं। यहां पर हर साल श्रद्धालु काफी अधिक संख्या में आया करते हैं।

इस मंदिर से जुड़ी ऐसी मान्यता है कि यहां पर कोई भी व्यक्ति आने के उपरांत खाली हाथ नहीं जाता। भगवान राम की देवकाली देवी अपने हर भक्तों की मुराद पूरी करती हैं। रामनवमी के दौरान यहां पर श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है।

सीता की रसोई मंदिर – Sita Ki Rasoi, Ayodhya In Hindi

सीता की रसोई जैसे कि नाम से ही प्रतीत होता है कि यह कोई रसोई होगा लेकिन यह कोई रसोई नहीं है बल्कि एक मंदिर है। यह मंदिर राम जन्मभूमि के उत्तर पश्चिम दिशा में स्थित है। इस सीता की रसोई मंदिर में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के साथ-साथ इन सभी की पत्नियों के प्रतिमा भी देखी जा सकती है। यह स्थल भी अयोध्या ट्रिप के दौरान लोगों द्वारा विजिट किया जाने वाला प्रमुख आकर्षण में से एक है।

मंदिर हनुमान गढ़ी – Hanuman Garhi Temple, Ayodhya In Hindi.

10 वीं शताब्दी में निर्मित यह हनुमानगढ़ी मंदिर अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। यह मंदिर एक चोटी पर स्थित हैं, जो कि मुख्य रूप से हनुमान जी को समर्पित एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। इस हनुमानगढ़ी मंदिर को विजिट करने के लिए लोगों को 76 सीढ़ियों से होकर गुजरना पड़ता है।

यह हनुमानगढ़ी मंदिर एक प्राकृतिक प्रेमी को भी काफी पसंद आता है क्योंकि इस मंदिर के आसपास का नजारा एवं यहां से दिखने वाला दृश्य काफी खूबसूरत होता है। इस हनुमानगढ़ी मंदिर से लोगों की काफी मनते भी जुड़ी हुई है। कहा जाता है कि यहां पर सच्चे मन से जाने पर आपकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।

त्रेता के ठाकुर – Treta Ke Thakur, Ayodhya In Hindi

त्रेता के ठाकुर के बारे में बताया जाता है कि अयोध्या में स्थित यह वही मंदिर है, जहां पर श्री राम ने अश्वमेघ यज्ञ किया था। सरजू नदी के तट पर स्थित यह प्राचीन मंदिर भगवान राम से जुड़ी हुई है बताया जाता है कि प्राचीन समय के दौरान काले रेत के पत्थर से बनी भगवान राम की मूर्ति यहीं पर रखी गई है। अयोध्या ट्रिप के दौरान आपको इस पवित्र धार्मिक स्थल की दर्शन करने अवश्य ही जाना चाहिए।

तुलसी स्मारक भवन संग्रहालय – Tulsi Smarak Bhawan Museum, Ayodhya In Hindi

तुलसी स्मारक भवन संग्रहालय का निर्माण 1969 ईस्वी के दौरान कवि तुलसीदास की स्मृति में स्थापित किया गया था। लोगों की ऐसी मान्यता है कि तुलसीदास जी यहीं पर बैठकर रामायण लिखे थे। यही पर एक रिसर्च इंटीट्यूट चलता है, जिसे अयोध्‍या शोध संस्‍थान कहा जाता है। यहां पर एक बड़ी सी लाइब्रेरी भी है जहां पर कई इतिहासकार और विद्वानों द्वारा लिखी गई किताबें भी रखी गई है।

गुप्तार घाट – Guptar Ghat, Ayodhya In Hindi

सरजू नदी के किनारे स्थित यह गुप्तार घाट एक प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है। यहां पर कई छोटे-छोटे मंदिर और यहां का सुंदर दृश्य लोगों को मन मुक्त करने के लिए काफी हैं। बताया जाता है कि भगवान श्रीराम ने इसी घाट पर जल समाधि ली थी।

लोग मुक्ति पाने की इच्छा लेकर इस स्थान पर काफी अधिक संख्या में दर्शन के लिए आते हैं। 19वीं शताब्दी के दौरान इस घाट का नवनिर्माण करवाया गया था। इस गुप्तार घाट के प्रमुख आस्था के केंद्र के बारे में बात करें, तो हनुमान मंदिर, राम जानकी मंदिर, नरसिंह मंदिर, पुराने चरण पादुका मंदिर आदि का नाम सम्मिलित है।

मणी पर्वत – Mani Parwat, Ayodhya In Hindi

मणी पर्वत को भी धार्मिक रूप से काफी महत्व दिया जाता है। बताया जाता है कि रामायण काल के दौरान जब भगवान श्रीराम का छोटे भाई लक्ष्मण युद्ध के दौरान घायल हुए थे, तो उन्हें संजीवनी बूटी की जरूरत थी और हनुमान जी संजीवनी बूटी वाला जिस पर्वत को उठा कर ले जा रहे थे उसी पर्वत की एक छोटा सा हीसा यहां पर गिरा था। मोनी पर्वत की ऊंचाई 75 फीट बताई जाती है। यह पर्वत कई मंदिरों का घर भी है।

गुलाब बारी – Gulab Bari, Ayodhya In Hindi

गुलाब बारी अयोध्या के नजदीकी फैजाबाद में स्थित एक स्मारक है, जिसे नवाब शुजा उद दौला का मकबरा के रूप में भी जाना जाता है। यह स्थान एक प्राकृतिक प्रेमी को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी है क्योंकि यहां पर चारों तरफ हरा-भरा खूबसूरत वातावरण और पानी के फुहारे से सुशोभित देखने में काफी ज्यादा आकर्षक लगता है। आपको भी अयोध्या यात्रा के दौरान इस आकर्षक अस्थल को अवश्य विजिट करना चाहिए।

अयोध्या घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Ayodhya In Hindi.

अयोध्या की यात्रा की योजना अगर आप भी बना रहे हैं और आपके मन में विचार हैं कि अयोध्या जाने का अनुकूल एवं अच्छा समय कब होता है, तो इसके बारे में जानने से पहले मैं आपको बता दूं कि आप अयोध्या अपनी सुविधा के अनुसार पूरे साल में कभी भी जा सकते हैं।

अयोध्या को विजिट करने का अच्छा एवं अनुकूल जिस समय यहां पर लोग अधिक संख्या में जाया करते हैं वह समय अक्टूबर से जनवरी माह का समय होता है। क्योंकि इस समय यहां का मौसम काफी सुहावना होने के साथ-साथ अयोध्या एक श्रद्धालुओं की नगरी है जिसकी वजह से यहां पर अधिकतर उत्सव इसी समय के दौरान मनाया जाता है। यही वजह है कि इस समय यहां पर श्रद्धालु अधिक संख्या में विजिट किया करते हैं।

अयोध्या कैसे पहुँचे ? – How To Reach Ayodhya In Hindi

अयोध्या कोई व्यक्ति अपने यहां से किस माध्यम से कैसे पहुंच सकता है, इसके बारे में अगर आप जानना चाहते हैं तो आपके बता दें कि इसके बारे में हमने पूरे विवरण के साथ एक पूरा का पूरा आर्टिकल ही लिखा है, जिसे पढ़ने के उपरांत आपको पूरे विस्तार से जानकारी मिल जाएगी कि कोई व्यक्ति अपने यहां से अयोध्या कैसे जा सकता है। अयोध्या कैसे पहुंचे ?

अयोध्या के प्रमुख पर्यटन स्थल यानी कि अयोध्या में घूमने की खूबसूरत आकर्षण के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल यहीं पर समाप्त होता है। हमारा यह आर्टिकल आपको कैसा लगा आप अपना राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अयोध्या में घूमने के प्रमुख फेमस जगहों के बारे में लिखे गए इस आर्टिकल में अगर आपको लग रहा है कि कोई आकर्षण स्थल छूट गया है, तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में सुझाव के रूप में बता सकते हैं ताकि हम अपने आर्टिकल को भविष्य में अपडेट करते समय आपके द्वारा दिए गए सुझाव को अपने आर्टिकल में सम्मिलित कर सके।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS