कच्छ में घूमने की जगह |Top 10 Tourist Places In Kutch In Hindi.

इस पोस्ट में आपको कच्छ में घूमने की जगह के बारे में जानने को मिलेगा, जो गुजरात में स्थित पर्यटकों के बीच एक काफी अच्छा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन चुका है, जो खासकर व्हाइट डिजर्ट और रण उत्सव के लिए प्रसिद्ध है। आइए जानते हैं कच्छ में घूमने की जगह के बारे में-

1. कच्छ का रण – The Great Rann Of Kutch In Hindi.

गुजरात में स्थित इस व्हाइट डिजर्ट वाले खूबसूरत स्थान को कच्छ के रण के नाम से जाना जाता है। इस स्थान का मुख्य आकर्षण व्हाइट डिजर्ट यानी सफेद रेगिस्तान और रण उत्सव है, जो देश के विभिन्न क्षेत्रों में काफी प्रसिद्ध है। अपने देश के विभिन्न रेगिस्तान में पीले रंग का रेत देखा होगा, लेकिन इस रेगिस्तान में आपको सफेद रेत देखने को मिलेगा, जो इस स्थान को देश के अन्य रेगिस्तान से अलग बनाता है। गुजरात के इस स्थान पर प्रत्येक वर्ष रण उत्सव का आयोजन होता है, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से लाखों लोग सम्मिलित होते हैं।

2. धौलावीरा – Dholavira In Hindi.

गुजरात के कच्छ के रण में स्थित खदिर बेट द्वीप पर धोलावीरा महानगर स्थित है। 120 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ यह महानगर हड़प्पा संस्कृति का है, जो भारत के 5 सबसे पुरातात्विक स्थलों में से एक है। गुजरात में स्थित इस हड़प्पिय महानगर को करीब 5000 सालों से भी बताया माना जाता है।

3. प्राग महल – Prag Palace In Hindi.

गुजरात के भुज शहर में स्थित प्राग महल का निर्माण राजा राव प्रागमल जी द्वितीय ने इटैलियन गौतिक शैली में सन् 1865 ई ० में करवाया था। इस महल का नाम राजा राव प्रागमल जी द्वितीय के नाम पर रखा गया है। इस महल की वास्तुकला और खूबसूरती की वजह से इस महल में फिल्मों की भी शूटिंग हो चुकी है। कच्छ के रण उत्सव में शामिल होने के बाद आप इस महल को भी विजिट कर सकते हैं।

4. कच्छ म्यूजियम – Kutch Museum In Hindi.

गुजरात में स्थित इस म्यूजियम का नाम भारत के सबसे प्राचीन म्यूजियमों की सूची में शामिल है। इस म्यूजियम में देखी जाने वाली पेंटिंग, नक्काशी और पुराने संगीत वाद्ययंत्र काफी शानदार हैं। यह म्यूजियम बुधवार के दिन बंद रहता है। बुधवार के अलावा इस म्यूजियम के खुलने और बंद होने का समय नीचे दर्शाया गया है।

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक।

(इन्हें भी पढ़ें:- ऑटो वर्ल्ड विंटेज कार म्यूजियम अहमदाबाद)

5. मांडवी बीच – Mandvi Beach In Hindi.

मांडवी शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित मांडवी बीच गुजरात के सभी प्रसिद्ध बीचों में से एक है, जो अपने शांत वातावरण के लिए काफी मशहूर है। अगर आप अपने कच्छ ट्रिप के टूर प्लान में से कुछ समय शांत वातावरण में बिताना चाहते हैं, तो आप मांडवी बीच जा सकते हैं। मांडवी बीच के बाद आप चाहें तो विजय विलास पैलेस को को देखने भी जा सकते हैं, जो इस बीच से कुछ ही दूरी पर मांडवी शहर में स्थित है।

6. नारायण सरोवर – Narayan Sarovar In Hindi.

नारायण सरोवर को विष्णु सरोवर भी कहा जाता है, जो भारत के 5 सबसे प्रसिद्ध एवं पवित्र सरोवर में से एक है। इस सरोवर में कुछ दूर जाने का रास्ता बनाया गया है, जहां से दिखने वाले इस सरोवर के नजारे को भुला नहीं जा सकता है। इस सरोवर के किनारे ही नारायण मंदिर भी स्थित है, जिसमें जाकर आप भगवान विष्णु के दर्शन कर सकते हैं। इस सरोवर से कुछ ही दूरी पर स्थित आप कोटेश्वर महादेव मंदिर में जाकर भोलेनाथ की दर्शन कर सकते हैं।

7. जंगली गधा अभ्यारण्य (घुड़खर अभ्यारण्य) Wild Ass Sanctuary In Hindi.

4953 वर्ग किमी. के क्षेत्र में फैले हुए इस अभ्यारण्य को जंगली गधा, जिसे घुड़खर भी कहा जाता है, के लिए सन् स्थापित ई० में किया गया था, लेकिन वर्तमान समय में इस अभ्यारण्य में चिंकारा और नीलगाय को भी देखा जा सकता है। 4953 वर्ग किमी. क्षेत्र वाला यह अभ्यारण्य भारत का सबसे बड़ा अभ्यारण्य है। यहां पर आपको घुड़खर यानी जंगली गधा काफी संख्या में देखने को मिल जाएंगे।

8. श्यामजी कृष्ण वर्मा मेमोरियल – Shyamji Krishna Varma Memorial Kutch In Hindi.

श्यामजी कृष्ण वर्मा जी भारत के सबसे बड़े स्वतंत्रता सेनानी में से एक थे, जिनका जन्म गुजरात के मांडवी शहर में हुआ था। श्यामजी कृष्ण वर्मा जी के सम्मान में इस म्यूजियम की स्थापना गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने करवाया था। कच्छ जाने के बाद आप इस म्यूजियम को विजिट कर सकते हैं। यहां पर आपको काफी कुछ देखने, जानने और सीखने को मिलेगा।

9. विजय विलास पैलेस – Vijay Vilas Palace In Hindi.

विजय विलास पैलेस एक तरह का रजवाड़ी महल है, जो गुजरात के मांडवी शहर में स्थित है और इस महल का निर्माण निर्माण राजा विजय राज के द्वारा सन् 1929 ई० में किया गया था। इस महल की रंगीन कांच, गुम्बद और खंभों पर की गईं नक्काशियां पर्यटकों को काफी पसंद आता है।

10. श्री भद्रेश्वर जैन मंदिर – Shri Bhadreshwar Jain Temple In Hindi.

गुजरात का श्री भद्रेश्वर जैन मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध एवं पुराने जैन मंदिरों में से एक है, जिसकी वास्तुकला और नक्काशी सराहनीय है। इस मंदिर में संगमरमर के पत्थर से निर्मित एक मुख्य मंदिर भी मौजूद है। श्री भद्रेश्वर जैन मंदिर के परिसर में आपको कई सारे मंदिर देखने को मिलेंगे, लेकिन इन मंदिरों में से आपको कुछ ऐसे भी मंदिर देखने को मिलेंगे, जिसके ऊपर भी छोटे-छोटे मंदिर बनाए गए हैं।

कच्छ में घूमने की जगह के बारे में दी गई जानकारी से आपको अगर थोड़ा-सा भी फायदा हुआ हो, तो हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS