हिमाचल प्रदेश के 10 सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन | Top 10 Hill Station In Himachal Pradesh In Hindi.

यहां आज आपको हिमाचल प्रदेश के 10 सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन के बारे में जानने को मिलेगा, ताकि जब आप हिमाचल प्रदेश घूमने जाने का प्लान करें, तो इन हिल स्टेशनों को विजिट करना भूल ना पाएं। दोस्तों हिमाचल प्रदेश में ऐसे तो बहुत सारे हिल स्टेशन हैं, लेकिन मैंने आपके लिए हिमाचल प्रदेश के 10 सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन को तैयार किया है, ताकि आप भी हिमाचल प्रदेश के 10 सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। चलिए अब जानते हैं हिमाचल प्रदेश के 10 सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन के बारे में –

1. मनाली हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश – Manali Hill Station In Himachal Pradesh In Hindi.

मनाली हिल स्टेशन को लोग एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए सबसे ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि मनाली हिमाचल प्रदेश का एकलौता ऐसा हिल स्टेशन है, जहां रिवर राफ्टिंग से लेकर पैराग्लाइडिंग जैसी कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटीज की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। दोस्तों अगर आप मनाली के एडवेंचर एक्टिविटीज को एंजॉय करना चाहते हैं, तो आप गर्मी के मौसम में मनाली जा सकते हैं, क्योंकि मॉनसून और सर्दी की तुलना में गर्मी के दिनों में यहां सबसे ज्यादा एडवेंचर एक्टिविटीज की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

(इन्हें भी जानें:- मनाली जाने का सही समय)

2. कुल्लू हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश – Kullu Hill Station In Himachal Pradesh In Hindi.

कुल्लू भी हिमाचल प्रदेश का एक काफी प्रसिद्ध हिल स्टेशन है, जो बर्फ के बने घरों, जिसे “इग्लू” कहा जाता है, के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। स्नोफॉल के पर्पस से हिल स्टेशनों को विजिट करने वाले पर्यटकों के लिए कुल्लू हिल स्टेशन भी काफी अच्छा है, क्योंकि कुल्लू में भी बहुत ज्यादा मात्रा में स्नोफॉल होता है, लेकिन कुल्लू हिल स्टेशन अपने बर्फ के घरों की वजह से हनीमून कपल्स को सबसे ज्यादा पसंद आता है।

3. शिमला हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश – Shimla Hill Station In Himachal Pradesh In Hindi.

आप भी जानते होंगे कि शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश का एक फेमस हिल स्टेशन भी है, जहां लोग हनीमून ट्रिप के साथ-साथ अपने फैमिली ट्रिप के लिए जाना पसंद करते हैं। शिमला में स्नोफॉल को एंजॉय करने के लिए सबसे ज्यादा पर्यटक शिमला हिल स्टेशन को विजिट करने जाते हैं। स्नोफॉल के साथ-साथ सुहावने मौसम में कुछ दिन छुट्टियां मनाने जाने के लिए शिमला हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश का एक परफेक्ट हिल स्टेशन है।

(इसे भी देखें:- शिमला जाने का सबसे अच्छा समय)

4. कसोल हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश – Kasol Hill Station In Himachal Pradesh In Hindi.

कसोल हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश का एक ऐसा हिल स्टेशन है, जहां की प्राकृतिक सुंदरता, शांति एवं यहां बिताए गए कुछ दिन जीवन भर आपको याद रहेगा। कसोल हिल स्टेशन जाने पर आप पार्वती घाटी के सुंदर नजारों के साथ-साथ पार्वती नदी के किनारे शांति के कुछ पल बिता सकते हैं, जहां बहने वाली हवाएं पार्वती नदी के पानी की आवाज के साथ बिताए गए शांति के कुछ पल हमेशा आपको याद रहेगा।

5. धर्मशाला हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश – Dharamshala Hill Station In Himachal Pradesh In Hindi.

हिमाचल प्रदेश में स्थित धर्मशाला हिल स्टेशन कांगड़ा जिले में स्थित है, जिसका मुख्यालय धर्मशाला शहर है। हिमाचल प्रदेश का धर्मशाला हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और शांत माहौल के साथ-साथ बर्फीले पहाड़ों, मठों, झीलों, मंदिरों ऐतिहासिक धरोहरों और ट्रेकिंग स्थलों के लिए भी जाना जाता है। धर्मशाला में शांति का मुख्य कारण वहां के मठों में निवास करने वाले बौद्ध भिक्षु लोग हैं, जिनकी संख्या यहां हजारों में है।

6. डलहौजी हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश – Dalhousie Hill Station In Himachal Pradesh In Hindi.

डलहौजी हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित एक शांत और बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, जिसका नाम इस लिस्ट में शामिल करना एकदम जरूरी है। दोस्तों डलहौजी हिल स्टेशन हनीमून कपल्स के लिए भी काफी सही जगह है, जहां पर नौका विहार, कैंपिंग और ट्रेकिंग जैसी चीजों को भी एंजॉय किया जा सकता है। डलहौजी के शांत वातावरण में अपनी छुट्टियां मनाने के बाद आपको काफी अच्छा फील होगा।

7. खज्जियार (मिनी स्वीटजरलैंड) हिल स्टेशन – khajjiar Hill Station In Himachal Pradesh In Hindi.

भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित मिनी स्वीटजरलैंड के नाम से प्रसिद्ध खज्जियार हिल स्टेशन भारत के साथ-साथ विदेशों में भी काफी फेमस है। यहां के चीड़ और देवदार के हरे भरे पेड़, घास के बहुत बड़े मैदान, जिसे उत्तराखंड में “बुग्याल” कहा जाता है, और यहां के ऊंचे पहाड़ों की खूबसूरती वाकई में इस हिल स्टेशन की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।

घास के बड़े मैदान के मध्य में एक छोटी-सी झील भी स्थित है, जहां पर आप बोटिंग वगैरह को एंजॉय कर सकते हैं। बोटिंग के साथ-साथ यहां पर आप घुड़सवारी, ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग और जोरबिंग जैसे एक्टिविटीज को भी एंजॉय कर सकते हैं। इतनी सारी खूबियां होने की वजह से ही इस हिल स्टेशन को “मिनी स्वीटजरलैंड” के नाम से जाना जाता है।

(इन्हें भी देखें:- खज्जियार झील हिमाचल प्रदेश)

8. कल्पा हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश – kalpa Hill Station In Himachal Pradesh In Hindi.

कल्पा हिल स्टेशन उन सभी पर्यटकों के लिए खास है, जो बाइक से इस हिल स्टेशन को विजिट करने जाते हैं, क्योंकि बाइक से कल्पा जाने पर रास्ते में मिलने वाले प्राकृतिक हरियाली और खूबसूरत नजारे सभी बाइकर्स की यादों में हमेशा के लिए जगह बना लेती है। साथ ही यहां के शांत मठ, मंदिर और सेब के बगान भी पर्यटकों को काफी पसंद आते हैं और ये सभी चीजें मिलकर कल्पा हिल स्टेशन को हिमाचल प्रदेश के अन्य सभी हिल स्टेशनों से काफी अलग बनाता है।

9. चैल हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश – Chail Hill Station In Himachal Pradesh In Hindi.

भारत के चैल हिल स्टेशन में सिर्फ देश का ही नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान है, जो हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित है। मीटर की ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से चैल हिल स्टेशन से हिमालय पर्वत की प्रस्तुति गज़ब ही दिखती है। चैल हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऊंची पहाड़ी से दिखने वाले खूबसूरत नजारे के लिए बेहद प्रसिद्ध है। यहां पर एक वन्यजीव अभ्यारण्य मौजूद होने की वजह से यहां पर तेंदुए और हिमालयन भालू के साथ-साथ कई अन्य प्रजातियों को देखा जा सकता है।

10. मैक्लाॅडगंज हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश – Mcleodganj Hill Station In Himachal Pradesh In Hindi.

हिमाचल प्रदेश का मैक्लाॅडगंज हिल स्टेशन बौद्ध धर्म के निवास वाले तिब्बती बौद्धों एवं अनुयायियों के लिए जाना जाता है। काफी सारे तिब्बती बौद्धों एवं अनुयायियों के निवास स्थान होने की वजह से मैक्लाॅडगंज हिल स्टेशन को छोटा ल्हासा के नाम से भी जाना जाता है। यह स्थान निवास स्थान है बौद्ध धर्म के 14 वें दलाई लामा का, जो यहां पर तिब्बती बौद्धों एवं अनुयायियों के निवास स्थान होने का मुख्य कारण है। दोस्तों अगर अपने कभी बौद्धों के मठों को विजिट किया है, तो आपको वहां के शांति के बारे में अच्छे से मालूम होगा।

हिमाचल प्रदेश के 10 सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन से जुड़े सवाल आप नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़ें:-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS