भारत के 10 सबसे प्रसिद्ध मंदिर | Top 10 Famous Hindu Temples In India In Hindi.

आज मैंने इस पोस्ट में भारत के 10 सबसे प्रसिद्ध मंदिर के बारे में बताया है, जहां हर साल लाखों- करोड़ों श्रद्धालु दर्शन करने और अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु विनती करने जाते हैं। अगर आप भी मंदिरों में जाना और देवी- देवताओं का दर्शन करना पसंद करते हैं, तो आपको भी भारत के 10 सबसे प्रसिद्ध मंदिर में जाना चाहिए, जो मैंने बताया है। आइए विस्तार से जानते हैं भारत के 10 सबसे प्रसिद्ध मंदिर के बारे में-

1. वैष्णो देवी मंदिर – Vaishno Devi Temple Jammu And Kashmir In Hindi.

जम्मू कश्मीर के कटरा से करीब 18 किमी. दूर स्थित माता वैष्णो मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों में से एक है। नवरात्रि के समय इस मंदिर में लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते हैं। आपको बता दें कि कुछ साल पहले माता वैष्णो देवी मंदिर तक जाने के लिए कटरा से पैदल ही जाना पड़ता था, लेकिन वर्तमान में माता वैष्णो देवी मंदिर जाने के लिए घोड़ा, पालकी, बैटरी कार और हेलीकॉप्टर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

माता वैष्णो देवी मंदिर से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

(इन्हें भी पढ़ें:- माता वैष्णो देवी मंदिर।)

2. तिरुपति बालाजी मंदिर – Tirupati Balaji Temple Andhra Pradesh In Hindi.

भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में स्थित यह तिरुपति बालाजी मंदिर भगवान विष्णु जी को समर्पित है। भारत के इस मंदिर में प्रत्येक वर्ष करोड़ों लोग दर्शन करने और अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु विनती करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भगवान विष्णु जी का यह मंदिर भारत के सबसे धनी मंदिरों की सूची में भी शुमार है।

3. जगन्नाथ मंदिर पुरी – Jagannath Temple Puri In Hindi.

भारत के उड़ीसा राज्य के पुरी शहर में स्थित चार धामों में से एक जगन्नाथ मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। यह मंदिर अपने रथ यात्रा के लिए काफी मशहूर है। जगन्नाथ मंदिर में हर साल होने वाले रथ यात्रा में लाखों श्रद्धालु देश के विभिन्न क्षेत्रों से सम्मिलित होते हैं।

जगन्नाथ मंदिर के बारे में विशेष जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

(इन्हें भी जानें:- जगन्नाथ मंदिर कैसे जाएं, कब जाएं, होटल, बजट)

4. काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी – Kashi Vishwanath Temple Varanasi In Hindi.

धरती की सबसे पवित्र नदी गंगा के तट पर स्थित यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है, जहां देश के कोने- कोने से करोड़ों लोग भोलेनाथ की दर्शन करने के लिए जाते हैं। भगवान के 12 ज्योतिर्लिंगों में शुमार इस मंदिर को विश्वेश्वर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।

5. सोमनाथ मंदिर – Somnath Temple Gujarat In Hindi.

गुजरात के कपिला, हिरण और सरस्वती इन तीनों नदियों के संगम वाले तट पर बसा यह मंदिर भी भगवान शिव को समर्पित है। साथ ही यह मंदिर भगवान भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंगों में भी शामिल है। इस प्राचीन मंदिर के महत्व को आप वेद और पुराण जैसे ग्रंथों से भी जान सकते हैं।

6. रामेश्वरम मंदिर – Rameshwaram Temple Tamilnadu In Hindi.

तमिलनाडु के रामेश्वरम नामक शहर में स्थित यह मंदिर भगवान भोलेनाथ को समर्पित 12 ज्योतिर्लिंगों में भी शामिल है, जिसे रामनाथस्वामी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। भगवान शिव का ये वही मंदिर है, जब श्री राम जी ने लंका जाने के लिए पुल का निर्माण करने से पहले भगवान शिव का शिवलिंग बनाकर उनकी पूजा-अर्चना की थी।

रामेश्वरम मंदिर के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको नीचे लिंक मिल जाएगा, जिसके ऊपर क्लिक करके आप इस मंदिर से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

(इन्हें भी पढ़ें:- रामेश्वरम मंदिर बजट)

7. श्री सिद्धि विनायक गणपति मंदिर – Shri Siddhi Vinayak Ganapati Temple Mumbai In Hindi.

मुंबई में स्थित इस मंदिर में प्रत्येक दिन भगवान श्री गणेश जी से दर्शन करने हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। विट्ठू और देऊबाई पाटिल के द्वारा इस मंदिर का निर्माण 1801 में करवाया गया था। गणेश जी के इस मंदिर से महाराष्ट्र के लोगों का काफी आस्था जुड़ा हुआ है।

8. ब्रह्मा मंदिर पुष्कर – Brahma Temple Pushkar Rajasthan In Hindi.

राजस्थान के पुष्कर शहर में स्थित ब्रह्मा जी का यह मंदिर पूरी दुनिया का एकमात्र मंदिर है। पुष्कर झील की किनारे स्थित इस मंदिर के पीछे एक काफी दिलचस्प कहानी जुड़ी हुई है, जिसके बारे में जानने के लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। पुष्कर में हर साल एक मेला भी लगता है, जिसमें लाखों लोग सम्मिलित होते हैं।

(और पढ़ें:- ब्रह्मा मंदिर पुष्कर बजट)

9. कामाख्या देवी मंदिर – Kamakhya Devi Temple Guwahati In Hindi.

असम के गुवाहाटी में स्थित माता सती के 51 शक्तिपीठों में से एक यह मंदिर भारत में काफी प्रसिद्ध है। तांत्रिक लोगों का इस मंदिर से काफी आस्था जुड़ा हुआ है और उनका कहना है कि कामाख्या माता हमारी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। माताजी से दर्शन करने के लिए देश के विभिन्न शहरों से आने वाले पर्यटकों की संख्या हर साल लाखों में होती है।

10. केदारनाथ मंदिर – Kedarnath Temple Uttrakhand In Hindi.

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ मंदिर साल में सिर्फ 6 महीने ही खुला रहता है, लेकिन इसी 6 महीने में इस मंदिर में विराजमान भगवान शिव के दर्शन करने हर साल करोड़ों लोग जाते हैं।

इस मंदिर के बंद होने के कुछ ही दिनों बाद इसके दोबारा खुलने का इंतजार लाखों श्रद्धालु ऐसे करते हैं, जैसे कि इस मंदिर में जाकर भगवान शिव का दर्शन करना ही उनका मंजिल है और वे लोग इस मंजिल को पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। आपको बता दें कि केदारनाथ मंदिर पंच केदार, चार धाम और भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में भी शामिल है।

केदारनाथ मंदिर के बारे में विशेष जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

(इन्हें भी पढ़ें:- हेलिकॉप्टर से केदारनाथ मंदिर की यात्रा कैसे करें)

11. बद्रीनाथ मंदिर – Badrinath Temple Uttrakhand In Hindi.

भगवान विष्णु जी को समर्पित यह मंदिर छोटी और बड़ी दोनों चार धामों में शामिल है। भगवान विष्णु जी के इस मंदिर से सिर्फ उत्तराखंड के ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धालुओं का आस्था जुड़ा हुआ है। यही कारण है कि इस मंदिर में हर साल लाखों लोग दर्शन करने जाते हैं। बद्रीनाथ मंदिर के बारे में अधिक जानकारी आपको नीचे दिए गए लिंक से मिल जाएगी।

(और जानें:- कम खर्च में बद्रीनाथ धाम की यात्रा कैसे करें)

आशा है कि भारत के 10 सबसे प्रसिद्ध मंदिर के बारे में जानकर आपको अच्छा लगा होगा। इस पोस्ट से संबंधित आप अपनी राय हमें जरूर दें।

धन्यवाद।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS