चंडीगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल | Tourist Places In Chandigarh In Hindi

चंडीगढ़ शहर भारत का एक प्रमुख एवं सुव्यवस्थित शहर है। चंडीगढ़ भारत के राज्य हरियाणा और पंजाब की राजधानी भी है, जहां पर आपको खुद की हवाई अड्डा एवं रेलवे स्टेशन भी देखने को मिल जाती है। यह खूबसूरत शहर चंडीगढ़ पर्यटन की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं। यहां पर स्थित पर्यटन स्थल को विजिट करने लोग भारत के अन्य क्षेत्रों से भी आया करते हैं। अगर आप भी चंडीगढ़ को विजिट करने वाले हैं, तो आप हमारे इस लेख को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें। तो चलिए शुरू करते हैं –

चंडीगढ़ का इतिहास – History of Chandigarh In Hindi

हिमालय के शिवालिक श्रेणी की तलहटी में स्थित हरियाणा और पंजाब राज्य की राजधानी चंडीगढ़ भारत का एक प्रमुख एवं सुप्रसिद्ध शहर है। चंडीगढ़ का नाम दो शब्दों चंडी और गढ़ को मिलकर बना हुआ है, जिसमें चंडी ‘देवी चंडी’ के नाम से लिया गया और गढ़ का अर्थ ‘किला’ होता है।

चंडीगढ़ में घूमने की अच्छी जगहें – Best Tourist Places In Chandigarh In Hindi

हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ भारत का एक प्रमुख शहरों में गिना जाता है। वैसे आपको बता दें चंडीगढ़ में कई सारी पर्यटन एवं धार्मिक स्थल देखने को मिल जाती है, लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम चंडीगढ़ के केवल वैसे ही पर्यटन स्थल के बारे में जानेंगे जो प्रमुख हो। जिसे लोगों द्वारा काफी संख्या में विजिट किया जाता हो।

अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय – International Dolls Museum In Hindi

चंडीगढ़ में स्थित इस अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय को 1950 ईस्वी के दौरान निर्माण करवाया गया था। चंडीगढ़ के इस अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय में तकरीबन 25 से भी अधिक अलग-अलग देशों के गुड़िया और कठपुतलियां के संग्रह को देखा जा सकता है।

रोज गार्डन – Rose Garden In Hindi

तकरीबन 30 एकड़ के बड़े क्षेत्रों में फैले चंडीगढ़ का रोज गार्डन को जाकिर हुसैन रोज गार्डन के रूप में भी जाना जाता है। चंडीगढ़ के इस रोज गार्डन में तकरीबन 1600 से भी ज्यादा गुलाब के फूलों की अलग-अलग प्रजातियां देखने को मिल जाती है। इस रोज गार्डन को लोगों द्वारा काफी संख्या में विजिट किया जाता है।

यह गार्डन अक्सर प्रकृति प्रेमियों एवं फोटोग्राफी करने वाले लोगों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। यह गार्डन वाकई में काफी ज्यादा खूबसूरत एवं आकर्षण से भरा पड़ा है।

रॉक गार्डन ऑफ चंडीगढ़ – Rock Garden Of Chandigarh In Hindi

रॉक गार्डन का निर्माण तकरीबन 1957 ईसवीं के दौरान किया गया था। इस गार्डन का निर्माण नेक चंद द्वारा किया गया था। 40 एकड़ के बड़े क्षेत्रो में फैला यह खूबसूरत रॉक गार्डन देखने में काफी ज्यादा आकर्षक लगता है। यहां पर आपको जाने के उपरांत कचड़े एवं वेस्टेड से बने मूर्तियां का संग्रह देखने को मिल जाता है।

सुखना लेक – Sukhna Lake In Hindi

सुखना लेक चंडीगढ़ में स्थित मानव निर्मित खूबसूरत झील है। इस झील को 1958 ईस्वी के दौरान बनाया गया था। यह खूबसूरत झील प्राकृतिक प्रेमियों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। यह सुखना झील शहर की भीड़भाड़ से दूर स्थित शांत वातावरण के कारण लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। यहां पर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने जा सकते हैं। यकीनन यह झील एवं यहां के आसपास का वातावरण आपको पसंद आएंगे।

फन सिटी – Fun City In Hindi

रामगढ़ का फन सिटी जल से जुड़ी मनोरंजन के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यह फन सिटी वाटर प्रेमी के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पर लहर पूल, लैंडिंग पूल और स्लाइडर आदि कई पानी से जुड़ी मनोरंजन वाली साधन देखने को मिल जाती है। यहां पर जाने के उपरांत आप कई सारी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। यकीनन आपको यह फन सिटी काफी ज्यादा पसंद आएगा।

चंडीगढ़ घूमने जाने का अच्छा समय – Best Time To Visit Chandigarh In Hindi

चंडीगढ़ घूमने जाने का अच्छा समय सितंबर माह से लेकर नवंबर माह के बीच एवं फरवरी माह से लेकर मार्च माह के बीच का समय चंडीगढ़ घूमने जाने का अनुकूल समय माना जाता है। वैसे आपको बता दें कि आप चंडीगढ़ का ट्रिप अपने सुविधा के अनुसार पूरे साल में कभी भी कर सकते हैं। एक और महत्वपूर्ण बात आप चंडीगढ़ का प्लान गर्मी के दिनों में ना करें नहीं तो आपको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

चंडीगढ़ कैसे पहुंचें ? – How To Reach Chandigarh In Hindi

चंडीगढ़ के ट्रिप अगर आप अपने यहां से करना चाहते हैं, तो आपको बता दें आप अपनी सुविधा के अनुसार चंडीगढ़ किसी माध्यम यानी कि हवाई मार्ग, रेल मार्ग एवं सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं। अगर हम चंडीगढ़ वायु मार्ग के द्वारा पहुंचने के बारे में बात करें तो चंडीगढ़ शहर में ही खुद का हवाई अड्डा है।

इसके अलावा अगर आप यहां पर ट्रेन के माध्यम से भी पहुंचना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि चंडीगढ़ शहर में ही खुद का रेलवे जंक्शन स्थित है। आप अपने यहां से चंडीगढ़ में स्थित इन हवाई अड्डा या रेलवे जंक्शन पहुंचने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन के माध्यम से चंडीगढ़ का ट्रिप आसानी से पूरा कर सकते हैं।

चंडीगढ़ अगर आप अपने यहां से सड़क मार्ग के माध्यम से खुद की कार या बाइक के द्वारा या बस के माध्यम से पहुंचना चाहते हैं, तो आपको बता दें चंडीगढ़ भारत के प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग द्वारा बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इसलिए आप यहां पर सड़क मार्ग के माध्यम से भी बहुत ही आसानी से पहुंच कर आप अपना चंडीगढ़ का ट्रिप पूरा कर सकते हैं।

आज का हमारा यह आर्टिकल जो कि चंडीगढ़ का प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में है, आपको कैसा लगा ? आप अपना राय या सुझाव हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हमारे इस आर्टिकल को अपने दोस्तों एवं परिवार के सदस्यों के साथ भी शेयर जरूर करें, ताकि उन्हें भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS