ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान की पूरी जानकारी | Tadoba National Park Maharashtra in Hindi

नमस्कार साथियों आज के इस आर्टिकल में हम महाराष्ट्र राज्य के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले हैं। इस राष्ट्रीय उद्यान को लोग टाइगर रिजर्व के रूप में भी जानते हैं। यहां पर पाए जाने वाले अलग-अलग प्रजातियों के पेड़-पौधे, जीव-जंतु, सरीसृप के अलावा तितलियों एवं पक्षियों की प्रजातियां लोगों को काफी ज्यादा अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यही वजह है कि लोग इस ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान में अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ जाया करते हैं। महाराष्ट्र राज्य में स्थित इस ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान के बारे में पूरी जानकारी जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढ़ना। तो चलिए शुरू करते हैं –

विषय - सूची

ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान के बारे में – About Tadoba National Park in Hindi

ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान महाराष्ट्र राज्य के नागपुर से तकरीबन 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक खूबसूरत उडान के रूप में जाना जाता है। ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान एक टाइगर रिजर्व के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर पाए जाने वाले वनस्पति जीव-जंतु पक्षियों के अलग-अलग प्रजातियों के अलावा तितलियों के अलग-अलग कई प्रजातियां पाई जाती है, जो कि यहां पर आने वाले लोगों को काफी ज्यादा आकर्षित करती हैं। यह जगह अपने दोस्तों या फैमिली के सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए खूबसूरत जगह है। ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान के बारे में पूरी जानकारी जानने के लिए आप इस आर्टिकल में अंत तक बने रहिए।

ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान का इतिहास – History of Tadoba National Park in Hindi

ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान भारत देश के राज्य महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में स्थित एक बड़ा एवं काफी आकर्षक राष्ट्रीय उद्यान के रूप में जाना जाता है। महाराष्ट्र राज्य में स्थित यह ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान प्राकृतिक विरासत के लिए जाना जाता है।

वर्ष 1955 ईस्वी के दौरान 116.54 वर्ग किलोमीटर के बड़े क्षेत्र को ताडोबा नैशनल पार्क के रूप में स्थापित किया गया था। फिर कुछ वर्षों के पश्चात 1986 ईस्वी के दौरान इस नेशनल पार्क के बगल में ही एक वन्य जीव अभ्यारण की स्थापना की गई। इन सबके अलावा इन दोनों को 1995 ईस्वी के दौरान मिलाकर एक टाइगर रिजर्व प्रोजेक्ट के रूप में घोषित किया गया। इस तरह यह ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान भारत देश के 41 वां टाइगर रिजर्व बन गया। तभी से इस ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान को कोई ताडोबा नेशनल पार्क तो कोई ताडोबा टाइगर रिजर्व के रूप में जानता है।

ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान में पायी जाने वाली वनस्पतियां एवं वन्य जीव– Flora in Tadoba National Park in Hindi

महाराष्ट्र राज्य में स्थित यह ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान 625.4 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाने वाले वनस्पतियों की बात की जाए, तो यहां पर ऐन, सलाई, सेमल, तेंदू, बीजा, धौड़ा, हल्द, बेहेड़ा, करदा गम, भेरिया, काला बेर, महुआ, मधुका, अर्जुन, बांस, आदि इसी तरह की और कई वनस्पतियां एवं उनकी प्रजातियों को देखा जा सकता है।

वनस्पतियों के अलावा इस ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाने वाले जीव-जंतुओं के बारे में बात करें, तो यहां पर बाघ, भारतीय तेंदुए, स्लॉथ भालू, जंगली बिल्लियाँ, सांभर, हिरण, गौर, छोटे भारतीय केवेट, बार्किंग हिरण, चीतल, नीलगाय, ढोले, धारीदार हाइना आदि जैसे कई और अन्य प्रकार के जीव-जंतुओं के प्रजातियों को देखा जा सकता है।

इस ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान मैं इन जीव-जंतुओं एवं वनस्पतियों के अलावा यहां पर तकरीबन पक्षियों के 195 प्रकार के प्रजातियां और तितलियों की तकरीबन 74 प्रजातियां पाई जाती हैं। यही नहीं इस राष्ट्रीय उद्यान में इन सबके अलावा भी कई अन्य प्रकार के सरीसृप का भी प्रजाति देखा जा सकता है। ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाने वाले इतने सारे जीव-जंतु, पशु-पक्षी, सरीसृप की प्रजातियों को देखने लोग काफी दूर-दूर से एवं अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने आया करते हैं।

ताडोबा नेशनल पार्क सफारी की सुविधा – Tadoba National Park Safari in Hindi

ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान को विजिट करने के उपरांत यहां पर चलने वाले सफारी की सवारी जरूर करें। इस टाइगर रिजर्व में चलने वाले सफारी की यात्रा के दौरान लोग काफी ज्यादा मस्ती एवं इंजॉय करते हैं। यहां पर पाए जाने वाले जीव-जंतुओं एवं हरे-भरे जंगल को सफारी राइड के दौरान लोग काफी करीब से देख कर एंजॉय कर पाते हैं। इस ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान में चलने वाले सफारी की सवारी के लिए आपको अलग से टिकट लेनी होगी। इसके अलावा इस ताडोबा नेशनल पार्क में चलने वाले सफारी की टाइमिंग भी निर्धारित की गई है। पहला समय सुबह 6:00 बजे से 10:00 बजे तक एवं दूसरा समय दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

( इन्हें भी पढ़े : – सिद्धिविनायक मंदिर

> लोनावला में घूमने की जगह

> भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र)

ताडोबा नेशनल पार्क खुलने एवं बंद होने का समय – Opening and Closing Time of Tadoba National Park In Hindi

ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान का खुलने एवं बंद होने पर समय के बारे में बात करें, तो यह राष्ट्रीय उद्यान सुबह 10:00 बजे खुलता एवं शाम 6:00 बजे बंद हो जाता है। यह सप्ताह में 6 दिन खुला रहता है रविवार को यह ताडोबा रष्ट्रीय उद्यान बंद रहता है। आप इस राष्ट्रीय उद्यान को बतायें गये इसी समय के बीच कभी भी विजिट करने जा सकते हैं।

ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान की प्रवेश शुल्क – Entry Fee of Tadoba National Park In Hindi

ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान में जाने के लिए प्रवेश शुल्क के बारे में बात करें, तो यहां प्रवेश प्रति व्यक्ति ₹20 निर्धारित किया गया है। वैसे आपको बता दें आप ताडोबा नेशनल पार्क में जाकर कौन-कौन से गतिविधि करना चाहते हैं, उसके लिए आपको अलग से चार्ज देना होगा। आप इस राष्ट्रीय उद्यान में जाकर सफारी का सवारी करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको अलग से चार्ज देने होंगे। इस राष्ट्रीय उद्यान में कार पार्किंग के लिए आपको ₹50 का शुल्क देना होगा।

ताडोबा नेशनल पार्क की यात्रा टिप्स – Tips for visiting Tadoba National Park in Hindi

महाराष्ट्र राज्य में स्थित अगर आप इस पर ताडोबा नेशनल पार्क को विजिट करने वाले हैं, तो यहां पर जाने से पहले इन टिप्स को जरूर फॉलो करें –

  • ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान को विजिट करते समय यह ध्यान जरूर रखें, कि उन क्षेत्रों में आप पर प्रवेश कभी ना करें, जहां पर जाने पर पाबंदी लगाया गया हो।
  • इस टाइगर रिजर्व को विजिट करते समय आप स्मोकिंग करने से बचें।
  • इस ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाने वाले जीव-जंतुओं से छेड़खानी ना करें। जैसे यहां पर स्थित जानवरों को खिलाने-पिलाने की कोशिश न करें।
  • ताडोबा नेशनल पार्क को विजिट करते समय आप चमकीले कपड़े पहन कर ना जाए।
  • अगर आप इस ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान को विजिट करते समय सफारी का सवारी कर रहे हैं, तो आप अपने गाइड के बिना परमिशन सफारी से ना उतरे और ना ही कहीं पर जाएं।
  • इस ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान को विजिट करते समय आप अपने साथ एक अच्छा सा कैमरा या एक अच्छा कैमरा वाला फोन जरूर ले जाए, ताकि आप यहां की खूबसूरती को यादगार के रूप में अपने कैमरे में कैद कर सकें।

ताडोबा नेशनल पार्क के आसपास घूमने के लिए जगहें – Places To Visit Around Tadoba National Park

अगर आप महाराष्ट्र राज्य के ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान को विजिट करने वाले हैं, तो आप नीचे बताए गए इसके आसपास घूमने की जगहों को भी विजिट कर सकते हैं, यकीनन आपको यह घूमने की जगहें भी काफी पसंद आएंगे।

  • उर्जानगर झील
  • ताडोबा झील
  • ईराई बांध
  • नागझिरा वन्यजीव अभयारण्य
  • नवेगांव राष्ट्रीय उद्यान

ताडोबा नेशनल पार्क घूमने जाने का अच्छा समय – Best time to visit Tadoba National Park in Hindi

ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान घूमने जाने के बारे में बात करें, तो आप यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार जब भी आपको समय मिले आप पूरे साल में यहां पर कभी भी घूमने जा सकते हैं। लेकिन इस ताडोबा नेशनल पार्क को विजिट करने का अच्छा समय अक्टूबर से लेकर मार्च के बीच के समय को माना जाता है। कहां जाता है कि यह समय ताडोबा नेशनल पार्क को विजिट करने का अनुकूल समय होता है। वैसे आपको एक और बात बता दें, कि यह ताडोबा नेशनल पार्क वर्षा ऋतु के दौरान काफी ज्यादा हरा-भरा एवं आकर्षक दिखता है।

ताडोबा नेशनल पार्क कैसे पहुँचे ? – How to Reach Tadoba National Park in Hindi

ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान विजिट करने के बारे में बात करें, तो आप यहां पर अपने यहां से अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी माध्यम जैसे – वायु मार्ग, रेल मार्ग या सड़क मार्ग की सहायता से सफलतापूर्वक पहुंच सकते हैं। जैसे अगर हम इस ताडोबा नेशनल पार्क को हवाई जहाज से विजिट करने के बारे में बात करें, तो इस नेशनल पार्क के नजदीकी हवाई अड्डा नागपुर में स्थित है। आप अपने यहां से नागपुर पहुंचने के उपरांत वहां के एयरपोर्ट से चलने वाली स्थानीय परिवहन के सहायता लेकर आप इस ताडोबा नेशनल पार्क को विजिट कर सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप यहां पर रेलवे मार्ग के माध्यम से जाने का चुनाव किया है, तो आपको बता दें इस ताडोबा नेशनल पार्क के नजदीकी रेलवे स्टेशन चंद्रपुर में स्थित है। आप इस टाइगर रिजर्व को सड़क मार के माध्यम से भी इस ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान को सरलता पूर्वक विजिट कर सकते हैं। क्योंकि मुंबई के कुछ प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग के माध्यम से यह ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इस तरह आप इस ताडोबा नेशनल पार्क को विजिट कर अपना ट्रिप पूरा कर सकते हैं

महाराष्ट्र राज्य में स्थित ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान के बारे में लिखा गया हमारे द्वारा यह खूबसूरत आर्टिकल अगर आपको पसंद आया हो, तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ भी शेयर जरूर करें, ताकि उन्हें भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। अगर आप हमें राष्ट्रीय उद्यान के बारे में कोई अपडेट या सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS