शनि शिंगणापुर मंदिर की पूरी जानकारी | Shani Shingnapur Temple Information In Hindi

नमस्कार साथियों आज के इस आर्टिकल में हम राज्य महाराष्ट्र में स्थित भगवान शनिदेव को समर्पित एक ऐसे मंदिर के बारे में बात करने वाले हैं, जहां पर भगवान शानी देव की कोई प्रतिमा स्थापित नहीं की गई है। इस मंदिर में एक पत्थर को ही शनिदेव के रूप को मानकर पूजा जाता है।

यहां के स्थानीय लोगों को भगवान शनि देव से इतना लगाव और विश्वास है कि वे लोग अपने घर, दुकान में किसी भी तरह की खिड़की और दरवाजे नहीं लगाते हैं। यहां तक कि यहां के बैंक में भी आपको दरवाजे नहीं देखने को मिलेंगे। हम जिस महाराष्ट्र के शनि भगवान को समर्पित मंदिर के बारे में बात करने वाले हैं वह शनि शिंगणापुर मंदिर हैं। इस मंदिर के बारे में पूरी जानकारी को जानने के लिए आप हमारा यह आर्टिकल अंत तक जरूर पढियेगा। तो चलिए शुरू करते हैं –

शनि शिंगणापुर मंदिर के बारे में – About Shani Shingnapur Temple In Hindi

शनि शिंगणापुर का इतिहास और कहानी – History and Story of Shani Shingnapur In Hindi

भगवान शनि देव को समर्पित शनि शिंगणापुर मंदिर जो कि भारत के राज्य महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के अंतर्गत स्थित एक पौराणिक हिंदू धर्म से जुड़ी एक धार्मिक स्थल है। शनि शिंगणापुर के इतिहास के बारे में बताया जाता है, कि एक समय की बात है एक व्यक्ति को अजीब सी दिखने वाली एक पत्थर दिखी। जिसे वह बेशकीमती चीज समझ कर उसे तोड़ने लगा। तभी उस पत्थर से खून निकलने लगा वह आदमी डर कर भाग गया और यह बात जब गांव वालों को बताई तो सभी गांव वाले हैरान थे।

फिर वह आदमी अगले दिन आकर गांव वालों को बताया कि मेरे सपने में शनि देव आए थे। वह बोल रहे थे, कि यह मेरा ही पत्थर नुमा रूप है। तब मैंने बोला कि क्या हम लोग आपकी खूबसूरत मंदिर का निर्माण करवा दे, सब शनिदेव ने मना कर दिया और बोले कि आप लोग मेरा पूजन करो मैं आपके गांव में किसी तरह का लूटपाट और चोरी नहीं होने दूंगा।

तभी से इस पत्थर नुमा भगवान शनि के रूप को एक खुले आसमान में चबूतरे पर इनका पूजा की जाती है। यहां पर लोग काफी दूर-दूर से सरसों का तेल चढ़ाने आया करते हैं। तभी से भगवान शनि देव पर इतना विश्वास एवं उनसे आस्था है कि आज के समय में भी जब आप यहां पर जाएंगे, तो यहां के किसी भी घर, बैंक, पुलिस स्टेशन या दुकानों में किसी भी तरह का खिड़की और दरवाजा देखने को नहीं मिलेगा।

आज तक इस गांव में कभी भी लूटपाट और चोरी का मामला सामने नहीं आया। कुछ लोगों द्वारा चोरी करने का प्रयास भी किया गया तो वह पकड़े जाते है और उन्हें खुद का नुकसान हो जाता है।

शनि शिंगणापुर मंदिर के उत्सव – Festivals of Shani Shingnapur Temple In Hindi

महाराष्ट्र के इस शनि शिंगणापुर मंदिर में वैसे तो श्रद्धालुओं की काफी ज्यादा भीड़ हमेशा देखी जाती है, लेकिन श्रद्धालुओं की अधिक जमाव यहां पर आयोजित होने वाले उत्सव के दौरान देखी जाती है। जैसे – प्रत्येक शनिवार, अमावस्या या श्री शनैश्चर जयंती को लोग काफी दूर-दूर से अधिक संख्या में भगवान शनिदेव को सरसों तेल चढ़ाने आया करते हैं।

शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं का प्रवेश – Women Rules of Shani Shingnapur Temple In Hindi

अहमदनगर जिला में स्थित यह भगवान शनि देव को समर्पित शनि शिंगणापुर मंदिर में 2016 से पहले महिलाओं को जाने की अनुमति नहीं थी। लेकिन 2016 में विरोध करने के उपरांत हाईकोर्ट ने महिलाओं को यहां पर जाने की अनुमति दी। तभी से महिलाएं भी यहां पर पूजा अर्चना और भगवान शनिदेव को सरसों तेल चढ़ाने जाया करती है।

शनि शिंगणापुर मंदिर खुलने और बंद होने का समय – Shani Shingnapur Mandir Timings In Hindi

शनि शिंगणापुर मंदिर के खुलने और बंद होने का समय के बारे में बात करें, तो यह मंदिर पूरे सप्ताह में चौबीसों घंटे खुला रहता है। आप यहां पर अपने सुविधा के अनुसार कभी भी जा सकते हैं, लेकिन एक बात बता दें इस शनि शिंगणापुर मंदिर में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ शनिवार को देखी जाती है।

शनि शिंगणापुर मंदिर का प्रवेश शुल्क – Shani Shingnapur Temple Entry Fee In Hindi

भगवान शनि देव को समर्पित शनि शिंगणापुर मंदिर में प्रवेश करने के लिए आपको कोई भी प्रवेश शुल्क देने की जरूरत नहीं है। यह एक धार्मिक स्थल है यहां पर आप निशुल्क ही जा सकते हैं और शनि भगवान को सरसों तेल समर्पित कर सकते हैं।

शनि शिंगणापुर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Shani Shingnapur In Hindi

शनि शिंगणापुर मंदिर को विजिट करने के बारे में बात करें तो आपको बता दें वैसे आप यहां पर पूरे साल में अपनी सुविधा के अनुसार जब भी टाइम मिले कभी भी जा सकते हैं। लेकिन यहां पर जाने का अच्छा समय प्रत्येक शनिवार या यहां पर आयोजित होने वाले समारोह के दौरान माना जाता है। वैसे यहां पर जाने का अनुकूल समय अक्टूबर से लेकर मार्च महीने के बीच के दौरान माना जाता है। इसी समय के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जाती है।

शनि शिंगनापुर कैसे जाये ? – How To Reach Shani Shingnapur Temple In Hindi

राज्य महाराष्ट्र में स्थित शनि शिंगणापुर मंदिर पहुंचने के बारे में बात करें, तो आप यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी मार्ग द्वारा जैसे रेल मार्ग, वायु मार्ग या सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुंच सकते है।

ट्रेन से सनी सिगनापुर मंदिर पहुंचने के बारे में बात करें तो इसके नजदीक की रेलवे स्टेशन राहुरी और अहमद नगर है। शनि शिंगणापुर के नजदीकी हवाई अड्डा औरंगाबाद में स्थित है। आप अपने यहां से इन हवाई अड्डा या रेलवे स्टेशन पहुंचने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन की मदद से शनि शिंगणापुर मंदिर को आसानी से विजिट कर पाएंगे। इस तरह आप शनि शिंगणापुर मंदिर जो कि भगवान शनि देव के लिए प्रसिद्ध है, आसानी से यहां का अपना ट्रिप पूरा कर सकते है।

भारत के राज्य महाराष्ट्र में स्थित भगवान शनि देव को समर्पित शनि शिंगणापुर मंदिर के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल आपको अगर पसंद आए, तो आप इसे अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ भी शेयर जरूर करें ताकि उन्हें भी इस शनि शिंगणापुर मंदिर के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। शनि शिंगणापुर मंदिर के बारे में लिखें हमारे इस आर्टिकल से जुड़ी अगर आप हमें कोई अपडेट या सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS