अजंता की गुफा की पूरी जानकारी | Ajanta Caves maharashtra In Hindi

राज्य महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिला में स्थित एक ऐसा गुफा जिसे 19 वीं शताब्दी से पहले कोई जानता ही नहीं था। लेकिन जब 1819 में सैनिक और उनके ऑफिसर ने शिकार के दौरान इस गुफा का खोज किया, तब से यह गुफा पर्यटकों द्वारा भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी काफी अधिक संख्या में आकर विजिट किया जाने लगा। यह गुफा बौद्ध धर्म से जुड़ी हुई है। यहां पर भगवान बुध की अलग-अलग स्थितियों में कई सारी प्रतिमाएं एवं पेंटिंग देखने को मिल जाती है। इस अजंता के गुफा की पूरी जानकारी के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े। चलिए शुरू करते हैं –

अजंता के गुफा के बारे में – About Ajanta Caves in Hindi

अजंता की गुफा का इतिहास – History of Ajanta Caves In Hindi

महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद जिला में अजंता गांव के पास स्थित यह अजंता की गुफा एक पौराणिक एवं खूबसूरत नक्काशी वाला गुफा है। यह अजंता की गुफा औरंगाबाद से तकरीबन 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह अजंता की गुफाएं घोड़े की नाल के आकार में पहाड़ियों को काटकर बनाया गया सुंदर नक्काशी वाला गुफा है।

इस अजंता की गुफा में कूल 30 गुफाएं देखने को मिलती हैं। इस गुफा के बारे में बताया जाता है कि पुरानी विरासत दूसरी या तीसरी शताब्दी के आसपास में निर्मित हुई थी। गुफा का निर्माण पुराने समय में दो चरण में हुआ था। पहले चरण मे 9,10,12, 13 एवं 15 नंबर गुफा का निर्माण हुआ था और रही बात बाकी बची गुफा की तो उनकी निर्माण दूसरे चरण में हुई थी।

यहां पर बनी हुई सभी गुफाओं में से गुफा नंबर 9 को सबसे पौराणिक माना जाता है। पहली बार इस गुफा की खोज 19वीं शताब्दी में एक सैनिक ऑफिसर के द्वारा यानि कि 1819 ईसवी के दौरान की गई थी। जब वे अपने टीम के साथ शिकार करने यहां पर गए थे। तभी उन्हीं के द्वारा पहली बार इस गुफा को देखा गया और उसी समय से यह गुफा काफी चर्चा में आ गया।

वर्तमान समय में यहां पर टूरिस्ट भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी काफी संख्या में आया करते हैं। यह अजंता की गुफा वर्तमान समय में यूनेस्को विश्व धरोहर की सूची में भी शामिल किया गया है। इस गुफा को 1983 ईस्वी के दौरान विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया था। यह गुफा बौद्ध धर्म से जुड़ी हुई है। यहां पर जाने के उपरांत अधिकतर गुफाओं में आप बौद्ध धर्म से जुड़ी हुई कई सारी सुंदर नक्काशी वाला प्रतिमा और पेंटिंग को देख सकते है।

अजंता की गुफा की वास्तुकला – Architecture Of Ajanta Caves In Hindi

औरंगाबाद जिला में स्थित यह अजंता के गुफा पौराणिक समय में निर्मित सुंदर नक्काशी वाला एक खूबसूरत जगह है। यहां पर टूरिस्ट भारत के अलावा विदेशों से भी काफी अधिक संख्या में विजिट करने आया करते हैं।

इस अजंता की गुफा में प्रवेश करते समय ही आपको प्रवेश द्वार पर भगवान बुध की एक विशाल पत्थर को काटकर नक्काशी की गई प्रतिमा देखने को मिल जाएंगी। अजंता की गुफाएं में जब आप जाएंगे तो आपको यहां पर भगवान बुध की अलग-अलग स्थितियों में कई सारी खूबसूरत नक्काशी वाला पहाड़ों को खोदकर बनाया गया प्रतिमा के साथ-सथ भगवान बुध की पेंटिंग भी देखने को मिल जाएंगे।

इसके अलावा आपको अजंता की गुफा में कई सारी राजकुमारियों एवं अप्सराओं की अलग-अलग स्थितियों में पेंटिंग और चित्र कार्य देखने को मिल जाती है, जोकि गुफा निर्माण के समय की बताई जाती है। अजंता की गुफा हरी-भरी पहाड़ियों से घिरी पुराने समय का एक खूबसूरत गुफा है।

अजंता की गुफा का खुलने का समय -Opening and Closing Time Of Ajanta Caves In Hindi

औरंगाबाद जिला में स्थित अजंता की गुफा को विजिट करने जा रहे हैं, तो यहां पर जाने का समय के बारे में भी जान लेना चाहिए। अजंता की गुफा को आप सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा यह अजंता की गुफा प्रत्येक सोमवार को बंद रहती है।

( इन्हें भी पढ़े : – पन्हाला किला की जानकारी

> ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान की पूरी जानकारी

अजंता की गुफा का प्रवेश शुल्क – Entry Fee of Ajanta Caves In Hindi

अजंता की गुफा प्राकृतिक चिन्ह एवं पुराने समय के नक्काशी प्रेमी द्वारा भी काफी ज्यादा पसंद एवं विजिट किया जाता है। अजंता गुफा में प्रवेश करने के लिए आपको प्रवेश शुल्क के रूप में कुछ चार्ज भी देने पढ़ेंगे। इस गुफा में प्रवेश करने के लिए अगर आप भारतीय हैं, तो प्रवेश शुल्क के रूप में ₹10 का चार्ज देना होगा वही अगर आप एक भारतीय के अलावा अन्य नागरिक है, तो आपको प्रवेश शुल्क के रूप में ₹250 देने होंगे। इन सबके अलावा अगर आप अपने साथ कैमरा ले जाना चाहते हैं, तो आपको उसके लिए ₹25 का अलग से चार्ज देना होगा।

अजंता की गुफा से जुड़ी रोचक बाते –

  • अजंता की गुफा का निर्माण दो चरणों में हुआ था।
  • अजंता की गुफा में गुफा नंबर 9, 10, 12, 13 एवं 15 का निर्माण पहले चरण में हुआ था और बाकी गुफाओं का निर्माण दूसरे चरण में।
  • अजंता की गुफा में कुल 30 गुफाएं बनी हुई है।
  • अजंता की गुफा के जो पूरी संरचना है वे एक घोड़े की नाल के आकार की हैं।
  • अजंता की सभी गुफाओं में गुफा नंबर 9 अन्य गुफाओं की तुलना में काफी पौराणिक माना जाता है।
  • अजंता की गुफा को वर्तमान समय में विश्व धरोहर सूची में रखा है।

अजंता की गुफा की यात्रा के लिए अच्छा समय – Best Time To Visit Ajanta Caves In Hindi

अजंता की गुफा को पर्यटन भारत के अन्य क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी काफी ज्यादा संख्या में विजिट करने आया करते हैं। वैसे तो यहां पर पर्यटक पूरे साल घूमने आया करते हैं, लेकिन यहां पर घूमने आने का अच्छा समय गर्मी का मौसम को छोड़कर पूरे साल माना जाता है। गर्मी का मौसम में यहां पर तापमान काफी अधिक देखी जाती है। वैसे आपको बता दें कि यहां पर पर्यटकों की अच्छी खासी जमाव अक्टूबर से लेकर मार्च महीने के बीच के समय के दौरान देखी जाती है।

अजंता की गुफा कैसे पहुँचे ? – How To Reach Ajanta Caves in Hindi

महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद जिला में स्थित अजंता की गुफा औरंगाबाद से तकरीबन 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर वैसे आप अपने यहां से किसी भी माध्यम से आसानी से पहुंच सकते हैं। अगर आप यहां पर हवाई जहाज के माध्यम से पहुंचने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि इस अजंता की गुफा के नजदीकी मुख्य हवाई अड्डा औरंगाबाद में स्थित है।

इसके अलावा इस अजंता की गुफा का नजदीकी रेलवे स्टेशन औरंगाबाद या जलगांव है। आप अपने यहां से इन रेलवे स्टेशन या हवाई अड्डा पर पहुंचने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन की मदद लेकर अजंता की गुफा को आसानी से विजिट कर सकते हैं। रही यहां पर सड़क मार्ग से आने की बात तो यह अजंता की गुफा औरंगाबाद और जलगांव से सड़क मार्ग के माध्यम द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इस तरह आप अजंता की गुफा की ट्रिप आसानी से पूरा कर सकते हैं।

पूछें जाने वाले प्रश्न –

प्रश्न – अजंता की गुफाएँ कहाँ स्थित है ? – Ajanta Caves Kaha Par Hai In Hindi

उत्तर – अजंता की गुफाएं भारत देश के राज महाराष्ट्र में स्थित औरंगाबाद जिला के अंतर्गत आने वाले अजंता गांव के पास में स्थित है। कहा जाता है कि इस गुफा का नामकरण इसी अजंता नामक गांव के आधार पर किया गया है।

प्रश्न – अजंता की गुफाओं की संख्या कितनी है ? – Ajanta Caves ki Sankhya kitni hai

उत्तर – पहाड़ी क्षेत्र में पहाड़ को खोदकर घोड़े की नल के आकार की अजंता में 30 गुफा की समूह बना हुआ है।

भारत देश के राज्य महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिला में स्थित अजंता की गुफा के बारे में हमारी जानकारी आपको पसंद आई हो तो आप इसे अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें ताकि उन्हें भी इस अजंता के गुफा के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। इस अजंता की गुफा से जुड़ी अगर आप हमें कोई अपडेट या सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS