गंगासागर कैसे जाएं, होटल, बजट | Gangasagar Trip Budget 2022.

आज आपको पश्चिम बंगाल में लगने वाले मेले, जिसे गंगासागर मेला कहा जाता है, के बारे में जानने को मिलेगा। साथ ही आपको गंगासागर जाने, खाने-पीने और रहने के साथ-साथ कुछ अन्य जरूरी चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। आइए देर न करते हुए गंगासागर के बारे में जानते हैं।

गंगा सागर कहां है ?

भारतीय के राज्य पश्चिम बंगाल मे दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित एक हिन्दू धार्मिक स्थल है।

गंगासागर मेला कहां लगता है?

गंगासागर मेला पश्चिम बंगाल के “दक्षिण 24 परगना” जिले में लगता है। इस जगह का नाम गंगासागर इसलिए पड़ा है, क्योंकि इस जगह पर बंगाल की खाड़ी और गंगा नदी का मिलन होता है।

गंगासागर मेला कब लगता है?

गंगासागर मेला प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी को लगता है और इस मेले में हर साल लाखों लोग सम्मिलित होते हैं।

गंगासागर कैसे जाएं – How To Reach Gangasagar In Hindi.

गंगासागर जाने के सभी तरीकों के बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है, लेकिन गंगासागर जाने के लिए आपको सबसे पहले कोलकाता या हावड़ा पहुंचना पड़ेगा, क्योंकि यहां पर मैं कोलकाता और हावड़ा से गंगासागर जाने की जानकारी देने वाला हूं। आइए अब जानते हैं कि गंगासागर कैसे पहुंचे?

बस – हावड़ा या कोलकाता से सबसे पहले आपको धरमतला बस स्टैंड जाना पड़ेगा। धरमतला बस स्टैंड से आपको काकद्वीप के लिए बस पकड़नी पड़ेगी, जो धरमतला बस स्टैंड से करीब 175 किलोमीटर है और धरमतला से काकद्वीप जाने वाली बस का किराया लगभग ₹ 220 होता है। काकद्वीप से आपको ऑटो के माध्यम से 3.5 किमी. दूर स्थित हरवूड प्वाइंट पर जाना पड़ेगा।

हरवूड प्वाइंट से आपको जहाज (ship) के माध्यम से करीब 4 किमी. दूरी तय करके कचुबेड़िया जेट्टी जाना पड़ेगा। बोट से इस 4 किमी. की दूरी करने के लिए बोट का किराया मात्र ₹ 15-20 ही लगता है। कचुबेड़िया जेट्टी से गंगासागर बीच की दूरी करीब 30 किमी. है और इस दूरी को कंप्लीट करने के लिए पुनः आपको ऑटो पकड़नी पड़ेगी।

गंगासागर पहुंचने के बाद आप गंगासागर में स्नान कर सकते हैं और कपिलमुनि के दर्शन करने के बाद इसी तरह से अपने शहर की ओर रवाना हो सकते हैं।

ट्रेन – ट्रेन के माध्यम से गंगासागर जाने के लिए सबसे पहले आपको हावड़ा ऑटो या बस पकड़कर सियालदाह जाना होगा, जिसके बीच की दूरी मात्र 15 किमी. है। सियालदाह रेलवे स्टेशन से लोकल ट्रेन पकड़ कर आपको काकद्वीप जाना होगा, जो सियालदाह रेलवे से करीब 95 किमी. की दूरी पर स्थित है। काकद्वीप से गंगासागर जाने के बारे में मैंने ऊपर बता दिया है।

क्रूज (cruise) – हावड़ा ब्रिज को पार करते हुए आपको सबसे पहले मिलिनियम पार्क जेट्टी जाना पड़ेगा, जहां से सागर द्वीप जाने के लिए क्रूज की सुविधा उपलब्ध होती है। मिलिनियम पार्क जेट्टी से क्रूज के द्वारा सागर द्वीप जाने के लिए आपको ₹ 1200-1400 खर्च करने पड़ेंगे। अगर आप क्रूज के डीलक्स का टिकट लेते हैं, तो उसके लिए आपको ₹ 1400 देने पड़ेंगे और वहीं अगर आप जनरल टिकट लेते हैं, तो उसके लिए आपको ₹ 1200 देने पड़ेंगे।

दोस्तों अगर आपके पास क्रूज के टिकट के लिए पैसे हैं, तो ही आप क्रूज के माध्यम से गंगासागर जाएं, वरना आप ऊपर बताए गए ट्रेन या बस के माध्यम से ही गंगासागर जाने का प्लान करें।

(इन्हें भी पढ़े : – हर की पौड़ी घाट हरिद्वार

> केदारनाथ मंदिर उत्तराखण्ड)

गंगासागर कब जाना चाहिए – Best Time To Visit Gangasagar In Hindi.

गंगासागर जाने का सबसे अच्छा समय सर्दी यानी अक्टूबर से फरवरी का होता है, क्योंकि फरवरी के बाद कोलकाता में गर्मी थोड़ी अधिक पड़ने की वजह से आपको गर्मी के समय गंगासागर को एक्सप्लोर करने में सर्दी जितना मजा नहीं आएगा। अगर आप गर्मी में भी गंगासागर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको वहां पर किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। आप गर्मी में भी गंगासागर को विजिट कर सकते हैं।

गंगासागर जाने के लिए कितने दिन का टूर बनाएं?

अगर आप गंगासागर के साथ-साथ कोलकाता के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों को विजिट करना चाहते हैं, तो आपको एक या दो दिन अपने प्लान के अनुसार कोलकाता में ठहरना पड़ेगा, लेकिन अगर आप सिर्फ गंगासागर को ही विजिट करना चाहते हैं, तो आप कोशिश करें कि अपने शहर से सुबह 7:00 या 8:00 बजे तक हावड़ा पहुंच जाएं। अगर आप सुबह 7:00 से 8:00 बजे तक हावड़ा पहुंच जाते हैं, तो आप उसी दिन गंगासागर को विजिट करके वापस अपने शहर के लिए रवाना भी हो सकते हैं।

दोस्तों अगर आप अपने शहर से निकलने के बाद दिन के 10:00 या 11:00 बजे हावड़ा पहुंचते हैं, तो आप गंगासागर को विजिट करने के बाद वहीं पास में ही बने होटल या धर्मशाला में एक दिन ठहर सकते हैं और अगले दिन अपने शहर के लिए रवाना हो सकते हैं।

गंगासागर में ठहरने की सुविधा –

गंगासागर में अगर आप प्राइवेट होटल में ठहरते हैं, तो आपको ₹ 600-700 में आसानी से एक अच्छा होटल मिल जाएगा, लेकिन अगर आप कम बजट में गंगासागर में ठहरना चाहते हैं, तो आपको कपिल मुनि मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित किए जाने वाले धर्मशाला में ठहरना होगा, जहां पर आपको ₹ 300-400 में ठहरने की सुविधा मिल जाएगी।

गंगासागर में खाने-पीने की सुविधा –

गंगासागर में सागर फूड कोर्ट के साथ-साथ आपको अन्य भी कई सारे रेस्टोरेंट्स देखने को मिल जाएंगे, जहां पर आप खाना खा सकते हैं।

गंगासागर को विजिट करने में कुल कितना खर्च होगा – Gangasagar Trip Budget In Hindi.

अगर आप हावड़ा से बस या ट्रेन द्वारा गंगासागर का ट्रिप कंप्लीट करते हैं, तो आप इस पूरे ट्रिप को लगभग ₹ 1200-1500 में कंप्लीट कर सकते हैं, लेकिन वहीं अगर आप इस यात्रा को कंप्लीट करने के लिए क्रूज का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इस यात्रा में लगभग ₹ 2500-3000 खर्च हो जाएगा, क्योंकि सिर्फ क्रूज का किराया ही आपका ₹ 1200-1500 हो जाएगा, इसलिए आपका बजट ट्रेन और बस की तुलना में ज्यादा हो जाएगा।

उम्मीद है कि इस पोस्ट से गंगासागर के बारे में दी गई जानकारी से आपको अच्छे से सभी चीजों के बारे में मालूम चल गया होगा। देश के किसी भी अन्य पर्यटन स्थलों की जानकारी प्राप्त करने के लिए हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

  1. Ganganagar mela time means on 14 Jan 23 can we stay one in Kapil Muni ashram or if we start journey at 6 am from Kolkata then we can we return same day to kolkata

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS