रोहतक के प्रमुख पर्यटन स्थल | Famous Tourist Places of Rohtak in Hindi

रोहतक हरियाणा का एक प्रमुख एवं पौराणिक शहर है। रोहतक हरियाणा का कितना प्रमुख शहर है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं, कि रोहतक को हरियाणा का दिल या द हार्ट ऑफ हरियाणा के नाम से जाना जाता है। हरियाणा का यह शहर दिल्ली के तकरीबन पास (70km) में ही स्थित है।

हरियाणा के इस शहर की पौराणिक होने की तुलना सिंधु घाटी से किया जाता है। रोहतक हरियाणा का एक प्रमुख शहर होने के साथ-साथ पर्यटन स्थल की दृष्टि से भी प्रमुख माना जाता है। यहां पर कई सारी पर्यटन स्थल देखा जा सकता है, जिसे लोग विजिट करने के लिए भारत के अलग-अलग कोनों से आया करते हैं।

अगर आप भी रोहतक को विजिट करने वाले हैं, तो हमारे इस आर्टिकल में बताए गए इन पर्यटन स्थल को आप जरूर विजिट करें। यकीनन आपको इस आर्टिकल में बताए गए यह घूमने की जगह पसंद आएगी, परंतु इसके लिए आप हमारे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढियेगा। तो चलिए शुरू करते हैं –

रोहतक का इतिहास – History of Rohtak in Hindi

भारत देश के हरियाणा राज्य के प्रमुख जिला रोहतक के इतिहास के बारे में बात करें, तो इसकी इतिहास काफी ज्यादा पुरानी मानी जाती है। कई किवदंती के अनुसार इस रोहतक का पौराणिक नाम रोहिताशगढ हुआ करता था, जिसे समय के साथ रोहतक कर दिया गया। हरियाणा के इस शहर का जिक्र रामायण में भी रोहिताशगढ के रूप में वर्णन है।

रोहतक में घूमने की सबसे अच्छी जगहें – Best Places In Rohtak In Hindi

हरियाणा राज्य के द हार्ट ऑफ हरियाणा के नाम से जाना जाने वाला रोहतक में स्थित वैसे तो कई सारी पर्यटन स्थल देखने को मिल जाती है, लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम केवल वैसे ही पर्यटन स्थल के बारे में जानेंगे, जिन्हें लोगों द्वारा काफी ज्यादा विजिट किया जाता हो एवं जो प्रमुख हो –

दुर्गा भवन मंदिर रोहतक – Durga Bhawan Mandir,Rohtak in Hindi

दुर्गा भवन मंदिर रोहतक का प्रमुख मंदिरों में से एक माना जाता है। यह मंदिर मां दुर्गा को समर्पित हिंदू धर्म से जुड़ी रोहतक का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। इस मंदिर के पास आम दिनों की तुलना में नवरात्रि के समय श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटकों की संख्या भी बढ़ जाती है। नवरात्रि में मंदिर को काफी अच्छी तरह से सजाया भी जाता है, ताकि मंदिर आकर्षित प्रतीत हो सके।

गुरुद्वारा बंगला साहिब – Gurudwara Bangla Sahib In Rohtak in Hindi

गुरुद्वारा बांग्ला साहिब रोहतक में सिख धर्म से जुड़ी एक प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। यहां पर वैसे तो श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जाती है, लेकिन सिख धर्म से जुड़े त्योहारों के दौरान यहां पर श्रद्धालु एवं पर्यटकों की भीड़ काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं। वैसे यहां पर आम दिनों में भी प्रसाद के रूप में लोगों को भोजन कराया जाता है। इस बांग्ला साहिब के परिसर एवं यहां का वातावरण लोगों को काफी ज्यादा भावुक करता है।

अस्थल बोहर मठ रोहतक – Asthal Bohar Math in Rohtak in Hindi

अस्थल बोहर रोहतक के एक प्रमुख मठ के रूप में जाना जाता है। यह मठ पर्यटको एवं इतिहास प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह मठ कुछ प्राचीन खोजो एवं पुस्तकों के लिए भी जाना जाता है। यह मठ वर्तमान समय में पर्यटन स्थल के लिए तो जाना ही जाता है, लेकिन यह विभिन्न शैक्षणिक संस्थान एवं अस्पतालों के संचालन के लिए भी जाना जाता है।

(इन्हें भी पढ़े : – दिल्ली के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल

> दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थल)

रोहतक जू रोहतक – Rohtak Zoo in Rohtak in Hindi

रोहतक जू हरियाणा के रोहतक में घूमने के खूबसूरत जगहों में से एक हैं। इस चिड़ियाघर की स्थापना 1987 ईस्वी के दौरान किया गया था। यहां पर जाने के उपरांत अलग-अलग जीव-जन्तु की प्रजातियां को देखा जा सकता हैं। हरे-भरे पेड़-पौधों एवं घास के मैदानों से घिरा यह चिड़ियाघर प्राकृतिक एवं जीव-जंतु प्रेमियों के लिए रोहतक में घूमने की एक बेहद ही महत्वपूर्ण जगह है। यहां पर आप अपने दोस्तों या फैमिली के सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए भी जा सकते हैं। यकीनन आपको यह जगह ज्यादा पसंद आएगा।

भिंडावास झील रोहतक – Bhindawas Lake in Rohtak in Hindi

रोहतक के प्रमुख जगहों में से एक भिंडावास झील खूबसूरत पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के साथ-साथ पक्षी अभ्यारण के लिए भी जाना जाता है। यह वर्तमान समय में पक्षियों के आवास स्थान के रूप में भी काम कर रहा है। अगर आप शहर के भीड़भाड़ से दूर स्थित किसी शांत वातावरण वाला खूबसूरत जगह की तलाश में है, जहां पर आप अपने दोस्तों या फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सके, तो आप इस रोहतक के झील को विजिट कर सकते हैं।

तिलयार झील – Tilyar Lake in Rohtak in Hindi

तिलयार झील प्राकृतिक प्रेमियों के लिए रोहतक में स्थित एक खूबसूरत एवं प्रमुख झील हैं। हरे-भरे वातावरण में स्थित यह झील पानी में होने वाले गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है।अगर आप अपने दोस्त या फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने शांत वातावरण में जाना चाहते हैं, तो यह तिलयार झील आपके लिए बेहद ही परफेक्ट जगह साबित हो सकता है।

स्प्लैश वॉटर पार्क, रोहतक – Splash Water Park in Rohtak in Hindi

रोहतक में अगर आप अपने दोस्तों या फैमिली के सदस्यों के साथ खासकर बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के खूबसूरत जगहों के बारे में सर्च कर रहे हैं, तो यह स्प्लैश वॉटर पार्क आपको काफी ज्यादा पसंद आएगा। क्योंकि यहां पर वयस्क से लेकर बच्चों के एंजॉय करने वाले साधन देखने को मिल जाते हैं। यहां पर लोग अपने फैमिली खासकर बच्चे के साथ आकर काफी ज्यादा आनंदित होते हैं। यकीनन आपको भी यह वाटर पार्क पसंद आएगा।

रोहतक घूमने जाने का अच्छा समय – Best time to visit Rohtak in Hindi

रोहतक घूमने जाने के बारे में बात करें, तो यहां पर जाने का अच्छा समय सर्दियों के मौसम के दौरान यानी कि अक्टूबर से लेकर मार्च महीने के बीच के समय को माना जाता है। यहां पर वैसे आप मॉनसून के समय भी जा सकते हैं, लेकिन कभी-कभार बारिश और तेज हवा आने की वजह से आपकी रोहतक की ट्रिप प्रभावित हो सकती है। वैसे आपको बता दें कि आप यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार पूरे साल में कभी भी घूमने जा सकते हैं।

रोहतक कैसे पहुंचें ? – How to Reach Rohtak in Hindi

रोहतक घूमने जाने के बारे में बात करें तो आप यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी मार्ग यानि कि वायु मार्ग, सड़क मार्ग या रेल मार्ग द्वारा यहां पर आसानी से पहुंच सकते हैं। इसके बारे में विस्तार से जानकारी नीचे दी गई हैं –

रोहतक फ्लाइट से कैसे जायें ? – How to Reach Rohtak by Flight in Hindi

रोहतक जो कि हरियाणा का प्रमुख शहरों में से एक माना जाता है। अगर आप यहां पर फ्लाइट के माध्यम से जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि रोहतक में हवाई अड्डा की सुविधा नहीं है। इसलिए रोहतक के नजदीकी मुख्य हवाई अड्डा की बात करें, तो वह दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए आपको भारत के तकरीबन सभी मुख्य शहरों से फ्लाइट की सुविधा आसानी से देखने को मिल जाएंगे।आप अपने यहां से इस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए फ्लाइट लेकर, यहां पहुंचने के उपरांत दिल्ली में चलने वाले स्थानीय परिवहन की मदद से रोहतक को आसानी से विजिट कर सकते हैं।

रोहतक सड़क मार्ग से कैसे जायें ? – How to Reach Rohtak by Road in Hindi

सड़क मार्ग का चुनाव कर अगर आप रोहतक पहुंचना चाहते हैं, तो आपको बता दें रोहतक सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप यहां पर खुद की बाइक, कार या बस के द्वारा रोहतक आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां के लिए रोहतक के नजदीकी जैसे दिल्ली गुड़गांव आदि शहरों से बस की सुविधा भी मिल जाती है।

रोहतक ट्रेन से कैसे जायें ? – How to Reach Rohtak by Train in Hindi

रेलवे मार्ग का चुनाव कर अगर आप रोहतक पहुंचना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि रोहतक शहर में ही आपको रेलवे स्टेशन देखने को मिल जाएंगे। आप अपने यहां से रेलवे के माध्यम से भी रोहतक को आसानी से विजिट कर सकते हैं।

आज का हमारा यह आर्टिकल जो कि रोहतक में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल यानि रोहतक में घूमने की अच्छी जगह के बारे में हैं कैसी लगी, आप अपना राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हमारे इस आर्टिकल को आप अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ शेयर भी जरूर करिएगा।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS