दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थल | Famous religious place of South India in Hindi

हेलो दोस्तों आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम दक्षिण भारत में स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल के बारे में जानने वाले हैं। दक्षिण भारत में ऐसे-ऐसे धार्मिक स्थल मौजूद है जो अपना नाम विश्व लेबल पर ऊंचा किया हुआ है। आज हम इस पोस्ट में ऐसे ही कई धार्मिक स्थलों के बारे में जानेंगे जहा श्रद्धालु लोग भारत के अलग-अलग कोनों के अलावा विदेशों से भी आया करते हैं। दक्षिण भारत में स्थित तीर्थ स्थलों के बारे में हमारा यह पोस्ट आप पूरा अंत तक जरूर पढ़ें, तो चलिए शुरू करते हैं –

अय्यप्पा स्वामी मंदिर, केरल

अय्यप्पा स्वामी मंदिर केरल के सबरीमाला में स्थित एक प्रमुख मंदिर हैं। यह मंदिर विश्व में काफी प्रसिद्ध हैं। इस मंदिर को विश्व के बड़े प्रसिद्ध मंदिरों में से एक माना जाता है। यह अय्यप्पा स्वामी मंदिर भगवान अय्यप्पा को समर्पित दक्षिण भारत का एक प्रसिद्ध मंदिर हैं।

अय्यप्पा भगवान के बारे में बताया जाता है कि यह भगवान विष्णु और शिव के अवतार मोहनी के पुत्र थे। सबरीमाला में स्थित अय्यप्पा मंदिर कुछ ऊंचाई पर स्थित होने के कारण यहां पर आपको पैदल दूरी यात्रा करनी पड़ सकती हैं। इस मंदिर में श्रद्धालु काफी दूर-दूर से अपनी मुराद लेकर आते हैं। बताया जाता है कि यहां पर पूजा करने आए श्रद्धालुओं की संख्या हर साल करोड़ों में हो जाती है।

चामुंडेश्वरी मंदिर, कर्नाटक

चामुंडी पर्वत की चोटी पर स्थित चामुंडेश्वरी मंदिर माता चामुंडी को समर्पित एक प्रमुख मंदिर हैं। इस मंदिर के बारे में बताया जाता है, कि इसी जगह पर माता ने महिषासुर नामक राक्षस का अंत किया था। इस मंदिर के पास नंदी की भी बड़ी सी प्रतिमा बनी हुई है। कई सीढ़ियां चढ़ने के उपरांत आप मंदिर परिसर के पास पहुंचते हैं। इस मंदिर में पूजा करने लोग दूर-दूर से आया करते हैं। यहां पर श्रद्धालुओं के काफी भीड़ देखी जाती हैं।

हंपी, कर्नाटक

हंपी कर्नाटक का एक पौराणिक शहर है। इस शहर को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर की सूची में रखा गया है। क्योंकि इस शहर में पहले के समय के कई मंदिर एवं महल स्थित हैं, जो अभी खंडहर के रूप में तब्दील हो रहे हैं। हंपी में स्थित कई धार्मिक स्थल मौजूद है जिसे लोग देखने के लिए दूर-दूर से यहां पर आया करते हैं।

गुरुवयूर, केरल

यह मंदिर दक्षिण भारत में स्थित एक प्रमुख एवं प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। गुरुवयूर को भगवान कृष्ण का बैकुंठ के नाम से भी जाना जाता है। यह गुरुवयूर मंदिर भगवान श्री कृष्ण को समर्पित एक प्रमुख मंदिर हैं। इस मंदिर को दक्षिण भारत के सबसे ज्यादा अमीर मंदिर की सूची में भी रखा जाता है। यहां पर इस मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के प्रतिमा के अलावा भी अन्य देवताओं की प्रतिमा देखने को मिलती हैं। इस मंदिर में प्रतिदिन काफी ज्यादा मात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जाती है।

मदुरई मीनाक्षी मंदिर, तमिलनाडु

तमिलनाडु राज्य के मदुरई में स्थित यह मीनाक्षी मंदिर एक हिंदू धार्मिक मंदिर हैं। यह मंदिर भगवान शंकर और पार्वती को समर्पित है। इस मंदिर के बारे में बताया जाता है कि भगवान शंकर और पार्वती के विवाह के उपरांत उन दोनों ने कुछ समय तक यहीं पर निवास किए थे। यह ऐतिहासिक मंदिर देखने में काफी ज्यादा आश्चर्य कर देने वाला लगता है। इस मंदिर में स्थापित मूर्तियां एवं उसकी कलाकृति देखते ही बनती हैं। यहां पर विश्व के अलग-अलग कोनों से श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटक भी घूमने आया करते हैं ।

श्रीपुरम स्‍वर्ण मंदिर, तमिलनाडु

श्रीपुरम स्‍वर्ण मंदिर माता नारायणी को समर्पित इस मंदिर को कई अन्य नामों जैसे महालक्ष्मी मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर आदि नामों से जाना जाता है। इस मंदिर के बारे में बताया जाता है, कि इसके परिसर में सभी प्रमुख नदियों से जल लाकर तीर्थम सरोवर का निर्माण किया गया है। विशुद्ध सोने से निर्मित इस मंदिर पर रात के समय में जब लाइट पड़ती हैं, तो देखते ही बनता है। इस मंदिर में लोग दूर-दूर से घूमने एवं पूजा करने आया करते हैं। यह मंदिर देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत एवं आकर्षण से भरी देखती हैं।

थंजावुर, तमिलनाडु

तमिलनाडु के थंजावुर में कई धार्मिक स्थल स्थित है। यह जगह बृहदेश्वर मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर जो कि विश्व का सबसे ऊंचा मंदिर ग्रेफाइट मंदिर के लिए प्रसिद्ध हैं। इस मंदिर के ऊपरी हिस्से पर 80 टन के ग्रेफाइट का टुकड़ा रखा हुआ है। इस मंदिर के वास्तुकला प्रतिमा, आभूषण आदि देखते ही बनता है। इस मंदिर से जुड़ी कई प्रसिद्ध बातें बताई जाती हैं। इस मंदिर में श्रद्धालु भारत के अलग-अलग कोनों से पूजा करने आया करते हैं।

तिरुमला, आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश के तिरुमला की पहाड़ियों पर स्थित वेंकटेश्वर मंदिर को दक्षिण भारत के साथ-साथ पूरे भारत का एक प्रमुख एवं प्रसिद्ध धार्मिक स्थान माना जाता है। तिरुपति में स्थित यह वेंकटेश्वर मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह तिरुपति का मंदिर सबसे ज्यादा धनी मंदिरों की सूची में आता है। इस वेंकटेश्वर मंदिर में श्रद्धालु पूजा करने भारत के अन्य क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी आया करते हैं।

इस मंदिर से जुड़ी आपको अलग-अलग धार्मिक ग्रंथों में पढ़ने को मिलेगी। इस मंदिर से जुड़ी लोगों की बहुत बड़ी आस्था है। लोगों का कहना है कि एकादशी का दिन सच्चे मन से यहां पर पूजा करने से आपकी सारी मुरादें पूरी होती हैं। इस मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है।

दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थल के बारे में लिखा गया हमारा यह ब्लॉग पोस्ट आपको कैसा लगा, आप अपना राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। और अगर हो सके तो आप हमारे इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर दें ताकि उन्हें भी इसके बारे में जानकारी हो सके।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS