रायगढ़ किला के बारे में | Raigad Fort in Hindi.

नमस्कार साथियों, आज के इस आर्टिकल में हम महाराष्ट्र राज्य में स्थित रायगढ़ किला के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले हैं। यह किला पौराणिक समय में अपने आप में ही काफी अधिक महत्व रखता था। इस किला को प्राप्त करने के लिए कई महान शासकों द्वारा हमला भी किया गया था, लेकिन यह किला वर्तमान समय में एक पर्यटन स्थल के रूप में बदल चुका है। चलिए अब हम इस किला के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करते हैं, इसके लिए आप हमारी इस आर्टिकल में अंत तक बने रहे –

रायगढ़ किला के बारे में – About Raigad Fort in Hindi.

महाराष्ट्र राज्य के रायगढ़ जिला के अंतर्गत आने वाला रायगढ़ किला पुराने समय में इतिहासकारों के बीच काफी ज्यादा प्रचलित था। वर्तमान समय में भी यह किला पर्यटकों के बीच काफी अधिक प्रचलित हैं। इस किला को विजिट करने लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा अन्य देशों से भी आया करते हैं। इस किला पर कभी छत्रपति शिवाजी महाराज ने भी अपना अधिपत्य स्थापित किया था। इस किला के बारे में पूरी जानकारी आगे स्टेप बाई स्टेप दी गई है –

रायगढ़ किला का इतिहास – History of Raigad Fort in Hindi.

महाराष्ट्र राज्य के रायगढ़ जिले में स्थित है यह रायगढ़ किला। इस रायगढ़ किला का निर्माण समय 1030 ईस्वी के दौरान का बताया जाता है। इस रायगढ़ किला का निर्माण चंद्रराव मोरे ने करवाया था। इस किला के निर्माण के समय इसे रायरी नाम से जाना जाता था। यह रायगढ़ किला समुंद्र तल से तकरीबन 2700 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

इस किले पर अपना समराज छत्रपति शिवाजी के द्वारा भी स्थापित किया गया था। इस किला पर छत्रपति शिवाजी ने अपने साम्राज्य 1674 ईसवी के दौरान किया था। इस समय इस किला का जिणोद्रार भी करवाया था। इसी समय इस किला का नाम रायगढ़ किला रखा गया था।

रायगढ़ किला पर 1689 ईसवीं में ज़ुल्फ़िकार खान ने भी कब्जा किया था। फिर कुछ समय बाद इस किला का नाम औरंगजेब ने बदल दिया। यह किला 19वीं शताब्दी के दौरान 9 मई 1818 को अंग्रेजों के अधीन हो गया। वर्तमान समय में यह किला पर्यटकों स्थल के लिए भी जाना जाता है।

रायगढ़ किला की वास्तुकला – Architecture of Raigad Fort in Hindi.

इस रायगढ़ किला के मुख्य दरवाजा को महा दरवाजा के नाम से जाना जाता है। इस रायगढ़ किले नामक स्मारक का प्रथम महल लकड़ी के इस्तेमाल करके बनाया गया है। रायगढ़ किला के परिसर में एक तालाब भी देखा जा सकता है, जिसे बदामी तालाब के नाम से जाना जाता है। इस किला को विजिट करने के लिए तकरीबन 1500 से भी अधिक सिंधिया चढ़ने पड़ती है।

रायगढ़ किला का निर्माण इस तरह से किया गया है, कि इसे देखने के उपरांत देखते ही रहने का मन करता है। लोग यहां पर जाते हैं तो वापस जल्द आने का मन ही नहीं करता है। इस रायगढ़ किला की वास्तुकला इतनी काफी आकर्षित है कि इस रायगढ़ किला के परिसर में आपको मंदिर भी देखने को मिल जाएंगे।

रायगढ़ किला के मुख्य दरवाजा –

रायगढ़ किला में जाने के उपरांत आप यहां पर मुख्य 5 दरवाजे देख सकते हैं जिनमें महा दरवाजा, पालखी दरवाजा, मेना दरवाजा, नागचर्दना रवाजा, वाघ दरवाजा का नाम शामिल है।

इन्हें भी पढ़े : –
1. हरिहर किला की पूरी जानकारी

2. बीबी का मकबरा की पूरी जानकारी

3. महाबलेश्वर मंदिर की पूरी जानकारी

4. जंजीरा किला की जानकारी

रायगढ़ किला का प्रवेश शुल्क – Entry Fee of Raigad Fort in Hindi.

रायगढ़ का किला में जाने के लिए आपको प्रवेश शुल्क के रूप में कुछ चार्ज देने पड़ते हैं। इस रायगढ़ के किला में जाने के लिए एक भारतीय को ₹25 का चार्ज देना पड़ता है तो वहीं इस रायगढ़ के किले में एक विदेशी पर्यटक को जाने के लिए ₹300 का चार्ज देना होता है।

रायगढ़ किला का खुलने एवं बंद होने का समय – Opening and Closing Time of Raigad Fort in Hindi.

रायगढ़ के इस किला में पर्यटकों के जाने के लिए अनुमति सुबह 8:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक दिया जाता है यानी कि यही समय इस रायगढ़ किला का खुलने एवं बंद होने का समय भी निर्धारित है। इस समय में साल के सीजन के अनुसार थोड़ा बदलाव भी होता रहता है।

रायगढ़ किला के आसपास घूमने की जगह – Famous Tourist places near Raigad Fort in Hindi.

रायगढ़ किला के नजदीकी कुछ मुख्य पर्यटन स्थल निम्न है –

  • टकमक टोक बिंदु
  • गंगा सागर झील
  • क्वीन पैलेस
  • जीजा माता पैलेस
  • जगदीश्वर मंदिर, आदि।

रायगढ़ किला घूमने जाने का अच्छा समय – Best Time to Visit Raigad Fort in Hindi.Raigad Fort in Hindi.

रायगढ़ किला को आप अपनी सुविधा के अनुसार पूरे साल में कभी भी विजिट कर सकते हैं, लेकिन यहां पर जाने का अच्छा समय के बारे में बात करें तो वह समय अक्टूबर से मार्च के बीच के समय को माना जाता है। यही वह समय है जिसे रायगढ़ किला को विजिट करने का अनुकूल समय माना जाता है।

रायगढ़ किला कैसे पहुंचे – How to Reach Raigad Fort in Hindi.

रायगढ़ किला पहुंचने के बारे में बात करें तो आप अपनी सुविधा के अनुसार अपने यहां से किसी भी माध्यम से काफी सरलता पूर्वक रायगढ़ किला पहुंच सकते हैं। रायगढ़ किला के नजदीकी मुख्य एयरपोर्ट मुंबई का छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट और पुणे का एयरपोर्ट है।

रायगढ़ के इस किला के नजदीकी मुख्य रेलवे स्टेशन की बात करें तो रायगढ़ जंक्शन है, जहां के लिए दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई जैसे शहरों से आपको डायरेक्ट ट्रेन की सुविधा आसानी से मिल जाएंगी। इसके अलावा यहां के नजदीकी रेलवे स्टेशन जैसे – mangaon, Mahad से भी लोग इस किला को विजिट करने जाया करते हैं।

अगर हम यहां पर सड़क मार्ग के सहायता से जाने के बारे में बात करें, तो आपको बता दें कि इस रायगढ़ किला के लिए आपको मुंबई सेंट्रल जैसे नजदीकी मुख्य जगहों से डायरेक्ट बस की सेवा भी देखने को मिल जाएंगी।

रायगढ़ किला से जुड़े प्रश्न – FAQ

प्रश्न – रायगढ़ का किला कहां स्थित है ?

उत्तर – रायगढ़ का किला महाराष्ट्र राज्य के जिला रायगढ़ में स्थित है।

प्रश्न – रायगढ़ किले का जीर्णोद्धार किसने करवाया था ?

उत्तर – रायगढ़ के किले का जीर्णोद्धार छत्रपति शिवाजी महाराज जी द्वारा करवाया गया था।

प्रश्न – रायगढ़ किले का जीर्णोद्धार कब करवाया गया था.?

उत्तर – रायगढ़ किले का जीर्णोद्धार 1656 ईसवीं के दौरान करवाया गया था।

प्रश्न – रायगढ़ किले का निर्माण कब हुआ था

उत्तर – रायगढ़ किले का निर्माण 1030 ईस्वी के दौरान करवाया गया था।

प्रश्न – रायगढ़ किले का निर्माण किसने करवाया था ?

उत्तर – रायगढ़ किले का निर्माण चंद्रराव मोरे ने करवाया था।

प्रश्न – रायगढ़ किले को पहले किस नाम से जाना जाता था.?

उत्तर – रायगढ़ किले को पहले रायरी के नाम से जाना जाता था।

प्रश्न – रायगढ़ किले पर छत्रपति शिवाजी ने कब कब्जा किया था.?

उत्तर – रायगढ़ किले पर छत्रपति शिवाजी ने वर्ष 1674 ईसवीं के दौरान कब्जा किया था।

महाराष्ट्र राज्य के रायगढ़ जिला में स्थित रायगढ़ का किला के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल अगर आपको पसंद आया हो, तो आप इसे दूसरे लोगों के साथ भी शेयर जरूर करें ताकि उन्हें भी इस किला के बारे में प्रॉपर जानकारी प्राप्त हो सके। एक बात और अगर इस आर्टिकल से जुड़ी आप हमें कोई अपडेट या सुझाव देना चाहते हैं तो आप बेशक हमें कमेंट बॉक्स में नीचे बता सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS