पम्बन ब्रिज तमिलनाडू | Pamban Bridge in Tamilnadu in Hindi

अगर आप भी नेचर प्रेमी हो और ट्रेन में यात्रा करना पसंद है, और अगर आप पम्बन ब्रिज से समुद्र का नजारा न देखा तो क्या देखा। आपको बता दूं कि पम्बन ब्रिज एक ऐसा ब्रिज है, जिस पर से गुजरने वाली ट्रेन पर बैठकर यात्रा करने पर ऐसा लगता है जैसे की ट्रेन पानी की सतह पर चल रही हो। इस पुल को ऐसा डिजाइन किया गया है कि इस पुल से पानी के नांव को गुजरने के दौरान इस पुल के एक भाग को खोला भी जाता है और फिर नावं के गुजरने के बाद वापस पहले के जैसा कर दिया जाता है। यह ब्रिज इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन नमूना भी है।

यह ब्रिज समुद्र तल से बहुत ही कम ऊंचाई पर स्थित है, जिसके कारण इस ब्रिज पर चलने वाली ट्रेन से यात्रा करना कुछ ज्यादा ही खूबसूरत सा लगता है। आपको बता दें कि यह पुल जितना खूबसूरत है, उतना ही खतरनाक भी है। तो चलिए इस ब्रिज की खासियत के साथ-साथ विवरण को भी जानने का प्रयास करते हैं। इसके लिए आप हमारे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढ़े।

पम्बन ब्रिज के बारे में – About Pamban Bridge in Hindi

पम्बन ब्रिज भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित है। इस पुल का निर्माण ब्रिटिश रेलवे के द्वारा करवाया गया था। इस पुल के निर्माण का डिजाइन जर्मन इंजीनियर Scherzer ने किया था। इस पुल का निर्माण काल 1885 से 1914 तक चला यानि की इसे बनाने में 29 साल का समय लगा था।

यह पुल 145 कंक्रीट के खंभों के ऊपर टिका हुआ है। पम्बन ब्रिज जो कि 6776 फीट यानी कि 2.065 किलोमीटर लंबा सिंगल रेल लाइन वाला ब्रिज है। इस पम्बन ब्रिज का उद्घाटन 24 फरवरी 1914 को हुआ था। उस समय से लेकर 2009 तक यह पुल भारत के सबसे लंबा समुद्री सेतु रहा।

इस ब्रिज को इस तरह बनाया गया है, कि आज के समय में भी इस पुल से ट्रेन के गुजरने के बाद पानी के जहाज को पार करने के लिए पुल के कुछ हिस्से को उठाकर जहाज को पार कराया जाता है और जहाज को पार हो जाने के बाद इस पुल के हिस्से को फिर से पहले जैसा कर दिया जाता है।

वाकई में यह सीन देखने लायक होता है। इस पुल की ऊंचाई काफी कम है, जिसकी वजह से जब इस पुल से कोई ट्रेन गुजरती है तो लगता है कि ट्रेन पानी की सतह पर चल रही है। कभी-कभी तो पानी का झोंका तेज होने की वजह से पानी का फुहेरा ट्रेन के अंदर भी चली जाती है।

यह पम्बन ब्रिज वाला रेल रूट बहुत ही ज्यादा आकर्षक एवं नजारा खूबसूरत होने के साथ-साथ इसे भारत का सबसे खतरनाक ब्रिज भी माना जाता है। अगर समुद्र का पानी अशांत हो, तो बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 1964 ईस्वी के चक्रवात के दौरान तेज हवाओं के कारण एक ट्रेन का बुरा एक्सीडेंट हुआ था। इसके बाद से ही इस पुल में सेंसर लगाया गया जो हवा की गति को बताता है। अगर हवा की गति 58 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक हो तो ट्रेन को इस ब्रिज से गुजरने नहीं दिया जाता है।

यह रेल रूट तमिलनाडु के अनोखा पर्यटक स्थल में से एक है। इस ट्रैक पर चलने वाली ट्रेन एवं इसे देखने के लिए टूरिस्ट देश-विदेश से आते हैं। इसी पुल पर भी शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म का कुछ भाग सूट हुआ था।

अभी के समय में यह पुल जर्जर की स्थिति में है, फिर भी इसकी मेंटेनेंस समय-समय पर की जाती है। इस पम्बन ब्रिज से समुद्र देखने में बहुत ही खूबसूरत सा लगता है। समुद्र की लहरों के बीच से गुजरती ट्रेन से बाहर का सीन बहुत ही मनमोहक दिखता है।

यह ब्रिज रामेश्वरम पहुंचने के सबसे लोकप्रिय मार्गो में से एक है। इस रेलमार्ग पर अधिक ट्रेन नहीं चलती इसलिए अगर आप इस ब्रिज का सैर या यहां के ट्रिप का प्लान कर रहे हैं, तो आपको यहाँ आने से पहले ही अपनी प्रोपर प्लानिंग कर लेनी चाहिए।

पम्बन ब्रिज घूमने जाने का अच्छा समय – Best Time To Visit Pamban Bridge in Hindi

यहां पर एडवेंचर को इंजॉय करने के लिए जाने का सबसे अच्छा समय शाम का समय होता है। क्योंकि यहाँ से सूर्यास्त का सीन काफी ज्यादा आकर्षक दिखता है। आपको बता दें कि यहाँ पर बहुत से लोग स्पेशल सूर्यास्त का सीन देखने ही जाते हैं। ट्रेन से इस ब्रिज पर घूमने जाना चाहते हैं तो आपको बता दें कि शाम में एक ट्रेन है रामेश्वरम चेन्नई एक्सप्रेस जो, कि हर रोज शाम 5:00 बजे रामेश्वरम स्टेशन से गुजरती है।

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS